Back
कैबिनेट मंत्री ने Shopian में विकास योजनाओं की घोषणा की!
WMWaqar Manzoor
Aug 13, 2025 12:35:47
Ganderbal,
Cabinet Minister Javaid Ahmad Rana visited District Shopian, where he met party workers and senior leaders. MLA Zainpora, Showkat Ahmad Ganie, also accompanied him during the visit. While speaking to the media, the minister stated that strict action would be taken against the Jal Shakti Department officials involved in the concerned matter. He informed that under the Jal Shakti initiative, a total of 3,200 new schemes have been launched, out of which 1,400 have been successfully completed. Emphasizing the importance of development and accountability, he assured that all pending works would be expedited for the benefit of the public. The minister also expressed his views on the political aspirations of the people, stating that the restoration of statehood is their legitimate right. He added that they are hopeful this right will be restored very soon, ensuring that the voice and dignity of the people of Jammu and Kashmir are upheld.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowAug 13, 2025 18:31:15Jamshedpur, Jharkhand:
सरायकेला जिला में कांड्रा थाना अंतर्गत अमलगम स्टील कंपनी के पार्किंग में एक टेलर में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस फायर ब्रिगेड को दी. समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है. बताया जाता है कि टेलर संख्या RJ47GA- 3704 का चालक टेलर के केबिन में खाना बना रहा था. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और टेलर धू- धूकर कर जल उठा संभावना जताई जा रही है, कि खाना बनाने वाला सिलेंडर ब्लास्ट करने से या हादसा हुआ है. फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowAug 13, 2025 18:30:41Hardoi, Uttar Pradesh:
हरदोई में हाइवे पर युवक से लूटपाट,चार बदमाश स्कूटी लूटकर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस
हरदोई में हाइवे पर एक युवक के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है।आरोप है कि हाइवे पर युवक के जाते समय बाइक चार सवार बदमाशों ने स्कूटी लूट ली और मौके से फरार हो गए।लूट की वारदात की सूचना से हड़कंप मच गया।मौके पर एसपी,सीओ और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।सीसीटीवी कैमरों में स्कूटी से जाते हुए दो युवकों की तस्वीरें सामने आई है जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
हरदोई-लखनऊ नेशनल पर लूट की यह वारदात कोतवाली कछौना क्षेत्र में फ्लाई ओवर की है।कस्बा संडीला के रहने वाले आकाश चौरसिया अपने निजी काम से संडीला से बालामऊ जा रहे थे।आरोप है कि रास्ते में फ्लाई ओवर पर पहुंचते ही पीछे से आए चार बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और जबरिया उसकी स्कूटी छीनकर फरार हो गए।लूट की वारदात से हड़कंप मच गया सूचना पर कछौना पुलिस,सीओ और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं।स्थानीय पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। स्कूटी ले जाते हुए दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं जिनकी पीड़ित आकाश ने पहचान की है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक कस्बा कछौना होते हुए स्कूटी से भागे हैं जिनकी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी हुई है।
0
Report
D1Deepak 1
FollowAug 13, 2025 18:01:24Delhi, Delhi:
सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में प्रदर्शनों का दौरा जारी
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनिमल लवर्स में भारी आक्रोश
रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सड़क पर उतरे एनिमल लवर्स
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ को एनिमल लवर्स ने की जमकर नारेबाजी
हाथों में तख्तियां लेकर किया कैंडल मार्च
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया और पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रोहिणी स्थित प्रशांत विहार के डीसी चौक पर बुधवार की शाम एनिमल लवर्स सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग आदेश के खिलाफ हाथ में तख्तियां और मोमबत्तियों लेकर नजर आए। वहीं प्रदर्शकारी एनिमल लवर्स में कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ आक्रोश दिखाया और जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट के इस आदेश का विरोध जताते हुआ बताया कि किसी की भी जान लेना प्रैक्टिकल नहीं हो सकता। साथ ही इस सरकार के खिलाफ भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग इंसानों को जगह नहीं दे सकते। वो कुत्तों को जगह कहा से देगी। इसके साथ ही कुछ प्रदर्शकारियों ने एमसीडी के पर उठते हुए कहा कि इनके पास कुत्तों को संभालने के लिए फंड आता है। लेकिन वह फंड कहा लगाया जाता है? एमसीडी ने कितने शेल्टर होम्स बनवाए? कुछ लोगों का बताया कि इन्हें हम अपने घर के सदस्यों और बच्चों की तरह पालते है और अब अचानक से इन सभी कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम भेज दिया जाएगा। हम यह कैसे देख सकते है?
