Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Haridwar247667

रुड़की में 1.60 करोड़ का बैंक गबन: दो फरार आरोपी गिरफ्तार!

VTVinit Tyagi
Aug 13, 2025 10:07:14
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की। एंकर - रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में लगभग 1.60 करोड़ रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गबन बैंक में कार्यरत निजी कर्मियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। दोनों आरोपी लंबे समय से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की गहन सुरागरसी करते हुए दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। बाईट - शेखर चंद्र सुयाल ( एसपी देहात )
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JJJAYESH JAGAD
Aug 13, 2025 13:30:22
Akola, Maharashtra:
एंकर: अकोला जिले के मुर्तिजापुर शहर में बुब पेट्रोल पंप पर खड़े एक युवक को दो लोगों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और मुर्तिजापुर शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमला निंबा गांव के सरपंच प्रदीप फुके पर किया गया। फुके जब अपना दैनिक काम निपटाकर निंबा गांव जा रहे थे, तब वे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। कतार में खड़े होने की वजह को लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस के दौरान सरपंच प्रदीप फुके को मामूली बात पर दो लोगों ने बुरी तरह पीटा। प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Aug 13, 2025 13:20:31
Karauli, Rajasthan:
मंडरायल पंचायत समिति में वार्ड सदस्य के उपचुनाव का मामला, निर्दलीय प्रत्याशी ने फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - मंडरायल पंचायत समिति वार्ड नंबर 6 की निर्दलीय प्रत्याशी ने फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पूर्व मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंडरायल पुलिस, सपोटरा विधायक और भाजपा के दबाव में काम कर रही है। महिला प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज की और घर जाकर फॉर्म वापस लेने के लिए दबाव बनाया। पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीताने का प्रयास कर रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को इस तरह घर जाकर पूछताछ और दबाव बनाने का कोई अधिकार नहीं है। जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में निर्दलीय प्रत्याशी भूरो जाटव, उनके परिवारजन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित है। गौरतलब है कि पंचायती राज विभाग के उपचुनाव का आयोजन फिलहाल चल रहा है। बाइट - रमेश मीणा , पूर्व मंत्री आशीष चतुर्वेदी 8769912378
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Aug 13, 2025 13:20:24
Kota, Rajasthan:
सांगोद कोटा यूथ कांग्रेस की और से स्टेडियम में तोड़फोड़ व वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन, दोपहर बाद करीब 3 बजे आजादपुरा से शुरु हुई तिरंगा रैली, कई दुपहिया व चौपहिया वाहन शामिल हुए तिरंगा रैली में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया भी प्रदर्शन में हुए शामिल एंकर- स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पूर्व बुधवार को यूथ कांग्रेस कोटा देहात की और से सांगोद में तिरंगा रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर बाद 3 बजे करीब आजादपुरा चौराहे से यूथ कांग्रेस कोटा देहात जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा के नेतृत्व में तिरंगा रैली शुरू हुई। सेकड़ो दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ रैली का काफिला सांगोद पहुंचा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया सहित कई अन्य नेता भी रैली में शामिल हुए। सांगोद-सोरसन मार्ग पर स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय से कुछ दूरी पर बनाए गए पंडाल में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि झालावाड़ के पीपलोदी में हुए स्कूल हादसे के दौरान 7 बच्चों की मौत हो गई। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर पीड़ितों का हाल-चाल तक नहीं पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि वोट अगर चोरी होने लग जाए तो फिर लोकतंत्र में बचा ही क्या है।प्रदेश की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनके खिलाफ जबरदस्ती मुकदमे दर्ज कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के नुमाइंदों का सारा ध्यान अपने निजी स्वार्थ के काम सिद्धि में लगा है। किसान की दुर्दशा को कोई पूछने वाला नहीं है। अंत में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर अति वृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाले की मांग की गई बाइट यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Aug 13, 2025 13:19:29
