Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarnagar251001
मुजफ्फरनगर में लूट के प्रयास के दौरान मुठभेड़, शातिर लुटेरा घायल!
AMAnkit Mittal
Aug 03, 2025 03:02:06
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर लूट के प्रयास के आरोपी के साथ मुठभेड़, लकड़ी व्यापारी के घर में घुसकर किया था लूट का प्रयास, पुलिस की गोली लगने से शातिर लुटेरा असलम घायल, शातिर लुटेरे से हथौड़ा तमंचा,कारतूस व बाइक बरामद, व्यापारी ममलेश जैन को हथौड़ा मारकर किया था घायल, गंभीर हालत के चलते व्यापारी मेरठ हायर सेंटर रेफर, लकड़ी व्यापारी के यहां लुटेरा असलम था कर्मचारी, बुढाना कोतवाली के कांधला विज्ञाना मार्ग पर मुठभेड़।। बाइट- गजेंद्र पाल सिंह क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore
Aug 03, 2025 06:04:05
Lakhisarai, Bihar:
DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-HOSPITAL_W.T DATE:-03.08.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। बारिश ने लखीसराय सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। अस्पताल परिसर में चारों ओर जलजमाव की स्थिति बन गई है। जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नालों की स्थिति इतनी खराब है कि बाहर की नाली का गंदा पानी अस्पताल परिसर में घुस जाता है। बीते कुछ दिनों की बारिश में पूरा अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। मरीजों और उनके परिजनों को पानी में घुसकर इलाज के लिए OPD तक जाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने बताया कि जलनिकासी के नाम पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं, लेकिन उसका कोई असर जमीन पर नहीं दिख रहा। अस्पताल में इलाज कराने आए लोग सवाल कर रहे हैं कि 'बीमार व्यक्ति जब अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं रह सकता तो फिर वह कहां जाए?'मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लखीसराय सदर अस्पताल परिसर का जायजा लिया हमारे जी मीडिया संवाददाता राज किशोर मधुकर ने... बाइट- सुदामा साव,मरीज के परिजन। बाइट-मरीज के परिजन। बाइट- रामपुकार, स्थानीय।
0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 03, 2025 06:03:58
Kurukshetra, Haryana:
पूर्वमंत्री सुभाष सुधा ने कहा-14 अगस्त को फरीदाबाद में मनाया जाएगा राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाएंगे प्रदेश के लोग कुरुक्षेत्र:- पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का ऐतिहासिक और यादगार आगाज किया गया था। इस स्मृति दिवस पर 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। इस स्मृति दिवस पर लगभग 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह स्वयं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अब विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को फरीदाबाद जिले में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद कार्यक्रम में पंडाल को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगे कपड़े के साथ सजाया जाएगा। इतना ही नहीं फरीदाबाद कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हवा में लहराते और वीरों की कहानी को ब्यां करते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देखा जा सकेगा। इसके अलावा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बाईट:- पूर्वमंत्री सुभाष सुधा
0
Report
ACAshish Chaturvedi
Aug 03, 2025 06:03:25
Karauli, Rajasthan:
करौली - देर रात जिला मुख्यालय पर हुई बारिश, बारिश से गौशाला मार्ग, राधेश्याम फार्म हाउस के सामने सड़क पर जल भराव, जल भराव से वाहन चालक और राहगीरों को हो रही परेशान, बारिश में अक्सर इन क्षेत्रों में रहती है जल भराव की समस्या
0
Report
SPSohan Pramanik
Aug 03, 2025 06:02:43
Pakur, Jharkhand:
सलग - वाटर / 3 AUG एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फ़ॉर्मेट - VST एंकर इंट्रो--पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के झरिया गांव में तेज आंधी पानी में ठनका गिरने से दाऊद सोरेन का घर जलकर राख हो गया...साथ ही दो मवेशी (गाय) बुरी तरह से झुलस गई...मिली जानकारी के अनुसार झरिया गांव निवासी दाऊद सोरेन रात के समय सभी सोए हुए थे काफी मेघ गर्जन और बारिश में करीब रात्रि में अचानक पुआल के घर में आग लग गई...आनन फानन में मवेशी को निकाला गया...वहीं आग के चपेट मे दो मवेशी पूरी तरह से झुलस गए और घर जलकर पूरी तरह से जलकर राख हो गया... पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है... वहीं पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत के पत्थरडांगा गांव में बारिश के साथ आये तेज आंधी में एक मिट्टी का घर गिरने से चार बकरी की मौत हो गयी....घर मालिक जवाहरलाल बास्की ने बताया कि देर रात अचानक में बारिश के साथ आयी तेज आंधी में घर गिर जाने से चार बकरी की मलबे में दबकर मौत हो गयी है...बारिश छूटने के बाद परिवार के सदस्यों ने मलबे में दबे जानवरों को बाहर निकाला...वहीं सो रही मिरु हेम्ब्रम मलबे के चपेट में आने से चोटिल हो गई...घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया अनिता सोरेन ने पत्थरडांगा गांव पहुँच कर पीड़ित परिवार के सदस्यों से जानकारी ली...पीड़ित जवाहरलाल बास्की ने अंचलाधिकारी से मुआवजा की मांग की है...वहीं अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है...पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा...