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखे जाने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद से देश में दो पक्ष खड़े हो गए। एक वो जो इस आदेश समर्थन के कर रहे है। जिनका मानना है कि इससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। जबकि दूसरा इसके खिलाफ है। जो लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है। जिनका मानना है कि कुछ घटनाओं की वजह से सभी कुत्तों को इसकी सजा दी जा रही है। इसके साथ ही जिन कुत्तों को मारा-पीटा जाता है। वहीं कुत्ते काटते है।
बाइट : प्रदर्शकारी
बाइट : प्रदर्शकारी
बाइट : प्रदर्शकारी
बाइट : प्रदर्शकारी
बाइट : प्रदर्शकारी
0
Report
BBBimal Basu
FollowAug 13, 2025 18:01:00Basirhat, West Bengal:
বলে 2C তে একটা ভিসুয়াল ও তিনটি B B1 B2 বাইট পাঠিয়েছি।
বাংলায় কথা বলায় বাংলাদেশী বলে দুমাস রাজস্থানে জেলে কাটানোর পর বাংলাদেশে পুশব্যাক করে দেওয়া মালদহের পরিযায়ী শ্রমিককে
অবশেষে কুড়ি দান পর বাংলাদেশ থেকে মালদহে বাড়ি আমির শেখকে ভারতে ফেরত পাঠানো হল। বসিরহাট ঘোজাডাঙার বি এস এফ আমিরকে বসিরহাট থানার পুলিসের হাতে তুলে দিলে আজ রাতে পুলিস তার পরিবারের হাতে তুলে দেয় আমির শেখকে দীর্ঘদিন পর আমির কে পেয়ে খুশি তার পরিবার।
বাংলায় কথা বলার অপরাধে রাজস্থানে জেলে ২ মাস কাটে মালদার বাসিন্দা পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখের। এখানেই শেষ নয় তাকে বাংলাদেশে পাঠানো হয়েছিল। বাংলাদেশী নাগরিক সন্দেহে মালদার বাসিন্দা আমির শেখকে বাংলাদেশে পুশব্যাক করেছিল বিএসএফ। ২০ দিন বাংলাদেশে কাটানোর পর তাঁকে আবার ভারতে ফিরিয়ে আনা হয়েছে বাংলাদেশ থেকে। পুলিস এবং ওই যুবকের পরিবার সূত্রে জানা গেছে, মালদার ২২ বছর বয়সী পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখকে বাংলাদেশি নাগরিক সন্দেহে রাজস্থানের একটি জেলে ২ মাস আটক রাখা হয়েছিল। এবং তাকে বাংলাদেশে পুশব্যাক করা হয়। বাংলা ভাষায় কথা বলায় তাকে চরম হেনস্তা হতে হয়েছে। ঘোর অনিশ্চয়তার মধ্যে কাটাতে হয়েছে। এই ঘটনায় আমিরের পরিবার বসে থাকে নি। তাঁরা বিভিন্ন দপ্তরে তথ্য প্রমান দিয়ে আবেদন করেন আমির ভারতীয় নাগরিক। দীর্ঘ টানাপোড়েনের পর অবশেষে আজ, বুধবার সকালে ভারতে ফিরিয়ে আনা হয়েছে। পুলিস সূত্রে জানা গেছে, ইজ বুধবার সকাল বারটা নাগাদ সীমান্তরক্ষী বাহিনী (বিএসএফ)–র ১০২ নম্বর ব্যাটেলিয়নের পক্ষ থেকে আমির শেখকে উত্তর ২৪ পরগনার বসিরহাটের ঘোজাডাঙা ভারত–বাংলাদেশ সীমান্ত দিয়ে বসিরহাট জেলা পুলিসের কাছে হস্তান্তর করে করা হয়েছে। আজ রাত নটায় আমিরকে তার পরিবারের হাতে তুলে দেয় বসিরহাট থানার পুলিস। সভাবতই দীর্ঘদিন পর আমরিকে পেয়ে খুশি তার পরিবার।
1) বাইট - B আমির শেখ ( পরিযায়ী শ্রমিক )
2) B1 জেম শেখ ( পরিযায়ী শ্রমিকের বাবা )
3) B2 - সৈকত ঠিকুরতা
(পরিযায়ী শ্রমিকের আইনজীবী )
বিমল বসু বসিরহাট
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowAug 13, 2025 17:46:11Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर बुधवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी और जिला परिषद सीईओ ए. एन. सोमनाथ की अगुवाई में नगर परिषद धौलपुर से शुरू हुई रैली तीर्थराज मचकुंड पर संपन्न हुई।
रैली में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। पूरे मार्ग में बच्चों में देशभक्ति का खासा उत्साह देखने को मिला। समापन पर छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ व जिला कलक्टर, सीईओ जिला परिषद के साथ सेल्फी लेकर खुशी जाहिर की।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक चित्रकला प्रतियोगिता, यात्रा, बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी, जिससे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और देश के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।
बाइट 1 श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर
0
Report
KBKulbir Beera
FollowAug 13, 2025 17:46:02Bathinda, Punjab:
ਹਰ ਘਰ ਤਿਰੰਗਾ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਬਠਿੰਡੇ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਕਿਲਾ ਤਰੰਗੇ ਦੀਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਵਿੱਚ ਲਿਪਟਿਆ
ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਪਲ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੋਬਾਈਲਾਂ ਚ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਲਾਘਾ ਕੀਤੀ
ਭਾਰਤੀਆਂ ਪੁਰਤਨ ਸਰਵੇਖਣ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ 13 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 15 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਤਿਰੰਗੇ ਦੇ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਕਿਲੇ ਨੂੰ ਸਜਾਇਆ
ਅੱਜ ਬਠਿੰਡੇ ਦਾ ਪੁਰਾਤਨ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਕਿਲਾ ਜਿਸ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਹਰ ਘਰ ਤਰੰਗਾ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਪੁਰਾਤਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਪੈਸ਼ਲ ਤੌਰ ਤੇ ਕਿਲੇ ਦੀ ਲਾਈਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਦਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਖੂਬ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ ਅਤੇ ਤਸਵੀਰਾਂ ਖਿਚਵਾਈਆਂ ਇਹ ਮਨਮੋਹਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਦਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਖੂਬ ਲੁਫਤ ਲਿਆ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹੋਏ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਜੋ ਮੁੰਬਈ ਤੋਂ ਆਏ ਸਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਲੱਗਿਆ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਾਈਟਿੰਗ ਦੇ ਨਾਲ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਕਿਲੇ ਨੂੰ ਤਿਰੰਗੇ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੂਰਾ ਦੇਸ਼ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਿਰੰਗੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਜੇ ਹਰ ਘਰ ਉੱਪਰ ਲਾਈਟਿੰਗ ਹੋਵੇ ਤੇ ਸਾਡਾ ਦੇਸ਼ ਇਸ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਤਰੱਕੀਆਂ ਕਰੇ
ਬਾਈਟ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀ ਮੁੰਬਈ ਵਾਸੀ
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowAug 13, 2025 17:45:11Dholpur, Rajasthan:
तिरंगा यात्रा में निकाला 151 फीट का राष्ट्रीय ध्वजः पुलवामा शहीद की पत्नी और बच्चों ने की अगुवाई, देशभक्ति का दिया संदेश
बाड़ी। देश की आजादी के 79 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सर्व समाज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 151 फीट का विशाल तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा।
यात्रा की अगुवाई पुलवामा हमले में शहीद हुए भागीरथ सिंह की पत्नी रंजना देवी और उनके बच्चों ने की। अग्रवाल धर्मशाला से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा से पूर्व एक कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने वीरांगना रंजना देवी का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
रंजना देवी ने समाज के लोगों और युवाओं द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
151 फीट के तिरंगे को लेकर निकली स्कूली बालिकाएं
जब यात्रा में विभिन्न स्कूलो कि बालिकाओं 151 फीट के तिरंगे को लेकर निकली तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा शहर के सीताराम बाजार, लोहार बाजार, सदर बाजार, सराफा बाजार और घंटाघर होते हुए गांधी पार्क किला गेट पर पहुंची। जहां वंदे मातरम के उद्घोष के साथ यात्रा का समापन हुआ
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowAug 13, 2025 17:31:40Dehradun, Uttarakhand:
रिपोर्ट :--- मोo मुजम्मिल ( चकराता )
स्लग :--- गहरी खाई में गिरा वाहन... ड्राइवर की हालत गंभीर।
एंकर :--- चकराता के कोरवा सेज बैंड के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
घटना के वक्त पिकअप वाहन में केवल ड्राइवर सवार था...जिसे घटना में गंभीर चोटे आई है।
सामने से आ रही कार को साइड देते वक्त ये पिकअप वाहन 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा... जिससे वाहन में सवार ड्राइवर गंभीर घायल हो गया... मौके पर मौजूद स्थानीय भाजपा नेत्री बचना शर्मा व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर हालत में घायल वाहन चालक को खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए सय्या अस्पताल तक पहुंचाया।
