Back
कानपुर में बाढ़: ग्रामीणों का पलायन, प्रशासन की मदद का इंतजार!
PPPraveen Pandey
Aug 06, 2025 07:34:17
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
SLUG- गांव में बाढ़ के पानी से लोगों में डर लोगो ने किया पलायन
कानपुर ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से हालात अब भी चिंताजनक
-गांवों से पानी उतरा, लेकिन डर बाकी – बीमारी का भी खतरा
-गांव के हिस्सों में अभी पानी मौजूद
एंकर-कानपुर शहर से 70 किलोमीटर दूर zee news की टीम पहुँची यमुना किनारे बसे गांव में । यमुना किनारे 11 गाँवो में बाढ़ का पानी पहुँच गया है ।कई जगह पानी पानी कम भी हुआ है।पानी घरों के अंदर से तो चला गया लेकिन आज भी गांव की सड़कों और गांव में पानी भरा है। कई गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी हैबाढ़ से ग्रामीणों के मन में अभी भी डर सता रहा है।गांवों के चारों तरफ और कई घरों के अंदर अब भी पानी जमा है।ग्रामीण खुद ही पंपिंग सेट और ट्रैक्टरों की मदद से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि इलाके में एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार बाढ़ आ जाती है, और अभी भी दोबारा पानी बढ़ने का खतरा बना हुआ है क्योंकि अलग-अलग जगहों से अब भी पानी छोड़ा जा रहा है। गांवों में पानी भरे होने से अब संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई जगह बदबू और गंदगी फैली है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली है। लोग खुद ही हालात से निपटने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं।
WKT-praveen pandey
WKT-ग्रामीणों से बातचीत
गांव में अब भी भरा है यमुना का पानी, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
कानपुर के यमुना किनारे बसे गढ़ाथा गांव में बाढ़ का पानी अभी भी खेतों और रास्तों में जमा है। गांव के अंदर जाने वाले मुख्य रास्तों पर घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है। भरे हुए पानी से बदबू फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई ग्रामीण अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। लोगों ने अपने घरों का जरूरी सामान छतों पर पहुंचा दिया है। गांव में हालात बिगड़ते देख कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। ग्रामीण प्रशासन से राहत और साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं प्रशासन ने ऊंचे स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था के साथ में भोजन संबंधी सामग्री भी वितरित की
Wkt -पानी के अंदर के वाक थ्रू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 07, 2025 17:45:43Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
जिले में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे, जहां एक प्राथमिक विद्यालय के मुख्यद्वार पर लटका मिला ताला, हुए सख्त।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ में उत्तरी छोर के सगड़ी तहसील बाढ़ प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दौरा किया। जिला प्रशासन का दावा है की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं जिलाधिकारी पहुंचे प्राथमिक विद्यालय चक्की हाजीपुर के कक्षों का निरीक्षण किया। जहां बच्चों से मिड डे मील के सम्बन्ध में जानकारी लिया तो बच्चों द्वारा आज दाल और चावल मिला बताया। तब उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण कर दाल और दावल की गुणवत्ता को देखा, जिसमें दाल और चावल अच्छी गुणवत्ता के पाये गये।
V.O. :- इसके पश्चात कुछ दूरी पर एक अन्य और प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में निरीक्षण करने पहुंचे जहां आने वाले बाढ़ के दौरान लोगों को वहां पर शिफ्ट किए जाने का जायजा लेने, तो विद्यालय के मुख्य द्वार का ताला ही बंद पाया गया। हालांकि विद्यालय का समय 2 के बाद बंद होने का होता है। जहां जिलाधिकारी 2 बजे के बाद उस परिषदीय विद्यालय में पहुंचे, उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब जानकारी रही की निरीक्षण होना है इसके बावजूद ताला बंद किया गया। वहीं DM सख्त होकर उन्होंने 10 मिनट के अंदर ABSA व प्रधानाध्यापक को बुलाने को कहा। उस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि गेट के ताला को चेंज कराया जाये। जिसकी 3 चाबियां होनी चाहिए, जिसमें एक प्रधानाध्यापक दूसरी लेखपाल के पास और तीसरी चाबी ग्राम प्रधान के पास होनी चाहिए। बाढ़ के दृष्टिगत उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों में बने राहत शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लेखपाल, ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगायी जाये।
