Back
हर घर तिरंगा अभियान: जिला कलेक्टर ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्व!
LCLAXMI CHAND NAGAR
Aug 13, 2025 10:06:40
Baran, Rajasthan
एंकर_इंट्रो। केंद्र सरकार के निर्देश पर व आमजन में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन की और से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कृषि उपज मंडी से श्री राम स्टेडियम तक निकाली रेली निकाली गई। जिसमे हाथों में तिरंगा लिए जिला कलेक्टर तोमर ने कृषि उपज मंडी से प्रताप चौक तक पैदल चलकर किया रेली का नेतृत्व किया। रेली में एडीएम दिव्यांशु शर्मा,सीईओ जिला परिषद राजवीर चौधरी,सीडीईओ गेंदालाल रैगर समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह
तोमर ने बताया कि मंत्री महोदय के निर्देशन में 2 सप्ताह का हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहे जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, कल बाइक रैली निकाली गई इसी श्रृंखला में आज पैदल तिरंगा रेली निकाली गई है।
बाइट _रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला कलेक्टर।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAJEET SINGH
FollowAug 13, 2025 13:18:38Jaunpur, Uttar Pradesh:
OPENING PTC
जौनपुर के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क की जर्जर हालत से तंग आकर लोगों ने अनोखा विरोध किया है। वे सड़क पर धान की फसल रोप कर प्रशासन को संदेश दे रहे हैं
CLOSENG PTC
अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद कब तक सड़क की मरम्मत होती है और लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowAug 13, 2025 13:18:29Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar
Feed transfar by 2c ( 1308ZUP_fzb_input_r)
Date-13/08/2025
बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के वाहन
Anc--यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले में भी बड़ी संख्या में वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। । खासतौर पर पुराने दोपहिया वाहन मालिक तो धड़ल्ले से बिना एचएसआरपी के ही वाहन चला रहे हैं। इस मामले की ग्राउंड रिपोर्ट जब ज़ी मीडिया की टीम ने ली तो कमोवेश वही स्थिति फिरोजाबाद में भी नजर आई लोग बिना किसी डर के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही वाहन चला रहे हैं जब इस संबंध में लोगों से बात की तो उनका कहना है कि अब हम नंबर प्लेट चेंज कर लेंगे अभी तक हमें इस बात की जानकारी नहीं थी
WT
Byte - - आम नागरिक
Byte - - आम नागरिक
फिरोजाबाद जिले की बात करें तो लगभग 30 से 40% वहां अभी भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अपने दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहनों को धड़ले से चला रहे हैं ऐसे में ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है
(नोट --सर आज ऑफिशियल बाइट नहीं मिल सकी है )
Premendra kumar
Zee up/uk, firozabad
9720626609,9456460660
0
Report
PGPiyush Gaur
FollowAug 13, 2025 13:17:39Ghaziabad, Uttar Pradesh:
for ZEE UP
OPENING PTC
गाजियाबाद के एक सरकारी स्कूल में धार्मिक पहचान से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप हैं कि छात्राओं के माथे का टीका हटाने और कलावा काटने के बाद ही उन्हें एंट्री दी जाती है...