0
Report
SKSunny Kumar
Aug 03, 2025 06:02:30
Patna, Bihar:
patna राजधानी पटना में एक बार फिर से मौसम बदल चुका है तेज बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आई है राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है इसका सीधा असर अब राजधानी पर भी दिख रहा है सुबह से ही हल्की बारिश देखने को मिली और अब तेज बारिश के साथ राजधानी की फिजा बदल चुकी है.... अगले 48 घंटे राज्य में मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं कई हिस्सों में तेज बारिश तो कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी... wt, visual....
0
Report
ANAbhishek Nirla
Aug 03, 2025 06:02:21
Jamui, Bihar:
जमुई,बिहार–लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में तबाही मचा दी है। मोहल्ले की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है और नालियों के ओवरफ्लो होने से नल का पानी भी सड़कों पर फैल गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मोहल्ले के कई घरों में बारिश और नाले का पानी घुस चुका है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड पार्षद अफरोज आलम को कई बार जलजमाव की जानकारी दी गई, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही पार्षद मौके पर पहुंचे। इससे नाराज़ होकर मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम को मौके पर बुलाकर उन्हें बंधक बना लिया। मोहल्लेवासियों की नाराजगी के बीच अध्यक्ष हलीम ने मौके पर पहुंचकर दावा किया कि उन्हें पहले इस स्थिति की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब जेसीबी और मोटर की मदद से जलनिकासी का कार्य शुरू करवा दिया गया है। हालांकि, जब पत्रकारों ने जलजमाव से निपटने को लेकर सवाल पूछा तो अध्यक्ष का बेतुका जवाब सुनकर सब हैरान रह गए। उन्होंने कहा, "यह अल्लाह मियां और भगवान की की देन है। जब अल्लाह मियां और भगवान बारिश करा रहे हैं तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।" स्थानीय निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि जलजमाव के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है, लेकिन पार्षद और नगर परिषद की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मोहम्मद अनवर और मोहम्मद सलामूल ने भी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति कोई नई नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इलाके में पहले भी पोखरों के कारण तीन बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। बाइट..... मो हलीम, चेयरमैन जमुई नगर परिषद बाइट..... मो सलामुल, पीड़ित बाइट.....मो अनवर, पीड़ित
0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Aug 03, 2025 06:02:12
Arambag, West Bengal:
আরামবাগঃ০৩ আগষ্ট --------------------------------------------- বৃষ্টি আর হয়নি।তাই আরামবাগের বিভিন্ন এলাকা থেকে জল কমেছে।দ্বারকেশ্বর নদে জল নেমেছে অনেকটাই।জল বাড়েনি মুণ্ডেশ্বরী তে।তবে নদী ভর্তি।তাই সার্বিক ভাবে বন্যা পরিস্থিতির কিছুটা হলেও উন্নতি হয়েছে।রাজ্য সড়ক থেকে জল কিছুটা কমে গেছে।তবে আরামবাগের এখনও কয়েকটি এলাকা পুরোপুরি জলমগ্ন।নৌকাই আপাতত ভরসা।একতলা বাড়ির ভিতরে জল জমেই আছে।বেরোয় নি। এদিকে,আরামবাগের জল যন্ত্রনার ছবির উন্নতি হলেও ডুবছে খানাকুল। জলাধারের ছাড়া জল ও বৃষ্টির জলের জোড়া আক্রমনে জলবাড়ছে খানাকুলে। ইতিমধ্যেই প্লাবিত মাড়োখানা,জগৎপুর,রাজহাটী ১,পোল ১ ও ২ পঞ্চায়েতের অধিকাংশ গ্রাম। চাষের জমি ডুবছে। বন্যার জল উঠেছে আরামবাগ গড়েঘাট প্রধান সড়কে। রাস্তায় চলছে নৌকা। খানাকুলের বিজেপি বিধায়কের উদ্যোগে প্লাবিত এলাকায় ট্রাক্টর পরিষেবার চালুর মধ্যদিয়ে যোগাযোগ সচল রাখার চেষ্টা করা হচ্ছে।সব মিলিয়ে আরামবাগে জল যন্ত্রণার উন্নতি ঘটলেও ধীরে ধীরে আরোও অবনতির দিকে খানাকুল। স্লাগ - 0308ZG_ARM_FLOOD_UPDATE_R ছবি ও ওয়াক থ্রু আছে 2 C তে।
0
Report
STSharad Tak
Aug 03, 2025 06:01:33
Sirohi, Rajasthan:
एंकर - सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र से रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुजरात से जोधपुर जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस जब मेडिकल कॉलेज के सामने सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। बस में सवार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत और क्रेन की मदद से केबिन को तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाना अधिकारी फगलूराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 03, 2025 06:00:55
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर: गंग नहर कटने से जलमग्न हुई कई गांवों की हजारों बीघा फसल। श्मशान घाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भरा नहर का पानी। सिंचाई विभाग के एसडीओ और जिलेदार समेत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से नहर का कटाव रोकने का किया जा रहा है प्रयास। अहमदगढ़ के गांव लखावटी से गुज़र रही नहर के कटाव के कारण बिगड़े हालात। बाइट - ब्रहमपाल सिंह - एसडीओ - सिचाई विभाग
0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 03, 2025 06:00:42
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलन्दशहर: नहर किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थाना पुलिस। मृतक के सिर में बताये जा रहे गहरे चोट के निशान थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा नहर किनारे का मामला
0
Report
PPPraveen Pandey
Aug 03, 2025 06:00:30
Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर- ब स्कूल जाते वक्त सड़क पर भरे पानी में गिरी बेटी तो पिता का फूटा गुस्सा नाराज पिता ने टूटी जर्जर सड़क में भरे पानी में चटाई और तकिया लगा कर किया अनोखा प्रदर्शन नाराज पिता ने चलती सड़क पर पानी में चटाई और तकिया लगा लेटकर किया विरोध शहर के सांसद,विधायक और अधिकारियों से सड़क बनवाने का किया निवेदन राम गोपाल चौराहे से लेकर आनंद साउथ सिटी तक की सड़क हो चुकी है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त आए दिन हादसे की वजह से बच्चे और आम लोग हो रहे घायल कानपुर के बर्रा 8 राम गोपाल चौराहे के पास का मामला।
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Aug 03, 2025 06:00:12
Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के कटरा बाजार में उधारी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक कपड़े की दुकान पर दुकानदार और उसके पूर्व नौकर के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख नामक दुकानदार की दुकान पर पहले चांद नाम का युवक काम करता था। नौकरी के दौरान चांद ने शाहरुख से कुछ रुपए उधार लिए थे। बाद में चांद ने नौकरी छोड़ दी और पास ही स्थित 'परी लेडी सूट' नामक दुकान पर काम करने लगा। शनिवार को शाहरुख ने चांद से उधार लिए रुपए लौटाने की मांग की। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्यवाही की है। दोनों को चेतावनी दी गई है कि आगे से कोई अशांति फैलाने या झगड़ा करने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाजार में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
0
Report
SMSandeep Mishra
Aug 03, 2025 05:50:12
Dindori, Madhya Pradesh:
डिंडोरी में शनिवार को बारिश के चलते चकरार नदी उफान पर रही जिससे शहडोल पंडरिया मार्ग घंटों बाधित रहा है। बजाग विकासखण्ड मुख्यालय से कई गांव का संपर्क टूटा रहा। चकरार नदी का जलस्तर बढ़ जाने से सुबह आठ बजे बिजोरा मार्ग की पुलिया जलमग्न हो गई। और इस मार्ग पर आवागमन ठप्प हो गया। ग्रामीण क्षेत्र से भी मुख्यालय का संपर्क टूट गया।इस दौरान लोग जल्दबाजी में जान जोखिम में डालकर लगा बाढ़ ग्रस्त पुलिया को पार करते दिखे। करीब चार घण्टे बाद पुल से पानी उतरने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
0
Report
MKMohammed Khan
Aug 03, 2025 05:49:58