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowAug 07, 2025 17:45:32Shamli, Uttar Pradesh:
श्रवण पंडित
शामली
स्लग.... प्रेमिका की खूनी साजिस
...... शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान में एक युवक की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वही हत्या के पीछे मृतक की महिला का अपने ही पति के पारिवारिक भाई से प्रेम प्रसंग होने के कारण बताया गया है।पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक, अवैध हथियार आदि असलाह को बरामद कर लिया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि हत्या में महिला सहित तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
...... आपको बता दे। कि मामला शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के गाव खुरगान का है।जहां अपने ससुराल पक्ष के ममेरे लड़के की शादी में आए शामिल होने आये हरियाणा निवासी शाहनवाज की लूट के दौरान हत्या कर दी थी। हत्या के बाद जहां क्षेत्र में सनसनी फैली थी।वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शाहनवाज की पत्नी महफरीन का अवैध संबंध पारिवारिक भाई तसव्वर से चल रहा था। गाड़ी दौलत से फुरकान को जाते समय पाल-पाल की लोकेशन दी जिसमें चार आरोपियों ने आकर लूटपाट करते हुए शाहनवाज की हत्या कर दी। जबकि मृतक की पत्नी मौके पर ही मौजूद रही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपी तसव्वर व सोएब को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम का कहना है कि कैराना कोतवाली क्षेत्र में हुई हरियाणा के रहने वाले शाहनवाज निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपी सोएब ओर तसव्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपों के पास इससे एक बाइक एक चुरा एक देसी तमंचा बरामद हुआ है हत्या के पीछे मर्द की महिला के अवैध संबंध बताए गए हैं मृतक की पत्नी ने ही अपनी लोकेशन देकर अपने प्रेमी और उसके साथियों को बुलाया था।हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाइट .... रामसेवक गौतम एसपी
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowAug 07, 2025 17:45:24Jamui, Bihar:
जमुई पुलिस को गुरुवार देर शाम एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मलयपुर थाना क्षेत्र के शिवालय टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार और हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी अमित सिंह उर्फ फन्नू सिंह मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फन्नू सिंह मूल रूप से गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव का निवासी है, लेकिन फिलहाल वह मलयपुर में अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जीवन में वह एक योग्य अंग्रेजी शिक्षक था और कई नामचीन विद्यालयों में सेवाएं दे चुका था, लेकिन बाद में अपराधियों के संपर्क में आकर उसने अपराध की राह पकड़ ली।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिस गोदाम से हथियार बरामद किए, वह फन्नू सिंह के ही घर में स्थित था। बरामदगी में कार्बाइन, मस्केट, राइफल बैरल, अर्धनिर्मित पिस्टल समेत हथियार निर्माण के औजार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, फन्नू का छोटा भाई छक्कू सिंह मुन्ना साह गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह नवादा जिले के कौआकोल में नक्सलियों और गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था और बाद में झारखंड के धनबाद में गैंगवार में मारा गया। छोटे भाई की मौत के बाद फन्नू ने भी हथियार तस्करी में कदम रखा और कई अंतरराज्यीय गिरोहों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू की।
इससे पूर्व बुधवार को पुलिस ने खैरा प्रखंड के हरखार गांव, गरही तथा टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में भी छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और निर्माण सामग्री बरामद की थी। वहाँ से गिरफ्तार पांच तस्करों की निशानदेही पर ही यह कार्रवाई की गई।
मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) की सक्रिय भागीदारी से यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
सूत्रों की मानें तो मामले को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 07, 2025 17:32:34DMC, Chandigarh:
हरियाणा सरकार आपराधिक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए अपने प्रयासों को तेज़ कर रही है, जिसमें ‘‘चिह्नित अपराध’’ मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। 26वीं राज्य-स्तरीय समिति की बैठक में बोलते हुए गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि वर्तमान दोषसिद्धि दर 61.17 प्रतिशत और निरंतर कार्रवाई के माध्यम से इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है।
डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों से एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के निपटारे में तेज़ी लाने का आग्रह किया, जो न्यायिक दक्षता में सुधार, समय पर न्याय प्रदान करने और कानून प्रवर्तन एवं कानूनी प्रक्रिया में जनता के विश्वास को मज़बूत करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरियाणा में नई गवाह संरक्षण नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया है जो एक अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय न्याय प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फरवरी 2025 में जारी अधिसूचना के बाद से इस नीति को सक्रिय रूप से लागू किया गया है जो गवाही देने के लिए आगे आने वाले व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करती है।
बहुत कम समय में ही आठ जिलों से गवाह सुरक्षा के लिए 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक मामले को छोड़कर, जहाँ कोई विश्वसनीय खतरा नहीं पाया गया, अन्य सभी मामलों में जिला-स्तरीय समितियों द्वारा सुरक्षात्मक उपायों को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे गवाहों की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को बल मिला। नीति की पहुँच को और बढ़ाने के लिए डॉ. मिश्रा ने पुलिस और अभियोजन पक्ष को व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू करने और प्राप्त आवेदनों और की गई कार्रवाई पर व्यापक जिलावार रिपोर्ट संकलित करने का निर्देश दिया। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को कानूनी कार्यवाही में सहायता के लिए प्रोत्साहित करना भी है, जिससे कानून प्रवर्तन प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा, समिति ने डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को संभालने में कर्मियों को प्रशिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया। 2021 से, हरियाणा पुलिस अकादमी ने इस विषय पर 39 पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें 1,294 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया है। विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से, राज्य भर के सभी जाँच अधिकारियों (ईओज़) को गहन ‘‘आईजीओटी कर्मयोगी’’ प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है।
बैठक के दौरान बताया गया कि फरीदाबाद और जींद जिले इस पहल में अग्रणी रहे हैं, जहाँ दोनों ने शत-प्रतिशत दोषसिद्धि दर दर्ज की है। कई अन्य जिलों से भी उत्कृष्ट परिणाम आए हैं। सिरसा में 78.57 प्रतिशत की उच्च दोषसिद्धि दर दर्ज की गई, जबकि रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में भी क्रमशः 77.27 प्रतिशत और 75 प्रतिशत हैं, जो राज्य भर में ‘‘चिह्नित अपराध’’ कार्यक्रम की व्यापक सफलता को दर्शाते हैं। डबवाली में 90.91 प्रतिशत की अभूतपूर्व दोषसिद्धि दर हासिल की गई। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम ने 55.10 प्रतिशत, हिसार (56.00 प्रतिशत), झज्जर (55.56 प्रतिशत), और कैथल (55.36 प्रतिशत) जैसे जिलों के आँकड़े भी सकारात्मक रुझान की पुष्ट कर रहे हैं।
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowAug 07, 2025 17:31:15Cooch Behar, West Bengal:
কোচবিহার - দিনহাটায় আক্রান্ত বিজেপির জিতন্দ্র নাথ বর্মনের মেয়ে পূরবী বর্মন যিনি ৮ মাসের অন্তঃসত্তা ছিলেন ওকেও বেধড়ক মারধর করা হয় এবং বর্তমানে তিনি কোচবিহারে মহারাজা জিতেন্দ্র নারায়ন মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে মাতৃমায় চিকিৎসাধীন। বৃহস্পতিবার রাতে তাকে মাতৃমায় দেখতে এলেন বিজেপি নেতৃত্বরা উপস্থিত ছিলেন তুফানগঞ্জের বিধায়িকা মালতি রাভা রায়। তিনি সরাসরি ভাবে বলেন রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী একজন মহিলা অথচ মহিলারাই নির্যাতিত একজন আট মাসের অন্ত:সত্তা মহিলাকে মারধর করা হয়েছে কারণ তার বাবা বিজেপি করে জন্য তাকে লাথি মারা হয়েছে বর্তমানে তিনি অসুস্থ রয়েছেন এবং চিকিৎসাধীন। উদয়ন গুহর নেতৃত্বে এই ঘটনা ঘটেছে অবিলম্বে উদয়ন গুহকে গ্রেফতার করতে হবে এবং মহিলা মুখ্যমন্ত্রীকে পদত্যাগ করতে হবে। অপরদিকে পূরবী বর্মনের মা রীতিমতো আতঙ্কিত তিনি বলেন আমার মেয়ে যখন মার খাওয়ার পর পেটের ব্যথায় চিৎকার করছিল সেই সময় তাকে হাসপাতালে নিয়ে আসা পর্যন্ত কোন গাড়ি পাইনি। যদিও শেষ পর্যন্ত পুলিশ নিয়ে আসে। আমি আতঙ্কে রয়েছি আমার মেয়ের পেটের সন্তান অত্যন্ত গুরুতর। সুস্থভাবে বাড়ি ফেরার কোন অবস্থায় নেই।
