Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Thane400601
मनसे कामगारांचा पंचायत समितीवर जोरदार विरोध, धरणे आंदोलन सुरू!
UJUmesh Jadhav
Aug 13, 2025 10:07:34
Thane, Maharashtra
मनसे कामगार कर्मचारी सेनेचा पंचायत समिती विरोधात धरणे आंदोलन.. ॲंकर... मनसे मनपा कामगार कर्मचारी सेना यांच्या वतीने सफाई कामगारांवर होणाऱ्या अन्याया विरोधात तसेच, कामगारांचे विविध प्रश्न व समस्या सोडविण्यासाठी पंचायत समिती गटविकास अधिकारी यांच्या विरोधात पंचायत समितीच्या आवारामध्ये धरणे आंदोलन सुरू करण्यात आले आहे. यावेळी प्रशासकीय अधिकारी व गटविकास अधिकारी यांच्या विरोधात घोषणाबाजी देखील करण्यात अली. शासनाकडून कामगारांवर होणाऱ्या अन्यायाला चाप बसावा व कामगारांना न्याय मिळावा याच अपेक्षेने भिवंडी शहर युनिट अध्यक्ष संतोष साळवी यांच्यासह अनेक कार्यकर्ते पंचायत समितीमध्ये आंदोलनात बसले आहेत. जो पर्यंत लेखी प्रशासनाकडून कोणत्याही प्रकारचं लेखी आश्वासन मिळत नाही तो पर्यंत आंदोलन थांबवणार नाही असे मत यावेळी आंदोलन कर्त्यांनी व्यक्त केले.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNARENDER SHARMA
Aug 13, 2025 14:31:06
Faridabad, Haryana:
फरीदाबाद हरियाणा। फरीदाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वही जीआरपी पुलिस भी सतर्क दिखाई दे रही हैं रेलवे स्टेशनो पर यात्रियों के सामानो की जांच की जा रही है। तस्वीरें फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन की है जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर यात्रियों के सामान की चेकिंग किया जा रहा है ताकि कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री स्टेशन पर ना आ सके। वही रेलवे स्टेशन पर तैनात asi ललिता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है यात्रियों के सामानों की बारीकी से तलाशी की जा रही है अगर कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो जो कार्रवाई होगी वह अमल लाई जाएगी। वही रेलगाड़ी के अंदर यात्रियों से साफ तौर पर अपील भी की है किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को दे ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बाइट : ललिता कुमारी asi रेलवे पुलिस
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Aug 13, 2025 14:30:37
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के पहले शहर देशभक्ति और राजनीतिक उत्साह से सराबोर हो गया। पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का छिंदवाड़ा आगमन हुआ,जिनका इमलीखेड़ा में स्थानीय भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे चंदन नगर स्थित माता मंदिर पहुंचे,जहां से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। कार्यकर्ताओं के जोश से प्रभावित खण्डेलवाल ने कहा भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सांसद नहीं होता,यह एक दायित्व है। छिंदवाड़ा में पहले आगमन पर कार्यकर्ताओं,मातृशक्ति, जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों और नागरिकों के स्नेह से मैं अभिभूत हूं। जिला कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त हो चुके हैं, सभी जिलों में राय ली जा रही है और जल्द ही घोषणा की जाएगी। बाइट - हेमंत खंडेलवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Aug 13, 2025 14:30:30
Satna, Madhya Pradesh:
एंकर -- सतना के स्टेशन के अधेरी पुलिया के पास एक ऑटो चालक पर कार सवार ने मारी गोली, गोली ऑटो चालक के कान को छूकर निकली, और बाल बाल बचा ऑटो चालक, ऑटो चालक को कान में आई चोट, जांच में जुटी पुलिस, घटना जीआरपी थाना क्षेत्र अंधेरी पुलिया की। Vo -- सतना के जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधेरी पुलिया के पास आज शाम उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक नवी अहमद पिता गुलाम उम्र 35 वर्ष के कर चालक में गोली चला दी, और गोली ऑटो चालक के कान को छूकर निकल गई, इस घटना मैं ऑटो चालक के कान में गोली लगने से चोट आई है, वहां से भागकर