Back
गाजीपुर में साधु का खतरनाक स्टंट: गंगा में कूदने पर गिरफ्तार!
ATALOK TRIPATHI
Aug 10, 2025 14:02:50
Gazipur, Dhaka Division
गाजीपुर
रील बनने की सनक में हमीद सेतू से साधु वेशधारी युवक का गंगा में कूदने का खतरनाक स्टंट
पुलिस ने किया गिरफ्तार, साधू ने गिरफ्तार होने बाद लोगों से स्टंट न करने की अपील की
गाजीपुर में साधु वेशधारी युवक का स्टंट वीडियो वायरल
हमीद सेतु से गंगा में लगाई खतरनाक छलांग
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
स्टंटबाज ‘आईपीएल बाबा’ उर्फ सुरेश यादव गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में लोगों से स्टंट न करने की अपील
पुलिस ने आरोपी का चालान किया
गाजीपुर में रील बनाने की सनक में साधु वेशधारी एक युवक का खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुद को साधु बताने वाला युवक हमीद सेतु से गंगा में छलांग लगाता नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो में वह पहले पुल पर खड़ा दिखता है। फिर रेलिंग फांदकर गंगा में कूद जाता है। दरअसल गंगा में आई बाढ़ की वजह से जिला प्रशासन लोगों को अलर्ट कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तक को लगाया गया है। ऐसे में गंगा में आई बाढ़ के दौरान साधु के वेश में एक युवक के स्टंट बाजी का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में साधु के वेश में युवक अब लोगों से ऐसे खतनाक स्टंट न करने के लिए लोगों से अपील कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुहम्मदाबाद के सुरेश यादव के रूप में हुई है, जो खुद को साधु बताता है और ‘आईपीएल बाबा’ के नाम से मशहूर है और ग़ाज़ीपुर का साधु नाम से एक यूट्यूब चैनल चलता है।
बाइट- सुरेश यादव- साधु के वेश में स्टंटबाज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowAug 10, 2025 16:46:27Sawai Madhopur, Rajasthan:
अरविंद सिंह जी मीडिया सवाई माधोपुर
एंकर _सवाई माधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क के आसपास वन्य जीवों का मूवमेंट जंगल से बाहर की ओर भी होता रहता है इसी कड़ी में सवाई माधोपुर जिले के समीपवर्ती पांचोलास गांव में आज दोपहर बाद 2 भालुओं के अचानक गांव में आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आज शाम करीब 6.00 बजे दो भालू गांव के पास स्थित बाड़ियों में आ घुसे जिसके चलते यहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ को देखकर भालू भी डर गए। इनमें से एक भालू बाड़ी से गांव में जा पहुंचा। जहां लोगों की भीड़ के चलते भालू खुद के बचाव के लिए दो मकान के बीच एक सकरी गली में फंस गया। इस दौरान ग्रामीणों ने लकड़ी के सहारे भालू को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जिस पर इसकी सूचना सरपंच राजेश पायलट ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भालू भागकर जंगल की ओर चला गया। जिसके बाद में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरा भालू एक नीम के पेड पर चढ़ गया। फिलहाल रवाजंना डूंगर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम एतिहात के तौर पर मौके पर मौजूद हैं। और भालू पर नजर बनाए हुए हैं
0
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 10, 2025 16:46:20Sheikhpura, Bihar:
शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।गंगा की सहायक हरोहर नदी के पानी का जल स्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है। जिससे प्रखंड के करीब 23 गांव जलमग्न हैं।जिससे करीब 35000 हजार की आबादी बुरी तरह प्रभावित हो गया है।जबकि अब पानी नए इलाका गगौर और डीहकुसुम्भा गांव की गलियों में दस्तक दे चूका है।जबकि बाढ़ के पानी से अब प्रखंड में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पानी कई घरों में घुस गया है।जिससे लोग छत पर रहने को मजबूर है जिसके कारण बारिश और तेज धूप और परेशानी बढ़ा रहा है।घाटकुसुम्भा गांव के सैकड़ों घरों में पानी 4 से पांच फुट तक पहुंच जाने के कारण स्तिथि गंभीर बनी हुई है।लोग पूरे परिवार के साथ छत पर शरण लेने को मजबूर है।जबकि घर का चापानल भी पानी में डूब गया जिसे पेयजल की समस्या बढ़ गया है।लोगो ने कहा कि पिछले 8 दिनों से घर के छत पर पूरा परिवार रहने को विवश है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया।जबकि बारिश और तेज धूप में छत पर रहना मजबूरी है जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक सहित अन्य कोई चीज अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।ग्रामीणों ने कहा कि लगातार पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण स्थिति गंभीर बनी है।लोग ऊंचे स्थान के साथ घरों के छत पर रहने को मजबूर है जबकि पानी और घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।जबकि अभी तक जिला प्रशासन द्वारा कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है।
वाईट - धनमंती देवी - ग्रामीण महिला
वाईट - धीरज केवट - ग्रामीण
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowAug 10, 2025 16:45:31Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर
नोन नदी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत.
