Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
185101
मंडी में भालू के हमले से 20 वर्षीय युवती घायल, जानें पूरा मामला!
RBRAMESH BALI
Aug 03, 2025 08:21:59
Poonch,
एंकर: मंडी में भालू के हमले में 20 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज वीओ: पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरन इलाके में भालू के हमले में एक युवती घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान 20 वर्षीय तजीम अख्तर निवासी लोरन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तहसील मंडी के गांव लोरन निवासी अहमद मीर की पुत्री तजीम अख्तर अपने घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से भालू को भगा कर उसे लोरन स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से मरहम पट्टी के उपरांत उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। यह पर उस का इलाज चल रहा है ,वही आप को बता दे की यह कुई पहला हमला नही है इस पहले भी इस गांव में भालू के हमले या तो घ्याल हो चुके है या अपनी जान गवा चुके है ,,,गांव वालों ने मांग की है इन जानवरों का कुछ किया जाए, एक महीने में यह चौथा हमला है,,, शॉट्स और बाईट
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Aug 03, 2025 11:31:47
Sambalpur, Odisha:
ରାସ୍ତା କଡରେ ମହିଳାଙ୍କ ଶବ ଦେଖି ହତ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଲେ ପରିବାର ଲୋକେ| ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଚିଣ୍ଡା ଥାନା ଡ଼ିମିରିମୁଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାୟତ ବାଲିଗୁଡା ଗ୍ରାମର ବନି ମହାକୁଳ (୪୮) ଙ୍କ ମୃତ ଦେହ ଡ଼ିମିରିମୁଣ୍ଡା ରାସ୍ତା କଡରେ ପଡ଼ିଥିବା ଦେଖି ଗ୍ରାମବାସୀ ପୋଲିସ କୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ। କୁଚିଣ୍ଡା ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳକୁ ପହଁଞ୍ଚି ଅଧିକ ତଦନ୍ତ କରୁଥିବା କୁଚିଣ୍ଡା ଏସ୍ଡ଼ିପିଓ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ସୂଚନା ଅନୁଯାଇ ଡ଼ିମିରିମୁଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାୟତ ବାଲିଗୁଡା ଗ୍ରାମର ବନି ମହାକୁଳ ଗରିବ ପରିବାର ର ଥିବା ବେଳେ କୁଚିଣ୍ଡା ରୁ ପରିବା କିଣି ଝାରସୁଗୁଡା ରେ ବିକ୍ରି କରିବାକୁ ଦୈନନ୍ଦିନ ଯାଇଥାନ୍ତି। ଗତକାଲି ଶନିବାର ମଧ୍ୟ ସେ କୁଚିଣ୍ଡା ବସ ଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରୁ ପରିବା କିଣି ଝାରସୁଗୁଡାକୁ ବିକ୍ରି କରି ରାତି ୮ ଟା ରେ ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା ବେଳେ ରାତିରେ ତାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରାଯାଇ ରାସ୍ତା କଡରେ ଫିଙ୍ଗି ଦେଇଥିବା ପରିବାର ଲୋକ ଅଭିଯୋଗ କରୁଛନ୍ତୁ l ଝିଅ ମଞ୍ଜୁ ମହାକୁଳଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ କ୍ରମେ ଗତ ରାତି ପ୍ରାୟ ୧୦ ଟା ସମୟ ରେ ମା ଙ୍କ ସହିତ ଫୋନରେ କଥାବାର୍ତା ହୋଇଥିଲେ ଏବଂ ମା କୁଚିଣ୍ଡା ରୁ ବସ ରେ ଆସୁଥିବା ମଧ୍ୟ କହିଥିଲେ l ହେଲେ ପରବର୍ତୀ ସମୟରେ ଆଉ ମା ଘରେ ନ ପହଂଚିବାରୁ ଅନେକ ଖୋଜା ଖୋଜି କରି ହତାଶ ହୋଇଥିଲେ। ସକାଳେ ଗ୍ରାମ ରାସ୍ତା କଡରେ ମା ଙ୍କ ଶବ ପଡ଼ିଥିବା ଗ୍ରାମବାସୀଙ୍କ ଠାରୁ ସୂଚନା ପାଇ ଶବ ପାଖକୁ ଯାଇ ମା ଙ୍କ ମୃତ ଦେହ ଦେଖି ପୋଲିସ କୁ ଜଣାଇଥିଲେ l ଝିଅ ମହାକୁଳ ଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ଯେ ଏକ ମାସ ପୂର୍ବରୁ ମୃତ ବନି ମହାକୁଳଙ୍କ ସହିତ କୁଚିଣ୍ଡା ଅଞ୍ଚଳରେ ଦୁଇ ଜଣ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ସହିତ ଝଗଡା ହୋଇଥିଲା l ଏହାକୁ ନେଇ ଥାନାରେ ଏକ ମାମଲା ମଧ୍ୟ ଚାଲିଥିଲା l ଏଣୁକରି ମା ର ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥିବା ନେଇ ଝିଅ ଓ ପରିବାର ଲୋକଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ରହିଛି l କୁଚିଣ୍ଡା ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଂଚି ପ୍ରାଥମିକ ତଦନ୍ତ କରି ଶବକୁ ବ୍ୟବଛେଦ ପାଇଁ କୁଚିଣ୍ଡା ମେଡିକାଲ କୁ ପଠାଇଥିବା ବେଳେ ସମ୍ବଲପୁର ସାଇଣ୍ଟିଫିକ ଟିମ ଘଟଣା ସ୍ଥଳକୁ ପହଂଚି ଘଟଣା ସ୍ଥଳରୁ ନମୁନା ସଂଗ୍ରହ କରିଥିବା ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ମିଳିଛି l ମୃତ ବନି ମହାକୁଳ ଙ୍କ ୩ ଟି ପୁଅ ଗୋଟିଏ ଝିଅ ଥିବା ବେଳେ ଏହି ମୃତ୍ୟୁ ଘଟଣା ର ଅତିଶୀଘ୍ର ତଦନ୍ତ କରାଯାଇ ଦୋଷୀ ଙ୍କୁ ଦଣ୍ଡ ଦେବା ସହିତ ମୃତ ପରିବାରଙ୍କୁ ବର୍ଗଙ୍କୁ ସରକାରୀ ସାହାଯ୍ୟ ପାଇଁ ସାଧାରଣରେ ଦାବୀ ହେଉଛି l Byte - ମଞ୍ଜୁ ମହାକୁଳ,ମୃତକ ଙ୍କ ଝିଅ