CLOSENIG PTC
गाजियाबाद के इस स्कूल विवाद ने शिक्षा के क्षेत्र में धार्मिक स्वतंत्रता और समानता के मुद्दे को फिर से गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और स्कूल में शिक्षा और धार्मिक पहचान के बीच संतुलन कैसे बनाया जाता है
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowAug 13, 2025 13:16:44Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
समारोह की तैयारियां जोरों पर
भाजपा की तरफ से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित होगा इसको लेकर तमाम तैयारियां कर ली गई है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुड़ चुकी है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से शुरू होगी और सरदारपुर होते हुए जालोरी गेट पर आकर संपन्न होगी इस यात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे यात्रा के दौरान कई भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और वरिष्ठ जन सामिल होंगे
बाईट राजेंद्र पालीवाल अध्यक्ष जोधपुर शहर भारतीय जनता पार्टी
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowAug 13, 2025 13:16:20Gaya, Bihar:
Story:- राजद के तांत्रिक नही लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री के पोस्ट पर मंत्री संतोष सुमन का पलटवार, मंत्री संतोष सुमन ने क्यों तेजस्वी यादव को याद करवाया लालू यादव के
लौंडा नाच, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते रहे सपना देखने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है।
Description:- बिहार में एक ओर जँहा SIR को लेकर सियासत गर्म है वंही दूसरी ओर राजद के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े करने पर भी अलग से सियासत हो रही है। दरसअल पूरा मामला यह है कि राजद पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया है जिसके बाद बिहार की सियासी घटनाक्रम तेज हो गई है और वार पलटवार का दौरा जारी हो गया है। वंही राजद ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जिस राज्य का अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री ही तांत्रिक और ओझा गुनी के चक्कर में पड़ा हो उस राज्य का क्या होगा। इस पोस्ट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पलटवार करते हुए कहा कि कभी लालू प्रसाद यादव जी लौंडा नाच कराते थे तो वो क्या था और अपने के यंहा ओझा का भी नाच कराए है तो वो तो लालू प्रसाद जी से पूछे न की वह मुख्यमंत्री रहे तो बिहार को कहा ले गए ,चरवाहा विधालय बनाए है और किसी का मुंडन कराते थे अपने यंहा और स्नान कराते थे और उनकी जो मनोदशा है न वंही से निकली हुई है और इस तरह की बात करते है और हम सनातन में विश्वास रखते है और हमे अपने धर्म पर विश्वास है जो हमारे धर्म गुरु है उनपर विश्वास है और अगर कोई ऐसी बात होती है तो उनको विकास की बात करनी चाहिए और वह बताये की जो 15 वर्षो का राज्य था और अभी जो बोल रहे है झूठ मुठ का जो सगूफा छोड़े हुए है की हम वो करेंगे और यह करेंगे तो जनता ने उनको आश्रीवाद नहीं दिया और वह बने ही नहीं मुख्यमंत्री तो झूठ का क्यों विवाद कर रहे है की हम बनेगे मुख्यमंत्री तो सपना देखते रहे अच्छी बात है सपना देखने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है।
वंही मंत्री संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव के SIR के बयान पर कहा की उनका काम है विवाद करना भ्रम फैलाना सिर्फ भ्रम फ़ैलाने के अलावा कुछ नहीं है और सब कुछ स्पष्ट है और चुनाव आयोग जो सवतंत्र संस्था है जो इतनी बड़ी संस्था है और जो एक सौ करोड़ हमारे मतदाता है हमारे देश में उनका निष्पक्ष चुनाव कराती है तो उनपर सवाल उठाने वाले खुद सवालिया निशाने पर है
बाइट - संतोष कुमार सुमन - मंत्री बिहार सरकार
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 13, 2025 13:16:07Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय समाहरणालय के पास 11 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और इंटर में सीट वृद्धि कर सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन की मांग की।इसके साथ ही एसआईआर में गड़बड़ी पर रोक लगाने, बेगूसराय में हवाई अड्डा की स्थापना करने, नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करने, एमआरजेडी कॉलेज में कोई भी परीक्षा केंद्र देने से रोक लगाने, जिले की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, वक्फ संशोधन कानून वापस करने, बेगूसराय के कारखानों में बेगूसराय के योग्य युवाओं को रोजगार देने आदि के लिए भी आवाज बुलंद किया गया। मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि कल पूरे बिहार के सभी समाहरणालय पर प्रदर्शन हुआ था। आज बेगूसराय में प्रदर्शन किया गया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों और बारिश के बावजूद बेगूसराय के छात्रों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने से रोक रही है, इसलिए सीट को सीमित कर दिया गया है। जितने भी बच्चों ने इंटर में नामांकन के लिए आवेदन दिया है, उन सभी का नामांकन किया जाए। उन्होंने बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की पुरानी मांग को दोहराया।