Back
दिल्ली पुलिस का अलर्ट: 15 अगस्त पर सुरक्षा खतरे से बचें!
NKNeeraj Kumar Gaur
Aug 02, 2025 18:45:46
Delhi, Delhi
दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट--
दिल्ली पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिला है की कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या भारत विरोधी आतंकवादी..आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं.. ये खतरा सब-कन्वेंशनल हवाई साधनों जैसे कि पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी (UAVs), यूएएस (UASs), माइक्रोलाइट विमान, रिमोट से संचालित विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के पावर्ड एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या विमान से कूदने जैसी गतिविधियों के माध्यम से उत्पन्न किया जा सकता है
इसलिए सभी प्रकार के सब-कन्वेंशनल हवाई प्लेटफॉर्म्स की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया है.. ऐसा करना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा
यह आदेश 02.08.2025 से प्रभाव में आएगा और 15 दिनों तक, यानी 16.08.2025 तक लागू रहेगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMALI MUKTA
FollowAug 02, 2025 18:45:39Kaushambi, Uttar Pradesh:
SLUG- कौशांबी में अपराधियों की धरपकड़, 30 गिरफ्तार
ANCHOR- कौशांबी में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर बीती रात जिलेभर के थानों में एक साथ अभियान चलाया गया। इस अभियान में NBW वाले 27 और 3 वांछित अपराधी यानी कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें एक कतार में बारातियों की तरह खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
VO- ये तस्वीरें कौशांबी पुलिस के उस रातभर चले अभियान की हैं, जिसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 27 NBW और 3 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनकी बाकायदा लाइन लगवाकर फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर साझा भी किया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर एक साथ पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अदालत से गैरहाजिर चल रहे और लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ना था। थानावार टीमें बनाई गईं और देर रात तक छापेमारी चलती रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
BYTE- राजेश कुमार, एसपी कौशांबी
0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowAug 02, 2025 18:45:24Kere, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जशपुर -
तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार 2 युवकों को कुचला,
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल,
मृतक का शव ट्रक के अंदर फंसा,
घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया सिविल अस्पताल पत्थलगांव,
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक को कब्जे में लिया,
चालक ट्रक छोड़कर मौके से हुआ फरार,
पत्थलगांव थानाक्षेत्र के NH-43 केराकछार की घटना।
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 02, 2025 18:45:09Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। सिटी थाने के समीप नाकेबंदी के दौरान एक अधिवक्ता का पुलिस ने एमवी एक्ट के तीन सवार का चालान बनाना उन्हे नागवार गुजर गया। अधिवक्ता द्वारा परिचय देने के बाद भी चालान बनाने को लेकर अधिवक्ता एवं पुलिस जवान में विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस जवान अधिवक्ता को थाने ले गए और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उधर अधिवक्ता को थाने ले जाने और शांति भंग में हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद बार एसोसिऐशनप के अध्यक्ष दिलिप गौरा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंच गए। सभी अधिवक्ता को छोड़ने की बात पर अड़े रहे। उधर विवाद की सूचना मिलने के बाद डिप्टी राजेश कसाणा भी थाने पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार एडवोकेट पियूष सेन कहीं बाईक पर जा रहे थे। इसी दौरान थाने के सामने नाकेबंदी के दौरान तीन सवार होने के कारण उन्हे रोका और पुलिस ने चालान बना दिया। बताया जा रहा है अधिवक्ता सेन ने अपना परिचय दिया, लेकिन पुलिस ने फिर भी चालान