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Aug 03, 2025 11:31:40
Shravasti, Uttar Pradesh:
स्लग - प्रेम जाल, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव एंकर - यूपी के श्रावस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीए की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ लगातार ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी समीर नाम के युवक ने पहले वीडियो कॉल के ज़रिये उसकी अश्लील तस्वीरें लीं, फिर उन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामला श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता एक कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि समीर नाम के एक युवक ने पहले उसे प्रेम का झांसा दिया। फिर वीडियो कॉल पर उसकी न्यूड तस्वीरें लीं और उसके बाद तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि समीर उसे बार-बार अकेले में बुलाकर शारीरिक उत्पीड़न करता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का दबाव बनाया। इस मामले में सीओ इकौना ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर तत्काल जांच की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट - भरत पासवान, सीओ इकौना। वहीं इस सनसनीखेज मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सवाल ये भी उठता है कि कैसे एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया गया। पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और दोषी को सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
JSJitendra Soni
Aug 03, 2025 11:31:25
Jalaun, Uttar Pradesh:
स्लग- अधेड़ किसान ने खुद को तमंचे से मारी गोली घटना CCTV में हुई कैद रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-03-08-2025 एंकर जालौन में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, अधेड़ किसान ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, अधेड़ किसान के द्वारा आत्महत्या करने की पूरी घटना घर मे लगे CCTV कैमरें में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि बेटी के 12 वीं की परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान था मृतक, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेन्द्र नगर की है जहां पर रहने वाले 47 वर्षीय कमलाकांत दोहरे ने अपने घर के अंदर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली ,गोली की आवाज सुनकर घर वाले मौके पर पहुँचे जहाँ पर कमलाकांत का शव खून से लथपथ पड़ा था जिसे देख परिजनों में हड़कंप मच गया चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग पहुँचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस फ़ॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची और साक्ष्य संकलन कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घर मे लगे CCTV कैमरें की DVR कब्जे में लेकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के किरायेदार दिनेश ने बताया कि मृतक की बेटी के इस वर्ष 12 वीं की परीक्षा में नंबर कम आए थे जिसको लेकर उन्होंने बेटी के पुनः अवलोकन करने का फॉर्म डलवाया था उसके बाद भी बेटी के नम्बरों में सुधार नही हुआ जिसको लेकर वो तनाव में चल रहे थे। बाइट:- दिनेश कुमार--म्रतक का किराएदार