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 07, 2025 17:30:50DMC, Chandigarh:
एंकर: हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सिविल अस्पतालों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इन अस्पतालों को निजी स्वास्थ्य सुविधाओं के मानकों के अनुरूप उन्नत करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल शुरू की है। यह पहल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई बजट घोषणा को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है।
वीओ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सिविल अस्पतालों की समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि सिविल अस्पतालों के बुनियादी ढाँचे के नवीनीकरण के लिए सिविल अस्पतालों के शौचालय की मरम्मत से लेकर सफेदी और रंग-रोगन करवाया जाए। इसका उद्देश्य रोगियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है।बैठक में बताया गया कि पंचकूला, जींद, गुरुग्राम, कैथल, मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, सिरसा और कुरुक्षेत्र सहित 8 सिविल अस्पतालों में विशेष मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा, अंबाला, भिवानी, पलवल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, नारनौल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और चरखी दादरी सहित 13 जिला अस्पतालों में भी जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।इस योजना के तहत बिजली की मरम्मत, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था और रोगी देखभाल तथा कर्मचारियों की कार्यकुशलता में सुधार के लिए विश्वसनीय एयर कंडीशनिंग आदि आवश्यक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। आंतरिक सड़कों की मरम्मत और अस्पताल के संकेतों को ठीक करने जैसे व्यावहारिक सुधारों से आवागमन आसान होगा और आगंतुकों और स्वास्थ्य कर्मियों, दोनों के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार होगा। अस्पताल भवनों के सुधारीकरण के साथ-साथ अग्निशमन सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा। इसके अलावा बागवानी सुधारों के माध्यम से अस्पताल परिसरों में हरियाली लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन में राज्य भर के सभी सिविल अस्पतालों के आधुनिकीकरण और उन्हें मरीज़ों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार की इस प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया कि सिविल अस्पतालों में आने वाले हर मरीज़ को सभी ज़रूरी सेवाएँ मिलें। उन्होंने कहा कि सभी सिविल अस्पतालों को उन्नत उपचार सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में न जाना पड़े।मुख्यमंत्री ने ज़िला अस्पतालों में मरीज़ों के लिए उपलब्ध सेवाओं की भी समीक्षा की, जिनमें निजी कक्ष, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, स्वचालित प्रयोगशालाएँ, ब्लड बैंक और एक्स-रे शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीज़ों को निर्बाध सेवाएँ प्रदान करने के लिए सभी मशीनों को अच्छी स्थिति में रखा जाए। उन्होंने इन मशीनों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।डॉक्टरों के 450 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा मिलेगामुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों के 450 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्रों को 24 घंटे संचालित किया जाए। इसके लिए, इन केंद्रों का प्रबंधन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा सकता है। वर्तमान में, जन औषधि केंद्र अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा कार्य समय के दौरान संचालित किए जाते हैं और जनता को बाजार मूल्य से काफी कम कीमतों पर दवाइयाँ उपलब्ध कराते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि सभी जिला अस्पतालों में सूचीबद्ध आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। दिसंबर 2023 में, 272 प्रकार की दवाइयाँ और अन्य उपभोग्य वस्तुएँ अनुबंध सूची में थीं, जो अब बढ़कर 534 हो गई हैं। मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY/CHIRAY) के अंतर्गत सार्वजनिक या सरकारी अस्पतालों की भागीदारी बढ़ाने और इस योजना के अंतर्गत चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पैकेजों के अत्यधिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से, हरियाणा में उक्त योजना के अंतर्गत पहले से ही 114 सरकारी आरक्षित पैकेजों के अतिरिक्त पाँच चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पैकेज सरकारी आरक्षित किए गए हैं। इनमें Phacoemulsification with foldable hydrophobic acrylic, AbdominalHysterectomy, Acute exacerbation of COPD, acute gastroenteritis with severedehydration and cholecystectomy - without Exploration of CBD - Lap. शामिल हैं।