Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sehore466001

इछावर में लव जिहाद पर हिंदू समाज का आक्रोश, दुकानों का बंद!

DNDinesh Nagar
Aug 18, 2025 09:16:36
Sehore, Madhya Pradesh
सीहोर इछावर में लव जिहाद मामले को लेकर हिंदू समाज का भारी आक्रोश, आज दूसरे दिन भी नगर रहा संपूर्ण बंद हजारों की संख्या में सकल हिंदू समाज ने आजाद चौक से रैली निकालकर दुकानों को बंद कराने के लिए लोगों से किया आह्वान पिछले दिनों सीहोर से सामने आया था हिंदू युवती से लव जिहाद एवं दुष्कर्म का मामला, मामले में मोहसिन उर्फ राहुल को किया गया था गिरफ्तार, आरोपी मोहसिन उर्फ राहुल पर लगाया युवती से धोखे से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप। लोगों का कहना है आरोपी की अवैध संपत्ति तोड़ी जाए, जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा उक्त घटना के बाद इछावर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना पर नजर बनाए हुए हैं WT बाइट - सुनीता रावत एडिशनल एसपी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Aug 18, 2025 10:49:19
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर एनीमिया निवारण के लिए दी जाने वाली गुलाबी और नीली गोली का अब शिक्षा विभाग को रखना होगा लेखा-जोखा,,, शिक्षा विभाग को अब एनीमिया निवारण किन दवाओं के आंकड़े रखने होंगे,,, इसके लिए सरकार ने अब पूर्ण तैयारी कर ली है,,, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग मिलकर स्कूली बच्चों में एनीमिनिया निवारण के लिए आयरन टेबलेट का वितरण करते हैं इन टैबलेट्स का अब शिक्षा विभाग को लेखा जोखा रखना होगा और उनकी पूरी डिटेल ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी,,, शिक्षा विभाग में कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को गुलाबी व कक्षा 1 से 5 में पढ़ने वाले छात्रों को नीले रंग की गोली सप्ताह में एक बार निर्धारित दिवस के दिन दी जाती है,,, जिससे कि छात्र-छात्राओं में फैल रहे एनीमिया का निवारण किया जा सके,,, अब इसके लिए सरकार ने उन बच्चों व दवाओं के आंकड़े रखने की निर्देश दिए हैं,,, इसके लिए शिक्षा विभाग इन आईएएफ टैबलेट्स का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखेगा,,,, शिक्षा विभाग को इन टैबलेट्स के वितरण की तिथि उपलब्धता वह मात्र की पूरी जानकारी रखनी व ऑनलाइन अपलोड करनी होगी,,, ताकि बच्चों को समय पर सप्लीमेंट्स मिले और कोई बच्चा छूट न पाए इसको लेकर अब यह सख्ती की जा रही है,,,
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 18, 2025 10:49:11
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। ग्रेड पे 4200 करने तथा जांचो के निजीकरण पर पुनर्विचार कर निरस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कमल राम मीना को ज्ञापन सौपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में जांचो की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन राज्य सरकार लैब टेक्नीशियन को अभी भी ग्रेड पे 4200 नहीं मिल रहा है जबकि हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में यह अमल में लाया जा चुका है वहीं राज्य सरकार अभी तक लैब टेक्नीशियनों को 2800 की ग्रेड पे दे रही है। संघ ने सरकार से मांग की है कि राजस्थान में भी लैब टेक्नीशियनों की ग्रेड पे को बढाकर 4200 कर दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों ने हब एंड स्पोक मॉडल के अंतर्गत जनता को अधिक जांच की उपलब्धता हेतु निजीकरण के आदेश जारी किए गए है जिस पर सरकार द्वारा पुनर्विचार कर उसे भी निरस्त करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के लैब टेक्नीशियनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित ना हो। BITE रसिक बिहारी व्यास लैब टेक्नीशियन
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Aug 18, 2025 10:49:04