अपनी जान बचाते हुए कोतवाली थाने पहुंच गया, जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक अपने ऑटो में महिला यात्री को बैठाय हुए था, कोतवाली थाने के सामने अंधेरी पुलिया मोड़ के पास अचानक ऑटो चालक से एक कर में जरा सा धक्का लग गया, ऐसे में गुस्साए कर चालक में ऑटो का पीछा कर लिया, और अंधेरी पुलिया के पास उसे रोक कर उसे पर गोली दाग दी, कनिमत रहेगी गोली ऑटो चालक के कान को छूते हुए निकल गई, और उसके कान में गोली लगने से चोट आ गई, अगर गोली और कहीं लगती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन ऑटो चालक बाल बाल बच गया, मामला जीआरपी थाने का होने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को जीआरपी थाने भेज दिया, जीआरपी थाना पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत दर्ज कर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, और पुलिस पूरे मामले की जांच में छुट्टी हुई है। Byte -- नवी अहमद घायल Byte राजेश राज जीआरपी थाना प्रभारी सतना।
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Aug 13, 2025 14:30:11
Raebareli, Uttar Pradesh:
एंकर - बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेनी से होकर बहने वाली वैनगंगा नदी में मंगलवार की शाम को नहाने के लिए गए तीन युवक नदी में डूब गए थे । पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया किंतु अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस ने युवकों को खोजने का काम बंद कर दिया था। वॉयसोवर - आज सुबह फिर से एसडीआरएफ की मदद से युवकों की खोजबीन प्रारंभ की गई । बताया गया कि मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे तीन युवक ग्राम बेनी निवासी अखिल बुरडे और उनके यहां मेहमान बनकर आए ग्राम हट्टा निवासी मोहित बुरड़े और राकेश नंदनवार जिला भंडारा महाराष्ट्र निवासी वैनगंगा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। जहां नदी में बहाव तेज होने से तीनों बह गए थे । जिनके शव गांव से काफी दूर मिले । आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Aug 13, 2025 14:19:48
Khandwa, Madhya Pradesh:
एंकर... आगामी त्यौहारों खासकर गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिट्टी से बने गणेश प्रतिमाओं को घर-घर स्थापित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में  स्कूली बच्चों को मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमाएं बनाना सिखाया गया। इस कार्यशाला में कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ, विधायक और महापौर ने भी मिट्टी के गणेश जी बनाएं और शहर के लोगों से अपील की है कि वह भी गणेश उत्सव के दौरान अपने घरों में मिट्टी से बने गणेश जी स्थापित करें। पर्यावरण बचाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल को कम करने के लिए यह पल की गई है। व ओ,अगले दो महीने में तीन बड़े त्यौहार आने वाले हैं। गणेश उत्सव, नवरात्रि और दीपावली के त्योहार पर  घरों में और सार्वजनिक स्थानों पर देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। ज्यादातर प्रतिमाएं प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनाई जाती है जिससे पर्यावरण और जल स्रोतों को नुकसान पहुंचता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिट्टी से प्रतिमाएं बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। V O, इस कार्यशाला में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों  को प्रतिमाएं बनाना सिखाया गया। बच्चों के साथ अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भी मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई। शहर की महापौर अमृता यादव ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचती है। जल स्रोतों में विसर्जन के बाद भी लंबे समय तक यह प्रतिमाएं पानी में नहीं घुल पाती।  