फिलहाल घटना में गंभीर घायल ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowAug 13, 2025 17:30:51Narmadapuram, Madhya Pradesh:
एंकर नर्मदापुरम- इटारसी रामपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में पंप मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। घटना 11 अगस्त की है। पेट्रोल पंप मैनेजर धनश्याम कुशवाह उर्फ मनीष ने खुद ही लूट की साजिश रची थी। वह पंप के 3.18 लाख रुपए और बाउचर बैंक जमा करने जा रहा था। रेत कटिंग नाके के पास दो लोगों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। फिर बैग लेकर फरार हो गए।
वीओ- इस दौरान दो संदिग्ध बाइक से नर्मदापुरम की तरफ जाते दिखे। पुलिस ने उनका पीछा किया। मुखबिर से पता चला कि दो नाबालिग इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक पहले बाल सुधार गृह में रह चुका है। पुलिस ने मैनेजर धनश्याम उर्फ मनीष कुशवाह और उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष केसला गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 29 साल है। एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की इस वारदात को खुलासा करने के लिए उन्होंने आसपास लगे 40 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद उन्हें आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। हिसाब-किताब में गड़बड़ी छिपाने के लिए प्लान बनाया था।
वाइट- वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ( एसडीओपी इटारसी नर्मदापुरम )
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowAug 13, 2025 17:15:53Churu, Rajasthan:
चूरू
विधानसभा- चूरू
लोकेशन--चूरू
संवाददाता- नवरतन प्रजापत
मोबाइल-9414776072_9672534751
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने निकाली पुकार पद यात्रा रैली,
चूरू। पंचायती राज विभाग की तरफ से संवर्ग विशेष की शह पर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों के विरुद्ध हो रहे पक्षपात के संबंध में संज्ञान लेते हुए अनुशंसा के बाद भी पंचायती राज विभाग के विस्मयकारी मौन के विरुद्ध जिला कलक्टर को प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला परिषद से पुकार पद यात्रा रैली निकाल कर मंत्रालयिक कार्मिकों ने ज्ञापन सौंपा।
जिला महामंत्री नवनीत चौधरी ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग एवं नेतृत्व पर दमनात्मक कार्यवाहियों को तत्काल बंद किया जावे एवं संवर्ग में भर्ती के दस्तावेजो की बार बार उच्च स्तरीय जांच के बावजूद समस्त संवर्ग को अनावश्यक रूप से मानसिक प्रताड़ना देने के उद्देश्य से की जाने वाली कार्यवाहियों को बंद किया जावे। कैडर पुनर्गठन पर अन्य विभागों के अनुसार एवं न्याय के सिद्धांत अनुसार वित्त विभाग के तय नॉर्म्स एवं नियमों तथा बजट घोषणा 2025 की अनुपालना में पंचायती राज विभाग स्तर पर भी संवर्ग की पदोन्नति की कार्यवाही की जावे व पंचायतों में लेखों की पारदर्शिता के लिए पंचायत स्तरीय कार्मिकों की समकक्षता के आधार पर समुचित स्वतंत्र कार्य विभाजन एवं अधिकार तथा कर्त्तव्य तय की जावे व पंचायती राज में विभिन्न समकक्ष कर्मचारी संवर्गो की स्टेट पेरिटी मेंटेंन की जाए। इस अवसर पर लोकेश फगेडि़या, पवन पारीक, बबलु कड़वासरा, काजूराम गोदारा, रतन कस्वां, फूल सिंह, नानूराम, गणेश सिंह व मोहन सिंह आदि सहित संगठन के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट _नवनीत चौधरी, जिला महामंत्री।
नवरतन प्रजापत
जी मीडिया चूरू
Mob. 9414776072
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowAug 13, 2025 17:00:58Durg, Chhattisgarh:
एंकर-देश की आजादी के पर्व के पहले केन्द्र सरकार द्वारा घर घर तिरंगा फहराने हेतु एक अभियान की शुरुआत की गई है जिसे हर घर तिरंगा अभियान का नाम दिया गया है जिसको लेकर लोगो को जागरुक करने और घर घर तिरंगा फहराने वैशाली नगर के विधायक रीकेश सेन द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में वैशाली नगर विधानसभा के हजारों लोगों ने शिरकत की तो वहीं कार्यक्रम में बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री पूर्व सांसद जयम पर्दा और प्रीति झिंज्ञानी भी पहुंची जिन्होंने रीकेश सेन के साथ रोड शो करते हुए आम लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान से जुड़ने जागरूक किया