Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridkot151204
ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ 'ਤੇ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦਿਸ਼ਾਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ!
KCKhem Chand
Aug 16, 2025 16:31:33
Kot Kapura, Punjab
ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੌਕੇ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਾਰੇ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ, ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਾਮ ਮੰਦਰ, ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਦਰਿਆ ਗਿਰੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁੰਦਰ ਸੁੰਦਰ ਝਾਂਕੀਆਂ ਸਜਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਭਜਨ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੀ ਮਹਿਮਾ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੀ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੰਦਰ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸੁੰਦਰ ਝਾਂਕੀਆਂ ਸਜਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਉਤਸਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਟਪੁਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਵਰਮਾ ਵਰਗਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਦਿਨ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲ ਜੁਲ ਕੇ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਵਾਈਟ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਬਾਈਟ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਅਗਰਵਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਰਾਧੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSdevendra sharma2
Aug 16, 2025 18:17:30
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
@devendra_jpr राजसमंद राजसमंद जिले में जन्माष्टमी पर्व की धूम, श्रीनाथजी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीनाथजी मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा, तो वहीं द्वारकाधीश मंदिर में चल रहा भजन कीर्तन का दौर, कान्हा जी के जन्म के साथ ही श्रीनाथजी मंदिर में तोपों से दी जाएगी सलामी और द्वारकाधीश मंदिर में बंदूकों से दी जाएगी सलामी, जिला, राजसमंद जिला संवाददाता,देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Aug 16, 2025 18:17:23
Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर सराय फाटक में बिजली पोल बना 'आग का गोला', क्षेत्र में मचा हड़कंप , 10 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल बलरामपुर नगर क्षेत्र के सराय फाटक इलाके में बीती रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर रात लगभग 12 बजे एक विद्युत पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे तारों में भीषण आग लग गई और वह आग का गोला बन गया। इस पूरी घटना का 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विद्युत पोल से आग की लपटें उठ रही हैं। घटना के समय पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। चश्मदीदों के अनुसार, बिजली विभाग ने आग लगने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की, जिससे खतरा और बढ़ गया। जब विभाग ने बिजली काटी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इसी प्रकार के शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा किसी प्रकार की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एक निवासी ने बताया, "हर बार आग लगने के बाद ही विभाग की नींद खुलती है। अगर समय रहते सप्लाई बंद नहीं की जाती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।" लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाओं से न सिर्फ जान-माल का खतरा बना रहता है, बल्कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से दैनिक जीवन भी प्रभावित होता है। स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग से लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर तारों और खंभों की जांच की जाए तथा ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Aug 16, 2025 18:17:16
Sakti, Chhattisgarh:
एंकर,,,विधायक रामकुमार यादव का अनोखा शौर्य प्रदर्शन आग से जलते हुए लट्ठ संचालन किया है। इस दौरान उपस्थित दर्शक हतप्रभ हुए,,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं,अपने निराले अंदाज के कारण जनता से जुड़ने का प्रयास करते रहते हैं। जन्माष्टमी पर्व पर आज जनसंपर्क दौरान चंद्रपुर विधानसभा के हुए चुरतेला ग्राम पहुंचे थे,जहां उन्होंने लोगों के आग्रह पर मसाल वाले लट्ठ को अपने शरीर के चारों ओर घूमाकर तेजी से शौर्य प्रदर्शन किया,, राजनीति में रामकुमार मझे हुए में खिलाड़ी माने जाते हैं,लेकिन इस तरह से शौर्य प्रदर्शन करने कि कला को देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हुए। रामकुमार यादव हमेशा जनता से जुड़ने के लिए इस तरह लोक संस्कृति वाले वाद्य,नृत्य एवं कला का प्रदर्शन करते रहते हैं,ताकि लोगों के बीच अपनापन पैदा कर सकें हर कोशिश करते रहते हैं। क्षेत्र की जनता को भी अपने जन्म प्रतिनिधि द्वारा इस तरह से अपनापन करना मनभावन लगता है।
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Aug 16, 2025 18:17:09
Jaipur, Rajasthan:
Vinay Pant @PantVinay जयपुर राजधानी के मुरलीपुरा थाना इलाके में स्कॉर्पियो से कुचल कर युवक की हत्या करने का मामला पूरे घटनाक्रम का एक और वीडियो आया सामने जिसमें स्कार्पियो सवार बदमाश ब्रेजा कार में तोड़फोड़ करते आ रहा नजर इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों को धमकाते और गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहा बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगा हुआ बीजेपी का झंडा वीडियो में लोग बोलते आ रहे नजर भाजपा पार्षद की है गाड़ी हालांकि किसकी है गाड़ी इसको लेकर अब तक पुलिस के पास नहीं कोई पुख्ता जानकारी लोगों द्वारा घेर जाने पर स्कॉर्पियो में बैठ युवक को कुचलते हुए भागते हुए नजर आ रहे बदमाश बदमाशों की जयपुर पुलिस को खुली चुनौती नोट– वीडियो में काफी गाली गलौज है कृपया उसे बीप या म्यूट करके चलाएं।
0
comment0
Report
DGDebabrata Ghosh
Aug 16, 2025 18:17:03
Howrah, West Bengal:
হাওড়ার জগৎবল্লভপুর ইছানগরী গরবালিয়া স্কুল মাঠে খেলা দিবসে খেলা বন্ধ করে বিক্ষোভ পথ অবরোধ। খেলা দিবসের খেলায় বহিরাগত খেলোয়াড়দের খেলানোর অভিযোগ এনে বাতিল করে দেওয়া হলো ফুটবল টিম। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে উত্তেজনা। হাওড়া উদয়নারায়নপুর নিমতলা এলাকায় রাস্তায় আগুন জ্বালিয়ে পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে জগৎবল্লভপুর থানার পুলিশ ও র‍্যাফ।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Aug 16, 2025 18:16:58
Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर रिपोर्टर- मनीष पारीक मो 9928382887 @manishpurohit9 स्वतंत्रता दिवस पर नावा नगर पालिका अध्यक्ष का झंडारोहण कार्यक्रम में नही बुलाकर किया अपमान सत्ता के गलियारों में सियासी साज़िश के चर्चे आम उपखंड स्तरीय कार्यक्रमों से भी रखा गया दूर, अनुसूचित जाति महिला के साथ भेदभाव के आरोप मेघवाल समाज ने अंबेडकर भवन में सभा कर दी SDM व EO को APO करने की चेतावनी एंकर_ डीडवाना जिले के नावां में 15 अगस्त 79 वां स्वाधीनता दिवश मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो एकता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, पर नावां नगर पालिका में जो हुआ, उसने लोकतंत्र की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष सायरी गांधी, जो नगर की पहली नागरिक और अनुसूचित जाति से आने वाली महिला हैं, को न केवल मुख्य कार्यक्रम से किनारे किया गया बल्कि पूरे समारोह से सुनियोजित तरीके से गायब कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों और कुछ प्रभावशाली राजनीतिक चेहरों की मिलीभगत से यह सब पहले से तय था। समारोह की तैयारियों की रूपरेखा में उनका नाम तक शामिल नहीं किया गया। सम्मान पत्रों और निमंत्रण कार्डों से उनका नाम काट दिया गया, और हैरानी की बात यह कि औपचारिक निमंत्रण देने के बजाय उन्हें मात्र एक कार्ड व्हाट्सऐप पर भेज दिया गया। झंडारोहण का अधिकार छिना हर साल की परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष को दिया जाता है, लेकिन इस बार यह जिम्मेदारी कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ने संभाली। इससे पहले अध्यक्ष को न तो मंच पर बुलाया गया, न बोलने का मौका मिला, न ही कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। * * *उपखंड स्तरीय कार्यक्रम से भी बाहर:-* मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। उपखंड स्तर का मुख्य कार्यक्रम, जिसकी मेज़बानी नावां नगर पालिका कर रही थी, वहां भी अध्यक्ष नदारद रहीं। सूत्रों का दावा है कि यह अनुपस्थिति स्वेच्छा से नहीं, बल्कि ‘सुनियोजित बहिष्कार’ का नतीजा थी। राजनीतिक पृष्ठभूमि और साज़िश की बू नगर पालिका बोर्ड में पिछले कई महीनों से गुटबाजी, विकास कार्यों में हस्तक्षेप और फाइलों के अटकने की शिकायतें मिल रही हैं। अध्यक्ष और कुछ नेताओं के बीच टकराव इतना गहरा हो चुका है कि अब सार्वजनिक मंचों पर भी सम्मान की रस्में तोड़ी जा रही हैं। जानकारों का मानना है कि यह महज़ प्रोटोकॉल का मामला नहीं, बल्कि एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन है , और एक अनुसूचित जाति महिला को सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाने की कोशिश भी। * * *जनता की प्रतिक्रिया:-* नगरवासियों के बीच इस घटना ने नाराजगी और हैरानी दोनों पैदा की है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लोकतंत्र की हत्या और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे ‘प्रशासनिक औपचारिकता’ कहकर टालने की कोशिश कर रहे हैं। मेघवाल समाज के लोगो ने अंबेडकर भवन में बैठक का SDM व EO को एपीओ करने की मांग की है व चेतावनी दे है कि सोमवार को सेकड़ो मेघवाल समाज के लोग जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोप कर कार्यवाही की मांग करेंगे और समय रहते कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन का रुख अपनाने पर समाज को मजबूर होना पड़ेगा। पूरे घटना क्रम को लेकर EO मनीषा चौधरी ने एक पत्र जारी कर कहा कि उनके द्वारा बार बार फोन करके बुलाने पर भी वे नही आई और हमारी तरफ से कोई अपमान नही करने की बात कही। बाईट 01 सायरी गांधी-अध्यक्ष नगरपालिका मण्डल नावां बाईट 02 शंकर लाल मेघवाल- समाज बन्धु बाईट 03 सोहन मेघवाल कुचामन
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Aug 16, 2025 18:16:52
Bhilwara, Rajasthan:
खबर लोकेशन –शाहपुरा जिला रिपोर्टर दिलशाद खान इनफॉर्मर भैरू लाल लक्षकार मो –9001494573 @Bherulalluxkar शाहपुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है विधायक लालाराम बैरवा नगरपालिका चेयरमेन रघुनन्दनसोनी, पूर्व नगर पालिका चेयरमेन कन्हैया लाल धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, एसीबीओ सत्यनारायण कुमावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया अतिथियों द्वारा सभी झांकियों का अवलोकन किया गया सभी झांकियों की सजीवता को देखकर सभी ने झांकियों की सुन्दरता को सराहा। विद्यालय प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड ने बताया कि इन भव्य झांकियों के दर्शनार्थ शाहपुरा नगर और अन्यत्र से गणमान्य नागरिक बन्धुओं की भीड़ उमड़ी मुख्य झांकी में कोटड़ी श्याम, इस्कॉन मंदिर, श्रीनाथ जी, श्री कृष्ण जन्म कालिया देह पर, श्रीकृष्ण नृत्य समुद्र मन्थन, नवाचार में, भीष्म पितामह शरसय्या पर, मल्लयुद्ध, रासलीला, सन्दीपनी आश्रम, सत्यनारायण भगवान, वासुदेव जी यमुना पार करते हुए, नृसिंह अवतार, शिव परिवार, मत्स्य अवतार, वराह अवतार, द्रौपदी चीर हरण, राधा-कृष्ण की जान क्या विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इस दौरान अतिथियों का आदर सत्कार किया गया। बाइट 01 विधायक लाला राम बैरवा
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Aug 16, 2025 18:16:28
Washim, Maharashtra:
वाशिम: File:1608ZT_WSM_ADAN_RIVER_FLOOD रिपोर्टर:गणेश मोहळे,वाशिम अँकर:वाशिम जिल्ह्यात आज सकाळपासून जोरदार पावसाला सुरु असून,या पावसामुळे शेलू बाजार परिसरातून वाहणाऱ्या अडाण नदीला पूर आला आहे. परिणामी शेलू बाजार येथील वार्ड क्रमांक १ मधील जिल्हा परिषद शाळेच्या मागील भागात नागरिकांना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. पूराचे पाणी काही घरात शिरल्यामुळे जीवनावश्यक वस्तू भिजल्या असून,नागरिकांना रात्री झोपण्याचीही व्यवस्था झाली नाही.त्यामुळे स्थानिक नागरिकांची मोठी धावपळ उडाली आहे.घटनेची माहिती मिळताच जिल्हा प्रशासनाचे अधिकारी व कर्मचारी तात्काळ पूरग्रस्त परिसरात पोहोचले असून,परिस्थितीवर नियंत्रण आणण्यासाठी प्रयत्न सुरू आहेत.