चार युवक एक साथ दो बाइकों से निकले थे घूमने
रोड में भरे बाढ़ के पानी में एक युवक की गिरी चप्पल.
साथियों ने बाइक किनारे खड़ी कर युवक की चप्पल ढूंढने के लगे थे तलाश में.
अचानक दो युवक डूबे नदी में साथियों ने एक युवक को बचाया.
एक युवक की हुई मौत दूसरे युवक के शव को ढूंढने का प्रयास जारी.
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बमुराहा गांव के पास स्थित नोन नदी का मामला
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowAug 10, 2025 16:33:13Panipat, Haryana:
2 FILES
LOCATION 2C APP PANIPAT
STORY BY RAKESH BHAYANA
शहीद स्मारक पर तिरंगा लहराया, महिपाल ढांडा ने दी शहीदों को श्रद्धांजली
तिरंगे के रंगों का संदेश, भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प – महिपाल ढांडा
भारत चुनौतियों से नहीं डरता, आंख में आंख मिलाकर देगा जवाब – शिक्षा मंत्री
तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ का संदेश
शहीदों के सपनों का भारत, 2047 से पहले विश्व गुरु बनेगा – महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया । तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में देश के दीवाने तिरंगा लेकर चल रहे थे । तिरंगा यात्रा लघु सचिवालय में शहीद स्मारक पर संपन्न हुई जहां शिक्षा मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि देश की आजादी लाखों लोगों की शहादत के बाद मिली है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह खुला वातावरण वर्षों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान की जनता के लिए आजाद हुआ था। महिपाल ढांडा ने कहा कि खुले वायुमंडल व स्वतंत्र जीवन जीने के लिए वर्षों की गुलामी के बाद 1947 को जब देश आजाद हुआ तब देश को आगे बढ़ाने के बहुत सपने थे इस सपने को लेकर हमारा देश का ध्वज तिरंगा झंडा बना।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि तिरंगे का भगवा रंग बलिदान व शौर्य का प्रतीक, सफेद रंग सत्य पर चलने व शांति स्थापित करने का प्रेरित करता है तो वही हरा रंग की पट्टी देश की समृद्धि व हरियाली की ओर लेकर जाने का प्रतिक है यानी अशोक चक्र का मतलब देश रुकेगा नहीं थमेगा नहीं निरंतर विकास की ओर चलता रहेगा ।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को चुनौती दे रहा है जब सारी दुनिया गृह युद्ध की स्थिति में है सारी दुनिया में युद्ध छिड़े हुए एक दूसरे की जमीन को हड़पने के लिए लोगों को मार रहे हैं मानवता व संवेदना खत्म हो चुकी है ऐसी स्थिति में भारत ने दुनिया को चुनौती दी है कि इसी चुनौती को देकर कह रहा है कि भारत निरंतर आगे बढ़ेगा भारत को इस से तरह मजबूत व शक्तिशाली बनाएंगे ।
महिपाल ढांडा ने कहा कि देश के 140 करोड़ जनसंख्या ने संकल्प लिया है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले भारत को विश्व गुरु बनाएंगे इसलिए इस संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए हिंदुस्तान का एक-एक बच्चा अपने तिरंगे से मोहब्बत करता हुआ ऐसी तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है ।
अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के बाद भारत को चुनौती देने का काम किया है इसका जवाब देते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि भारत इन चुनौतियों से निपटने के लिए सदा ही तैयार है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम था कि हम विश्व गुरु की बात कर रहे हैं ऐसी चुनौतियां आएंगी तो इन चुनौतियों को पहले से ही भाप कर प्रधानमंत्री ने वोकल फ़ॉर लोकल का नारा दिया । शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील कि है कि भारत के उत्पादन वाली वस्तुओं को खरीदना चाहिए अगर हिंदुस्तान के लोग ऐसा करते हैं तो हम अपनी चुनौतियों से निपट सकते हैं इससे ज्यादा नुकसान उन लोगों का होगा जो आर्थिक प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं ।
