Back
পাঁশকুড়ায় অজ্ঞাত যুবকের রহস্যময় মৃত্যু, তদন্ত শুরু!
KMKIRAN MANNA
Aug 18, 2025 11:19:17
Dihierench, West Bengal
পূর্ব মেদিনীপুরের পাঁশকুড়ার জানাবাড়ে ঝোপের মধ্যে এক অজ্ঞাত পরিচয় যুবকের দেহ উদ্ধার ধীরে চাঞ্চল্য।১৬ নম্বর জাতীয় সড়কের পাশে ঝোপের ভেতর বছর বাইশের এক যুবকের দেহ উদ্ধার হয়, শরীরের রয়েছে আঘাতের চিহ্ন,মৃত ব্যক্তির পরিচয় এখনো জানা যায়নি।মৃতদেহ উদ্ধার করে পাঁশকুড়া থানার পুলিশ।প্রকৃত ঘটনা কি তা তদন্ত শুরু করেছে পাঁশকুড়া থানার পুলিশ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowAug 18, 2025 12:34:43Bikaner, Rajasthan:
Assign desk
Rounak vyas
bikaner
Story -बीकानेर से खबर
बीकानेर में हुआ महिला न्याय सम्मेलन,
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारिका सिंह ने की शिरकत,
महिला आरक्षण मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना,
कहा – राजस्थान में चल रही है पर्ची की सरकार,
कांग्रेस संगठन में महिलाओं को दी जा रही है अहम जगह,
कार्यक्रम में विधायक सुशीला डूडी, लोकसभा उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल व महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
intro - बीकानेर में महिला न्याय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारिका सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में इस समय “पर्ची की सरकार” चल रही है। शारिका सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस संगठन महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां दे रहा है और हर स्तर पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सम्मेलन के मंच से महिलाओं की सुरक्षा, न्याय तक आसान पहुंच और आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विधायक सुशीला डूडी, लोकसभा उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल और महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। शारिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट वितरण से लेकर संगठनात्मक निर्णयों तक अग्रिम पंक्ति में ला रही है और यही कांग्रेस की असली ताकत है।
बाईट - शारिका सिंह- प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 18, 2025 12:33:10Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପାଖେଇ ଆସୁଛି ଗଣେଶ ପୂଜା, ତରନାହିଁ ମୂର୍ତ୍ତି କାରିଗରଙ୍କୁ । ଅନୁକୂଳ ପାଗ ରହିଲେ ପୂଜା ପୂର୍ବରୁ ସମସ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟ ସରିଯିବ ବୋଲି କାରିଗର ଆଶାବାଦୀ ।
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowAug 18, 2025 12:33:03Kulgam, :
کولگام ۔۔۔
اینکر۔۔ موسم کے پیش نظر سب ڈویژن انتظامیہ نورآباد نے دریاؤں کے کناروں پر رہنے والے قبائلی طبقہ سے لوگوں کو محفوظ مقامات پر جانے کی ہدایات دی ہے جبکہ درجنوں فیملیز کو محفوظ مقام پر منتقل بھی کیا ہے ایس ڈی ایم نورآباد بشیر الحسن اور انکے ہمراہ تحصیلدار دمحال ہانجی پورہ زاہد حسین نے از خود جاکر ایس ٹی قبیلے سے وابستہ درجنوں فیملیز کو جو دریائے کانڈو اور دریائے ویشو کے کناروں پر قیام پزیر ہیں کو ہدایات دی ہیں کہ جلد از جلد محفوظ مقامات پر جائیں تاکہ اگر بارشیں زیادہ ہوئی یا بادل پھٹ جائے تو اس وقت آپ لوگوں کا جان و مال محفوظ رہیں ۔۔۔۔
Byte .Bashir ul Hassan
SDM Noorabad.....