इसके अलावा, 10 अन्य पैकेज को भी इसके तहत शामिल करना प्रस्तावित है। इनमें पूरे घुटने का प्रतिस्थापन, पूरे कूल्हे का प्रतिस्थापन, टिम्पेनोप्लास्टी, हर्निया की मरम्मत, एपेंडिसेक्टॉमी, एडेनोइडेक्टॉमी, हेमरोइडेक्टॉमी, टॉन्सिलेक्टॉमी, हाइड्रोसील और खतना शामिल हैं।मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि स्वास्थ्य विभाग के सघन चैकिंग अभियानों के चलते राज्य में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह पिछले वर्ष जुलाई के 899 से बढ़कर जुलाई 2025 तक 907 हो गया है। उन्हें यह भी बताया गया कि एक राज्य टास्क फोर्स का गठन किया गया है और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं। एमटीपी केंद्रों से प्राप्त रिपोर्टों का बारीकी से विश्लेषण किया जाता है और दो जीवित बेटियों वाली गर्भवती महिलाओं पर एमटीपी करने वाले किसी भी केंद्र की कड़ी निगरानी की जाती है।इसके अतिरिक्त, एक या अधिक जीवित बेटियों वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है और उन्हें एक आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जोड़ा जाता है, जो उनकी गर्भावस्था पर नज़र रखती हैं और सफल प्रसव के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करती हैं। इन गर्भवती महिलाओं के गर्भपात या एमटीपी के दुरुपयोग को रोकने के लिए रिवर्स-ट्रैकिंग भी की जा रही है।
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowAug 07, 2025 17:30:40Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000
LOCATION-JPR
FEED-OFC
___
मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन, पंचायती राज, स्वायत्त शासन, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी जिला कलेक्टर्स नियमित मॉनिटरिंग करें और पोर्टल पर अपडेट सुनिश्चित करें। तिरंगा मेला, कंसर्ट आदि में स्थानीय कलाकारों और उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने तिरंगा वितरण, स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। तीन चरणों में प्रथम चरण 2-8 अगस्त स्कूलों, भवनों की सजावट, तिरंगा राखी व रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान और ईको फ्रेंडली ब्रांडिंग होगी। द्वितीय चरण (9-12 अगस्त) तिरंगा मेला व कंसर्ट, स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन, प्रयुक्त झंडों के संग्रह की व्यवस्था और तृतीय चरण (13-15 अगस्त): ध्वजारोहण, लाइटिंग, "सेल्फी विद तिरंगा", सफाई मित्रों को विशेष अतिथि और विभिन्न पुरस्कार वितरण होंगे। मुख्य सचिव ने पंचायती राज विभाग को नोडल विभाग के रूप में सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले विभागों और अधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करने की घोषणा भी की।
0
Report
NANasim Ahmad
FollowAug 07, 2025 17:16:01Delhi, Delhi:
एंकर
आजादी का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाने की तैयारियां की जा रही है। लेकिन ऐसे में क्या जो कारगिल जंग जीत चुके भारतीय सेना के वीर जवान इस जश्न पर खुशी मनाएंगे या नहीं। मुखमेलपुर गांव में रह रहे राजपूताना दो राइफल बटालियन लॉन्स नायक सतवीर सिंह (चिता) ने कारगिल युद्ध जीता । जीत के बाद भी भारतीय सरकार ने उनको नहीं दिया सम्मान जिसकी वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति है खराब और सरकारी तंत्र से है मायूस।
वीओ
पैरों में दो गोलियों के साथ पूरे शरीर में कई जगहों पर र्छें लगने के बावजूद कारगिल युद्ध के दौरान लांस नायक सतबीर ने चार दुश्मनों को ढेर कर दिया था। उन्होंने 15 हजार फीट ऊंची चोटी तोलोलिंग पर करीब दस घंटे तक मोर्चा थामे रखा था। कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सतबीर सिंह बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव के निवासी हैं। वह कहते हैं कि वर्ष 1999 की 12 जून की रात की यादें आज भी उनके जेहन में जिंदा हैं। उस रात 11 बजे करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तोलोलिंग हिल पर उनका पाकिस्तानी सैनिकों व घुसपैठियों से सामना हुआ था, जो उनसे ऊंचाई पर थे।