महिपाल ढांडा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के समय में भी परमाणु प्रशिक्षण करने का प्रयास किया लेकिन पहले की सरकार चुनौतियों को स्वीकार नहीं करते थे क्योकि कमजोर राजनीति सोच की वजह से भारत विकसित भारत बनने से रुक गया लेकिन आज इस देश में परिपक्व राजनीति सोच है यही सोच ना किसी से डरती है ना किसी को डराती है ना किसी के आगे झुकती है न झुकाती है आज आंख में आंख मिलाकर भारत की समृद्धि और खुशहाली के लिए अपने देश को प्रेरित करते हुए विकसित भारत के सपने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowAug 10, 2025 16:33:13CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।फाइनल रग्बी न्यूज
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर:राजगीर में आयोजित एशियाई रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025 का आज भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 9 देशों की 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में हांगकांग ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि चीन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। हाफ टाइम तक हांगकांग ने 19 अंकों की बढ़त बनाई और अंत में 33-0 से श्रीलंका को हराया। महिला फाइनल में चीन ने हाफ टाइम तक 17 अंकों से बढ़त ली और हांगकांग को 29-21 से मात देकर खिताब जीता। लड़कों के कांस्य पदक मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 19-7 से हराया, जबकि महिलाओं में भारत ने उजबेकिस्तान को 12-5 से पराजित किया।समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, और इंडिया रग्बी प्रेसिडेंट राहुल घोष ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि अब इस तरह के खेल राजगीर में लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना को बढ़ावा देने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, और यह प्रतियोगिता उसी का एक उदाहरण है।वही इंडिया रग्बी के प्रेसिडेंट ने भी नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज बिहार उस मुकाम पर पहुंच गया है एशियाई खेलों का भी मेंजवानी कर सकता है। राहुल बोस ने कहा कि यहां खिलाड़ियों के लिए सरकार के द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए थे।
बाइट।श्रवण कुमार मंत्री
बाइट।सुरेंद्र मेहता खेल मंत्री
बाइट।राहुल बोस प्रेसिडेंट इंडिया रग्बी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowAug 10, 2025 16:33:13Jhabua, Madhya Pradesh:
आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए झाबुआ जिले में पहली बार बांसुरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार झाबुआ के राजगढ़ नाका मैदान में आयोजित इस बांसुरी प्रतियोगिता में जिले भर से बांसुरी वादक शामिल हुए। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए वरिष्ठ और युवा प्रतियोगी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। एकल और सामूहिक वर्ग में अलग-अलग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आदिवासियों के नेता रहे स्व. दिलीप सिंह भूरिया की स्मृति में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में दोनों वर्ग में विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगियों ने पहले आदिवासी गीतों का गायन किया। उसके बाद उसी धुन पर बांसुरी बजाकर लोगों को आनंद से भर दिया।
चूंकि बारिश में फसलों की बुआई के बाद सावन के महीने में आदिवासी समाज बांसुरी बजाकर प्रकृति के उल्लास से सरोबार होता था। ऐसे में आधुनिक युग में धीरे-धीरे संस्कृति का यह भाग लोग भूलते जा रहे थे। इसलिए झाबुआ में पहली बार ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
बाइट: भानू भूरिया, आयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष झाबुआ
0
Report
ACAmit Chaudhary
FollowAug 10, 2025 16:32:02Palwal, Haryana:
पलवल
पलवल के खेल मंत्री ने निकाली तिरंगा यात्रा