यह तिरंगा रैली बैकुंठ धाम से प्रारंभ होकर तमाम रास्तों इलाकों से गुजरते हुए जुनवानी में समाप्त हुई जहां विधायक रीकेश सेन ने आम लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया और आजादी के त्यौहार की विशेषता बताइ तिरंगा यात्रा में हाथों में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देश भक्ति गीतों पर आम लोग झूमते नजर आ रहे थे यह तिरंगा बाइक यात्रा जिस भी स्थान से निकली लोग वहां भारत माता के जयकारे और वन्दे मातरम के नारे के साथ इस तिरंगा यात्रा का अभिवादन कर रहे थे यात्रा का उद्देश्य लोगों को 15 अगस्त तक सभी घरों में तिरंगा फहराने जागरूक करने का है.
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowAug 13, 2025 16:45:49Munger, Bihar:
प्रशांत कुमार मुंगेर
परिवहन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने किया हमला , एक महिला दरोगा सहित तीन घायल।घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।घटना सफियासराय थाना क्षेत्र के हेरू दियारा की घटना
मुंगेर से इस वक्त की सबसे खबर सामने आ रही है जहां वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम पर दस की संख्या में बालू माफियाओं ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर दिया है।इस हमले परिवहन विभाग के दारोगा रिया कुमारी , दरोगा राजकुमार और निजी चालक गुड्डू कुमार घायल हो गए हैं।वहीं किसी तरह जान बचा कर परिवहन विभाग की टीम सदर अस्पताल पहुंची जहां इलाज चल रहा है।
घायल दारोगा राजकुमार ने बताया कि सफियासराय थाना क्षेत्र के हेरू दियारा एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच कर रहे थे।इसी दौरान हमारी टीम ने एक ओवर लोड बालू लदा हाइवा को रोका और फाइन की प्रक्रिया जा रही थी।इसी दौरान दस से अधिक की संख्या में लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ लोग पहुंचे और टीम पर हमला कर दिया और हाइवा को छुड़ा कर ले गए।वहीं धारदार हथियार से हमारे चालक गुड्डू कुमार दाहिने हाथ की दो अंगुली कट गई जबकि महिला दरोगा रिया कुमारी और मुझे लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की।जो गाड़ी हम लोग पकड़े थे उसका नंबर बीआर 08जी 6691 है जो जमालपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी कुंदन कुमार के नाम पर पंजीकृत है।
बाइट - राजकुमार दारोगा परिवहन विभाग
वहीं मोटरयान निरीक्षक मो जमीर आलम ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम पर वाहन जांच के दौरान हमला हुआ है।इसमें महिला दरोगा रिया कुमारी, दरोगा राजकुमार और निजी चालक गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बाइट - मो जमीर आलम एमभीआई मुंगेर
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowAug 13, 2025 16:45:38Nuh, Haryana:
Story :- लहरवाड़ी गांव महिला को आग लगाने के मामले में फिर बवाल, पुलिस के सामने ही मारपीट पीडित महिला की हालत नाजुक, जयपुर के अस्पताल में भर्ती महिला को आग लगाने का वीडियो आया सामने।
हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना खंड के लहरवाड़ी गांव में सोमवार रात महिला को आग लगाने की घटना के बाद तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह पीड़ित पक्ष के बयान लेने पहुंची पुन्हाना पुलिस के सामने ही आरोपियों ने घटना से संबंधित ब्यान दे रहे लोगों पर हमला बोल दिया। मौके पर अचानक शुरू हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही आग से झुलसी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन महिला को अलवर के नीजि अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने महिला की हालत को देखते हुए जयपुर के लिए रेफर कर दिया। महिला के आग लगने का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर रही थी, तभी आरोपियों ने वहां आकर बयान दे रहे लोगों से कहासुनी शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चले। घटना के दौरान पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग घायल हो चुके थे। पीडितों का कहना है कि पुन्हाना पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। महिला को आग लगाने जैसी गंभीर घटना के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। गांव में लगातार हो रही घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद पुराना है और कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं, लेकिन नतीजा नहीं निकला। अब हालात ऐसे हैं कि गांव में पुलिस बल तैनात करना जरूरी हो गया है, ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना न हो।