बाईट / लॉन्स नायक सतवीर सिंह (चिता) राजपूताना दो राइफल बटालियन ।
वीओ
कुल 24 सैनिकों की तीन टीम एक दिन व दो रात की चढ़ाई के बाद दुर्गम तोलोलिंग हिल पर पहुंची थी। पहाड़ी पर चढ़ते ही उनकी नजर ऊंचाई पर मौजूद दुश्मनों पर जैसे ही पड़ी तो उन्होंने हैंड ग्रेनेड से उन पर हमला किया, लेकिन हैंड ग्रेनेड के फटने से पहले ही अपनी राइफल से कुछ ही सेकेंड में तीस गोलियां दुश्मनों पर बरसा दीं। जिससे तीन दुश्मन मौके पर ही ढेर हो गए। गोलियों व हैंड ग्रेनेड के हमले के बाद दुश्मनों ने ऊंचाई से ही हेवी मशीनगनों से गोलियां व हथगोले बरसाने शुरू कर दिए ।
बाईट / लॉन्स नायक सतवीर सिंह (चिता) राजपूताना दो राइफल बटालियन ।
वीओ
दुश्मनों ने पहाड़ी पर तीन तीन मंजिल के बंकर बना रखे थे। दुश्मनों ने उस इलाके को करीब डेढ़ सालों से कब्जे में ले रखा था और ऊंचाई पर होने के कारण उन्हें भारतीय सेना की हर गतिविधियों का पहले से ही पता चल जाता था, लेकिन यह हमला उनके लिए अप्रत्याशित था। गोलियों की बौछार से दुश्मन दल के कई सदस्य मौत की नींद सो चुके थे। अंत में दो बचे थे, जिनमें एक को सतबीर ने मार गिराया। इस दौरान कंपनी कमांडर विवेक गुप्ता समेत कुल सात सैनिक शहीद हो चुके थे।
बाईट / लॉन्स नायक सतवीर सिंह (चिता) राजपूताना दो राइफल बटालियन ।
वीओ
सतबीर के दाहिने पैर में दो गोलियां लगी थीं व उनके पीछे चल रहे राजस्थान के सुरेंद्र सिंह को भी गोलियां लगी थीं, लेकिन सतबीर व उनके साथी दुश्मनों की अंधाधुंध फायरिंग के बीच उन्हें शिकस्त देते हुए सुबह साढे चार बजे दुश्मनों के अड्डे तक पहुंच गए व हजारों फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहरा दिया। इसके बाद भी सतबीर व उनके साथियों ने दस घंटे तक मोर्चा जमाए रखा, जब तक दूसरे सैन्य दल ने वहां पहुंचकर मोर्चा थाम नहीं लिया।
बाईट / लॉन्स नायक सतवीर सिंह (चिता) राजपूताना दो राइफल बटालियन ।
वीओ
फिलहाल लॉन्स नायक सतवीर सिंह कहना है कि एक बार भारत 78 हुआ स्वतंत्रता दिवस बना रहा है जरूरत है भारत सरकार और दिल्ली सरकार लॉन्च नायक सतवीर सिंह की तरफ देखें उनके घर की बिगड़ी आर्थिक स्थिति में सुधार ले ताकि गर्व से कहे कि में भारतीय सैनिक है .क्योंकि जब उनके साथ सरकार की तरफ से भेदभाव किया गया और सरकारी तंत्र ने उन्हें जो सुविधा सरकार की तरफ से मिलने थी वह नहीं पहुंचाई तो उनका मनोबल टूट गया. उनकी मांग है कि सरकार जो योजनाओं का लाभ देने की बात कारगिल युद्ध के दौरान कही गई थी सरकार उसे धरातल पर उतरे।
रिपोर्ट / नसीम अहमद
Zee मीडिया
मुखमेल पुर ,दिल्ली
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowAug 07, 2025 17:15:44Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर
फर्जीवाड़े के मामले में मुख्तार अंसारी के वकील की अंतरिम जमानत खारिज
अदालत अब अग्रिम जमानत के लिए 12 अगस्त को करेगी सुनवाई
इस बात की पुष्टि एडीजीसी क्रिमिनल नीरज ने की है
एडीजीसी क्रिमिनल ने कहा एक जमीन के रिलीज करने के मामले में वकील लियाकत अली द्वारा फर्जी दस्तावेज न्यायालय में पेश किया गया था
फर्जीवाड़े के केस में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी और वकील लियाकत अली के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया था
मामले में पुलिस ने उमर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वकील लियाकत अली फरार है
वकील लियाकत अली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मामले लियाकत अली की तरफ से अंतरिम जमानत की याचिका न्यायालय में दाखिल की गई थी, जिसे फर्स्ट जज की अदालत ने याचिका खारिज कर दी है
12 अगस्त को अग्रिम जमानत पर अगली सुनवाई नियत
गाजीपुर के फर्स्ट जज की अदालत ने मुख्तार अंसारी व उमर अंसारी के वकील लियाकत अली की अंतरिम जमानत खारिज कर दी है। अब अग्रिम जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।
दरअसल गाजीपुर में फर्जीवाड़े के एक संगीन मामले में माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में नामजद मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली फिलहाल फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला सदर कोतवाली का है, जहां फर्जी हस्ताक्षर के ज़रिए करोड़ों की संपत्ति रिलीज़ कराने की कोशिश की गई थी। एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के नाम से बल्लभ देवड़ीदास मोहल्ले में 10 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी गई थी। इसी संपत्ति को रिलीज़ कराने के लिए वकील लियाकत अली ने अफ्शा अंसारी की ओर से न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