एंकर :स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और सेना के सम्मान में पलवल में आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया। यह तिरंगा यात्रा मंडी धर्मशाला कमेटी चौक से शहीदी स्मारक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निकाली गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जयघोष के साथ पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा ऑप्रेरशन सिंदूर की विजय को समर्पित है। सेना के जवानों ने पाकिस्तान को घर मं घुसकर मारा। मॉ भारती के जवानों ने दुनिया को यह दिखा दिया कि यह बदलता हुआ भारत है। यह मजबूत भारत और समृद्घ भारत है। यह युवाओं का देश है जो घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी पार्टी या दल की नहीं बल्कि देश के सम्मान में निकाली गई है।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्रीय प्रेम और सदभावना जागृत करती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय सर्वोपरि है और तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। तिरंगा के नीचे पूरा देश एकत्रित होकर खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित की गई है।
बाइट : गौरव गौतम खेल मंत्री हरियाणा
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowAug 10, 2025 16:31:06Ludhiana, Punjab:
ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਲਾਰਡ ਮਹਾਵੀਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਆਧੁਨਿਕ ਥੈਲਸੀਮੀਆ ਵਾਰਡ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ*
ਲੁਧਿਆਣਾ, ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵੱਲ ਇੱਕ ਇਤਿਹਾਸਕ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦਿਆਂ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਫ਼ਿਲੈਂਥਰਪੀ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਲਾਰਡ ਮਹਾਵੀਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਆਧੁਨਿਕ ਥੈਲਸੀਮੀਆ ਵਾਰਡ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਵਾਰਡ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯਮਿਤ ਖੂਨ ਚੜ੍ਹਾਉਣ, ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੌਂਸਲਿੰਗ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਇਲਾਜ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੇਗਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਈ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਥੈਲਸੀਮੀਆ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵੀ ਇਸੇ ਮੰਜ਼ਿਲ ਵੱਲ ਵਧ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ, ਕੋਲ ਇੰਡੀਆ ਤੋਂ ਫੰਡ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਬੋਨ ਮੈਰੋ ਟ੍ਰਾਂਸਪਲਾਂਟ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸੀ ਐਮ ਸੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਥੈਲਸੀਮੀਆ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਮੁਫ਼ਤ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਇਹ ਵਾਰਡ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਉਮੀਦ, ਦਇਆ ਅਤੇ ਤਰੱਕੀ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨੀ ਹੈ। ਕੋਈ ਵੀ ਬੱਚਾ ਜਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਇਲਾਜ ਤੋਂ ਵਾਂਝਾ ਨਾ ਰਹਿ ਜਾਵੇ - ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਧੁਨਿਕ ਸਿਹਤ ਢਾਂਚੇ, ਮਾਹਿਰ ਮੈਡੀਕਲ ਟੀਮਾਂ ਅਤੇ ਮਰੀਜ਼ ਸਹਾਇਤਾ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਰੰਤਰ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰਦੀ ਰਹੇਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਨਤੀਜੇ ਮਿਲ ਸਕਣ।
ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ “ਹਰ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਡੇਂਗੂ ‘ਤੇ ਵਾਰ” ਮੁਹਿੰਮ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਲਈ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ 20,000 ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਨਰਸਿੰਗ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਸਮਰਪਿਤ ਯੋਗਦਾਨ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ, ਜੋ ਰਾਜ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵੈਕਟਰ-ਬੋਰਨ ਤੋਂ ਫੈਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸਰਗਰਮ ਹਨ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਆਤਮ ਨਗਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, ਹਲਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਜਸਲੀਨ ਕੌਰ ਭੁੱਲਰ ਅਤੇ ਡਾ. ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ, ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