Khursheed Aalam Kulgam
0
Report
RSRahul shukla
FollowAug 18, 2025 12:32:43Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी - खबर का हुआ दमदार असर,
पीएम श्री विद्यालय सुजानपुर परिसर में फैली गंदगी व मृतक पड़ें गोवंश को लेकर बंद स्कूल का मामला,
बीएसए ने खबर का संज्ञान लेकर बीईओ को जांच के लिए भेजें विद्यालय परिसर,
बीईओ ने विद्यालय परिसर में फैली गंदगी को न दिखाकर स्वयं स्वच्छ जगहों पर खड़े होकर दी सफाई,
बीईओ ने बयान के दौरान ग्रामीण और प्रधानाचार्य और बच्चों के बयान को बताया ग़लत,
बीईओ के बयान के बाद लोगों ने शिक्षा विभाग पर उठाना शुरू किया सवाल,
गौरीगंज ब्लाक के पीएम श्री विद्यालय सुजानपुर परिसर का है मामला,
0
Report
ADAjay Dubey
FollowAug 18, 2025 12:32:34Singrauli, Madhya Pradesh:
एंकर...छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और मध्यप्रदेश के सिंगरौली से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है...एक ही शिक्षक दो-दो सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहा था और दोनों जगह से वेतन भी उठा रहा था। जी मीडिया की पड़ताल में पूरा मामला उजागर हुआ है। देखिए ये रिपोर्ट…”
विओ.....
“ये तस्वीरें हैं मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर गांव के स्कूल की… जहां बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ रहे हैं। पढ़ाने वाले शिक्षक का नाम है राजेश कुमार वैश्य… जो अब दोहरी नौकरी के आरोप में घिर गए हैं। दरअसल, राजेश वैश्य सुबह छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बिहारपुर में संविदा शिक्षक के तौर पर ड्यूटी करते हैं… और दोपहर होते ही पहुंच जाते हैं मध्यप्रदेश के इसी मकरोहर गांव के सरकारी स्कूल… जहां अतिथि शिक्षक के तौर पर पढ़ाई कराते हैं।
“सुबह सात बजे से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ और दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मध्यप्रदेश… यानी एक दिन में दो राज्यों की सरकारी नौकरी… और दोनों जगह से सैलरी भी। स्कूल केेे छात्रों काकहना है कि सर, समय पर आते हैं… हमें पढ़ाई कराते हैं..
बाइट छात्रों की
आरोपी शिक्षक राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि मैं चार साल से दोनों स्कूलों में पढ़ा रहा हूं… छत्तीसगढ़ में संविदा पर हूं और मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक हूं…” एक नौकरी से हमारा गुजारा नहीं हो पता तो हम दोनों स्कूलों में पढ़ते हैं.. क्योंकि मकरोहर विद्यालय में हर साल नौकरी के लिए आवेदन करते है..तब नौकरी मिलती है.
बाइट आरोपी शिक्षक राजेश कुमार वैश्य
फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब मामले की शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंची। सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।” हालांकि पूरे मामले को लेकर सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि ये मामला पहली बार हमारे संज्ञान में आया है। जांच कराएंगे और यदि दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।”
बाइट – एस.बी. सिंह, सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी
सीमा पर बसे मकरोहर और बिहारपुर के बीच लोगों का आना-जाना आम है... इसी का फायदा उठाकर राजेश वैश्य ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दोनों राज्यों से सरकारी नौकरी हासिल कर ली....अब बड़ा सवाल यही है कि चार साल तक विभाग को भनक तक क्यों नहीं लगी… और क्या मास्टरजी पर अब गिरेगी गाज?”दो राज्यों में एक साथ नौकरी करने वाले मास्टरजी का मामला अब जांच के घेरे में है। देखना होगा कि विभाग कब तक इस फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसता है...
WT अजय दुबे
बाइट छात्रों की...
बाइट धर्मेंद्र विश्वकर्मा,सहकर्मीशिक्षक
बाइट राजेश कुमार वैश्य, आरोपी शिक्षक
बाइट – एस.बी. सिंह, सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी
0
Report
RSRavi sharma
FollowAug 18, 2025 12:32:13Jammu, :
Breaking
जम्मू के भगवती नगर में अबैध कब्जे पर चला प्रशासन व जेडीए का पीला पंजा, अवैध कब्जा हटाया गया,
जम्मू के भगवती नगर में किए गए अबैध कब्जे पर प्रशासन व जेडीए ने पीला पंजा चलाया और जमीन को खाली करवा दिया,
इस दौरान पुलिस के भारी बंदोबस्त भी किए गए थे!
इस दौरान बोलते हुए मौके पर मौजूद मैजिस्ट्रेट ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के चल रहे रेस्क्यू में व्यस्त था तभी कुछ लोगों ने स्टेट लैंड पर कब्जा कर लिया,
जिसके बाद जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रशासन को मिली तो बड़ा एक्शन लिया गया और कब्जे को हटा दिया गया!
उनहोनें बताया कि यहां पर चालाकी से पेड़ पौधे लगाकर जमीन कबजाई गई!