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Aug 16, 2025 18:15:51
Sakti, Chhattisgarh:
सक्ती खबर,,, महानदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए थे,,,जिसमें से एक को सुरक्षित निकाला गया तथा दूसरे की खोजबीन जारी है। घटना सक्ती जिले के चंद्रपुर नाथल दाई मंदिर परिसर के पास हुआ है। जहां आठ घंटे बाद भी नहीं मिला किशोर को नदी से नहीं निकाला जा सका है। पत्थलगांव से नाथलदाई मंदिर दर्शन परिवार सहित आए थे,परिवार द्वारा मना करने के बाद भी दो भाई महानदी में नहाने चले गए,,जिसे परिवार द्वारा10वर्षीय छोटे बेटे को निकाला गया,पर 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में चला गया। किशोर के खोजबीन के लिए मौके पर गोताखोर टीम तैनात है। दोनों बच्चे पत्थलगांव के रहने वाले हैं उनके परिवार के साथ चंद्रपुर में पिकनिक मनाने आए थे उनके पापा मम्मी का कहना था कि हम लोग मंदिर दर्शन के लिए गए थे तो वह जबरदस्ती नदी तरफ चले गए और बिना पूछे नदी में नहाने के लिए उतर गए फिर हम लोग उनको देखे तो वह दोनों बच्चे डूब चुके थे उनके पापा द्वारा मेहनत करके नदी में दौड़कर एक बच्चे का बाल खींचकर वापस लाया गया दूसरा बच्चा नहीं मिला वह नदी में ही डूब गया ऐसा उनके द्वाराकहना है। बाइट परिजन
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Aug 16, 2025 18:03:29
Katni, Madhya Pradesh:
एंकर - लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल कर दिया है। 71 जिलों में नए जिला अध्यक्षों और ग्रामीण अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। कटनी जिले की जिम्मेदारी शहर में एडवोकेट अमित शुक्ला और ग्रामीण क्षेत्र में कुंवर सौरभ सिंह को सौंपी गई है। Vo 01- कांग्रेस संगठन में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे बदलाव की घोषणा अब हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के कारण रोकी गई यह सूची 16 अगस्त को जारी की गई। कटनी जिले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी एडवोकेट अमित शुक्ला को दी गई है, जबकि ग्रामीण कांग्रेस की कमान कुंवर सौरभ सिंह को सौंपी गई है नव-नियुक्त शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस उनके लिए मां के समान है और वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। उनकी प्राथमिकता जिले के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ना, उनकी समस्याओं का निराकरण करना और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों पर गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को और मजबूत बनाना ही उनका संकल्प है। शहर की जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कुंवर सौरभ सिंह अपनी सक्रिय भूमिका से संगठन को नई मजबूती देंगे। इस फेरबदल के बाद जिले में कांग्रेस संगठन से जुड़ी नई उम्मीदें और रणनीतियाँ तेज हो गई हैं। बाइट - अमित शुक्ला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Aug 16, 2025 18:03:05
Satna, Madhya Pradesh:
एंकर -- सतना विधायक को कांग्रेस पार्टी ने बनाया संगठन का जिला अध्यक्ष, नए चेहरे के रूप में आरिफ इकबाल को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी, पिछले 16 साल से लगातार कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे दिलीप मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद के बाद अब पार्टी ने नए तरीके से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। सतना विधायक एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने का दावा किया है। Vo -- विंध्य के सतना जिले में कांग्रेस पार्टी ने 2011 से लगातार जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष का चेहरे को बदल दिया गया है, और कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी के दो बार के विधायक और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं, तो वही पार्टी में नए चेहरे के रूप में आरिफ इकबाल को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। कांग्रेस पार्टी के संगठन में नियुक्ति के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। लेकिन पार्टी के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एक मजबूत चेहरे के रूप में जिला अध्यक्ष बनकर सामने आए हैं। और उनकी माने तो वह आगे चलकर पार्टी के इस जिम्मेदारी