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मियों का अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | सीटू के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए सीआरपी संविदाकर्मियो ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | वही सरकार से मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की गई है | बॉडी- सीटू के प्रदेश पदाधिकारी गौतमलाल के नेतृत्व में राजीविका के सीआरपी संविदाकर्मी आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए | वही अपनी विभिन्न मांगो को लेकर उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया | इस मौके पर सीआरपी संविदाकर्मियो ने अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी | इसके बाद सीटू के बैनर तले सीआरपी संविदाकर्मियों ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में सीआरपी संविदाकर्मियों ने सरकार से सीआरपी संविदाकर्मियों को स्थाई करने, सीआरपी राउंड पुनः पुरानी पोलिसी शुरू करने, सीआरपी संविदाकर्मियों को प्रतिमाह नियमित मानदेय देने, हटाई गई अनपढ़ महिलाओं को पुनः लगाने सहित अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की है | बाईट- गौतमलाल पदाधिकारी सीटू अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Aug 18, 2025 10:48:53
Raigarh, Chhattisgarh:
रायगढ़ ब्रेकिंग, लाखा केलो डैम के अंतिम छोर से युवक लापता, लापता युवक पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर डी.के. प्रधान का बेटा सुशांत प्रधान, अपने दोस्तों के साथ खेलो टीम के नदी के किनारे गया था घूमने, कभी खोज के बाद रायगढ़ कोतवाली में दोस्तों ने किया शिकायत, कोतवाली थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे सुशांत के साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही, डैम में डूबने की संभावना जता रही पुलिस,
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Aug 18, 2025 10:48:27
Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLANKI/रतलाम प्रदेश कांग्रेस की जिला ग्रामीण और शहर अध्यक्षों की सूची को लेकर अब मुस्लिम समाज की नाराज़गी सामने आ रही है। रतलाम से मुस्लिम समाज के नेता इमरान खोकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस का सबसे बड़ा वोट बैंक मुस्लिम समाज है, लेकिन इस बार पार्टी ने मुस्लिम समाज को भागीदारी से दरकिनार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महज़ दिखावे के लिए दो मुस्लिम जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि कम से कम 7 मुस्लिम अध्यक्ष बनाना चाहिए थे, अब चुनाव में मुस्लिम वोटर को सोचना पड़ेगा। इमरान खोकर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की राह पर चल रही है और मुस्लिम नेतृत्व को खत्म किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस बयान को नकार दिया है। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव याशमीन शेरानी ने सख्त लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के बारे में सोच-समझकर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई मुस्लिम नेता सक्रिय हैं और किसी ने भी ऐसा बयान नहीं दिया। याशमीन शेरानी ने कहा कि आज ज़रूरत है कांग्रेस को मजबूत करने की। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस असंतोष को कवर कर लेती है। या मुस्लिम समाज की नाराज़गी आगे बढ़ती है बाइट – इमरान खोकर (मुस्लिम समाज नेता) बाइट – याशमीन शेरानी (महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव) रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
comment0
Report
NSNARENDER SHARMA
Aug 18, 2025 10:47:21
Faridabad, Haryana:
फ़रीदाबाद- खतरे के निशान से ऊपर यमुना - बीती रात यमुना किनारे बसे गांव बसंतपुर के घरों में घुसा पानी। अगले 72 घंटे में हालत हो सकते हैं बाद से बदतर - आज यमुनानगर हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ 116000 क्यूसेक पानी किया गया डाइवर्ट। एंकर --फरीदाबाद के गांव बसंतपुर में 50 घरों से भी ज्यादा में यमुना का पानी घुसने से बने बाढ़ के हालात यमुना नदी में बने दिल्ली ओखला बैराज से 50000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद फरीदाबाद के निचले इलाके में लगातार पानी का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर आ चुका है इसके चलते बसंतपुर इलाके में बने मकान में पानी घुसना शुरू हो गया। आपको बता दे अगले 72 घंटे में हालात और भी खराब होने वाले हैं क्योंकि आज यमुनानगर हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ 116000 क्यूसेक पानी डाइवर्ट कर दिया गया है जो अगले 72 घंटे में दिल्ली से निकलते हुए फरीदाबाद पहुंचेगा। पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते कई बरसाती नदियां भी उफान पर है। जानकारी के अनुसार हथिनीकुंड से डायवर्ट किए गए पानी को लेकर दिल्ली सिंचाई विभाग को सूचित किया गया है। आपको बता दे फरीदाबाद में हर साल जब भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता है तो सबसे पहले बसंतपुर गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं क्योंकि यह कॉलोनी यमुना की तलहटी में बसाई गई है फिलहाल यहां पर प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए हैं और जिला प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नियंत्रण बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कर रही है वही मौके पर एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम टीमें डटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बार प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोगों ने घर खाली नहीं किए थे जिसके चलते यमुना का पानी लोगों के घरों में घुस गया और नाव के माध्यम से लोगों को बाहर निकल गया था इसमें लोगों के समान का भारी नुकसान हुआ था लेकिन इस बार लोगों ने घर छोड़ दिए हैं और कहीं और किराए पर या फिर सरकारी स्कूलों में डेरा डाल दिया है। बाइट -- चंद्रभान, ग्रामीण गांव बसंतपुर बाइट - महाल सिंह, ग्रामीण गांव बसंतपुर बाइट - राम बाबू, ग्रामीण गांव बसंतपुर
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Aug 18, 2025 10:47:04
Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद। एंकर रीड - कॉलोनी से गंदे पानी की निकासी न होने से खफा महिलाओं का फूटा गुस्सा, बड़ी संख्या मे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे कॉलोनीवासी, नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर गेट के आगे धरने पर बैठी महिलाएं, शहर की हंस कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान हैं कॉलोनी वासी, कॉलोनी वासियो का आरोप बार बार शिकायत के बाद भी नही सुन रहा कोई अधिकारी, कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने से कॉलोनी में पनपने लगे हैं मच्छर, बीमारियां फैलने का खतरा वॉयस - शहर की हंस कॉलोनी में में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान कॉलोनी वासी नगर परिषद कार्यालय पहुँचे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। नगर परिषद कार्यालय में कोई अधिकारी नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के न मिलने पर महिलाओंबक गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी की महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर उस पर अपना दुप्पटा बांध दिया और गेट के आगे धरने पर बैठ गई। कॉलोनीवासियो का कहना था कि कॉलोनी की हालत किसी नरक से कम नही है। कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नही है। जिसके कारण ओरी कॉलोनी के घरों से निकलने वाला गंदा पानी कॉलोनी में ही एकत्र हो जाता है जिससे पृरी कॉलोनी में दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। गंदे पानी पर मच्छरों की भरमार है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। यहां तक कि कॉलोनी में खेलते हुए बच्चे कई बार इस गंदे पानी मे गिर चुके है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन के आगे गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई स्थाई समाधान नही हो पाया है। आज नगर परिषद में भी जब वे पहुंचे तो कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नही पहुंचा, सुबह 10 बजे से अपने बच्चो को लेकर वे वहाँ अधिकारियों से मिलने आई थी। मगर घंटो इंतज़ार के बाद भी कोई अधिकारी उनसे बात तक करने नही आया। महिलाएं भूखे और प्यासे उमसभरी गर्मी में अपने बच्चो के साथ नगर परिषद कार्यालय के बाहर बैठी रही। दोपहर बाद नगर आयुक्त ने फोन पर उन्हें आश्वासन दिया तब जाकर महिलाओं ने नगर परिषद के मुख्य गेट को खोला। बाइट - कॉलोनी वासी