बना दिया। जिससे पुलिस और अधिवक्ता के मध्य विवाद हो गया। पुलिस जवान एडवोकेट सेन को थाने ले गए और एडवोकेट को शांति भंग में हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बार एसोसिऐशन अध्यक्ष गौरा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए। पहले तो वह मामले की समझाईश का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अपनी कार्यवाही पर अड़ी रही। जिससे विवाद बढ गया। थानाधिकारी विजय सिंह ने भी समझाईश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। उधर डिप्टी राजेश कसाणा भी थाने पहुंचे और समझाईश के प्रयास किए। लेकिन अधिवक्ता पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े रहे और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब एक घण्टे तक पुलिस द्वारा समझाइश के बाद पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच समझौता वार्ता की गई। डिप्टी राजेश कसाना ओर थानाधिकारी विजय सिंह और अध्यक्ष दिलीप गौरा सहित 5 सदस्यों के साथ वार्ता हुई जिसमे बनी सहमति के बाद अधिवक्ताओं ने धरना खत्म कर दिया।
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 02, 2025 18:30:44Barh, Bihar:
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर अथमलगोला से बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे, जानकारी के अनुसार थार गाड़ी ने दोनों व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरा युवक नीतीश कुमार पुल से 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा और तड़पता रहा। बाढ़ के कार्यक्रम से लौट रहे बिहार सरकार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरी साहनी ने घटनास्थल पर रुककर युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और थाना को इसकी जानकारी दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
दोनों मृतक की पहचान फुलेलपुर गांव निवासी सुधांशु कुमार उर्फ कारू (32) और नीतीश कुमार (30) के तौर पर हुई है।
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 02, 2025 18:30:29Barh, Bihar:
बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी गाड़ी रोक कर खुद हॉस्पिटल भेजा। वे बाढ़ से एक कार्यक्रम के बाद पटना लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार पुल के नीचे जा गिरा। इसके बाद कार्यक्रम से लौट रहे बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी ने घायल युवक को अपनी गाड़ी रोक कर अस्पताल भेजा । घटना बख्तियारपुर से मोकामा जाने के क्रम में चंदा गांव के निकट की है। मृतक की पहचान सुधांशु कुमार, जबकि पुल से नीचे गिरकर घायल व्यक्ति नीतीश कुमार है।
बाइट हरि साहनी, मंत्री
0
Report
AMALI MUKTA
FollowAug 02, 2025 18:15:10Kaushambi, Uttar Pradesh:
SLUG- एम्बुलेंस कर्मियों ने बीमार युवक को झाड़ियों में फेंका
ANCHOR- कौशांबी ज़िले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक सरकारी एम्बुलेंस में सवार कर्मियों ने गंभीर रूप से बीमार युवक को इलाज की बजाय झाड़ियों में फेंककर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
VO- ये तस्वीरें सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र की हैं, जहां हर्रायपुर चौकी के पास झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल युवक पड़ा मिला। राहगीरों ने जब युवक को बेसुध हालत में देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि आखिर सरकारी एम्बुलेंस किसने भेजी थी और उसमें कौन-कौन कर्मी मौजूद थे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सरकारी एम्बुलेंस से युवक को फेंका गया, तो जिम्मेदार कौन है। क्या सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता इस हद तक पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह घटना सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा करती है।
BYTE- अभिषेक सिंह, सीओ चायल
0
Report
ADAnup Das
FollowAug 02, 2025 18:00:53Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস
আমদের পাড়া
আমাদের সমাধান ।
আজ থেকে শুরু হয়েছে,সীমান্ত এলাকায় ও আজ ভালো সারা মেলে, কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকে হয় আজ এই প্রকল্প, উপস্তিত ছিলেন কৃষ্ণগঞ্জের বিডিও,পঞ্চাযেতের প্রধান,পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি সহ বুথের ভোটার রা।