0
Report
NPNavratan Prajapat
Aug 03, 2025 11:30:50
Churu, Rajasthan:
चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत मोबाइल-9024381575 @manoj98346 सरदारशहर। पुलिस को देखकर खेजड़ी पर चढ़ गया हिस्ट्रीशीटर 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, अपराधी चाहे कंही भी भाग जाए लेकिन पुलिस के सामने आखिरकार अपराधी के लिए धरती छोटी ही पड़ जाती है। बीकानेर रेंज आईजी और चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह की स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है। यह स्पेशल टीम अब तक करीब 235 ऐसे आरोपी जो लगातार पुलिस से फरार चल रहे थे उनको गिरफ्तार किया है। वहीं अब स्पेशल पुलिस टीम ने सरदारशहर के देगा गांव की रोही से लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी चुरू जिले के भामासी निवासी 35 वर्षीय कृष्ण पुत्र महावीर मेघवाल को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कृष्ण मेघवाल दूधवाखारा पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है और कृष्ण मेघवाल जीतू जोड़ी और संदीप कादियान जैसे बदमाशो की गैंग का सदस्य है। आरोपी पर दूधवाखारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज है, अजमेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, सरदारशहर पुलिस थाने में लूट और हथियार रखने का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में संघीन धाराओं में कुल 12 मामले दर्ज है। आरोपी पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था जिसको देखते हुए चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव की ओर से आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कृष्ण मेघवाल को गिरफ्तार करने के लिए हमने पिछले 10 दिनों में काफी प्रयास किया। इस दौरान आरोपी कभी जयपुर, कभी नागौर, कभी जोधपुर भागत रहा। पुलिस लगातार आरोपी का पीछा करती रही और आरोपी पुलिस से बचकर भागता रहा। और आखिरकार आज पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण मेघवाल गांव देगा कि रोही में है। स्पेशल पुलिस टीम देगा गांव की रोही में पहुंची तो आरोपी कृष्ण मेघवाल पुलिस को देखकर भाग गया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब खेतों में 10 किलोमीटर पैदल पीछा किया। और आखिरकार आरोपी कृष्ण मेघवाल एक खेजड़ी के पेड़ पर चढ़ गया और पुलिस को कहा कि मेरे पास हथियार है मैं आपको मार दूंगा या फिर मैं खुद खेजड़ी के पेड़ से कूदकर मर जाऊंगा। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने अपने साथ एक कमांडो को पीछे की साइड से पेड़ पर चढ़ने इशारा किया और खुद ने आरोपी को बातों में उलझाए रखा और आखिरकार कमांडो ने पेड़ पर चढ़कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पता चला कि आरोपी के पास कोई हथियार नहीं था वह खुद को बचाने के लिए झूठी धमकी दे रहा था। अब उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूरू स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा का कहना है कि फरार चल रहे आरोपी या तो खुद ही न्यायालय में सरेंडर कर दे अन्यथा अब वह पुलिस की गिरफ्तारी से बच नहीं सकते हैं। बाइट- हेडकांस्टेबल संजय कुमार बसेरा, स्पेशल टीम इंचार्ज
0
Report
RSRajendra sharma
Aug 03, 2025 11:30:17
Kota, Rajasthan:
सांगोद (कोटा) कनवास में लाडली बहना कार्यक्रम आयोजित, उर्जा मंत्री हीरालाल नागर को सेकड़ो महिलाओं ने बांधी राखियां, भाई के रूप में फर्ज निभाने का दिया भरोसा, करीब 3 घन्टे तक चला लाडली बहना कार्यक्रम एंकर- रक्षाबंधन से पूर्व कनवास उपखंड मुख्यालय के खेल मैदान पर आज लाडली बहना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सैकड़ो महिलाओं व जनता को संबोधित करते हुए कहा की एक भाई के रूप में हमेशा अपना फर्ज निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन बहने भाई की लंबी उम्र के लिए बीरपसी का व्रत रखती है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन आपके हाथों रक्षा सूत्र बंधवाने का मौका मिला ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए घर-घर पोषण किट भेजे जा रहे हैं ताकि जच्चा व बच्चा स्वस्थ रह सके। लाडली बहन रक्षाबंधन कार्यक्रम के मौके पर हर महिला को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने भी अपना संबोधन दिया। बाइट ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
0
Report
PJPurshottam Joshi
Aug 03, 2025 11:20:42
Tonk, Rajasthan:
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट आज टोंक पहुंचे, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान के कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। किसान नेता रामपाल जाट ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहे कोई भी पार्टी का हो वो सिर्फ किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन काम नहीं करते आज किसानों को ना तो फसलों का पूरा दाम मिल रहा है ओर सिंचाई के लिए पूरा पानी यहां तक कि प्रदेश का युवा भी बेरोजगार हो गया है। टोंक मंत्री किरोड़ी लाल मीना पर राष्ट्रीय किसान महापंचायत अध्यक्ष रामपाल जाट का बड़ा बयान मंत्री किरोड़ी लाल मीना के नकली खाद के गोदामों पर छापेमारी मामले पर दिया बयान कहा-डॉ किरोडी लाल मीणा ने जो छापे मारे हैं उससे मिलावट करने वाले लोग एक्सपोज तो हुए हैं, लेकिन छापेमारी के बाद उन लोगों पर क्या कार्रवाई हुई, वह सबके सामने हैं रामपाल जाट ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अकेले रहने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि डॉ. किरोडी लाल मीणा कहते हैं कि मैं अकेला रह गया आप अकेले अकेले क्यों रह गए, उनका इतना लंबा राजनीतिक अनुभव है उसके बाद भी वो अपने पीछे संघर्ष करने वाला दूसरा तैयार नहीं कर सके। वहीं रामपाल जाट ने सरकार को न्यौता देते हुए कहा कि अगर सरकार का कोई भी विधायक, मंत्री हुंकार रैली में शामिल होना चाहे तो सरकार का एमएसपी कानून का सहमति पत्र लेकर आ सकता है। आगामी 6 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में होने वाली किसान हुंकार रैली को लेकर किसान नेता रामपाल जाट ने कहा कि किसान हुंकार रैली में प्रदेश भर के हजारों की तादाद में किसान शामिल होंगे, इस दौरान राजस्थान और केंद्र सरकार से प्रमुख मांगों को लेकर मांग पत्र रखा जाएगा और मांग उठाई जाएगी कि प्रदेश के किसानों को उनकी फसल का पूरा दम मिले और उसे सिंचाई का पूरा पानी भी मिले साथी युवाओं को रोजगार भी मिले प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी भी मौजूद रहे।
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Aug 03, 2025 11:20:09
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
एंकर। रेल्वे ने छत्तीसगढ़ वासियों को एक बड़ी सौगात दी है।रायपुर से जबलपुर रूट पर एक नई ट्रेन की शुरुआत की है।नई ट्रेन रायपुर दुर्ग राजनादगांव गोंदिया से बालाघाट होते हुए सीधे जबलपुर जायेगी।इस ट्रेन के शुरू होने से रायपुर सहित इस क्षेत्र के यात्रियों को सीधे जबलपुर पहुंचने में आसानी होगी इससे पहले जबलपुर जाने के लिए दुर्ग या फिर गोंदिया से ट्रेन पकड़नी पड़ रही थी।इस ट्रेन के शुरू हो जाने से इस सीधे जबलपुर जाने के लिए यात्रियों को सुविधा मिलेगी।आज रायपुर स्टेशन से चली इस ट्रेन का राजनादगांव स्टेशन पर स्वागत किया गया । पहले दिन ट्रेन से बालाघाट और जबलपुर की यात्रा कर रहे यात्रियों में खुशी देखी गई।