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowAug 13, 2025 16:30:42Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- मुजफ्फरपुर के बिशुनपर बघनगरी में मुखिया के घर पर चल रही ईडी की रेड हुई समाप्त,13 घंटो तक रेड करने के बाद टीम हुई वापस, आय से अधिक संपत्ति मामले में मुखिया के देवर से ईडी की टीम कर रही थी पूछताछ, छापेमारी समाप्त होते ही सकरा पुलिस ने मुखिया के देवर को पुछताछ के लिए लिया हिरासत में
Anchor - मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के बिशुनपुर बघनगरी पंचायत की मुखिया बबीता कुमारी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सुबह सुबह छापेमारी सुरु की.यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले की गई है और ED की टीम ने करीब 13 घंटो तक जांच पड़ताल करने के बाद वापस हुई है.वहीं ED की कारवाई के बाद सकरा थाना की पुलिस ने मुखिया के देवर सुजीत मिश्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जबकि जांच के बाद जांच के दौरान ED की टीम को क्या कुछ मिला है इसका पुष्टि नहीं हो पाई है.दुसरे ओर मुखिया बबिता देवी ने बताया कि की ED की टीम उनके देवर सुजीत मिश्रा से पूछताछ करने आई थीं और पूछताछ के बाद वापस लौट गई है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कथित तौर पर अवैध शराब तस्करी और इससे जुड़ी संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है.मुखिया बबिता देवी के देवर सुजीत मिश्रा पर पहले से ही शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.आरोप है कि इसी अवैध धंधे के जरिए उन्होंने बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है. इसी को लेकर ईडी की टीम छापेमारी की है. इस दौरान घर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी.किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.सुरक्षा को लेकर मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया था है.ईडी की टीम को सुजीत मिश्रा और उनके परिवार द्वारा शराब तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई हैं.इसी के आधार पर यह छापेमारी की गई है.छापेमारी के दोरान टीम घर के कागजात, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच की है.फिलहाल जांच में क्या कुछ सामने आया है इसके बारे में ईडी की टीम बिना कुछ बताए हुए निकल गई है. वहीं शराब तस्करी करने के मामले में सकरा थाना पुलिस मुखिया के देवर सुजीत मिश्रा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.
AV
*इनपुट - मणितोष कुमार*
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 13, 2025 16:16:13Begusarai, Bihar:
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में बाढ़ से प्रभावित इलाके की तस्वीर ड्रोन कैमरे से ली गई। जिसमें बाढ़ की स्थिति काफी खतरनाक है। ड्रोन कैमरे से ली गई है बात की तस्वीर चारों तरफ बाढ़ के पानी से टापू में तब्दील हो गया है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि गांव के गांव पानी में डूबे हुए हैं। यह तस्वीर मटिहानी प्रखंड के कई गांवों की है। आप देख सकते हैं कि पूरा गांव गंगा में डूबा हुआ है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित मटिहानी विधानसभा का क्षेत्र है। मटिहानी प्रखंड और शाम्हो प्रखंड के अधिकांश हिस्से बाढ़ की चपेट में है। हालांकि पिछले दो दिनों से पानी घटने का सिलसिला जारी है। लेकिन पानी घटने की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। बेगूसराय के गंगा किनारे बसे आठ प्रखंडों की सवा 3 लाख की आबादी इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित शाम्हो प्रखंड ,मटिहानी प्रखंड, बलिया प्रखंड और बछवारा प्रखंड के इलाके हैं। यहां अधिकांश पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए लगातार काम किया जा रहे हैं और करीब 134 सामुदायिक किचन से बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है।
0
Report