Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Janjgir-Champa495668

तिरंगा यात्रा: बीजेपी का नया अभियान, जानें क्या है खास!

JKJitendra Kanwar
Aug 06, 2025 15:03:17
Chhattisgarh
स्लग - तिरंगा यात्रा एंकर - जांजगीर चाम्पा जिले मे भी तिरंगा यात्रा कि तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है,,भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे आज भाजपा के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी ने तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध मे बीजेपी कार्यकर्त्ताओ की बैठक लीं,,बैठक मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,,जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े,,के साथ ही पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए,,कृष्ण मूर्ति बांधी ने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्र प्रेम की भावना से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की और इस बार का तिरंगा यात्रा हमारे देश कि सेनाओ के सम्मान मे निकाली जायगी,,जिस पराक्रम के साथ देश कि सेना ने पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया और देश का मान बढ़ाया,,उसी पराक्रम को जन जन तक ले जाने के लिए इस बार 10 अगस्त से 14 अगस्त तक बीजेपी का एक एक कार्यकर्त्ता तिरंगा लेकर गांव के हर घर पहुँचेगे और सेना गौरवशाली गाथा को जन जन को बताएगे,, बाइट - कृष्णमूर्ति बांधी ( पूर्व मंत्री ) बाइट : अंबेश जांगड़े जिला अध्यक्ष बीजेपी जांजगीर चांपा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Aug 06, 2025 17:16:46
Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-OFC ____ Anchor:::राजधानी सहित अन्य जगहों के देवालयों में 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व के मौके पर श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छाएगा। मंदिरों में एक ओर जहां अलग—अलग मंडलों की ओर से कीर्तन के साथ ही कृष्ण जन्म के लिए पलक पावंड़े बिछाकर तैयार की जा रही है। देवस्थान विभाग इस बार राज्यभर के 223 मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाएगा। चाहे वृंदावन हो जयपुर हो या जोधपुर, उदयपुर हो या भरतपुर हर मंदिर में रात 12 बजे ठाकुरजी के स्वागत को तैयार होगा। आस्था के इस उत्सव को व्यवस्थित रूप देने के लिए देवस्थान विभाग ने 39.42 लाख रुपए का विशेष बजट जारी किया है। जिसमे 105 प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के लिए 20.16 लाख और118 आत्मनिर्भर मंदिरों के लिए 19.26 लाख का बजट जारी हुआ है। सभी मंदिरों में झांकी, आरती, सजावट, भजन कीर्तन, अभिषेक व प्रसाद वितरण होगा। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और कीर्तन की मधुर गूंज के बीच बालगोपाल का जन्म पंचामृत स्नान से होगा। भक्तजन माखन-मिश्री, मेवा, फल और मिष्ठान से भगवान को भोग लगाएंगे। जयपुर के 53 प्रमुख मंदिर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, ऋषभदेव और वृंदावन तक के मंदिर शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसमें सजावट से लेकर सेवा पूजा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जन्माष्टमी के अगले दिन मंदिरों में नंदोत्सव आयोजित होगा, जिसमें ठाकुरजी को झूले में झुलाया जाएगा और बाल लीलाएं प्रस्तुत की जाएंगी। प्रसाद में विशेष रूप से पंजीरी, दूध-मलाई और मेवे वितरित किए जाएंगे। Bite-जोराराम कुमावत, देवस्थान मंत्री
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 06, 2025 17:16:36
Chittorgarh, Rajasthan:
#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में समग्र शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, अधिगम सामग्री सहित अन्य उपकरण वितरित किए। कुल 104 बच्चों को लाभ मिला। एलिम्को के निर्देशन में उपकरणों का चयन और वितरण हुआ। अभिभावकों को उपकरणों की उपयोगिता और देखरेख की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और संरक्षक उपस्थित रहे।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
Aug 06, 2025 17:15:56
Kushinagar, Uttar Pradesh:
Breaking कुशीनगर - तालाब में नहाने गए दो किशोरों की दर्दनाक मौत - नहाते वक्त तालाब में डूबे दो किशोर - मृतकों में 15 वर्षीय अंकुश यादव,14 वर्षीय अभय यादव की हुई मौत - रील बनाने के चक्कर में गई दोनों किशोरों की जान - घंटों मशक्कत के बाद बरामद हुए दोनो शव - रामकोला थाना क्षेत्र के चकचिंतामनी गांव का मामला।
0
Report
MTMD. TARIQ
Aug 06, 2025 17:15:56
Pilibhit, Uttar Pradesh:
एंकर-पीलीभीत की देवहां नदी डियूनी बैराज से 30300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि शहर के निचले मोहल्ले व देवहा किनारे गांव में बाढ़ की संभावना रात में हो सकती है जिसको देखते हुए आनंन-फानन में देर रात ही एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने पहुंचकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर पानी बड़े तो फौरन अपने नजदीक के बाढ़ श्रडालय में अपने जानवरों को सबसे पहले ले जाएं और अपने आप भी सुरक्षित ऊपरी स्थानों पर शरण ले। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 05882 255 959 लोगों को नोट कराया है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात बाढ़ का पानी कुछ गांव व शहर के कुछ मोहल्लो में आ सकता है इसलिए लोगों से सजकता के साथ रात में रहने की अपील जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आठ बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं।
0
Report
ADArvind Dubey
Aug 06, 2025 17:15:51
Robertsganj, Uttar Pradesh:
Anchor: सोनभद्र जनपद में जंगली भंवरों के हमले में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी की हालत गंभीर है। परिवार का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस और इलाज मिल जाता, तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी। VO: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में ये घटना हुई। दादी धनेश्वरी अपनी पोती शिवानी के साथ जंगल में बकरी चराने गई थीं। वापस लौटते समय जंगली भंवरों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। भंवरों के डंक से बच्ची की हालत बिगड़ गई और समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। परिजन चारपाई और ऑटो से बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। दादी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। Vo: मृतक बच्ची के परिजन ने बताया कि बिड़र जंगल में बकरी चराते वक्त मासूम पर भंवरों ने हमला कर दिया इस दौरान यह वाक्या देख दादी बचाने का प्रयास करने लगीं किंतु भंवरों ने तब तक बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिसके बाद फोन आया फिर हम लोग पहुंचे तो चारपाई से कुछ दूर लाए इस दौरान एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई किंतु एम्बुलेंस नहीं पहुंची। फिर बाइक से कुछ दूर लाए इसके बाद ऑटो से अस्पताल पहुंचे अस्पताल में बच्ची को डॉक्टरों ने रेफर किया किंतु अस्पताल परिसर में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं हालात गंभीर देख दादी को जिला अस्पताल किया गया रेफर। Byte मृतक के परिजन
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Aug 06, 2025 17:03:21
Bassi Akbarpur, Haryana:
करनाल के असंध थाने में तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल को झूठे केस से बचाने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा। जांच में सामने आया कि पहले भी महिला कॉन्स्टेबल नीलम ने राजीनामे के नाम पर 10 हजार ले चुकी थी। अब दोबारा शिकायत न दर्ज करने के लिए पीड़ित से 5 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। शिकायत पर ACB ने पाउडर लगे नोट दिए और थाने के बाहर ट्रैप लगाकर गिरफ्तारी की। एसीबी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल ने पूरी योजना बनाई। ACB अधिकारियों ने पीड़ित से 5 हजार रुपए के नोट लिए, उनके नंबर नोट किए और उन पर कैमिकल पाउडर लगाया। इसके बाद पीड़ित को कहा गया कि वह आरोपी महिला हेड कॉन्स्टेबल को यह पैसे थाने के बाहर दे। जैसे ही महिला ने गेट के पास पैसे पकड़े, ACB टीम ने पहले से तय जगह पर कार्रवाई कर उसे पकड़ शिकायत के अनुसार, उसके विरुद्ध मंजीत कौर निवासी डोल चौंक, असंध द्वारा थाने में शिकायत दी थी। इस शिकायत की जांच मुख्य सिपाही नीलम कर रही थी। राजीनामे के नाम पर उसने पहले पीड़ित से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद मंजीत कौर ने फिर से शिकायत दी, तो नीलम ने दोबारा डर दिखाया कि झूठा केस दर्ज कर देगी। अबकी बार उसने शिकायत न दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपए की डिमांड की। इससे तंग आकर पीड़ित ने ACB से शिकायत कर दी। ACB इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने के बाद बुधवार को प्लान के मुताबिक आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई की गई। जैसे ही उसने रिश्वत के पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बाइट ACB इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह
0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Aug 06, 2025 17:02:58
Mahasamund, Chhattisgarh:
लोकेशन-महासमुंद एंकर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद के दौरे पर रहे। देर शाम महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के कार्यालय में आयोजित, रुद्राभिषेक पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री का विधायक राजू सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने आतिशी स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सावन माह में पूरे माह तक चलने वाले रुद्राभिषेक पूजा में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध-जल से अभिषेक किया और हवन कर महासमुंद सहित प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए, सावन माह का छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद की जनता को बधाई दी और कहा कि, विधायक राजू सिन्हा पिछले 10 वर्षों से पूरे सावन माह में भगवान शिव की पूजा करते आ रहे हैं। हम भी पिछले कई वर्षों से इस पूजा में शामिल होते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भगवान देव-आदि-देव महादेव की पूजा अर्चना कर महासमुंद सहित प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की है। बाइट - विष्णुदेव साय(मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) Janmajay Ssinha, Mahasamund(C. G.), Mo. 9826554944
0
Report
HGHarish Gupta
Aug 06, 2025 17:02:36
Chhatarpur, Madhya Pradesh:
एकंर -छतरपुर में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुये नौगांव नगरपालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी से जुडी तीन फमोँ पर जबलपुर के केंद्रीय जीएसटी आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे के निर्देश पर की गई। एंटी इवेजन सेल की टीम ने बीती रात नौगांव थाना क्षेत्र में तीन व्यापारिक फर्मों के परिसर में छापा मारा।,अभी तक की जांच में तीन फर्मों- अनूप ट्रेडर्स (मालिक अनूप तिवारी), ओम ट्रेडर्स (मालिक रजनी तिवारी) और यश ट्रेडर्स (मालिक उत्कर्ष तिवारी) ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के जीएसटी का फर्जी क्रेडिट लेने की बात सामने आ रही है और जांच में सामने यह भी आया कि इनमें से दो फर्म - ओम ट्रेडर्स और यश ट्रेडर्स सिर्फ कागजों में थीं और वास्तव में कोई काम नहीं कर रही थीं। केवल अनूप ट्रेडर्स ही चल रही थी। जानकारी अनुसार ओझा बाबा मंदिर के पास स्थित व्यापारिक परिसर में टीम ने देर रात तक जांच की है। इन फर्मों ने मिलकर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का फर्जी टैक्स क्रेडिट लिया। इस पूरे घोटाले का मुख्य आरोपी दिल्ली का रहने वाला अरविंद कुमार बताया जा रहा है। विभाग की टीम ने देर रात तक जांच की और अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है
0
Report
SKSumit Kumar
Aug 06, 2025 17:02:13
Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस में ऑपरेशन लंगड़ा जारी मुठभेड़ में 2 शातिर चोर गिरफ्तार बदमाश देवराज मुठभेड़ में घायल पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आवास विकास से चुराई थी कार SOG, थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 2 तमंचे , कारतूस, चोरी की कार बरामद पापरी तिराहे पर हुई मुठभेड़ घायल बदमाश देवराज के खिलाफ जयपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में करीब 2 दर्जन केस और आरोपी लकी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में बुलन्दशहर में केस दर्ज हैं... बाइट - अशोक कुमार सिंह, ASP
0
Report
SASALMAN AMIR
Aug 06, 2025 17:02:01