यात्रियों का कहना था कि उन्हें पूर्व में जबलपुर या बालाघाट जाने के लिए दुर्ग या फिर गोंदिया जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी जिससे समय के साथ अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था।अब वे सीधे जबलपुर पहुंच सकते है।रेल्वे की इस सुविधा के लिए यात्रियों ने रेल्वे का धन्यवाद भी अदा किया। इस क्षेत्र के निवासियों को काफी दिनों से जबलपुर के के लिए सीधे ट्रेन सुविधा का काफी दिनों से इंतजार था। राजनादगांव के सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों को रक्षा बंधन के पूर्व रेल मंत्री द्वारा ये सौगात दी है इससे जबलपुर जाने वालो के लिए सुविधा जनक प्रवास संभव होगा। WT बाइट। संतोष पांडेय सांसद राजनादगांव किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report
VSVISHAL SINGH
Aug 03, 2025 11:19:56
Noida, Uttar Pradesh:
वाक थ्रू लखनऊ भाजपा ने आज राजधानी लखनऊ में अपने आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला अध्यक्ष और पार्टी के विधायक शामिल हुए। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के बाद निकलने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथी में सीएम योगी की तरफ से पार्टी पदाधिकारी और नेताओं को गुरु मंत्र दिया गया जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ-साथ आने वाले समय में संगठन को किस तरीके से मजबूती प्रदान की जाए और सरकार और संगठन में किस तरीके से बेहतर तालमेल हो सके इस पर चर्चा की गई। आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुलाई गई बैठक में कई सेशन रखे गए थे जिसमें प्रदेश कार्यशाला जिला योजना बैठक मंडल योजना बैठक कार्यक्रम एवं अभियान का आरंभ शामिल था बैठक में प्रदेश पदाधिकारी क्षेत्रीय प्रभारी क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय संयोजक सहसंयोजक विधायक एमएलसी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी जिला संयोजक जिला सहसंयोजक प्रदेश आईटी संयोजक प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक के साथ-साथ महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद थे भाजपा की बैठक के प्रमुख बिंदु 13 से 16 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाए जहां संभव हो वहां ध्वजारोहण बच्चों के हाथों से कराया जाए दिनांक 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाए इसके अलावा संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विभाजन विभीषिका को दर्शाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करें तिरंगा यात्रा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी की भागीदारी सुनिश्चित हो यह ध्यान रखने की जरूरत है झंडे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना अनिवार्य है यात्रा के दौरान प्रमुख गतिविधियों की हाई क्वालिटी वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करना पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लिए अनिवार्य होगा अधिक से अधिक लोगों और सामाजिक इनफ्लुएंसर्स की भागीदारी सुनिश्चित करना भी अनिवार्य होगा भाजपा की बैठक में दिया गया निर्देश राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी स्थानों पर सुनिश्चित की जाए इसके लिए समय रहते संबंधित अधिकारी एवं कड़ी-खाद भंडारों से संपर्क किया जाए कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और फोटो नमो ऐप और सरल ऐप पर अपलोड किया जाए
0
Report
VSVISHAL SINGH
Aug 03, 2025 11:19:50
Noida, Uttar Pradesh:
यूपी के अलग अलग शहरों में ड्रोन दिखने के मामले पर सीएम योगी ने सख्त रुख दिखाया है । उन्होनें बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । आपको बता दें कि हाल में ही मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत नोएडा में रात के समय ड्रोन दिखाई दिए थे । जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई ।
0
Report
SMSanjay Mohapatra
Aug 03, 2025 11:19:44
Puri, Odisha:
BALAGOAN_PIDITA () ନିମାପଡ଼ା - ବଳଙ୍ଗା ନାଁବାଳିକା ପୋଡ଼ି ମାରିବା ଉଦ୍ୟମ ଘଟଣାରେ ଦିଲ୍ଲୀ ଏମ୍ସ ମେଡିକାଲ ରେ ଚିକିତ୍ସା ଧିନ ଅବସ୍ଥାରେ ପୀଡ଼ିତା ମୃତ୍ୟୁ ବରଣ କରିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଆଜି ପିଡିତାଙ୍କ ମରଶରୀରକୁ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଏମ୍ସକୁ ଅଣାଯାଇ ପୋଷ୍ଟମର୍ଟମ କରାଯିବ। ତାପରେ ତାଙ୍କ ଗ୍ରାମକୁ ନିଆଯାଇ ଶବ ବ୍ୟବଚ୍ଛେଦ କରାଯିବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି। ସେପଟେ ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ଗ୍ରାମ ବାୟାବାର ନୂଆ ଗୋପାଳପୁର ଗାଁରେ ସମ୍ପୂର୍ଣ ଶୋକର ଛୟା ଖେଳିଯାଇଛି। ସାହି ପଡିଶାରେ ଚୁଲି ଜଳୁ ନାହିଁ । ସମସ୍ତେ ଚାହିଁ ବସିଛନ୍ତି। ସେପଟେ ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ଘରେ ତାଲା ପଡ଼ିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ତେବେ ଏସବୁ ଭିତରେ ଗତକାଲି ଠାରୁ ଗାଁରେ ପୁଲିସ ମୁତୟନ ହୋଇଛନ୍ତି। କୋୖଣସି ଅଘଟଣକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା କଡାକଡି କରାଯାଇଛି। ବାଇଟ୍- ସାହି ବାସିନ୍ଦା ବାଇଟ୍- ସାହି ବାସିନ୍ଦା
0
Report
DGDeepak Goyal
Aug 03, 2025 11:18:54
Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-OFC ___ जयपुर में श्रावण के अंतिम सोमवार से पहले का रविवार आस्था, ऊर्जा और एकता से सराबोर हो उठा। गलता तीर्थ से लेकर शहर के हर प्रमुख शिवालय तक ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के साथ निकली सैकड़ों कांवड़ यात्राएं...हर गली में भक्ति की ध्वनि, हर चौराहे पर श्रद्धा का उत्सव। कांवड़ियों का सैलाब शहर की सड़कों पर उमड़ पड़ा—कंधों पर कांवड़, हाथों में तिरंगा और आंखों में विश्वास की चमक। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग संगीत, नृत्य और उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे। जिस रूट से कांवड़ यात्राएं निकली तो श्रद्धा की वह झलक देख लोग अभिभूत हो उठे। न थकावट, न कोई शिकायत…बस श्रद्धा और ऊर्जा से भरे शिवभक्त हर कदम पर भोलेनाथ को समर्पित दिखे। वॉक थ्रू-- दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
Report
PKPradeep Kumar
Aug 03, 2025 11:17:48
Sri Ganganagar, Rajasthan:
श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर से खबर श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर इलाके में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम की सयुंक्त रूप से छापेमारी फुसेवाला गांव में मनन एक्यूप्रेशर पर विभाग की टीम ने की छापेमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है जांच स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम की छापेमारी के बाद मेडिकल संचालको में मचा हड़कम्प स्वास्थ विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर व केसरीसिंहपुर CI बलवंत राम मौके पर मौजूद @Pradeepsuthar01
0
Report
MGMohd Gufran
Aug 03, 2025 11:17:29
Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलतांडव, शहर के तीन किलोमीटर में दोनों नदियों के बाढ़ का पानी पहुंचा बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए एनडीआरएफ कर रही की मदद। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना ने विकराल रूप ले लिया है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर ने अब रिहायशी इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में 3 किलोमीटर तक जल पहुंच गया है। जिसके चलते लोग अब घरों से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। शहर के राजापुर और गंगानगर में करीब 1 हजार से अधिक घरों और दुकानों के अंदर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। एनडीआरएफ और प्रशासन की तरफ से लगाई गई नावें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू कर पहुंचा रहीं हैं। वॉक थ्रू... राजापुर बाढ़ प्रभावित इलाके से वॉक थ्रू ... गंगानगर बाढ़ प्रभावित इलाके से
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
Aug 03, 2025 11:16:58
Kulgam, :
Kulgam.. Anchor.... Akhal Kulgam encounter Kulgam kay Akhal kay jungal main encounter tesray rooz main dakhil jiss main 1 militant halak hova aur encounter abi be jare hai Security forces nay. Puray aalakay main choksi badayee Khursheed Aalam Kulgam
0
Report
APAnand Priyadarshi
Aug 03, 2025 11:16:13
Chaibasa, Jharkhand:
चक्रधरपुर रेल मंडल में फिर हुआ नक्सली ब्लास्ट, ब्लास्ट में एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल, रेलवे पर नक्सली बंदी के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप इस वक्त की बड़ी खबर चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा झारखण्ड बॉर्डर में स्थित बिमलगढ़ रेल खंड से आ रही है. नक्सली बंद के दौरान बिमलगढ़ के पास नक्सली हमले में दो रेलकर्मी घायल हो गए हैं जिसमें से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी है. घटना सुबह तक़रीबन साढ़े दस बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है की ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत दो रेलकर्मी एतवा ओराम और बुधराम मुंडा रेल पटरी का पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान पटरी में नक्सलियों द्वारा लगाया गया बम तेज विस्फोट के साथ फट गया. इस बम विस्फोट में चक्रधरपुर रेल मंडल के तीन रेलकर्मी घायल हो गए. घायल रेलकर्मियों में से एतवा ओराम नामक एक रेलकर्मी का नक्सली विस्फोट से दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो कर झूल गए. दोनों घायल रेलकर्मियों को ईलाज के लिए बंडामुंडा रेलवे अस्पताल लाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने एतवा ओराम को मृत घोषित कर दिया. जबकि बुधराम मुंडा को बेहतर ईलाज के लिए राउरकेला के निजी अस्पताल ले जाया गया. नक्सली विस्फोट में एक ट्रैकमैन की मौत और एक ट्रैकमैन के घायल होने की इस घटना को लेकर रेल प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. बताया जा रहा है की नक्सली बंद शुरू होते ही बीती रात को इस रेल खंड में नक्सलियों ने अपना लाल बैनर लगा दिया था. इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे नक्सलियों ने पहला विस्फोट कर रेल पटरी भी उड़ा दिया था. पुरे क्षेत्र में नक्सली बंद को लेकर खौफ समाया हुआ था. लेकिन रेलवे की सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ द्वारा पटरियों की जांच किये बिना छोटे रेल कर्मियों को पटरी की पेट्रोलिंग पर भेज दिया गया. जिसका नतीजा है की एक 58 साल के बुजुर्ग रेलकर्मी की मौत हो गयी है जबकि दुसरे का ईलाज अस्पताल में चल रहा है. मंडल के छोटे रेल कर्मियों के जान के साथ हुई इस खिलवाड़ से मंडल के रेल कर्मचारी संगठन भी रेल प्रशासन से खासे नाराज हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा का कहना है कि ऐसे मामलों में रेल कर्मियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर रेल प्रशासन को काम करना चाहिए था. यह एक चूक है जिसकी वजह से हमने अपने रेलकर्मी साथी को खोया और एक घायल है.    
0
Report
Advertisement
Back to top