कार्यशाला में उपस्थित विधायक और कलेक्टर ने भी आम लोगों से अपील की है कि वह त्यौहार के दौरान अपने घरों में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं स्थापित करें। उनका पूजा पाठ करने के बाद उन्हें परंपरागत जल स्रोतों के बजाय जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए जलकुंड में विसर्जित करें जिससे की जल स्रोत और पर्यावरण दोनों संरक्षित रह सके। बाइट, कंचन मुकेश तनवे विधायक खंडवा  बाइट, अमृता यादव महापौर खंडवा  बाइट, ऋषव गुप्ता कलेक्टर खंडवा  वी ओ, जिला प्रशासन ने पहले हैं प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमा में बनाना प्रतिबंधित कर दिया है। महिला सहायता समूह को भी मिट्टी से  गणेश प्रतिमा बनाने के लिए ट्रेन किया गया है। इनके द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं बाजार में विक्रय के लिए भी उपलब्ध रहेंगी। 
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Aug 13, 2025 14:19:31
Sambalpur, Odisha:
ଛାତ୍ର ମୃତ୍ୟୁ କୁ ନେଇ ଝାରସୁଗୁଡା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବଡମାଲ ଥାନାରେ ଉତ୍ତେଜନା|ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ରବିବାର ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ଝାରସୁଗୁଡା ଜିଲ୍ଲା ବଡ଼ମାଳ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବଡମାଳ କଣ୍ଟା ର ପାଣିରେ ବୁଡ଼ି ମରି ଥିବା ମୃତ ବାଳକ କୁ ଅପମୃତ୍ୟୁ ମାମଲା ହୋଇଥିବା ବିଭିନ୍ନ ଖବର କାଗଜରେ ପ୍ରକାଶିତ ଖବର କୁ ନେଇ ଉତ୍ତେଜନା ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା, ପରିବାର ଲୋକେ ହତ୍ୟା କରାଯାଇ ପାଣିରେ ଫିଙ୍ଗି ଦେଇଥିବା ମୃତ ବାଳକ ର ମା ଗତ କାଲି ବଡ଼ମାଲ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ ପରେ ଉତ୍ତେଜନା ପରିସ୍ଥିତି ଅଣାୟତ୍ତ ହୋଇ ଥିଲା । ମୃତ ବାଳକ ର ମାଆ କହିଛନ୍ତି ମୋ ପୁଅକୁ ମାରି ଦେଇଛନ୍ତିି,ପୁଅ କୁ ପାଣିରୁ ବାହାର କରିବା ପରେ କାନ ପାଖରେ ଆଘାତ, ଦାନ୍ତ ଭାଙ୍ଗି ଯାଇଥିବା,ବେକରେ ରକ୍ତ ଲାଗିଥିବା ଓ ନାକରେ ରକ୍ତ ବାହାରିବା ଦେଖି ମାରି ଦେଇ ଥିବା କହି ଉଚ୍ଚ ସ୍ତରୀୟ ତଦନ୍ତ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । ଏହି ଅଭିଯୋଗ ପରେ ସ୍ଥାନୀୟ ମହିଳା ମାନେ ହୋ ହାଲ୍ଲା କରି ହଙ୍ଗାମା କରି ଥିଲେ । ପରିସ୍ଥିତି ଅଣାୟତ୍ତ ହେବାରୁ ଝାରସୁଗୁଡା ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି ମଧୁ ଶିକ୍ତା ମିଶ୍ର, ଏସଡ଼ିପିଓ ଉମାକାନ୍ତ ସିଂ,ଅନେକ ଥାନାର ଥାନାଧିକାରୀ ପହଂଚି ବୁଝା ସୁଝା କରିବା ପରେ ରାତ୍ରୀ ୧୧ ଟା ପରେ ପରିସ୍ଥିତି ଶାନ୍ତ ହୋଇ ଥିଲା । Byte - ଅନିତା ପଧାନ (ମୃତ ପିଲାର ମାଆ) Byte - ମୃତ ପିଲାର ଭଉଣୀ Byte - ପଡ଼ୋଶୀ କକା
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Aug 13, 2025 14:19:15
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:
ये इनपुट क्राइम बुलेटिन के लिये है । 1308ZUP_LKM_HUNGAMA_R1 Name_Dileep Mishra अपडेट _ परिजन बाइट 1,2 विजुअल बाइट_ पवन गौतम (अपर पुलिस अधीक्षक) लखीमपुर खीरी सदर क्षेत्र में युवती को भगाने व धर्मांतरण कराने के आरोप पर बवाल। आरोपी जिम ट्रेनर समीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का एसपी ऑफिस में हंगामा। कोतवाली सदर पर लापरवाही का आरोप। बाइट_ संजय मिश्र (प्रांत प्रचारक विश्व हिंदू परिषद)
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Aug 13, 2025 14:18:50
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर एंकर– पूरे विश्व में विभिन्न शहरों में अलग-अलग चीजों को लेकर सर्वे करने वाली एक प्रतिष्ठित वेबसाइट ने हाल ही में गुलाबी नगर जयपुर को देश में दूसरे सबसे सुरक्षित शहर के खिताब से नवाजा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे महानगरों को पछाड़ जयपुर ने यह खिताब हासिल किया है। सर्वे में मिली रेटिंग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का कहना है कि जयपुर पुलिस और भी अधिक मेहनत करेगी ताकि पहले नंबर का खिताब हासिल किया जा सके। वीओ 1– जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार क्राइम रेट में 14% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही वाहन चोरी की वारदातों में भी 30% की कमी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा ऐसे कई नवाचार किए गए और विशेष ऑपरेशन चलाए गए जिसके चलते बदमाशों पर नकेल कसी गई और क्राइम रेट