Naugarh, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर::नगर पंचायत उसका बाजार क्षेत्र के एक खाता धारक के खाते में अचानक आए हैं 37 अंकों में रुपया।महेंद्रा कोटेक बैंक के खाते में भारी मात्रा में पैसा आने से खाता धारक विनय पांडेय हुए परेशान।इतनी भारी मात्रा में रुपया आने से खाता हुआ फ्रिज।खाता धारक का विनय पांडेय का बयान सरकार इस रुपया को लेकर जनहित में लगाए…
0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 06, 2025 17:01:41
DMC, Chandigarh:
*चंडीगढ़* नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चंडीगढ़ क्षेत्रीय इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, हरियाणा के सिरसा निवासी, घोषित अपराधी जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज को गिरफ्तार कर लिया है। वह एनसीबी सीजेडयू अपराध संख्या 14/2015 में वांछित था, जिसमें 36.150 किलोग्राम अफीम जब्त की गई थी। 2016 में घोषित अपराधी जगसीर सिंह लगभग एक दशक से अपनी पहचान और स्थान बार-बार बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। मई 2025 में, एनसीबी ने प्रमुख समाचार पत्रों में उसका विवरण प्रकाशित किया और उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले के लिए ₹50,000 के इनाम की घोषणा की। इसके बाद प्राप्त विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर, एनसीबी टीम ने 6 अगस्त, 2025 को उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। अपनी फरारी अवधि के दौरान, उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक गायक के रूप में लोकप्रियता हासिल की और एक अलग पहचान के तहत लाखों व्यूज बटोरे। यह गिरफ्तारी एनसीबी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता है।
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Aug 06, 2025 17:01:37
Bassi Akbarpur, Haryana:
करनाल के खेड़ी सर्फली गांव में मेडिकल स्टोर संचालक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए असंध ने केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हमले में शामिल युवकों को हथियार और बाइक अलग-अलग व्यक्तियों ने मुहैया करवाई थी और इस पूरी साजिश के पीछे विदेश से फंडिंग हो रही थी।तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और आज रिमांड पर लिया। जिसके दो ओर युवक गिरफ्तार हुए, जिनको वीरवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए असंध प्रभारी सलिंद्र कुमार को मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि खेड़ी सर्फली फायरिंग में शामिल तीन युवक गांव बाहरी के पास 152 डी पर घूम रहे हैं। सूचना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान असंध के जयकरण, खेड़ी सर्फली के जसमिलन उर्फ माही और कैथल के क्योड़क गांव के राहुल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें फायरिंग के लिए हथियार पानीपत के नगलापार के अमित शर्मा ने उपलब्ध करवाए थे और बाइक असंध के जबाला गांव के राहुल कुमार ने किसी दोस्त की उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की तैयारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरी वारदात में विदेश में बैठे लोगों की भी भूमिका है। आरोपियों को विदेशी नंबर से फंडिंग हो रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने नंबर ट्रेस कर लिए हैं। अब विदेशी कनेक्शन की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है और जांच आगे बढ़ रही है। डीएसपी गोरख पाल के अनुसार, विदेशी हैंडलर तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना 11 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। खेड़ी सर्फली गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले रणजीत सिंह एक मरीज का बीपी चेक कर रहे थे, तभी स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए और दुकान पर पहुंचते ही पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। रणजीत जान बचाकर पास के घर में भागा, बदमाश उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंचे, लेकिन वह बच निकला। डीएसपी गोरख पाल ने प्रेस वार्ता में बताया सीआईए असंध इंचार्ज सलिंद्र कुमार की अगुआई में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा। डीएसपी गोरख पाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक घटना वाली बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने माना कि जयकरण और रणजीत के बीच पुराना झगड़ा था, जो इस हमले का मुख्य कारण बना। जयकरण का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी रह चुका है।पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में विदेशी फंडिंग, हैंडलर और मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वीरवार को आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा, ताकि बाकी कड़ियां भी खोली जा सके। बाइट डीएसपी गोरखपाल राणा बाइट सीआईए असंध इंचार्ज सलिंद्र कुमार