বাইট স্থানীয়,এবং প্রশাসন।
ছবি বাইট 2সি তে 020825ZG_NAD_KNJ_SOLVE নামে 1 ফাইল
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowAug 02, 2025 18:00:47Cooch Behar, West Bengal:
কোচবিহার: মুখ্যমন্ত্রীকে নিয়ে কুরুচিকর গান বাঁধার ঘটনায় প্রতিক্রিয়া দিতে গিয়ে মাথাভাঙ্গার লোকসংগীত শিল্পী মনিন্দ্র বর্মনকে ল্যাম্পপোস্টে বেঁধে পেটানোর নিদান দিলেন মন্ত্রী উদয়ন গুহ। শুক্রবার রাতে সংবাদ মাধ্যম কে প্রতিক্রিয়া দিতে গিয়ে এমনটাই জানান তিনি। প্রসঙ্গত মাথাভাঙ্গার লোকশিল্পী মনিন্দ্র বর্মন রাজ্যের বর্তমান পরিস্থিতি ও নাম না করে মুখ্যমন্ত্রী কে নিয়ে গান লিখেছেন, আর সেই গান ইতিমধ্যে ভাইরাল নেট দুনিয়ায়। এর আগেও রাজ্য সরকারের দুর্নীতি নিয়ে গান বেঁধেছিলেন মনীন্দ্র। এদিন মন্ত্রী উদয়ন বলেন ও যে ভাষায় মুখ্যমন্ত্রীকে আক্রমণ করেছে কুরুচিকর মন্তব্য করেছে সেটা যদি স্বাধীনতা হয় তাহলে ওকে যদি কেউ ল্যাম্পপোস্টে বেঁধে পেটায় সেটাও তাহলে স্বাধীনতা। পাশাপাশি ওকে সামনে পেলে ওর ভাষাতেই ওকে জবাব দেওয়ার কথাও জানান উদয়ন।
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowAug 02, 2025 18:00:13Ujjain, Madhya Pradesh:
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हुए विवाद मामले में जांच अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उपप्रशासक एस.एन. सोनी ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा सभी संबंधितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब उनके परीक्षण के आधार पर प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। एक-दो दिन में यह रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
सोनी ने कहा कि प्रथम दृष्टया इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नाम इस प्रकरण में सामने आया है। वहीं, मंदिर में तैनात कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सोनी ने माना कि मौके पर तैनात कर्मचारियों द्वारा कहीं न कहीं चूक हुई है — वे लोगों को रोक सकते थे
गौरतलब है कि सोमवार को भस्मारती से पहले महाकाल मंदिर में हुए इस विवाद ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी थी।
बाइट - एस एन सोनी उप प्रशासक महाकाल मंदिर
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowAug 02, 2025 17:46:19Bahraich, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/
बहराइच से बड़ी ख़बर,
बहराइच में फांसी के फंदे से लटकता मिला पोस्टमैन का शव,
बलिया जिले का निवासी था 26 वर्षीय मृतक पोस्टमैन जितेंद्र,
पिछले तीन सालों से रहकर करता था कार्य,
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहराइच के थाना सुजौली इलाके के बड़खड़िया गांव का मामला,
पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी,
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowAug 02, 2025 17:46:04Jaipur, Rajasthan:
District- jaipur
Reporter- mahesh pareek 9829793993
Location - jaipur
सेशन कोर्ट के शॉट और पीड़ित पक्ष की वकील सोनिया गिल की बाईट
इंट्रो- पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 महानगर प्रथम ने 12 साल के चचेरे भाई के साथ कुकर्म कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने 35 वर्षीय अभियुक्त पर एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठासीन अधिकारी मीना अवस्थी ने अपने आदेश में कहा कि मृतक अभियुक्त के चचेरे भाई थे और वह विश्वास कर उसके साथ गया था, लेकिन अभियुक्त ने उसके साथ कुकर्म किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। ऐसे में अभियुक्त के प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता।