उनहोने कहा कि किसी को भी अवैध कबजा नहीं करने दिया जाए गा!
वही इस दौरान स्थानीय विधायक अरविंद गुप्ता भी मौके पर पहुच गए और प्रशासन के साथ खड़े नजर आए !
विधायक अरविंद गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों दवारा आश्रम की आड़ में सरकारी जमीन कबजाई गई जिसके बाद उन्होनें प्रशासन से बात की और कारवाई करवाई!
उन्होनें बताया कि बच्चों के खेलने के ग्राऊंड को भी कबजाया जा रहा था !!
उन्होने कहा कि जो आफिसर इस में शामिल हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो!!
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowAug 18, 2025 12:32:08Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLANKI/ratalam
रतलाम जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही तेज उमस और भारी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन अब शुरू हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बरसात से वातावरण ठंडा हुआ और आमजन ने सुकून की सांस ली। हालांकि जिले में अभी और बारिश की दरकार बनी हुई है। दूसरी ओर सैलाना क्षेत्र में बीते माह भारी बारिश ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं और जलभराव की स्थिति बनी। इसके बावजूद जिले के अन्य हिस्सों में लोग अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में बुआई और सिंचाई का कार्य सुचारु रूप से चल सके। फिलहाल बदले मौसम ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हुई हैं।
रतलाम
चंद्रशेखर सोलंकी
9039441511
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 18, 2025 12:31:49Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रहे कर्मचारी मोबाइल में रील देखते व्यस्त कैमरे में हुवे कैद, CRO ने जताई अनिभिज्ञता, पहले भी तहसील दिवस पर रील देखते हुए पाये गये।
Anchor :- तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाने की मंशा है कि मौके पर तहसील के सारे कर्मचारी उपस्थित रहते है और पीड़ित का कार्य तत्काल तथा जल्द हो जाता है। लेकिन कर्मचारी तन से उपस्थित तो रहे लेकिन मन से कहीं और उपस्थित रहे। वो भी अधिकारियों के सामने तो पीड़ित के कार्य का क्या होगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह कर्मचारी कार्य के प्रति कितने ईमानदार तथा संवेदनशील हैं, जाहिर है कि जिसके चलते कार्य लंबित ही रहेगा। हालांकि उस दौरान कैमरा देखते ही कुछ कर्मचारी सचेत हो गये।
V.O. :- जनपद आज़मगढ़ के सदर तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस रहा, जहां मौके पर जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी, एसडीम सदर, पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी उपस्थित थे। जिसमें कुछ अधिकारी व कर्मचारी शारीरिक रूप से ही उपस्थित थे और कार्य के समय मोबाइल में रील देखने में व्यस्त थे। जिसका वीडियो सामने आया, इस मामले में जब मीडियाकर्मी ने मुख्य राजस्व अधिकारी से पूछा तो उन्होंने अनिभिज्ञता जताते हुए कहा सभी लोग यहां सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुशासित तथा सीरियस रहे। जबकि पूर्व में भी इस तरह तहसील दिवसों पर कर्मचारी और अधिकारी रील देखते हुए पाये गये थे।
Bite :- संजीव ओझा, मुख्य राजस्व अधिकारी, आजमगढ़
0
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 18, 2025 12:31:40Jalaun, Uttar Pradesh:
स्लग- पिता ने दो बेटियों को यमुना में फेंककर लगाई छलांग, बड़ी बेटी बचकर भागी, तलाश जारी, पत्नी से चल रहा था विवाद
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-18-08-2025
एंकर
जालौन में सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद युवक अपनी तीन बेटियों को लेकर यमुना नदी के जूहिका पुल पर पहुंचा। वहां उसने दो बेटियों को नदी में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। वहीं बड़ी बेटी किसी तरह बचकर भाग निकली। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव का है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव के रज्जन ने सोमवार सुबह बाइक से अपनी तीन बेटियों सुनैना (6), अला (4) और छोटी (2) को लेकर जूहिका पुल पहुंचा। पहले उसने अला और छोटी को नदी में फेंका। जब बड़ी बेटी सुनैना को फेंकने लगा तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गई। दोनों बच्चियों को फेंकने के बाद रज्जन ने भी यमुना में छलांग लगा दी। देखते ही देखते तीनों तेज बहाव में बह गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ माधौगढ़ अंबुज सिंह, तहसीलदार गौरव कुमार और थानाध्यक्ष रामपुरा रजत कुमार सिंह पुलिस बल व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे थे। तीनों की तलाश जारी रही। लेकिन किसी का शव बरामद नहीं हो सका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि रज्जन का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। जन्माष्टमी पर भी उसने पत्नी को फोन कर बुलाया। लेकिन वह नहीं लौटी। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowAug 18, 2025 12:31:32Bassi Akbarpur, Haryana:
स्टोरी-भिवानी मर्डर केस: करनाल में आशा वर्कर्स यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मनीषा को न्याय दिलाने की मांग।
एंकर-
भिवानी में 19 वर्षीय युवती शिक्षिका मनीषा के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले ने पूरे हरियाणा में रोष फैला दिया है। इसी मामले को लेकर सोमवार को करनाल में आशा वर्कर्स यूनियन की महिलाएं सड़कों पर उतरीं और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भिवानी की घटना ने हर महिला को डरा दिया है और अब प्रशासन को कड़े कदम उठाने की ज़रूरत है।
वीओ-
यूनियन की नेता सरेखा ने कहा— “मनीषा के साथ जो दरिंदगी हुई है, उसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हमारी मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।” प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
भय का माहौल, सुरक्षा पर सवाल भिवानी जिले में हुई इस घटना ने हर जगह महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 19 वर्षीय पीड़िता का पहले रेप किया गया और फिर गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे प्रदेश में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है।
बाईट - सुरेखा - महिला प्रदेश अध्यक्ष - सीटू -2 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा।
बाईट - सुदेश - जिला सचिव - आशा वर्कर्स यूनियन।
वॉक थ्रू कमरजीत सिंह विर्क
0
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowAug 18, 2025 12:30:45Barwadih, Jharkhand:
पलामू के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के उदयपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 40 छात्राएं सोमवार को अचानक बीमार पड़ गयी। इनमें से 7 छात्राओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अन्य का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरहसी में चल रहा है। सभी को पेट दर्द की शिकायत है। छात्राओं ने बताया कि रविवार रात को सभी छात्राओं ने पूड़ी-सब्जी का खाया था, जबकि सोमवार सुबह में सोयाबीन - आलू की सब्जी एवं रोटी खायी थी। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सभी छात्राओं को नाश्ते में सोयाबीन एवं आलू की सब्जी एवं रोटी दिया गया था। खाने के बाद एक एक करके सभी बीमार पड़ गयी। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और बीमारी के कारण का पता लगाया जा रहा है।
बाइट - छात्राएं
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowAug 18, 2025 12:30:37Jamshedpur, Jharkhand:
जमशेदपुर उत्पाद विभाग ने बड़ी करवाई कई है, जंहा उत्पाद विभाग ने बिरसानगर के हुरलुंग में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से भरी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, कैरेमल, खाली बोतलें, ढक्कन समेत स्टीकर बरामद किया है। वही आबकारी विभाग के उपायुक्त ने कहा कि इस अवैध फैक्टरी को जितेंद्र यादव और कल्लू सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके से जब्त सामनों को आबकारी विभाग के कार्यालय लाया गया है जहां मामले की जांच की जा रही है। वही फरार लोगों के खिलाफ छापामारी की जा रही है और यह अभियान आगे लगातार जारी रहेगा।
बाईट.... अजय झा, आयुक्त, उत्पाद विभाग, जमशेदपुर।
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 18, 2025 12:30:23Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। आज से सासाराम के नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण आज नगर की सफाई नहीं हो सकी है। आज तमाम सफाई कर्मी सुबह से ही सासाराम के नगर निगम कार्यालय के परिसर में बैठे हुए हैं तथा वेतन कटौती एवं अन्य मांगों को लेकर इन लोगों ने नगर में सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया। सफाई कर्मियों के नेता अशोक बैठा तथा नगर आयुक्त विकास कुमार के बीच इस मुद्दे को लेकर सफाई कर्मियों की उपस्थिति में वार्ता भी हुई। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान आज दिनभर सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय परिषद में बैठे रहे। इन लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों को सफाई के लिए औजार, उनका पोशाक भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही निर्धारित वेतन में भी कटौती की जा रही है। जिसको लेकर पिछले कई दिनों में अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंतत: उन लोगों ने हड़ताल का रास्ता चुना है। सफाई कर्मियों का कहना है कि पहले 510 रुपए प्रत्येक दिन के हिसाब से भुगतान होता था। लेकिन अब मात्र 425 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। वेतन मानदेय बढ़ाने की वजह घटने लगी है। साथ ही पीएफ का पैसा कट रहा है कि नहीं, इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। कितना पैसा पीएफ में कट रहा है? यह उन लोगों को पता भी नहीं चल पा रहा है। इसलिए पारदर्शिता की मांग की जा रही है।