में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते पूरे देश में अहमदाबाद के बाद जयपुर सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचा है। बाइट– बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर– जयपुर वीओ 2– जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि प्रोएक्टिव पुलिसिंग और विशेष अभियानों के चलते जयपुर शहर में हत्या, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में काफी कमी दर्ज की गई है। वहीं शहर में गश्त और नियमित पेट्रोलियम के चलते वाहन चोरी की वारदातों में भी 30% की कमी दर्ज की गई है। हालांकि अपराध के जिन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है उन्हें कम करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरे फोकस के साथ काम किया जा रहा है। बाइट– बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर– जयपुर फाइनल वीओ– जयपुर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर बिंदु को मद्देनजर रखते हुए काम किया जा रहा है। पूरी कोशिश की जा रही है कि क्राइम को पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सके और देश में सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में जयपुर को पहले पायदान पर लाया जा सके। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट। नोट– खबर के साथ वीडियो अटैच करके भेजा गया है। नोट– फीड OFC की गई है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Aug 13, 2025 14:18:23
Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-2C __ Anchor:::इस बार जयपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस महज़ एक तारीख नहीं, बल्कि एक रंग बन गया है—केसरिया, सफेद और हरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने गांवों की कच्ची गलियों से लेकर शहर की व्यस्त सड़कों तक देशभक्ति की एक लहर दौड़ा दी है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की मॉनिटरिंग के साथ यह पहल तिरंगा फहराने से आगे बढ़कर एक उत्सव बन गई है। सुबह-सुबह बच्चों की प्रभात फेरियां, दीवारों पर तिरंगे की रंगत, स्कूलों में सांस्कृतिक मंच, और नुक्कड़ों पर देशभक्ति के गीत—हर कोना एक कैनवास बन गया है। रंगोली, मण्डना, राखी प्रतियोगिता, पोस्टर बनाना हर गतिविधि में तिरंगे का स्पर्श है। शहर के साथ-साथ गांवों में भी महिलाएं चौपाल पर बैठकर तिरंगे वाली राखियां बना रही हैं, तो युवा अपने घरों की छतों पर झंडा टांगते हुए सेल्फी ले रहे हैं। अभियान में एक नया मोड़ भी है देशभक्ति के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश। तालाब किनारे सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाना और दीवारों पर “स्वच्छ भारत” की पेंटिंग—तिरंगा यहां जिम्मेदारी का प्रतीक भी बन गया है। स्कूल के बच्चे भाषणों में कह रहे हैं ये कपड़े का टुकड़ा नहीं, ये हमारी पहचान है। और शायद यही वजह है कि जयपुर जिले में अब तिरंगा सरकारी आदेश से नहीं, दिल से लहराया जा रहा है।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Aug 13, 2025 14:16:59
Maharajganj, Uttar Pradesh:
स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज में लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवार गिरी 6 लोग मलबे में दबे सभी को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल किया गया भर्ती लोकेशन-1308ZUP_MGHJ_MAKAN_R रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी के गंगापुर में आज उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब लगातार हो रही बारिश से ईंट के घर की दीवार गिरने से ऊपर का सीमेंट शेड भी ध्वस्त हो गया जिससे इस हादसे में मलबे में एक परिवार के 6 लोग दब कर घायल हो गए । हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकला गया वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी लक्ष्मीपुर ले आया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । डॉक्टर के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है । ग्रामीणों के मुताबिक मकान काफी पुराना था और लगातार हो रही बारिश से दीवार में पहले से दरार थी जो आज भरभरा कर गिर गई और परिवार के बुजुर्ग पुरुष महिला समेत बच्चे घायल हो गए ।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Aug 13, 2025 14:16:36