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Aug 18, 2025 10:46:55
Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर आकाशदीप इन दिनों अपने पैतृक गांव बड्डी में है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की है तथा कहा है कि जब वह कोई मैच जीतते हैं या फिर क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके गांव, परिवार के लोग इसे जब सेलिब्रेट करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है। उन्हें लगता है कि इसी दिन के लिए वह रात दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि जब यह दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर अच्छा क्रिकेट खेलते हैं और घर लौटते हैं तो घर के लोग ही नहीं गांव मोहल्ले के लोग उनका स्वागत करते हैं तो उन्हें मोटिवेशन मिलता है और क्रिकेट में बेहतर करने के लिए खुद को प्रेरित कर पाते हैं। उन्होंने सासाराम में कहा की जब इंग्लैंड दौरा पर वे गए और उनकी बहन कैंसर से बीमार है तो उन्होंने सोचा कि अब यही एक मौका है कि अपनी बहन को ज्यादा से ज्यादा खुशी दे सकूं। इंग्लैंड दौरे में एक महीने उन्होंने जबरदस्त मेहनत की और इसी का नतीजा हुआ कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें एक मैच में 10 विकेट लेने का गौरव हासिल हुआ। यह 10 विकेट उन्होंने अपने कैंसर पीड़ित बहन के नाम किया। लेकिन जब क्रिकेट खेल कर अपने गांव लौटे हैं तो जिस तरह से यहां के लोगों ने उनका स्वागत किया है। यह देखकर मन अभिभूत हो गया और अपने लोगों की उम्मीदें उन्हें क्रिकेट में और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। बाइट -- आकाशदीप (इंडियन क्रिकेटर)
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 18, 2025 10:38:48
Jalabaria, West Bengal:
গঙ্গাসাগর মেলাকে জাতীয় স্বীকৃতি ও দিলেন না কেন্দ্র 180825ZG_DH_MP ব্রিক বেকিং নকিব উদ্দিন গাজী গঙ্গাসাগর মেলা জাতীয় মেলার জন্য কেন্দ্রকে বারবার দরবার করেছিল রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় তার কোন উত্তর আসেনি।, অবশেষে মথুরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার কেন্দ্রীয় ট্যুরিজম মন্ত্রীর কাছে এই বিষয়টি উত্থাপন করেন বলেন যে গঙ্গাসাগর ভারতবর্ষের প্রতিটি প্রান্ত থেকে পুণ্যার্থীরা যায়। যেখানে লক্ষ লক্ষ অন্যার্থীরা কপিলমনি মন্দিরে পুজো দেন এবং গঙ্গাসাগরের স্নান করেন সেই মেলাকে কেন জাতীয় মেলা ঘোষণা করা হচ্ছে না? সেই পরিপ্রেক্ষিতে সাংসদ বাপি হালদারের প্রশ্নের উত্তর দিয়েছেন কেন্দ্রীয় ট্যুরিজম মন্ত্রী পরিষ্কার জানিয়ে দিয়েছেন যে এটা জাতীয় মেলা করা যাবে না
0
comment0
Report
ADAnup Das
Aug 18, 2025 10:38:12
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়া স্বাধীনতা পেয়েছিল ১৮ই আগস্ট সেই উপলক্ষে আজ জাতীয় পতাকা উঠলো কৃষ্ণনগর শহরে। আমরা সকলেই জানি আমাদের দেশ স্বাধীনতা পেয়েছে ১৫ ই আগস্ট ১৯৪৭ সালে। কিন্তু তারই মধ্যে আমাদের বাংলা এবং পাঞ্জাব বিভক্ত হয়েছিল দুই ভাগে। পশ্চিমবঙ্গ ও পূর্ববঙ্গ এই দুই ভাগে বিভক্ত হয়েছিল অবিভক্ত বঙ্গদেশ। তবে এই বঙ্গদেশের বিবচ্ছেদ নিয়ে অসন্তোষ ব্যক্ত হয়েছিল তার ঐ ফলস্বরূপ নদীয়া মুর্শিদাবাদ মালদা দিনাজপুর যশোর জেলা নিয়ে হিন্দুদের মধ্যে ক্ষোভ দেখা দিয়েছিল। জেলায় জেলায়।সমগ্র ভারতবর্ষে যখন ১৫ই আগষ্ট স্বাধীনতা দিবস পালন করল। সেই সময় নদীয়া সহ কয়েকটি জেলায় হিন্দুদের মুখে কোন হাসি ছিল না । ভারত ভাগের সময় স্যার সিরিল র‍্যাডক্লিফের তৈরী ম্যাপের গণ্ডগোলের জন্যই ১৯৪৭ সালের ১৫ই আগষ্ট ভারতবাসীর কাছে অন্যতম স্মরণীয় দিন হয়েও নদীয়াবাসীর কাছে ছিল চরম দুঃখের ও বেদনার দিন।