बॉडी- पीडित पक्ष की वकील सोनिया गिल ने अदालत को बताया कि 12 वर्षीय बालक के चाचा ने 24 मई, 2023 को लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसका भतीजा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। बच्चों ने आकर बताया कि भतीजा एमडी रोड जमातखाने के सामने तक उनके साथ था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त को 1 जून को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त का निकाह नहीं हुआ था और वह बच्चों से अश्लील हरकतें करता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभियुक्त को लेकर उसके जीजा के खोह-नागोरियान स्थित खाली पडे मकान में लेकर गई। इसकी चाबी अभियुक्त के पास ही रहती थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में प्लास्टिक के बोरे में सड़ी-गली लाश बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मकान उसके जीजा ने खरीदा था और उसकी चाबियां अभियुक्त के पास रहती थी। घटना से पहले की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी अभियुक्त मृतक को ले जाता नजर आया था। अभियुक्त उसे किसी बहाने ने खाली पडे मकान में लाया और कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
BYTE- सोनिया गिल, अधिवक्ता पीड़ित पक्ष।
महेश पारीक, ज़ी मीडिया
जयपुर।
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 02, 2025 17:45:28Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक नई यात्री गाड़ी चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन रायपुर से जबलपुर के बीच व्हाया गोंदिया चलाई जाएगी। छात्र युवा नागरिक रेलवे जोन संघर्ष समिति ने इस ट्रेन को बिलासपुर से रायपुर होकर गोंदिया के रास्ते जबलपुर तक चलाने की मांग की है।
छात्र युवा नागरिक रेलवे जोन संघर्ष समिति ने कहा कि नई ट्रेन को बिलासपुर से चलाने से जबलपुर की दूरी केवल 518 किलोमीटर है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में यह दूरी 9 घंटे में पूरी हो सकती है। यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 5 बजे रवाना हो तो यह बिलासपुर दोपहर 2 बजे पहुंच जाएगी। इसी तरह बिलासपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होने पर ट्रेन जबलपुर तक रात 11:30 बजे पहुंच जाएगी। अभी छात्र युवा नागरिक रेलवे जोन संघर्ष समिति के सदस्य सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी बिलासपुर के साथ अन्याय किया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे जोन जो सर्वाधिक आय देने वाला रेलवे जोन है। इसके बाद भी नई ट्रेन का जोनल मुख्यालय बिलासपुर से संचालन नहीं किया जा रहा है। समिति ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को उक्त मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।जारी टाइम टेबल में यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं रायपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन को बिलासपुर से जबलपुर के बीच चलाई जा सकती है। समिति ने कहा की ऐसी कई ट्रेनें है जो आने और जाने में 9 घंटे लेती हैं।कांग्रेस से कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मांग की और रेल मंत्री को पत्र लिखा रायपुर-जबलपुर नई ट्रेन सुविधा प्रदान की गई है, जो रायपुर गोंदिया बालाघाट होते हुये जबलपुर पहुंचेंगी। महोदय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय बिलासपुर है। बिलासपुर स्टेशन के साथ ही रेलवे जोन भी है जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को गोंदिया बालाघाट एवं जबलपुर की यात्रा करनी होती है। नव संचालित रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का रायपुर स्टेशन मात्र से आवागमन करने पर बिलासपुर जोन के यात्री नई रेल सुविधा के लाभ से वंचित होंगे। विधायक ने मांग की कीजन आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये नव संचालित रायपुर-जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बिलासपुर स्टेशन तक प्रारंभ करने हेतु सकरात्मक पहल करे।
सदस्य
बाइट-सुदीप श्रीवास्तव (सदस्य छात्र युवा नागरिक रेलवे जोन संघर्ष समिति)
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowAug 02, 2025 17:31:04Thane, Maharashtra:
ब्रेकिंग..
रिक्षा आणि दुचाकीत भिषण अपघात...
अपघातात दुचाकीस्वार गंभीर जखमी तर मागे बसलेला किरकोळ जखमी..
रिक्षा मधील एक प्रवासी गंभीर जखमी झाला आहे...
या अपघातात जवळ जवळ सात जण जखमी झाले आहेत...
पाईप लाईन रोडला हा अपघात झाला आहे...
भादवड ते शांतीनगर दरम्यान पाइपलाइन येथे हा अपघात झालाय...
जखमींना भिवंडी येथील आयजीएम रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे..
0
Report
MJManoj Joshi
FollowAug 02, 2025 17:30:55DMC, Chandigarh:
चंडीगढ़-मोहाली से खरड़ की ओर जाने वाले VR मॉल के ओवरब्रिज पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम रात के दस बजे जाम मे फँसे हुए है वाहन चालक
0
Report