Fatehpur, Uttar Pradesh:
OPENING PTC फतेहपुर में मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर घटनास्थल का निरीक्षण करने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। CLOSENG PTC फतेहपुर का मंदिर-मकबरा विवाद अब कानून-व्यवस्था का बड़ा मसला बनता जा रहा है। प्रशासन जहां स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर घेरेबंदी में जुट गया है।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Aug 13, 2025 14:16:09
Charkhi Dadri, Haryana:
प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर लगाम कसेगी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिषद : अवैध माइनिंग व पेड़ काटे तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई, परिषद के चेयरमैन भारत शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी चरखी दादरी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिषद हरियाणा के चेयरमैन भारत शर्मा ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर परिषद द्वारा जहां लगाम कसी जाएगी वहीं अवैध माइनिंग कर पेड़ काटे तो कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। एक मां पेड़ के नाम अभियान को गति दी जाएगी और पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चेयरमैन भारत शर्मा ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पेड़ लगाने के अभियान को हरियाणा में आगे बढ़ाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह मैदान में डटे हैं। आगामी सालों में पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ठोस कार्रवाई होगी। इस दौरान चेयरमैन भारत शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी और पलटवार भी किया। कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हासिये पर पहुंच गई है और उसका कोई विजन नहीं है। वहीं वोट चोरी मामले पर कहा कि विपक्ष सिर्फ दिखावे के लिए ऐसे आरोप लगा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट सही जारी की। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह दुरुस्त करवा सकता है या कोर्ट में भी जा सकता है। उन्होंने इनेलो और जजपा पार्टी को खत्म पार्टी बताया। कहा कि आने वाले 15 सालों तक इन दोनों पार्टियों की हरियाणा विधानसभा में कोई एंट्री नहीं होगी। इनपुट : प्रेस वार्ता में जानकारी देते पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिषद हरियाणा के चेयरमैन भारत शर्मा।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Aug 13, 2025 14:03:09
Sawai Madhopur, Rajasthan:
assembly-Sawai Madhopur informal-Rashid mobile-9413816529 district-Sawai Madhopur मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बहतेंड गांव के समीप मोरेल नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से बाटोदा थाना क्षेत्र के मोरपा गांव निवासी दो किशोर मौत के मुंह में समा गए। नहाते समय उनका तीसरा साथी भी घटनास्थल पर मौजूद था जिसने शोर शराब मचाया तब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद डिप्टी उदय सिंह मीणा थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी मलारना डूंगर और बाटोदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू कर एक किशोर को ढूंढने में कामयाब हासिल की वहीं दूसरे किशोर का करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव मिला। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मोरपा गांव निवासी करण सिंह, गणेश वर्मा और सीताराम गुर्जर मोटर साइकिल लेकर मोरेल नदी में नहाने गए थे जहां करण सिंह और गणेश वर्मा नहाते समय गहरे पानी में डूब गए जिससे दोनों की मौत हो गई दोनों युवकों को ढूंढने के लिए खासकर शिक्षक मुशाहिद बेग,अजहर, आदिल और इरशाद सहित बहतेंड गांव के ग्रामीणों के सरहनी प्रयास रहे फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों का मलारना डूंगर सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाईट-1 जितेंद्र सिंह सोलंकी थानाधिकारी बाईट2 मुशाहिद बेग शिक्षक