बेगूसराय में हर साल आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में पूरी तरह विफल रहा है। सभी बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा मुहैया कराया जाए। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि आज का प्रदर्शन उनके संगठन की 11 सूत्री मांगें राज्यव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है।अमरेश ने कहा कि सरकार जानबूझकर उच्च शिक्षा को सीमित कर रही है, जिसके कारण इंटर में आवेदन करने वाले लाखों छात्रों का नामांकन नहीं हो पाता है। इसलिए जितने भी बच्चों ने आवेदन दिया है, उन सभी का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।करीब 7 महीने पहले एमआरजेडी कॉलेज में छात्रों की पिटाई के बाद डीएम ने कॉलेज को 7 साल के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का फरमान जारी किया था।लेकिन 7 महीने पूरे होने से पहले ही कॉलेज को फिर से परीक्षा केंद्र बना दिया गया। आखिर क्या मजबूरी थी या कितना पैसा लिया गया कि यह फैसला बदला गया। बेगूसराय में हर साल बाढ़ आती है, लेकिन जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने में पूरी तरह विफल रहा है।अब तक केवल 5 प्रतिशत बाढ़ पीड़ितों को ही सहायता मिली है। 7 में से 5 विधानसभा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है, लेकिन अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है।
बाइट अमीन हमजा
बाइट अमरेश कुमार
0
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 13, 2025 13:15:15Ranchi, Jharkhand:
तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी राजभर में हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ा रही है। भारतीय जनता पार्टी के इस तिरंगा अभियान पर कांग्रेस हमलावर है।
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद केवल शब्द नहीं, बल्कि एक गहरी भावना और जीवन जीने का तरीका है। इसकी असली परिभाषा भारतवर्ष के अस्तित्व, उसके संघर्ष और बलिदान में छिपी है। उन्होंने कहा कि *सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने से कोई राष्ट्रभक्त नहीं बन जाता और न ही केवल "जन गण मन" गा लेने या माथे पर तिलक लगाने से देशभक्ति साबित होती है।*
अंसारी ने स्पष्ट कहा कि *अगर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद को सच में समझना है, तो महात्मा गांधी की नीतियों को पढ़ना, समझना और आत्मसात करना होगा* — क्योंकि इन्हीं सिद्धांतों ने भारत को आज़ादी दिलाई। इन्हीं नीतियों के लिए हज़ारों कांग्रेसी जेल गए। पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेता वर्षों तक जेल में रहे। यह सच्ची देशभक्ति थी, जो गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाने से संभव हुई।
उन्होंने कहा, *"देशभक्ति का मतलब सिर्फ झंडा लगाना नहीं बल्कि संविधान का सम्मान और रक्षा करना है।"*
भाजपा के "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल वोट बैंक की राजनीति है, जो आरएसएस और गोडसे की सोच पर आधारित एक दिखावा है। *गुजरात से हज़ारों झंडे मंगवाने का मकसद देशभक्ति नहीं, बल्कि व्यापार और वोट बटोरना है। उन्होंने कहा, "सच्चा हिंदुस्तानी हमेशा से तिरंगे को सम्मान और गर्व के साथ फहराता आया है, उसे किसी प्रचार की ज़रूरत नहीं होती।"*
भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए अंसारी ने कहा, *"वोट चोरवा राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। जो लोग जनता का जनादेश चुरा सकते हैं, वे संविधान की रक्षा नहीं कर सकते, और उनसे सच्ची देशभक्ति की उम्मीद करना बेमानी है।"*
उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, *"ये वही लोग हैं जिनके वैचारिक गुरुओं ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि अंग्रेज़ों से समझौता किया*। आज वे कांग्रेस के नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत पर सवाल उठाते हैं, जबकि खुद के पास राष्ट्रभक्ति का कोई वास्तविक इतिहास नहीं है।"
अंसारी ने कहा, *"जो संगठन खुद तिरंगे को अपनाने में 52 साल देर कर चुका, वह आज देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने चला है — यह विडंबना नहीं तो और क्या है?"*
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के सिद्धांतों से जुड़ी रही है, और यही सिद्धांत असली राष्ट्रभक्ति का प्रतीक हैं। *देश में ऐसे भी लोग हैं जो झंडा नहीं फहराते, लेकिन उनका दिल देश के लिए धड़कता है — और उन्हें किसी को सबूत देने की ज़रूरत नहीं।*