हालांकि, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उस प्रार्थना पत्र में जो हस्ताक्षर किए गए थे, वे फर्जी हैं। इस खुलासे के बाद मोहम्मदाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसी एफआईआर के आधार पर उमर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लियाकत अली पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
उधर, इस मामले में जब लियाकत अली ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए न्यायालय में अंतरिम जमानत की याचिका दी, तो जनपद न्यायाधीश ने उसे फर्स्ट जज के न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया। आज इस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी, जहाँ अग्रिम जमानत पर फैसला लिया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि एडीजीसी (क्रिमिनल) नीरज श्रीवास्तव ने की है। उन्होंने बताया कि इस फर्जीवाड़े में कई अहम दस्तावेज अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनकी अगली सुनवाई 12 अगस्त को निर्धारित की गई है।
बाइट- नीरज श्रीवास्तव-एडीजीसी क्रिमिनल, गाजीपुर
0
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 07, 2025 17:15:32Jalaun, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में बाइक चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बाइक चोर,
मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक को नकाबपोश चोर चुरा ले गया बाइक,
मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,
पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुटी पुलिस,
उरई कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास का मामला।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 07, 2025 17:03:35Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - छिंदवाड़ा जिले में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दो अलग-अलग स्कूलों से सामने आए वीडियो ने जिले के शिक्षा विभाग की पोल खोल दी है। एक ओर शिक्षक क्लासरूम में छात्रों के सामने बेंच पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता नजर आ रहा है,तो दूसरी ओर एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और उसके बैग से शराब की बोतल बरामद हुई है।
पहला मामला छिंदवाड़ा विकासखंड के कर्वे पिपरिया माध्यमिक स्कूल का है, जहां शिक्षक गोपाल सिंह चौधरी क्लास के बीचों-बीच बेंच पर आराम फरमाते हुए कैमरे में कैद हुए। क्लास में बच्चे बिना किसी निगरानी के शोर मचाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत सौंपी है।
दूसरा मामला परासिया विकासखंड के बारांगा खुर्द माध्यमिक शाला का है, जहां शिक्षक मनीष मिश्रा शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। उनके बैग से शराब की बोतल मिलने का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो भी ग्रामीणों द्वारा जिला शिक्षा विभाग को सौंपा गया है।
दोनों ही मामलों की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी अशरफ अली ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों को निलंबित किया जाएगा। सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए चाहे जितने प्रयास कर ले,लेकिन जब जिम्मेदार शिक्षक ही लापरवाही बरतें,तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ तय है।
बाइट- अशरफ अली,जांच अधिकारी
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowAug 07, 2025 17:02:31Gorakhpur, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी।
Date: 7-8-2025
गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस:
गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात डीएससी जवान जितेन्द्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब चार बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पारिवारिक या मानसिक तनाव की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एम्स थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है जब एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात लांस नायक जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 स्वार्थ सिंह निवासी तारा आमनोर थाना मकेर जिला छपरा ( बिहार ) उम्र करीब 49 वर्ष ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से मौके पर तैनात अन्य जवान और अधिकारी चौंक गए। तुरंत मेडिकल टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जितेन्द्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एयरपोर्ट पर डीएससी में सुरक्षाकर्मी के रूप में सेवा दे रहे थे। वे शांत और अनुशासित स्वभाव के माने जाते थे। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस पारिवारिक या मानसिक तनाव की दिशा में जांच कर रही है।