Byte ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ
0
Report
TKTushar Kanchhal
FollowAug 10, 2025 16:30:30Indore, Madhya Pradesh:
एंकर - इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने माधव सृष्टि सेवा न्यास द्वारा स्थापित कैंसर केयर डे-केयर अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा को देश की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए इनके सहज, सुलभ और सस्ती उपलब्धता पर जोर दिया।
भागवत ने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना कोई भी काम संभव नहीं है। “आदमी अपना घर बेच देगा, लेकिन इलाज जरूर करवाएगा। आज स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों की आवश्यकता तो बढ़ी है, लेकिन यह दोनों ही आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। पहले जहां सेवा की भावना से स्कूल और अस्पताल खोले जाते थे, अब वे बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक हो गए हैं। किसी मंत्री ने भी कहा था कि यह ट्रिलियन डॉलर का धंधा बन चुका है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने अपने बचपन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे मलेरिया से बीमार पड़े थे, तब उनके शिक्षक घर आए और अगले दिन जड़ी-बूटी लेकर लौटे। “उन्होंने सहज भाव से मुझे इलाज का तरीका बताया और ठीक किया। प्राचीन समय में दस गांव के बीच एक वैद्य रहता था, जो खुद मरीज का हाल-चाल लेने पहुंचता था,” भागवत ने कहा। उन्होंने कहा कि आज हालात बदल गए हैं, इलाज का खर्च उठाना मजबूरी बन गया है, ऐसे में नए और सस्ते अस्पतालों की आवश्यकता पहले से कहीं ज्यादा है।
भागवत ने चिंता जताई कि आज अच्छे इलाज के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है। “कैंसर जैसे रोगों के लिए भारत में केवल दस-बारह शहरों में ही इलाज की बेहतर सुविधा है। ऐसे में बीमार परिवार पर आर्थिक और मानसिक, दोनों तरह का बोझ बढ़ जाता है। अधिक अस्पताल और अधिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से ही इलाज सस्ता हो सकता है,” उन्होंने कहा।
संघ प्रमुख ने इस प्रकल्प को डॉ. हेडगेवार की विचारधारा का परिणाम बताया और कहा कि समाज में जिनके पास संसाधन हैं, उन्हें इस दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, “संघ में सीएसआर का दूसरा नाम धर्म है। समाज में केवल सशक्त लोग ही जिएं, ऐसा नहीं होना चाहिए।”
उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का नाम लिए बिना विदेशी रिसर्च रिपोर्ट्स पर सवाल उठाए और कहा कि हर शोध पूरी दुनिया पर लागू नहीं होता। “कुछ मामलों में एलोपैथी की जगह आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाएं अधिक कारगर साबित होती हैं। हर व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत उपचार पद्धति की अवधारणा प्राचीन काल से मौजूद है, जिस पर आज भी काम करने की जरूरत है,” भागवत ने कहा।
उन्होंने कहा कि इंदौर के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर इस कैंसर केयर सेंटर को बनाया है, जिसे निरंतर चलाना होगा। “बीमारियां कम नहीं होंगी, इसलिए संकल्प कायम रखना होगा और कम दाम में उपचार देना होगा। यह कार्य प्रशंसनीय है। सेवा करने वाला सेवा करता है, लेकिन सेवा लेने वाला भी सेवा देने वाला बने, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। समाज की सेवा करना समाज का कर्तव्य है,” उन्होंने अपने संबोधन में कहा।
इस लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, समाजसेवी और चिकित्सक मौजूद रहे। माधव सृष्टि सेवा न्यास का यह कैंसर केयर डे-केयर अस्पताल शहर के जरूरतमंद मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करने का उद्देश्य रखता है। भागवत के इस संदेश ने उपस्थित जनसमूह में सेवा और सहयोग की नई प्रेरणा जगाई।
0
Report
DSDeepesh shah
FollowAug 10, 2025 16:16:42Vidisha, Madhya Pradesh:
एंकर - विदिशा के झूकरजोगी गांव में रक्षाबंधन के अगले दिन भुजरिया पर्व अनोखे अंदाज़ में मनाया जाता है। यहां त्योहार की शुरुआत होती है बंदूकों की गूंज और निशानेबाजी से।