*"राष्ट्रभक्ति दिल में होनी चाहिए, ताकि झंडा गिर भी जाए तो तिरंगा हमारे सिर और विचारों में हमेशा ऊँचा रहे।"*
बाइट.... फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद कांग्रेस
0
Report
GJGaurav Joshi
FollowAug 13, 2025 13:05:31Nainital, Uttarakhand:
एंकर - कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पम नेगी को नैनीताल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पुष्पा नेगी के नामांकन को रद्द करने वाली याचिका में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायाधीश आलोक मेहरा के खंडपीठ ने पुष्पा नेगी के नामांकन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा धर्मल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि पुष्पा नेगी के पति लखन सिंह नेगी द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया है और नामांकन में उन्होंने तथ्य छुपाए हैं लिहाजा उनका नामांकन रद्द होना चाहिए। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खंडपीठ ने जांच रिपोर्ट को सरसरी माना तथा ये भी कहा बिना नोटिश व अभिलेखों के बिना जांच आधिकारिक नहीं मानी जा सकती। लिहाजा याचिकाकरता की याचिका को खारिज कर दिया।
वही कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने एक और याचिका दायर कर कहा है कि प्रशासन सत्ता के दबाव में पंचायत चुनाव को करवा रही है लिहाजा चुनाव को बगैर किसी दवा में कराया जाए। इसके बाद कोर्ट ने चुनाव आयोग को चुनाव में निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए हैं।
बाइट - योगेश पांडे अधिवक्ता, पुष्पा नेगी
बाइट -डी के जोशी, अधिवक्ता पुष्पा नेगी
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowAug 13, 2025 13:04:56Bahraich, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/
बहराइच.अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, तोड़े पक्के अवैध निर्माण,
बहराइच के शहरी इलाके में अवैध निर्माण नगर पालिका के लिए चुनौती बना हुआ है। मोहल्ला बक्शीपुरा चांदमारी में भीषण जलभराव से निजात को बनाए जा रहे नाला में अवरोध पैदा कर रहे निर्माण को नगर पालिका की टीम ने मौके पर बुलडोजर से ढहा दिया। इस मामले में ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों और नाला निर्माण हो रहा है।
दूसरे चरण में आगे के हिस्सा में नाला बनवाया जाएगा, ताकि आबादी के बाहर पानी निकाला जा सके।
शहर का बक्शीपुरा चांदमारी भीषण जलभराव से जूझ रहा है। रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान के सामने से होकर
निकली मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसी पानी के बीच वाहन बच्चों को लेकर गुजरते हैं। हर रोज हिचकोलेखाकर कई वाहन पलट भी रहे हैं। नासूर बनी समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर पालिका की ओर से सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण को मंजूरी दी है। वहीं मुख्य सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिये नगर पालिका की टीम बुलडोज़र लेकर मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने काफी नोंक झोंक की, इसके बाद मौके पर मौजूद ईओ प्रमिता सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
बाईट..... ई.ओ,,नगर पालिका,,,प्रमिता सिंह,
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 13, 2025 13:04:07Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला में मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मुख्य रूप से शिरकत
कुरुक्षेत्र: गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में गुर्जर समाज की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। गुजर धर्मशाला के प्रधान ऋषि पाल कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की तरफ से गुर्जर धर्मशाला में हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।इसी कड़ी में अबकी बार मे 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी गुर्जर धर्मशाला में मनाई जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।और इस कार्यक्रम में सीएम के अलावा , पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व विधायक लीलाराम, राव सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अशोक गुर्जर, शिरकत करेंगे।
गुर्जर धर्मशाला प्रधान ऋषि कसाना ने जानकारी बताया कि जब से गुर्जर धर्मशाला बनी हैं तभी से गुर्जर धर्मशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समाज के लोग मना रहे हैं और इस साल भी जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी
बाईट :- गुर्जर धर्मशाला प्रधान ऋषिपाल कसाना
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 13, 2025 13:03:52Kanpur, Uttar Pradesh:
OPENING PTC
गोंडा के जिला महिला अस्पताल में सरकारी सुविधा का फायदा उठाने के लिए रिश्वत देना ज़रूरी हो गया है — ऐसा ही साफ दिख रहा है एक वायरल वीडियो में
CLOSESNG PTC
सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार की ये तस्वीरें लोगों का भरोसा तोड़ती हैं। अब देखना होगा कि गोंडा का स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी तेजी और ईमानदारी से कार्रवाई करता है
----------------------
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 13, 2025 13:02:34Dhanbad, Jharkhand:
एंकर:--- धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मूलभूत चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चिरागुड़ा निवासी 48 वर्षीय महिला की मौत ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने और आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने के कारण उनकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह महिला को अचानक ब्लड प्रेशर की परेशानी हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल में बीपी मापने की मशीन तक उपलब्ध नहीं थी। मजबूर होकर परिजनों को अपने घर से बीपी मशीन लानी पड़ी, ताकि इलाज जारी रह सके। यही नहीं, वार्ड में पर्याप्त सुविधा न होने के कारण परिजनों को घर से पंखा भी लाना पड़ा।परिजनों का कहना है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई और उनकी परेशानी को नजरअंदाज किया गया। आखिरकार, इलाज में देरी और लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बाइट :--- रवींद्र राम, परिजन
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 13, 2025 13:01:50Jalore, Rajasthan:
\\BONLY FOR SUPERFAST\\B
1308ZRJ_JLO_AHORE_R
जालोर
आहोर क्षेत्र के रोडला पंचायत भवन में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक, जिला अग्रणी बैंक जालोर और बैंक ऑफ इंडिया भूति शाखा के तत्वावधान में एक दिवसीय जनसुरक्षा कैंप आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग और बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हाल ही में दुर्घटना में मृत लालाराम की पत्नी लीला देवी को 2 लाख तथा मानाराम को मृत पत्नी आसी देवी के नाम से 2 लाख का भुगतान किया गया। अधिकारियों ने अटल पेंशन योजना और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी।
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowAug 13, 2025 13:01:27Chapra, Bihar:
सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा से 9 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
सारण पुलिस ने ऑपरेशन "नया सवेरा" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है, जिन्हें जबरन आर्केस्ट्रा डांस में लगाया गया था। इस पूरे ऑपरेशन में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सारण पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना की विशेष टीम के साथ इसुआपुर थाना क्षेत्र के चार आर्केस्ट्रा हॉल—राहुल, संगीता, मुस्कान और विपिन आर्केस्ट्रा—पर तड़के छापेमारी की गई। इस दौरान जबरन प्रताड़ित कर डांस करवाई जा रही 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।
इन लड़कियों में से पश्चिम बंगाल से 5, उड़ीसा से 1, झारखंड से 1 और बिहार की 2 लड़कियाँ शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 7 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया है,सभी आरोपी सारण जिले के ही रहने वाले हैं।
इन सभी के खिलाफ महिला थाना में कांड संख्या 74/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि "ऑपरेशन नया सवेरा" बिहार पुलिस द्वारा मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है, जिसे 31 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक चलाने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान और सारण पुलिस की मुहिम आवाज दो के तहत, मई 2024 से अब तक सारण पुलिस ने कुल 215 लड़कियों को मुक्त कराते हुए 27 केस दर्ज किए हैं, और 79 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
Byte - एसएसपी सारण कुमार आशीष
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 13, 2025 12:53:18Udaipur, Rajasthan:
पांचवीं कक्षा की पाठयपुस्तक से वीर काली बाई का पाठ हटाने के विरोध में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि वीर काली बाई जिसे शिक्षा की देवी के रूप में माना जाता है। उन्होंने अपने गुरु के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका पाठ पांचवी कक्षा की पाठयपुस्तक से हटा दिया गया है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। छात्रों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पाठ को पाठयपुस्तक में लेने की मांग की।
बाइट : निशाकर डामोर, छात्र नेता
0
Report