को एक मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को बेहतर करने का काम करेंगे । तो वहीं शहर अध्यक्ष भी अब तक जो कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी सामने आई है उसे पर कहा कि जो भी गुटबाज थे वह भाजपा में जा चुके हैं। और अब ऐसी कोई भी स्थिति कांग्रेस संगठन में नहीं है की गुटबाजी सामने आएगी। अब केवल कांग्रेसी ही हमारे साथ है। और हम कांग्रेस पार्टी के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। Byte -- सिद्धार्थ कुशवाहा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सतना। Byte - आरिफ इकबाल सिद्दीकी अध्यक्ष नव नियुक्त शहर अध्यक्ष सतना।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Aug 16, 2025 18:02:53
Datia, Madhya Pradesh:
मनोज गोस्वामी दतिया - ज्ञान दीप सुपरस्पेशलिटी हॉस्पीटल, ज्ञान उदय नर्सिंग कॉलेज- रातों रात हुए गायव, नर्सिंग कॉलेज में लगभग 150 छात्रों ने दी थी परीक्षा सभी छात्र अन्य प्रांतों के होने की जानकारी - दतिया-दतिया में स्वास्थ विभाग को एक बड़ा मामला सामने आया है जहॉ दतिया मुख्य चिक्तिसा अधिकारी को यह जानकारी तक नहीं कि जिले में ज्ञान दीप सुपरस्पेशलिटी हॉस्पीटल और ज्ञान उदय नर्सिग कॉलेज संचालित होता है। इस मामले में दतिया मुख्यचिक्तिसा अधिकारी सीएमएचओ डॉ वी के वर्मा शिकायत के बाद उस भवन देखने पहुॅचे जो आज रातों रात जमींदोज हो गया, जहॉ ये हॉस्पीटल और कॉलेज कॉगजों में चलते है माफियों ने न सिर्फ भवन खाली करा दिया ब्लकि नामोनिशान खत्म करने की कोशिश की। बताया गया है इस कॉलेज में कागजों में अध्ययनरत छात्र एक दिन बसों में आते थे और परीक्षा देने के बाद गायव हो जाते थें। भवन मालिक गुरूमीत सिंह सिद्धू ने जानकारी में बताया यह हॉस्पीटल साढे तीन साल चल था इस हॉस्पीटल को दतिया मुख्य चिक्तिसा कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अजय गुप्ता (डेम), मनोज गुप्ता, आशीष खरे,रवीन्द्र यादव,दीपक सेन, राहूल चलाते थे। अचानक एक सप्ताह पहले नर्सिग कॉलेज और हॉस्पीटल का सामान लेकर चले गये। जिस तरह तत्काल भवन को जमीं दोज किया जा रहा है उससे लगता है कहीं न कहीं या तो भवन मालिक पर दवाव है या यह इस घोटालें में शामिल है। नर्सिग कॉलेज का रजिस्टेªशन का एक पत्र मिला इससे सावित होता है इसका रजिस्टेªशन 2021-22 हुआ था।एक वीडियों मिला जिसमें स्वयं स्वास्थ्य विभाग के माफिया के नाम से पहिचाने जाने वाला अजय गुप्ता( डेम)और हॉस्पीटल और नर्सिग कॉलेज का मालिक दीपक सेन परीक्षाथियों को जी एन एम टी सी में परीक्षा में नकल करातें दिख रहे है। जबकि जिस वक्त यह अपने नर्सिग कॉलेज के परीक्षाथीयों को नकल करा रहे है उनकों अपने ऑफिस में होना था। तत्काल में दतिया में अनिमिताओं के चलते एक दर्जन नर्सिग कॉलेज बंद हो चुके है लेकिन यह कैसे संचालित हो रहा था यह बडी बात है मुख्य चिकित्सा पूरे मामले में गोलमोल जबाब देकर बचना चाहते है और पूर्व सी एम एच ओ को इस कृत्य में शामिल होने की कह रहे है. लेकिन सवाल इस बात का है इस फर्जी नर्सिंग कॉलेज के माध्यम से जिन 75 नर्सिंग छात्रों ने परीक्षा दी है उनके भविष्य का क्या होगा. फिलहाल इस फर्जी अस्पताल और नर्सिंग खुलासा होना आरंभ हो गया है इस घोटलें में आगे कौन कौन रसूख दार मिलते यह जांच के बाद पता चल सकेगा फिलहाल कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। बाईट- डॉ बी के वर्मा मुख्य चिक्तिसा अधिकारी दतिया बाईट- गुरूमीत सिंह सिद्धू (भवन मालिक) बाईट- दिनेश कुशवाहा (शिकायत कर्ता)
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Aug 16, 2025 18:02:36
Shajapur, Madhya Pradesh:
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- पूरे प्रदेश के साथ ही शाजापुर जिले में डायल-100 की जगह अब डायल-112 एकीकृत आपातकालीन सेवा शुरू हो गई है। शाजापुर में शनिवार शाम को विधायक अरुण भीमावत और शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई सेवा में सभी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर एक ही नंबर में समाहित हो गए हैं। अब पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, रेल मदद, हाइवे एक्सीडेंट रिस्पॉन्स, प्राकृतिक आपदा और चाइल्ड हेल्पलाइन की सेवाएं डायल-112 पर उपलब्ध होंगी। शाजापुर जिले को इस सेवा के लिए 14 एफआरवी वाहन मिले हैं। इनमें से 4 स्कॉर्पियो शहरी क्षेत्र के लिए और 10 महिंद्रा न्यू बोलेरो ग्रामीण थाना क्षेत्रों के लिए दी गई हैं। सभी वाहनों में आधुनिक तकनीक और जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। इनमें जीआईएस, जीपीएस, पीए सिस्टम, वायरलेस रेडियो सेट और टैबलेट शामिल हैं। वाहनों में डैश कैमरा और कर्मचारियों के लिए बॉडी कैमरा भी लगाए गए हैं। बाईट- यशपाल सिंह राजपूत एसपी शाजापुर