স্বাধীনতার প্রাক্কালে অবিভক্ত নদীয়ার মহকুমা ছিল পাঁচটি। কৃষ্ণনগর সদর মহকুমা, মেহেরপুর, কুষ্টিয়া, চুয়াডাঙা ও রানাঘাট।র‍্যাডক্লিফের ম্যাপে ভাগীরথীর পশ্চিমপাড়ে নবদ্বীপ বাদে বাকী এলাকা পূর্ব পাকিস্তানের অন্তর্ভুক্ত হয়।নবদ্বীপকে নদীয়া জেলা বলে স্বীকৃতি দেওয়া হয়েছিল। বাকি অংশ পূর্ব পাকিস্তানে চলে গিয়েছে। ১৯৪৭ সালের ১২ই আগষ্ট রেডিওতে ঘোষণা হয় ভারতবর্ষকে স্বাধীন রাষ্ট্র হিসাবে ঘোষণা করা হবে এবং নদীয়া জেলা পূর্ব পাকিস্তানের মধ্যে পড়েছে। এ খবর জানতে পেরে নদীয়ার রাণী ছিলেন জ্যোতির্ময়ী দেবী তীব্র অসন্তোষ প্রকাশ করলেন । সেই সময় কৃষ্ণনগরে পাকিস্তানের পতাকা উড়েছিল। এই সময় রানি জ্যোতির্ময়ী দেবীর নেতৃত্বে, শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়, কাবু লাহিড়ী, প্রমথ নাথ শুকুল, সাবিত্রী দাস প্রমুখ বিশিষ্ট ব্যক্তিরা আন্দোলন সংগঠিত করতে থাকেন। এই সময় আন্দোলনকারী দলের কয়েকজন প্রতিনিধি বৃটিশ সরকারের কাছে দরবার করেন। লর্ড মাউন্টব্যাটেন আন্দোলনকারীদের সাথে কথা বলে স্যার র‍্যাডক্লিফকে ডেকে পাঠান এবং বিষয়টি খতিয়ে দেখতে বলেন। স্যার র‍্যাডক্লিফ দেখলেন, ভুল তাঁরই। নদীয়া ভারতে থাকার কথা। চুয়াডাঙা, কুষ্টিয়া ও মেহেরপুর মহকুমাকে নদীয়া থেকে বিচ্ছিন্ন করে পূর্ব পাকিস্তানের অন্তর্ভুক্ত করা হয়। কৃষ্ণনগর ও রানাঘাট মহকুমা নিয়ে গঠিত নদীয়ার নতুন সীমানা নির্ধারিত হয়। শিকারপুর থেকে পলাশী। ১৮ই আগষ্ট রেডিওতে ঘোষণা করা হয় কৃষ্ণনগর ও রানাঘাট মহকুমা নিয়ে গঠিত নবগঠিত জেলা ভারত ভূখণ্ডেই থাকছে। ছবি 2সি তে 180825ZG_NAD_NADIA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Aug 18, 2025 10:36:31
Bokaro Steel City, Jharkhand:
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ---- बोकारो के बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की देर रात गोमिया में छापेमारी। एक मकान से 80 किलो गांजा और पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बोकारो एसपी के निर्देश पर देर रात बोकारो पुलिस ने गोमिया में छापेमारी कर सियारी पंचायत के बिछा टोली स्थित एक मकान से लगभग 80 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, मकान मालिक सुजीत कुमार साव हुआ फरार। छापेमारी अभियान पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गांजा बेचने के आरोप में जरीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार तीन लोगों की निशानदेही पर छापेमारी की गई है। इस छापेमारी से कुछ घंटे पूर्व मादक पदार्थों की खरीद बिक्री की रोकथाम के लिए जरीडीह पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ पर एक युवक सोनू कुमार राय ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिछा टोली निवासी सुजीत कुमार साव बृहद पैमाने पर गांजा और अवैध शराब का कारोबार चला रहा है और वहीं से हमलोग गांजा लाकर बाजार में बेचते हैं। जिसके बाद बिना समय गवाएं उक्त युवक को लेकर गोमिया स्थित संबंधित तस्कर के मकान पर पहुंचा और मकान की घेराबंदी करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में उक्त मकान से 1-1 किलो के 80 पैकेट गांजा और पांच पेटी अवैध शराब और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन जब्त किया गया है। इस दौरान तस्कर सुजीत कुमार साव फरार होने में सफल रहा। लेकिन पूछताछ के लिए उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। बाइट -- बशिष्ठ नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Aug 18, 2025 10:35:57
Muju, Jeonbuk State:
एंकर - मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम के छोटा बाजार क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप एक महीने से जारी है। बीमारी के मुख्य कारण के रूप में दूषित पेयजल को माना जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार, महापौर रामनरेश राय, सीएचएमओ अविनाश खरे सहित अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ छोटा बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने फिल्टर प्लांट ,पानी टंकी वार्ड नंबर 20,21,22 और 23 साफ सफाई, सुलभ शौचालय और पेयजल टंकियां का निरीक्षण किया। उन्होंने चिरमिरी नगर निगम कमिश्नर और एसईसीएल प्रबंधक को शुद्ध पानी वितरण के निर्देश दिए।पिछले 15 दिनों से वार्ड में दूषित जल आपूर्ति के कारण लोगों पीलिया के लक्षणों से पीड़ित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वार्ड में कैंप लगाकर लोगों का जांच कर इलाज कर रही है।स्वास्थ्य मंत्री क्षेत्र के वार्ड वासियों की शिकायत को मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम कमिश्नर और SECL चिरमिरी के अधिकारियों को 15 दोनों के भीतर जल आपूर्ति और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है ।मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा की लगातार स्वास्थ्य विभाग जांच कर रही है ,पहले जैसे पीलिया के मरीजों की संख्या मिल रही थी अब कम हूआ है, पानी का सेम्पल लेब में जांच के लिए भेजा गया है,कल फ्रूट सेफ्टी टीम कल रायपुर से आएगी फिर से जांच करेंगी। पिछले 18 दिनों में पीलिया के 230 से अधिक मरीज सामने आए...अब तक 2 युवक की मौत हो चुकी है...चिरमिरी जिला अस्पताल में पीलिया के 25 से अधिक मरीज भर्ती हैं। सीएमएचओ अविनाश खरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगो को पानी को उबालकर पीने की सलाह, गर्म भोजन का सेवन करें और लोगों से साफ सफाई का ख्याल रखें का अपील की। बाइट --- अविनाश खरे--- cmho एमसीबी बाइट --- श्यामबिहारी जायसवाल --- स्वास्थ्य मंत्री
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Aug 18, 2025 10:35:48
Hajipur, Bihar:
खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहाँ सदर अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने पिछले कई महीनों में कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। वर्तमान में बढ़ती महंगाई के बीच वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारी एकजुट हैं।अस्पताल प्रबंधन से जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। बाईट नीरज कुमार
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Aug 18, 2025 10:35:31
Jalore, Rajasthan:
रानीवाड़ा-जालोर एंकर रानीवाडा :- रानीवाड़ा भीनमाल रोड पर स्थित कोटडा टोल पर विशाल किसान जन आंदोलन धरना प्रदर्शन किसान बैठे धरने पर 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों का टोल फ्री करने की मांग कर रहे है धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिसबल रहा मौजूद विधायक रतन देवासी व जसवंतपुरा तहसीलदार पहुंची मौके पर दिलाया आश्वाशन किसानों की मांग है कि 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों का टोल फ्री किया जाए मांगो की पूर्ति नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी 1. टोल टैक्स कोटड़ा 2. धरने पर बैठे किसान ग्रामीण 3. byte__01 सुरेश कुमार किसान नेता 4. byte__02 रतन देवासी विधायक रानीवाड़ा 5. बाइट__03प्रदीपसिंह की बाइट स्थानीय सरपंच
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Aug 18, 2025 10:35:17
Bihar:
ATTN :- BIHAR DESK/18.08.2025 FROM :-MADESH TIWARI/ GOPALGANJ SLUG :- 1808_ZBJ_GOP_EVM_R ANCHOR:- गोपालगंज में मतदाता जागरूकता को लेकर आज सोमवार को ईवीएम डेमोस्ट्रेशन वैन रवाना किया गया जो 6 विधानसभा के सभी गांवों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगा आज सोमवार समाहरणालय परिषर से डीएम पवन सिन्हा,एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर 10 वैन को रवाना किया जो 6 विधानसभा में 2373 मतदान केंद्रों पर घूमकर मतदाताओं को जागरूक करेगा डीएम पवन सिन्हा ने बताया कि आज मोबाइल वैन रवाना किया गया है जिनका रूट इस प्रकार बनाया गया है कि सभी मतदान केंद्रों पर पहुँचे व लोगो को ईवीएम से मतदान की जानकारी दे ज्यादातर मतदाताओं को जागरूक करें बाइट-पवन सिन्हा, डीएम,गोपालगंज ,
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top