0
Report
DGDeepak Goyal
Aug 06, 2025 17:01:00
Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-OFC ____ _______________________________________ श्रावण शुक्ल द्वादशी पर आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में पवित्र परंपराओं के साथ धार्मिक आयोजन हुए। ठाकुर श्रीजी, राधारानी और अन्य विग्रहों को पीली पोशाक धारण कर पवित्रा धारण करवाई गई । सुनहरी, रूपहली, रेशमी और कच्चे सूत की 108 मणियों से बनी पवित्रा से ठाकुरजी का शृंगार हुआ। ठाकुरजी को चांदी के झूले पर विराजित कर मिठी मिठरी का भोग लगाया गया। पवित्रा धारण किए ठाकुरजी शयन झांकी तक इसी रूप में विराजित रहे। मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि श्रीरूप गोस्वामी जी के तिरोभाव महोत्सव के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन व विशेष चौंसठ महंत भोग की झांकी आयोजित हुई। इसमें पंचतत्व, द्वादश गोपाल, सप्त देवालयों सहित 200 से अधिक महंतों और आचार्यों को भोग अर्पित किया गया। महाप्रभु श्रीचैतन्य के प्रिय शिष्य श्रीरूप गोस्वामी की भक्ति परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए यह उत्सव आयोजित किया गया। संध्या झांकी में श्रीरूप गोस्वामी जी के चित्रपट की परिक्रमा के बाद श्रीमन्माध्व गौडेश्वर संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन हुआ।
0
Report
AAAteek Ahmed
Aug 06, 2025 17:00:24
Lucknow, Uttar Pradesh:
लखनऊ - समाजवादी पार्टी की चल रही PDA पाठशाला पर दर्ज हुई एफआईआर। लखनऊ के बीकेटी इलाके में PDA पाठशाला चला रही सपा नेत्री पर दर्ज हुई एफआईआर। बेसिक शिक्षा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर। पुलिस ने बीएनएस की धारा 324(4), 329(4) में दर्ज की एफआईआर। लखनऊ के सैरपुर थाना में दर्ज हुई एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस।। राजनीतिक द्वेष के चलते समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पीडीए पाठशाला पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ये सरकार की नाकामी है। सरकार स्कूल का मर्जर कर रही है। और डर के मारे मुक़दमे दर्ज किए जा रहे है। सपा पीडीए पाठशाला का आंदोलन जारी रहेगा बाइट.. पूजा शुक्ला सपा नेता
0
Report
MKManitosh Kumar
Aug 06, 2025 16:46:18
Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक कुमार जैन शराब के नशे में गिरफ्तार,शराब पीकर पेसेंट से कर रहे थे लफड़ा, तभी पहुंच गई स्थानीय थाना और उत्पाद विभाग की टीम Anchor - मुजफ्फरपुर के चर्चित चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक कुमार जैन को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में उत्पाद विभाग और मोतीपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.यह कार्रवाई मोतीपुर बाजार स्थित उनके निजी क्लीनिक में की गई है. बताया जा रहा है कि डॉ दीपक कुमार जैन को लेकर उत्पाद विभाग की टीम को लगातार गुप्त सुचना मिली थी की अक्सर ये शराब पीकर क्लिनिक में आते है और आज फिर शराब के नशे में धुत होकर क्लीनिक पहुंचे और एक मरीज के परिजनों से विवाद करने लगे.वही सुचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने डॉक्टर को नशे की हालत में धर दबोच्तलिया. बताया जा रहा है कि पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार डॉक्टर का मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.इसके बाद डॉक्टर को हिरासत में लिया गया.डॉक्टर दीपक कुमार जैन जाने-माने चाइल्ड रोग विशेषज्ञ माने जाते हैं और मोतीपुर मेन रोड पर वर्षों से अपना निजी क्लीनिक चला रहे हैं. बाइट- साकेत कुमार, ASI, उत्पाद विभाग *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
Report
Advertisement
Back to top