बाइट -- धनिया देवी (सफाई कर्मी) नगर निगम, सासाराम।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 18, 2025 12:30:14Dhanbad, Jharkhand:
एंकर --धनबाद जिले के टुंडी का पोखरिया आश्रम में टुंडी विधायक मथुरा महतो और टुंडी जेएमएम कमिटी द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया।आयोजन में विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो पेयजल एवं मद्य निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। नए आश्रम भवन का उद्घाटन विधानसभा स्पीकर और मंत्री ने संयुक्त रूप से किया।साथ ही शिबू सोरेन के प्रतिमा का अनावरण भी किया। श्राद्ध कार्यक्रम पार्टी के नेता गण और हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।स्पीकर और मंत्री समेत अन्य ने गुरु जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम आश्रम,जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन की यादें बसती हैं।70 के दशक में गुरुजी ने अपने आंदोलन की शुरुआत इसी आश्रम से की थी। लंबा समय पोखरिया आश्रम में गुरु जी ने बिताया।गुरुजी के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में संस्कार का भोज का आयोजन हुआ था।इस आयोजन के ठीक बाद सोमवार को टुंडी के पोखरिया में भी श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने गुरुजी के साथ रहे लोगों से मुलाकात की।उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।आश्रम में स्पीकर एवं मंत्री ने पौधारोपण भी किया। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा कि गुरुजी के निधन पर पूरा देश मर्माहत है।पोखरिया आश्रम में गुरुजी ने वर्षों वर्ष गुजारे हैं। उन्होंने इस स्थान से राजनीतिक ,सामाजिक के साथ साथ झारखंड आंदोलन की लड़ाई लड़ें। लोगों को संगठित करने का काम उन्होंने किया है।उस ऐतिहासिक स्थान को बेहतर तरीके से विकसित करने का काम करेंगे।उसे सजाने और संवारने का काम करेंगे।जो लोग हैं,उनके लिए भी विशेष पहल की जाएगी।चरणबद्ध तरीके से पोखरिया आश्रम और उस इलाके का विकास करने का काम किया जाएगा।
बाइट -- योगेन्द्र प्रसाद महतो (पेयजल एवं मद्य निषेध मंत्री)
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowAug 18, 2025 12:21:17Etawah, Uttar Pradesh:
स्लग:-शराब तस्कर गिरफ्तार/इटावा/अन्नू चौरसिया/18/08/2025/9410078610
एंकरइंट्रो:-इटावा पुलिस को मिली सफलता राजस्थान से बिहार राज्य में होने वाले चुनाव में इस्तेमाल के लिए अवैध तरीके से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 900 लीटर शराब बरामद किया, पिकअप गाड़ी चोरी करके उसमें क्रॉकरी की आड़ में रखकर ले जा रहे थे दो तस्कर गिरफ्तार तीन तस्कर फरार हुए, तस्करों के पास से 103 पेटी 25 लाख रुपए आंकी गई है।
वी. ओ.:-इटावा के थाना बकेवर इलाके में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन पिकअप चालक पिकअप रोकने की बजाय तेजी से भागने लगा तभी पुलिस ने पीछा करते हुए पिकअप को पकड़ा है जिसमें पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसमें आगरा जनपद के सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले मानवेंद्र उर्फ़ मन्नू और अंकित उर्फ नेता जो की इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उनके तीन साथी पंकज उर्फ वीरभान,नितिन तिवारी,नंदकिशोर यह लोग मौके से फरार हो गए, पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह लोग पिकअप चोरी कर उसमें क्रोकरी के सामान की आड़ में बिहार राज्य में होने वाले चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अवैध तरीके से शराब को ले जा रहे थे जिसमें शराब 900 लीटर मौजूद थी जिसकी कीमत बाजार में 25 लख रुपए आकी गई है पूछताछ में बताया है कि यह दोनों अंतरराज्यीय शराब तस्कर हैं पहले भी कई घटनाओं को कर चुके हैं जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया गया है कि यह लोग राजस्थान से सस्ते दामों में शराब खरीद कर बिहार राज्यों में महंगे दामों पर बेचते हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमाते है।
बाइट:-बृजेश कुमार श्रीवास्तव - एसएसपी इटावा
0
Report