गांव में दर्जनों ग्रामीण बंदूक लेकर जुटते हैं और 200 फीट की दूरी से ऊंचाई पर बंधे नारियल को गोली से फोड़ने की कोशिश करते हैं। खास बात ये है कि जब तक नारियल नहीं फूटता, महिलाएं भुजरिया लेकर यात्रा शुरू नहीं कर सकतीं।
नारियल टूटते ही महिलाएं गीत-संगीत और नृत्य के साथ यात्रा निकालती हैं। सफल निशानेबाज को ग्राम पंचायत इनाम और सम्मान देती है। सदियों पुरानी यह परंपरा यहां आस्था, शौर्य और एकता का संदेश देती है।
बाइट - ग्रामीण।
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowAug 10, 2025 16:16:38Hamirpur, Himachal Pradesh:
हमीरपुर- झगड़े के दौरान भाई को राखी बांधने आई बहन की हुई मौत,
भाई का पड़ोसी से विवाद होने पर बीच बचाव करने के दौरान धक्का लगने से बहन के सिर में लगी थी चोट,
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने जाँच के बाद महिला को किया मृत घोषित,
परिजनों ने आरोपियों पर सिर में डंडा मारने का लगाया आरोप,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी,
सुमेरपुर थाना कस्बे इमलिया थोक मोहल्ले की घटना।
BYTE:- राजेश (मृतका का भाई)
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowAug 10, 2025 16:15:58Budaun, Uttar Pradesh:
बदायूं ब्रेकिंग ------
प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को मारी टाकर, टक्कर लगने के बाद बस भी पलटी दर्जनों सवारियां हुईं गम्भीर घायल।
टक्कर लगने के बाद एक बाइक सवार की मौत हुई, दूसरा बाइक सवार हुआ गंभीर घायल।
बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद प्राइवेट बस अनियंत्रित को बस खाई में पलटी।
प्राइवेट बस में सवार दर्जनों सवारियां बस पलने से दबकर हुईं गम्भीर घायल।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल सवारियों को इलाज के लिए भेजा।
प्राइवेट बस सवारियां भरकर उसाहट से बदायूं के लिए आ रही थी तभी हुआ हादसा।
बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र के नौगमा नसीनगर और ककरौआ के बीच हुआ हादसा।
0
Report
ASArvind Singh
FollowAug 10, 2025 16:02:24Sawai Madhopur, Rajasthan:
गंगापुर सिटी से बनी सिंह मीणा के साथ अरविंद सिंह जी मीडिया सवाई माधोपुर
एंकर _सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला यात्री गंभीर घायल हो गई l सूचना मिलने के साथ ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में घायल महिला को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया । जीआरपी पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टया महिला के कपड़े और वेशभूषा देखकर आसपास के की ही प्रतीत हो रही है और पुलिस को अंदेशा है कि महिला शायद रक्षाबंधन पर कहीं से आ रही होगी या फिर जाने का प्रयास कर रही होगी, और तभी ट्रेन की चपेट में आ गयी।
0
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowAug 10, 2025 16:01:47Barwadih, Jharkhand:
पलामू के डालटनगंज रेलवे स्टेशन के न्यू पार्किंग एरिया में नशे में धुत एक बेकाबू कार चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें 2 बच्चों को गंभीर रूप से चोट लगी है, जिसके बाद दोनों को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी चालक को जमकर पीटा, वहीं कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं आरोपी चालक को भी भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
0
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 10, 2025 16:01:16Bhilwara, Rajasthan:
Breaking news
Name - Suresh Sharma
Mobile No- 98299 48498
District - Bhilwara
Local Location -Gangapur
सहाड़ा मटुनिया गांव में जंगली जानवर कब्र बीजू को ग्रामीणों ने पकड़ कर बांध दिया, वन विभाग की टीम पहुंच रही है मौके पर
ग्रामीणों ने देर रात्रि में श्मशान घाट के निकट इस जानवर को देखा था
ग्रामीण गजसिह ने बताया कि शमशान के निकट दो-तीन बार यही जानवर दिखाई दिया लेकिन रात्रि में ग्रामीणों ने पकड़ लिया
कब्र बीजू को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।
0
Report