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर शहर के तारागढ़ इलाके में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की कार्यवाही पर अब सवाल खड़े हो गए है। इलाक़ा के लोगो का इल्जाम है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने अदालत की खिलाफवर्जी की है और कोर्ट के स्टे वाली जगहों को भी छेड़छाड़ की गई है। जबकि दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक़ अदालती बेदख़ली के हुक्म की तामील में 2 सौ से ज्यादा कब्ज़ों पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ज़रिए कब्ज़े हटाए गए है। सनीचर को भारी पुलिस जाप्ता के दरमियान आख़िरकार 55 स्टे वाले कब्ज़ों को छोड़ कर दो सौ से ज़्यादा कब्ज़े हटा दिए गए। बड़े पीर साहब की पहाड़ी और लक्ष्मी पोल के दरमियान चार सौ फॉरेस्ट वर्कर्स इस काम को अंजाम देने में लगाये गए थे। जिला कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक़ सुबह से शाम 5 बजे तक पुरअमन अंदाज में कच्चे पक्के कब्ज़ों को हटा दिया गया। लेकिन मकामियो के मुताबिक़ पुलिस जाप्ता और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम के लौटने के बाद इलाक़े में तोड़फोड़ और बिखरे समान नज़र आये। मकामियो का इल्ज़ाम है कि अदालती स्टे के बावजूद कोर्ट की खुलेआम खिलाफवर्जी हुई है और इस कार्यवाही के पीछे बीजेपी और इलाक़ाई एमएलए वासुदेव देवनानी जो मौजूदा राजस्थान असेम्बली स्पीकर है उन्हें बताया जा रहा है। बाईट, अकबर हुसैन,मकामी बाशिंदा,अजमेर (काली दाढ़ी,काली धारीदार शर्ट) बाईट, वाहिद मोहम्मद,मकामी बाशिंदा,अजमेर ( सफेद शर्ट, क्लीन शेव)
0
Report
NANasim Ahmad
Aug 03, 2025 05:49:46
Delhi, Delhi:
ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली की यमुना नदी एक बार फिर से हुई उफान पर यमुना नदी का बड़ा जलस्तर। आज रविवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना वॉटर लेवल 204 .14 मापा गया। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 205 . 33 होता है डेंजर जॉन खतरे के निशान के पास बह रही यमुना। जानकारी के मुताबिक 20 से 25 हजार क्यूसिक अपनी हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा । यमुना संबंधित विभाग के अधिकारियों की तरफ से निचले रिहायसी इलाको में रहने वाले लोगो को अलर्ट। एंकर दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है और खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। आज रविवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.14 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। वीओ राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी खतरे की ओर बढ़ रही है। रविवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.14 मीटर तक पहुँच गया। ये लेवल खतरे के निशान से महज करीब 1.19 मीटर नीचे है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार 20 से 25 हज़ार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में यमुना का स्तर लगातार ऊपर की ओर गया है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका गहराने लगी है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 2 संबंधित विभागों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है। यमुना से सटे इलाकों वज़ीराबाद , मजनू का टीला व अन्य इलाकों में लोगों को जरूरत पड़ने पर स्थान खाली करने को कहा गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी बाढ़ की आशंका ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। दिल्लीवालों के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि वे यमुना के हालात पर नज़र बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट और निर्देशों का पालन करें। यमुना का जलस्तर जिस तरह से तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अगले कुछ घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। बाइट - स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ फिलहाल आपको बता दें यमुना नदी फिर से तूफान पर होती हुई दिखाई दे रही है। जरूरत है जो श्रद्धालु या स्थानीय लोग यमुना नदी नहाते हैं वह ऐतिहात बरते और यमुना नदी किनारे ना जाए क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर ओवर होने की वजह से पीछे 1 महीने में दर्जनों लोगो को जान गंवानी पड़ी थी। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया झंगोला दिल्ली
0
Report
Advertisement
Back to top