Uska Khurd, Uttar Pradesh:
एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में एक देवर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने भाभी की लाठी- डण्डे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामला धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के करहना गांव का है। बताया जाता है कि देवर ने घटना को देर रात अंजाम दिया। घर मे सो रही भाभी के सिर पर डण्डे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है। बाइट- सुशील कुमार सिंह, एएसपी Neeraj tripathi zee media sant kabir nagar . up
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Aug 13, 2025 13:19:13
Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा -- पंचायत चुनाव और 2027 के चुनावो की तैयारी में जुटी भाजपा, ग्रेटर नोएडा में भाजपा ने की क्षेत्रीय बैठक, बैठक में 19 जिले के प्रभारी रहे मौजूद, भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने की शिरकत, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया भी रहे मौजूद, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की सभी से करी अपील,चुनावो को लेकर टटोली गई कार्यकर्ताओं की नस, ग्रेटर नोएडा के रेड कारपेट बैंक्विट में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। बाईट-- सत्येंद्र सिसोदिया अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Aug 13, 2025 13:19:04
Delhi, Delhi:
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द, गांधीनगर को मिली बड़ी सौगातें मंत्री पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गांधीनगर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों के भीतर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय को भी काफी कम करेगी। गांधीनगर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या के समाधान के लिए भी मंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि NHAI में संशोधन कर यहां एक आधुनिक पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है, जिसमें 1000 कारें और लगभग 300-400 स्कूटी पार्क की जा सकेंगी। इस पार्किंग का संचालन NHAI के अधीन नियुक्त एक एजेंसी द्वारा किया जाएगा, जिससे मार्केट क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या को काफी हद तक कम करने की उम्मीद है। कार्यक्रम गांधीनगर मार्केट के सुभाष रोड पर 15 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान हर्ष मल्होत्रा ने मंच और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र में नए सार्वजनिक शौचालय—महिला और पुरुष दोनों के लिए—निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। विधायक एवं यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गांधीनगर और यमुना पार क्षेत्रों को आने वाले समय में कई नई सौगातें मिलेंगी। खासकर, एशिया की सबसे बड़ी मार्केट माने जाने वाले गांधीनगर में सड़कों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुभाष रोड और गांधीनगर की मेन रोड को जल्द ही नया रूप दिया जाएगा। लवली ने यह भी कहा कि यमुना पार को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की जिम्मेदारी वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे, और जल्द ही कई नई विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 13, 2025 13:18:46
Kurukshetra, Haryana:
सोनीपत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को लागू करवाने को लेकर निकाली रथ यात्रा,शाहाबाद पहुंचने पर विधायक रामकरण काला ने किया स्वागत,कहा- भाजपा ने नहीं की कोई भी घोषणा पूरी, प्रदेश का किया बुरा हाल कुरुक्षेत्र:- हरियाणा की भाजपा सरकार की 24 सूत्रीय घोषणा पत्र लागू करवाने के लिए सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए सोनीपत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा शुरू की है। आज यह रथ यात्रा शाहबाद पहुंची है। जहां पर कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने इस रथ यात्रा का स्वागत किया है। इस रथ यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने 24 सूत्रीय घोषणा पत्र चुनाव के समय में जारी किया था। लेकिन अब तक इन 24 सूत्रीय घोषणा पत्र में से कोई भी घोषणा पूरी नहीं की है। और यह घोषणा पत्र पूरा करवाने और इस घोषणा पत्र की याद दिलवाने के लिए ही उन्होंने सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए यह रथ यात्रा शुरू की है। शाहबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने कहा कि आज मौजूदा प्रदेश सरकार ने हरियाणा का बुरा हाल कर दिया है। और जो वादे व घोषणा चुनाव के समय में भाजपा सरकार ने की थी अब तक वह पूरी नहीं की है। और आज इन्हीं घोषणाओं को याद करवाने के लिए यह रथ यात्रा निकल गई है। और आज शाहाबाद में इस यात्रा का स्वागत किया गया है। बाईट:- रथ यात्रा में शामिल कॉंग्रेस नेता बाईट:-शाहबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Aug 13, 2025 13:18:38