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 07, 2025 17:00:55Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
मो 9928382887
@ manishpurohit9
राजलिया में रात्रि चौपाल व जनसुनवाई में हुए कई मामलों के निस्तारण
20 परिवाद किए गए पंजिकृत
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
एंकर_ डिडवाना जिले में नावां के ग्राम पंचायत राजलिया में आज रात्रि चौपाल व जनसुनवाई का आयोजन नावां SDM दिव्या सोनी की अध्यक्षता में किया गया। रात्रि चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणो को दी गई एंव ग्राम के लोगो की जन समस्याओं को सुन कर उनके निस्तारण किये गए व कई परिवाद भी पंजिकृत किए गए। रात्रि चौपाल में राजलिया सरपंच कान्ता सोनी ने SDM का स्वागत सम्मान किया एवं ग्राम की जन समस्याओं से अवगत करवाया।
रात्रि चौपाल में कुल 20 परिवाद प्राप्त हुए सभी परिवादो को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाया जाकर निस्तारण करवाया जाने की बात कही गई और SDM दिव्या सोनी द्वारा रात्रि चौपाल में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्धारित तय समय में सभी प्राप्त हुए परिवादो/ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता व समस्य से करने के लिए निर्देशित किया। आम जनता को सभी सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। जो आमजन योजनाओं के पात्र है उनको लाभ दिलाकर राहत प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए। SDM दिव्या सोनी ने आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरियालो राजस्थान , एक पेड़ माँ के नाम अभियान में हिस्सा बनने की अपील की ओर कहा की हर एक मनुष्य को एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए जो आगे चलकर हमारे ही का आएगा जिससे हमें फल फूल ऑक्सीजन, जड़ी, बूटियां प्राप्त हो सकेगी साथ ही हमारा वातारण भी सुरक्षित रहेगा । इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे व ग्रामीणो की समस्याओं को सुन निस्तारण किया।
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowAug 07, 2025 16:45:34Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDRASHEKHAR SOLANKI/रतलाम
रतलाम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बाजना में गुरुवार को मुख्य बाजार में जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार को हाट-बाजार का दिन होने और रक्षाबंधन पर्व नजदीक होने के कारण बाजार में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी बीच कुछ लोगों के बीच आपसी मारपीट शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजना में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई न होने के कारण ऐसे हालात बार-बार बनते हैं।
पूलिस प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भी क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की भी कि है की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। वही इस छेत्र के हाट बाजार मे महिलाये युवातिया बड़ी संख्या मे आती है
यदि इन आसामजिक तत्वों को जल्द करवाई कार पूलिस ने नहीं रोका तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है
रतलाम
चंद्रशेखर सोलंकी
9039441511
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowAug 07, 2025 16:45:15Roorkee, Uttarakhand:
रुड़की।
एंकर - रुड़की में अब रीलबाजी का ऐसा भूत सवार हो गया है कि जान की परवाह भी नहीं रही। ताज़ा मामला रुड़की के सोलानी पार्क के पास से आया है, जहां एक महिला ने गंगनहर में उतरकर पानी में लेट-लेटकर जमकर डांस किया और रील शूट कर डाली। जैसे ही महिला ने ये करतब दिखाना शुरू किया, वहां भीड़ जुट गई – मानो कोई मेला लग गया हो। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे तमाशे का वीडियो भी बना डाला, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। वही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी रीलबाजी के लिए ऐसे स्टंट करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रील के कुछ लाइक और व्यूज के लिए आजकल नया ट्रेंड बन गया है। पुलिस अब ऐसे रीलबाजों पर नजर रख रही है और जो भी सीमा पार करेगा, उसे कानून का स्वाद चखाया जाएगा।
बाईट - शेखर चंद्र सुयाल ( एसपी देहात )
0
Report