0
comment0
Report
SKSwadesh Kapil
Aug 13, 2025 14:02:09
Alwar, Rajasthan:
एंकर, विजुअल ,बाइट अलवर के देसूला ग्राम विकास अधिकारी की ओर से एक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के 300 से 500 रुपए की रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है. ग्राम विकास अधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है. की सरकार द्वारा पेनल्टी लगाने के बाद यह राशि बताई गई थी. वीडियो के बाद ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया है. जबकि परिवादी करतार सिंह ने कहा उसने 400 रुपए दिए हैं. वीडियो बनाने वाले परिवादी मुस्तफा तंवर ने कहा कि वह खुद के तीन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था. तब मैडम ने रुपए मांगे, तो वीडियो बना लिया. यहां खुलेआम पैसे मांगे जाते हैं. मौटे तौर पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी 300 रुपए से 500 सो रुपए तक वसूल रहे हैं. बख्तल की चौकी निवासी मुस्तफा तंवर ने बताया कि वह 15 दिन पहले अपने दोस्त साहून के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए गया .तो ग्राम विकास अधिकार ने पैसों की डिमांड की. तीन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के एक हजार से 15 सौ रुपए मांग थे. जिसका हमने विडियो भी बना लिया. हमने मैडम से कहा कि जितने पैसे मांग रही हो. उसकी रसीद दे दो. जिसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा इनकी कोई रसीद नहीं मिलेगी. जन्म प्रमाण पत्र बनवा चुके प्रहलाद कॉलानी निवासी करतार सिंह ने कहा कि मैंने अपनी बहन कोमल का 1 महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाया. तब मुझसे 400 रुपए लिए थे. इस मामले मे ग्राम विकास अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने कहा कि जो विडियो वायरल किया जा रहा है. उसको गलत तरीके से पेश किया है. जबकि उन लोगों का जन्म प्रमाण पत्र के लिए लेट आया. इस लिए में उनसे पैनल्टी मांग रही थी. पेनल्टी सरकार ने बढाकर ढाई सौ से 1 हजार तक कर दी है. अलवर एसडीएम माधव भारद्वाज का कहना है कि वीडियो को परीक्षण करवाता हूं. उसके बाद जो भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. बाइट__करतार सिंह, (चश्मा लगाए हुए, सफेद टी-शर्टमें ) बाइट__कल्पना अग्रवाल, ग्राम विकास अधिकारी देसूला बाइट__मुस्तफा तंवर, टीशर्ट में
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Aug 13, 2025 14:02:00
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
1308ZMP _RJN _CM _R (खबर खैरागढ़ से ) एंकर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अगस्त को खैरागढ़ पहुंचे और 611 करोड़ 21 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन, देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण और जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री ने छुईखदान में पानी टंकी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पान कैफे, खैरागढ़ में 500 सीटर ऑडिटोरियम, पैलीमेटा बांध के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास और मुढ़ीपार कॉलेज को बजट में शामिल करने की घोषणाएं कीं।मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिला खैरागढ़ सी खदान गंडई के लिए 611 करोड़ 21 लाख रुपए का सौगात मिला है इसमें दोनों तरह के काम है भूमि पूजन और लोकार्पण भी है नया जिला बना है निश्चित रूप से विकास दिखेगा निश्चित रूप से और भी कार्यों का घोषणा भी किए इसको संवारने का काम हम करेंगे ।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा ने हेलीपैड से भाजपा कार्यालय तक भव्य बाइक रैली निकाली। बाइट - विष्णु देवसाय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top