Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambalpur768001

ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶାରେ 'ନବକଳେବର' ର ପ୍ରଚାର: ଅଂଶୁମାନଙ୍କର ଅଭିନୟ ଦେଖନ୍ତୁ!

ANAJAY NATH
Aug 03, 2025 03:02:42
Sambalpur, Odisha
ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ରେ ଓଡ଼ିଆ ସିନେମା 'ନବକଳେବର' ର ପ୍ରଚାର ପାଇଁ କଳାପାହାଡ଼ ଭୂମିକା ରେ ଅଭିନୟ କରୁଥିବା ଅଂଶୁମାନ |ସାଧାରଣ ଭାବ ରେ ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ର ଲୋକ ଙ୍କୁ ଏକ ଭିନ୍ନ ସ୍ୱାଦ ର ଶ୍ରୀ ଜଗନ୍ନାଥ ସଂସ୍କୃତି ଉପରେ ନିର୍ମିତ ଓଡ଼ିଆ ଚଳଚିତ୍ର 'ନବକଳେବର' ପରସି ଦେଇଛନ୍ତି ଏହି ଟିମ ସେଥିପାଇଁ ସେମାନେ ବିଭିନ୍ନ ଜିଲ୍ଲା ଗସ୍ତ କରି ଫିଲ୍ମ ର ପ୍ରମୋସନ କରୁଛନ୍ତି | Byte - ଅଂଶୁମାନ,କଳାପାହାଡ଼ ଭୂମିକା ରେ ଅଭିନୟ କରିଥିବା ବ୍ୟକ୍ତି Byte - ବିନି ସାମଲ,ପ୍ରଯୋଜିକା Byte - ଦିଲୀପ କୁମାର ଜେନା,ପ୍ରଯୋଜକ, ନବକଳେବର ଫିଲ୍ମ
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSunny Kumar
Aug 03, 2025 06:02:30
Patna, Bihar:
patna राजधानी पटना में एक बार फिर से मौसम बदल चुका है तेज बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आई है राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है इसका सीधा असर अब राजधानी पर भी दिख रहा है सुबह से ही हल्की बारिश देखने को मिली और अब तेज बारिश के साथ राजधानी की फिजा बदल चुकी है.... अगले 48 घंटे राज्य में मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं कई हिस्सों में तेज बारिश तो कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी... wt, visual....
0
Report
ANAbhishek Nirla
Aug 03, 2025 06:02:21
Jamui, Bihar:
जमुई,बिहार–लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में तबाही मचा दी है। मोहल्ले की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है और नालियों के ओवरफ्लो होने से नल का पानी भी सड़कों पर फैल गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मोहल्ले के कई घरों में बारिश और नाले का पानी घुस चुका है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड पार्षद अफरोज आलम को कई बार जलजमाव की जानकारी दी गई, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही पार्षद मौके पर पहुंचे। इससे नाराज़ होकर मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम को मौके पर बुलाकर उन्हें बंधक बना लिया। मोहल्लेवासियों की नाराजगी के बीच अध्यक्ष हलीम ने मौके पर पहुंचकर दावा किया कि उन्हें पहले इस स्थिति की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब जेसीबी और मोटर की मदद से जलनिकासी का कार्य शुरू करवा दिया गया है। हालांकि, जब पत्रकारों ने जलजमाव से निपटने को लेकर सवाल पूछा तो अध्यक्ष का बेतुका जवाब सुनकर सब हैरान रह गए। उन्होंने कहा, "यह अल्लाह मियां और भगवान की की देन है। जब अल्लाह मियां और भगवान बारिश करा रहे हैं तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।" स्थानीय निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि जलजमाव के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है, लेकिन पार्षद और नगर परिषद की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मोहम्मद अनवर और मोहम्मद सलामूल ने भी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति कोई नई नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इलाके में पहले भी पोखरों के कारण तीन बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। बाइट..... मो हलीम, चेयरमैन जमुई नगर परिषद बाइट..... मो सलामुल, पीड़ित बाइट.....मो अनवर, पीड़ित
0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Aug 03, 2025 06:02:12
Arambag, West Bengal:
আরামবাগঃ০৩ আগষ্ট --------------------------------------------- বৃষ্টি আর হয়নি।তাই আরামবাগের বিভিন্ন এলাকা থেকে জল কমেছে।দ্বারকেশ্বর নদে জল নেমেছে অনেকটাই।জল বাড়েনি মুণ্ডেশ্বরী তে।তবে নদী ভর্তি।তাই সার্বিক ভাবে বন্যা পরিস্থিতির কিছুটা হলেও উন্নতি হয়েছে।রাজ্য সড়ক থেকে জল কিছুটা কমে গেছে।তবে আরামবাগের এখনও কয়েকটি এলাকা পুরোপুরি জলমগ্ন।নৌকাই আপাতত ভরসা।একতলা বাড়ির ভিতরে জল জমেই আছে।বেরোয় নি। এদিকে,আরামবাগের জল যন্ত্রনার ছবির উন্নতি হলেও ডুবছে খানাকুল। জলাধারের ছাড়া জল ও বৃষ্টির জলের জোড়া আক্রমনে জলবাড়ছে খানাকুলে। ইতিমধ্যেই প্লাবিত মাড়োখানা,জগৎপুর,রাজহাটী ১,পোল ১ ও ২ পঞ্চায়েতের অধিকাংশ গ্রাম। চাষের জমি ডুবছে। বন্যার জল উঠেছে আরামবাগ গড়েঘাট প্রধান সড়কে। রাস্তায় চলছে নৌকা। খানাকুলের বিজেপি বিধায়কের উদ্যোগে প্লাবিত এলাকায় ট্রাক্টর পরিষেবার চালুর মধ্যদিয়ে যোগাযোগ সচল রাখার চেষ্টা করা হচ্ছে।সব মিলিয়ে আরামবাগে জল যন্ত্রণার উন্নতি ঘটলেও ধীরে ধীরে আরোও অবনতির দিকে খানাকুল। স্লাগ - 0308ZG_ARM_FLOOD_UPDATE_R ছবি ও ওয়াক থ্রু আছে 2 C তে।
0
Report
STSharad Tak
Aug 03, 2025 06:01:33
Sirohi, Rajasthan:
एंकर - सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र से रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुजरात से जोधपुर जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस जब मेडिकल कॉलेज के सामने सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। बस में सवार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत और क्रेन की मदद से केबिन को तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाना अधिकारी फगलूराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 03, 2025 06:00:55
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर: गंग नहर कटने से जलमग्न हुई कई गांवों की हजारों बीघा फसल। श्मशान घाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भरा नहर का पानी। सिंचाई विभाग के एसडीओ और जिलेदार समेत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से नहर का कटाव रोकने का किया जा रहा है प्रयास। अहमदगढ़ के गांव लखावटी से गुज़र रही नहर के कटाव के कारण बिगड़े हालात। बाइट - ब्रहमपाल सिंह - एसडीओ - सिचाई विभाग
0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 03, 2025 06:00:42
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलन्दशहर: नहर किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थाना पुलिस। मृतक के सिर में बताये जा रहे गहरे चोट के निशान थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा नहर किनारे का मामला
0
Report
PPPraveen Pandey
Aug 03, 2025 06:00:30
Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर- ब स्कूल जाते वक्त सड़क पर भरे पानी में गिरी बेटी तो पिता का फूटा गुस्सा नाराज पिता ने टूटी जर्जर सड़क में भरे पानी में चटाई और तकिया लगा कर किया अनोखा प्रदर्शन नाराज पिता ने चलती सड़क पर पानी में चटाई और तकिया लगा लेटकर किया विरोध शहर के सांसद,विधायक और अधिकारियों से सड़क बनवाने का किया निवेदन राम गोपाल चौराहे से लेकर आनंद साउथ सिटी तक की सड़क हो चुकी है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त आए दिन हादसे की वजह से बच्चे और आम लोग हो रहे घायल कानपुर के बर्रा 8 राम गोपाल चौराहे के पास का मामला।
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Aug 03, 2025 06:00:12
Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के कटरा बाजार में उधारी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक कपड़े की दुकान पर दुकानदार और उसके पूर्व नौकर के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख नामक दुकानदार की दुकान पर पहले चांद नाम का युवक काम करता था। नौकरी के दौरान चांद ने शाहरुख से कुछ रुपए उधार लिए थे। बाद में चांद ने नौकरी छोड़ दी और पास ही स्थित 'परी लेडी सूट' नामक दुकान पर काम करने लगा। शनिवार को शाहरुख ने चांद से उधार लिए रुपए लौटाने की मांग की। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्यवाही की है। दोनों को चेतावनी दी गई है कि आगे से कोई अशांति फैलाने या झगड़ा करने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाजार में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
0
Report
SMSandeep Mishra
Aug 03, 2025 05:50:12
Dindori, Madhya Pradesh:
डिंडोरी में शनिवार को बारिश के चलते चकरार नदी उफान पर रही जिससे शहडोल पंडरिया मार्ग घंटों बाधित रहा है। बजाग विकासखण्ड मुख्यालय से कई गांव का संपर्क टूटा रहा। चकरार नदी का जलस्तर बढ़ जाने से सुबह आठ बजे बिजोरा मार्ग की पुलिया जलमग्न हो गई। और इस मार्ग पर आवागमन ठप्प हो गया। ग्रामीण क्षेत्र से भी मुख्यालय का संपर्क टूट गया।इस दौरान लोग जल्दबाजी में जान जोखिम में डालकर लगा बाढ़ ग्रस्त पुलिया को पार करते दिखे। करीब चार घण्टे बाद पुल से पानी उतरने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
0
Report
MKMohammed Khan
Aug 03, 2025 05:49:58
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर शहर के तारागढ़ इलाके में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की कार्यवाही पर अब सवाल खड़े हो गए है। इलाक़ा के लोगो का इल्जाम है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने अदालत की खिलाफवर्जी की है और कोर्ट के स्टे वाली जगहों को भी छेड़छाड़ की गई है। जबकि दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक़ अदालती बेदख़ली के हुक्म की तामील में 2 सौ से ज्यादा कब्ज़ों पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ज़रिए कब्ज़े हटाए गए है। सनीचर को भारी पुलिस जाप्ता के दरमियान आख़िरकार 55 स्टे वाले कब्ज़ों को छोड़ कर दो सौ से ज़्यादा कब्ज़े हटा दिए गए। बड़े पीर साहब की पहाड़ी और लक्ष्मी पोल के दरमियान चार सौ फॉरेस्ट वर्कर्स इस काम को अंजाम देने में लगाये गए थे। जिला कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक़ सुबह से शाम 5 बजे तक पुरअमन अंदाज में कच्चे पक्के कब्ज़ों को हटा दिया गया। लेकिन मकामियो के मुताबिक़ पुलिस जाप्ता और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम के लौटने के बाद इलाक़े में तोड़फोड़ और बिखरे समान नज़र आये। मकामियो का इल्ज़ाम है कि अदालती स्टे के बावजूद कोर्ट की खुलेआम खिलाफवर्जी हुई है और इस कार्यवाही के पीछे बीजेपी और इलाक़ाई एमएलए वासुदेव देवनानी जो मौजूदा राजस्थान असेम्बली स्पीकर है उन्हें बताया जा रहा है। बाईट, अकबर हुसैन,मकामी बाशिंदा,अजमेर (काली दाढ़ी,काली धारीदार शर्ट) बाईट, वाहिद मोहम्मद,मकामी बाशिंदा,अजमेर ( सफेद शर्ट, क्लीन शेव)
0
Report
NANasim Ahmad
Aug 03, 2025 05:49:46
Delhi, Delhi:
ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली की यमुना नदी एक बार फिर से हुई उफान पर यमुना नदी का बड़ा जलस्तर। आज रविवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना वॉटर लेवल 204 .14 मापा गया। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 205 . 33 होता है डेंजर जॉन खतरे के निशान के पास बह रही यमुना। जानकारी के मुताबिक 20 से 25 हजार क्यूसिक अपनी हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा । यमुना संबंधित विभाग के अधिकारियों की तरफ से निचले रिहायसी इलाको में रहने वाले लोगो को अलर्ट। एंकर दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है और खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। आज रविवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.14 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। वीओ राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी खतरे की ओर बढ़ रही है। रविवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 204.14 मीटर तक पहुँच गया। ये लेवल खतरे के निशान से महज करीब 1.19 मीटर नीचे है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार 20 से 25 हज़ार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में यमुना का स्तर लगातार ऊपर की ओर गया है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका गहराने लगी है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 2 संबंधित विभागों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है। यमुना से सटे इलाकों वज़ीराबाद , मजनू का टीला व अन्य इलाकों में लोगों को जरूरत पड़ने पर स्थान खाली करने को कहा गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी बाढ़ की आशंका ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। दिल्लीवालों के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि वे यमुना के हालात पर नज़र बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट और निर्देशों का पालन करें। यमुना का जलस्तर जिस तरह से तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अगले कुछ घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। बाइट - स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ फिलहाल आपको बता दें यमुना नदी फिर से तूफान पर होती हुई दिखाई दे रही है। जरूरत है जो श्रद्धालु या स्थानीय लोग यमुना नदी नहाते हैं वह ऐतिहात बरते और यमुना नदी किनारे ना जाए क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर ओवर होने की वजह से पीछे 1 महीने में दर्जनों लोगो को जान गंवानी पड़ी थी। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया झंगोला दिल्ली
0
Report
SPSatya Prakash
Aug 03, 2025 05:49:24
Raipur, Chhattisgarh:
जग्गनाथ सेना के वॉलंटियर्स के साथ भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण रोकने जन जागरण अभियान यात्रा की आज से शुरुआत की. आज की यात्रा रायपुर के मधुपिल्लै चौक के आसपास हुई. इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं को फिर से सनातन हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई. उन्हें शॉल-श्रीफल देकर और पैर धुलकर वापसी कराई. इस दौरान धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा. बता दें कि विधायक मिश्रा ने गजोशन की है कि हर रविवार धर्मांतरण रोकने वार्डों के गली-मोहल्लों में यात्रा करेंगे. जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने टिकटैक- पुरंदर मिश्रा के साथ.....
0
Report
DDDeepak Dwivedi
Aug 03, 2025 05:49:05
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल इन 10 दिन नहीं बिकेगा मांस निगम सीमा में मांस 15 से 21 अक्टूबर के बीच त्योहार पर मांस मछली की बिक्री पर लगा बैन विक्रय करते पकड़े जाने पर नगर निगम करेगा लाइसेंस निरस्त स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त,16 अगस्त कृष्ण जन्माष्मी 27 अगस्त गणेश चतुर्थी,28 प्रयूषण पर्व पर बंद रहेगी मांस मछली की दुकान सितंबर 3 को ढोल ग्यारस,6 सितम्बर अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर प्रयूषण पर्व संवत्सरी उत्तम क्षमा दिवस 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती,7 अक्टूबर महर्षि बाल्मीकि जयंती 21 अक्टूबर भगवान महावीर के 2500 वे निर्माण दिवस पर बंद करनी होगी मांस मछली की दुकान
0
Report
SKSunny Kumar
Aug 03, 2025 05:48:56
Patna, Bihar:
शिलान्यास का विजुअल और पथ निर्माण मंत्री का बाइट: PtN_CM_PROG_R से कल गई है प्रस्तावित सड़क का डेमो विजुअल भी इसी में है... Patna मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वासियों को कल तीन बड़ी योजनाओं की सौगात दी जिसमें लगभग 300 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे इसमें एक आनंदपुरी नाल भी शामिल है के ऊपर सड़क का निर्माण कराया जाएगा जिससे इस इलाके में आवागमन की अच्छी सुविधा बहाल होगी... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनंदपुरी नाला और उसके ऊपर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया... 105.20 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है इसमें नल की कुल लंबाई 4.05 किलोमीटर है... नाला की चौड़ाई 3 मीटर से 4.5 मीटर है... नाले के ऊपर सड़क बन जाने से इस इलाके में रहने वाले लाखों आबादी को फायदा होगा.... कूल 3.61 स्क्वायर किलोमीटर के लोग इस नाला से प्रभावित थे. इसके निर्माण हो जाने से उस इलाके में लोगों को काफी सहूलियत होगी... WT, visual.....
0
Report
STSharad Tak
Aug 03, 2025 05:48:47
Sirohi, Rajasthan:
सिरोही बारिश से नदी में जमी काई से हुआ हादसा कृष्णगंज-इसरा रोड पर फिसली पर्यटकों की बस नील में फिसलकर बस नदी किनारे खाई में गिरी बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हादसे के बाद यात्रियों में मचा हड़कंप घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कराया भर्ती लगातार बारिश से कई जगहों पर फिसलन बनी खतरा प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
0
Report
Advertisement
Back to top