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Aug 16, 2025 18:02:36
Shajapur, Madhya Pradesh:
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के भैंसायागढ़ा जोड़ पर शनिवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें 32 वर्षीय पवन राठौर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त 35 वर्षीय लक्ष्मण मेवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ग्राम नांदनी जिला शाजापुर से कुरावर जिला राजगढ़ किसी काम से गए थे और जब वे वापस घर लौट रहे थे,उस समय हादसा हुआ। पवन मूलतः गुलाना का निवासी था और नांदनी में मामा के यहां पला-बढ़ा। वह भोपाल में बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम करता था और राखी मनाने गांव आया था। घायल लक्ष्मण को 108 एंबुलेंस से भोपाल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क किनारे देखा,तब घटना का पता चला। एक बेहोशी की हालत में और दूसरा मृत अवस्था में वहां पड़े हुए थे। बाइक भी वही जमीन पर गिरी हुई थी।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Aug 16, 2025 18:02:36
Hardoi, Uttar Pradesh:
स्लग-उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का बयान,देश के किसने टुकड़े किये हमें याद होना चाहिए सीख लेनी चाहिए -हरदोई में अटल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी रजनी तिवारी -अटल चौक पर राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित -मंत्री ने कहा कि अटल जी जनता के बीच अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता और ईमानदार छवि के लिए आज भी अमर -पूजा पाल प्रकरण पर कहाकि जब उनको न्याय मिला तो उसकी सराहना करनी भी चाहिए एंकर-उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अटल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची उच्चशिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी जनता के बीच अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता और ईमानदार छवि के लिए आज भी अमर हैं।मंत्री ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद अटल जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने लगातार दो बार देश का नेतृत्व किया और भारत की घरेलू व विदेश नीति को नई दिशा दी वीओ-1 सपा के द्वारा पूजा पाल के निकाले जाने के मुद्दे पर मंत्री ने कहाकि देखिए निकालने का नहीं कह सकते वह उनकी पार्टी का है लेकिन हां योगी जी की सरकार है जिस तरीके से जीरो टॉलरेंस का काम कर रही है अपराधियों को उनके किए की सजा दी जा रही है तो उनके साथ जो घटना घटी थी जब उसको दोषी को सजा मिली है तो उसके लिए उन्होंने योगी जी की सरकार की सरहाना की है उसकी तारीफ की है तो इसमें कोई गलत नहीं हुआ है योगी जी की आज पूजा पाल ही नहीं पूरा प्रदेश उनकी सराहना कर रहा है उनकी कानून व्यवस्था की सराहना कर रहा है तो उसमें उन्होंने भी तारीफ की की जिसको न्याय की मांग कर रही थी बहुत लंबे समय से उनको न्याय मिल गया है तो उसकी सराहना करनी भी चाहिए थी उनको। वीओ-2 राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर मंत्री ने कहा कि उसके मूल में सारी चीज हैं कि किस तरह से अच्छी शिक्षा देनी चाहिए शिक्षा का मूल क्या है उसमें यह भी है कि हमारे संस्कृति सभ्यता को याद रखा जाए और भी राष्ट्रीय शिक्षा की नीति में आता है उसके तहत।मंत्री से पूछा गया कि बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा कि विभाजन के लिए नेहरू और जिन्ना जिम्मेदार है तो उन्होंने कहा कि हमको यह पता होना चाहिए कि हमारा देश का विभाजन क्यों हुआ हम लोगों ने लड़ाई लड़ी देश के लोगों ने लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद किस तरह से उसके टुकड़े किए गए किन लोगों के द्वारा किए गए उनको याद करना भी चाहिए और हमको शिक्षा भी लेना चाहिए। बाईट-रजनी तिवारी,उच्चशिक्षा राज्यमंत्री
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top