Jaunpur, Uttar Pradesh:
OPENING PTC जौनपुर के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क की जर्जर हालत से तंग आकर लोगों ने अनोखा विरोध किया है। वे सड़क पर धान की फसल रोप कर प्रशासन को संदेश दे रहे हैं CLOSENG PTC अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद कब तक सड़क की मरम्मत होती है और लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Aug 13, 2025 13:18:29
Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar Feed transfar by 2c ( 1308ZUP_fzb_input_r) Date-13/08/2025 बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के वाहन Anc--यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले में भी बड़ी संख्या में वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। । खासतौर पर पुराने दोपहिया वाहन मालिक तो धड़ल्ले से बिना एचएसआरपी के ही वाहन चला रहे हैं। इस मामले की ग्राउंड रिपोर्ट जब ज़ी मीडिया की टीम ने ली तो कमोवेश वही स्थिति फिरोजाबाद में भी नजर आई लोग बिना किसी डर के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही वाहन चला रहे हैं जब इस संबंध में लोगों से बात की तो उनका कहना है कि अब हम नंबर प्लेट चेंज कर लेंगे अभी तक हमें इस बात की जानकारी नहीं थी WT Byte - - आम नागरिक Byte - - आम नागरिक फिरोजाबाद जिले की बात करें तो लगभग 30 से 40% वहां अभी भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अपने दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहनों को धड़ले से चला रहे हैं ऐसे में ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है (नोट --सर आज ऑफिशियल बाइट नहीं मिल सकी है ) Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Aug 13, 2025 13:17:39
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
for ZEE UP OPENING PTC गाजियाबाद के एक सरकारी स्कूल में धार्मिक पहचान से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप हैं कि छात्राओं के माथे का टीका हटाने और कलावा काटने के बाद ही उन्हें एंट्री दी जाती है... CLOSENIG PTC गाजियाबाद के इस स्कूल विवाद ने शिक्षा के क्षेत्र में धार्मिक स्वतंत्रता और समानता के मुद्दे को फिर से गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और स्कूल में शिक्षा और धार्मिक पहचान के बीच संतुलन कैसे बनाया जाता है
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Aug 13, 2025 13:16:44
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह समारोह की तैयारियां जोरों पर भाजपा की तरफ से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित होगा इसको लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुड़ चुकी है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से शुरू होगी और सरदारपुर होते हुए जालोरी गेट पर आकर संपन्न होगी इस यात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे यात्रा के दौरान कई भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और वरिष्ठ जन सामिल होंगे बाईट राजेंद्र पालीवाल अध्यक्ष जोधपुर शहर भारतीय जनता पार्टी
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Aug 13, 2025 13:16:20
Gaya, Bihar:
Story:- राजद के तांत्रिक नही लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री के पोस्ट पर मंत्री संतोष सुमन का पलटवार, मंत्री संतोष सुमन ने क्यों तेजस्वी यादव को याद करवाया लालू यादव के लौंडा नाच, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते रहे सपना देखने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है। Description:- बिहार में एक ओर जँहा SIR को लेकर सियासत गर्म है वंही दूसरी ओर राजद के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े करने पर भी अलग से सियासत हो रही है। दरसअल पूरा मामला यह है कि राजद पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया है जिसके बाद बिहार की सियासी घटनाक्रम तेज हो गई है और वार पलटवार का दौरा जारी हो गया है। वंही राजद ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जिस राज्य का अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री ही तांत्रिक और ओझा गुनी के चक्कर में पड़ा हो उस राज्य का क्या होगा। इस पोस्ट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पलटवार करते हुए कहा कि कभी लालू प्रसाद यादव जी लौंडा नाच कराते थे तो वो क्या था और अपने के यंहा ओझा का भी नाच कराए है तो वो तो लालू प्रसाद जी से पूछे न की वह मुख्यमंत्री रहे तो बिहार को कहा ले गए ,चरवाहा विधालय बनाए है और किसी का मुंडन कराते थे अपने यंहा और स्नान कराते थे और उनकी जो मनोदशा है न वंही से निकली हुई है और इस तरह की बात करते है और हम सनातन में विश्वास रखते है और हमे अपने धर्म पर विश्वास है जो हमारे धर्म गुरु है उनपर विश्वास है और अगर कोई ऐसी बात होती है तो उनको विकास की बात करनी चाहिए और वह बताये की जो 15 वर्षो का राज्य था और अभी जो बोल रहे है झूठ मुठ का जो सगूफा छोड़े हुए है की हम वो करेंगे और यह करेंगे तो जनता ने उनको आश्रीवाद नहीं दिया और वह बने ही नहीं मुख्यमंत्री तो झूठ का क्यों विवाद कर रहे है की हम बनेगे मुख्यमंत्री तो सपना देखते रहे अच्छी बात है सपना देखने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है। वंही मंत्री संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव के SIR के बयान पर कहा की उनका काम है विवाद करना भ्रम फैलाना सिर्फ भ्रम फ़ैलाने के अलावा कुछ नहीं है और सब कुछ स्पष्ट है और चुनाव आयोग जो सवतंत्र संस्था है जो इतनी बड़ी संस्था है और जो एक सौ करोड़ हमारे मतदाता है हमारे देश में उनका निष्पक्ष चुनाव कराती है तो उनपर सवाल उठाने वाले खुद सवालिया निशाने पर है बाइट - संतोष कुमार सुमन - मंत्री बिहार सरकार
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Aug 13, 2025 13:16:07
Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय समाहरणालय के पास 11 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और इंटर में सीट वृद्धि कर सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन की मांग की।इसके साथ ही एसआईआर में गड़बड़ी पर रोक लगाने, बेगूसराय में हवाई अड्डा की स्थापना करने, नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करने, एमआरजेडी कॉलेज में कोई भी परीक्षा केंद्र देने से रोक लगाने, जिले की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, वक्फ संशोधन कानून वापस करने, बेगूसराय के कारखानों में बेगूसराय के योग्य युवाओं को रोजगार देने आदि के लिए भी आवाज बुलंद किया गया। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि कल पूरे बिहार के सभी समाहरणालय पर प्रदर्शन हुआ था। आज बेगूसराय में प्रदर्शन किया गया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों और बारिश के बावजूद बेगूसराय के छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने से रोक रही है, इसलिए सीट को सीमित कर दिया गया है। जितने भी बच्चों ने इंटर में नामांकन के लिए आवेदन दिया है, उन सभी का नामांकन किया जाए। उन्होंने बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की पुरानी मांग को दोहराया।बेगूसराय में हर साल आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में पूरी तरह विफल रहा है। सभी बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा मुहैया कराया जाए। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि आज का प्रदर्शन उनके संगठन की 11 सूत्री मांगें राज्यव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है।अमरेश ने कहा कि सरकार जानबूझकर उच्च शिक्षा को सीमित कर रही है, जिसके कारण इंटर में आवेदन करने वाले लाखों छात्रों का नामांकन नहीं हो पाता है। इसलिए जितने भी बच्चों ने आवेदन दिया है, उन सभी का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।करीब 7 महीने पहले एमआरजेडी कॉलेज में छात्रों की पिटाई के बाद डीएम ने कॉलेज को 7 साल के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का फरमान जारी किया था।लेकिन 7 महीने पूरे होने से पहले ही कॉलेज को फिर से परीक्षा केंद्र बना दिया गया। आखिर क्या मजबूरी थी या कितना पैसा लिया गया कि यह फैसला बदला गया। बेगूसराय में हर साल बाढ़ आती है, लेकिन जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने में पूरी तरह विफल रहा है।अब तक केवल 5 प्रतिशत बाढ़ पीड़ितों को ही सहायता मिली है। 7 में से 5 विधानसभा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है, लेकिन अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। बाइट अमीन हमजा बाइट अमरेश कुमार
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Aug 13, 2025 13:15:15
Ranchi, Jharkhand:
तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी राजभर में हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ा रही है। भारतीय जनता पार्टी के इस तिरंगा अभियान पर कांग्रेस हमलावर है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद केवल शब्द नहीं, बल्कि एक गहरी भावना और जीवन जीने का तरीका है। इसकी असली परिभाषा भारतवर्ष के अस्तित्व, उसके संघर्ष और बलिदान में छिपी है। उन्होंने कहा कि *सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने से कोई राष्ट्रभक्त नहीं बन जाता और न ही केवल "जन गण मन" गा लेने या माथे पर तिलक लगाने से देशभक्ति साबित होती है।* अंसारी ने स्पष्ट कहा कि *अगर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद को सच में समझना है, तो महात्मा गांधी की नीतियों को पढ़ना, समझना और आत्मसात करना होगा* — क्योंकि इन्हीं सिद्धांतों ने भारत को आज़ादी दिलाई। इन्हीं नीतियों के लिए हज़ारों कांग्रेसी जेल गए। पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेता वर्षों तक जेल में रहे। यह सच्ची देशभक्ति थी, जो गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाने से संभव हुई। उन्होंने कहा, *"देशभक्ति का मतलब सिर्फ झंडा लगाना नहीं बल्कि संविधान का सम्मान और रक्षा करना है।"* भाजपा के "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल वोट बैंक की राजनीति है, जो आरएसएस और गोडसे की सोच पर आधारित एक दिखावा है। *गुजरात से हज़ारों झंडे मंगवाने का मकसद देशभक्ति नहीं, बल्कि व्यापार और वोट बटोरना है। उन्होंने कहा, "सच्चा हिंदुस्तानी हमेशा से तिरंगे को सम्मान और गर्व के साथ फहराता आया है, उसे किसी प्रचार की ज़रूरत नहीं होती।"* भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अंसारी ने कहा, *"वोट चोरवा राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। जो लोग जनता का जनादेश चुरा सकते हैं, वे संविधान की रक्षा नहीं कर सकते, और उनसे सच्ची देशभक्ति की उम्मीद करना बेमानी है।"* उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, *"ये वही लोग हैं जिनके वैचारिक गुरुओं ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि अंग्रेज़ों से समझौता किया*। आज वे कांग्रेस के नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत पर सवाल उठाते हैं, जबकि खुद के पास राष्ट्रभक्ति का कोई वास्तविक इतिहास नहीं है।" अंसारी ने कहा, *"जो संगठन खुद तिरंगे को अपनाने में 52 साल देर कर चुका, वह आज देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने चला है — यह विडंबना नहीं तो और क्या है?"* उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के सिद्धांतों से जुड़ी रही है, और यही सिद्धांत असली राष्ट्रभक्ति का प्रतीक हैं। *देश में ऐसे भी लोग हैं जो झंडा नहीं फहराते, लेकिन उनका दिल देश के लिए धड़कता है — और उन्हें किसी को सबूत देने की ज़रूरत नहीं।* *"राष्ट्रभक्ति दिल में होनी चाहिए, ताकि झंडा गिर भी जाए तो तिरंगा हमारे सिर और विचारों में हमेशा ऊँचा रहे।"* बाइट.... फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद कांग्रेस
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Aug 13, 2025 13:05:31
Nainital, Uttarakhand:
एंकर - कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पम नेगी को नैनीताल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पुष्पा नेगी के नामांकन को रद्द करने वाली याचिका में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायाधीश आलोक मेहरा के खंडपीठ ने पुष्पा नेगी के नामांकन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा धर्मल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पुष्पा नेगी के पति लखन सिंह नेगी द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया है और नामांकन में उन्होंने तथ्य छुपाए हैं लिहाजा उनका नामांकन रद्द होना चाहिए। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खंडपीठ ने जांच रिपोर्ट को सरसरी माना तथा ये भी कहा बिना नोटिश व अभिलेखों के बिना जांच आधिकारिक नहीं मानी जा सकती। लिहाजा याचिकाकरता की याचिका को खारिज कर दिया। वही कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने एक और याचिका दायर कर कहा है कि प्रशासन सत्ता के दबाव में पंचायत चुनाव को करवा रही है लिहाजा चुनाव को बगैर किसी दवा में कराया जाए। इसके बाद कोर्ट ने चुनाव आयोग को चुनाव में निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए हैं। बाइट - योगेश पांडे अधिवक्ता, पुष्पा नेगी बाइट -डी के जोशी, अधिवक्ता पुष्पा नेगी
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top