Back
कौशांबी में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 30 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी!
AMALI MUKTA
Aug 02, 2025 18:45:39
Kaushambi, Uttar Pradesh
SLUG- कौशांबी में अपराधियों की धरपकड़, 30 गिरफ्तार
ANCHOR- कौशांबी में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर बीती रात जिलेभर के थानों में एक साथ अभियान चलाया गया। इस अभियान में NBW वाले 27 और 3 वांछित अपराधी यानी कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें एक कतार में बारातियों की तरह खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
VO- ये तस्वीरें कौशांबी पुलिस के उस रातभर चले अभियान की हैं, जिसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 27 NBW और 3 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनकी बाकायदा लाइन लगवाकर फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर साझा भी किया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देश पर एक साथ पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अदालत से गैरहाजिर चल रहे और लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ना था। थानावार टीमें बनाई गईं और देर रात तक छापेमारी चलती रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
BYTE- राजेश कुमार, एसपी कौशांबी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowAug 03, 2025 11:34:01Fazalpur, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग.....
सावन के आखिरी सोमवार से पहले आज भगवामय हुआ मुरादाबाद जमकर लगे बोल बम के जयकारे,
कई लाखो की संख्या मे कावड़ लेकर मुरादाबाद पहुंचे शिव भक्त कावड़िये,
योगी मोदी के साथ ही भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के होल्डिंग लगी कावड़ रही आकर्षण का केंद्र,
मुरादाबाद की सकड़ो पर बड़ी संख्या मे कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था मे लगा पुलिस एवं प्रशासन,
मुरादाबाद के एसएसपी एवं डीएम सहित सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सेकड़ो की संख्या मे पुलिस कर्मियों के साथ कावड़ियों की सुरक्षा मे लगे,
स्वास्थ्य विभाग ने भी कावड़ रूट पर 11 कैंप मे 200 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर्स की लगाई ड्यूटी।
एक तरफ़ कावड़ियों ने की योगी मोदी की तारीफ तो वहीँ भाजपा विधायक बोले मोदी योगी ने डीजे बजवा दिए और इसी जनता ने हमको बना दिया।
Byte :- कावड़िया,
Byte :- रितेश गुप्ता, भाजपा विधायक।
Walk thru From Kavad Root.
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowAug 03, 2025 11:33:22Greater Noida, Uttar Pradesh:
ये फीड दिल्ली एनसीआर के सर्वर में मिलेगा ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजीडेंसिया के निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क में 40% की वृद्धि के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। 3 अगस्त को आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों निवासी T-37 बिल्डर कार्यालय और सेंट्रल पार्क के बाहर एकत्रित हुए।
प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्ड और पोस्टर के माध्यम से अपनी आवाज उठाई। उनकी मुख्य मांगों में मेंटेनेंस शुल्क को ₹1.50 से बढ़ाकर ₹2.10 प्रति वर्गफुट किए जाने के फैसले को वापस लेना शामिल था। साथ ही निवासियों ने सुरक्षा, सफाई, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को तुरंत बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि भविष्य में किसी भी शुल्क वृद्धि से पहले निवासियों की स्पष्ट सहमति ली जाए। इस आंदोलन में 300 से अधिक परिवारों के सदस्यों ने समर्थन दिया।
निवासियों ने बिल्डर को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे और जब तक यह अन्यायपूर्ण वृद्धि वापस नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे अगली बैठक और व्यापक आंदोलन की घोषणा करेंगे।
पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। निवासियों का मानना है कि उनकी एकता ही उनकी ताकत है और यही बदलाव की कुंजी बनेगी।
0
Report
APAbhay Pathak
FollowAug 03, 2025 11:33:10Anuppur, Madhya Pradesh:
अनूपपुर
अभय पाठक
7000927230
*सावन सोमवार स्पेशल स्टोरी*
*प्राकृतिक सुंदरता की गोद में गुफा में बिराजे है भगवान भोलेनाथ*
*पहाड़ों की जड़ के अन्दर 52 हाथ सकरी और छोटी गुफा में बिराजे है त्रिलोकीनाथ*
*श्रावण मास में भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ते है* *श्रद्धालु*
स्लग
भोलेनाथ
एंकर
अनूपपुर जिले की सीमा से करीब 65 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ राज्य के एम सी बी जिले में जटाशंकर धाम स्थित है जटाशंकर धाम एक प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए है जो भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैं इसका इतिहास पूर्व में कोरिया रियासत के राजा रामानुज सिंह देव से जुड़ा है राजा रामानुज सिंह देव ने इस जटाशंकर धाम को धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित किया यूं तो वैसे भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है लेकिन श्रावण मास में यहां श्रद्धालु दूर दूर से भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते है
वी ओ 01
जटाशंकर धाम एम सी बी जिले के सोनगिरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है जटाशंकर धाम पहुंचने का रास्ता कच्चा होने के साथ पहाड़ियों दुर्गम जंगलों के बीच से होकर गुजरता है और बारिश के समय में यह फिसलन भरा हो जाता हैं जिससे इस पर चलना दूभर हो जाता है इसके बाद गुफा तक पहुंचने के लिए 730 सीढ़ियों पर चलकर जाना पड़ता है जो कही कही एकदम खड़ी सीढ़ियां है लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालु प्राकृतिक सुंदरता को निहारते पहाड़ियों के गुफा में बिराजे भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने यहां पहुंचते है
वी ओ 02
जटाशंकर धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और कुंड के जल को लेकर उनका अभिषेक करने के लिए नियत स्थान से 52 हाथ गुफा के अंदर जाना पड़ता है आपको बता दे यह गुफा बहुत ही सकरी है और छोटी है जहां एक समय में एक ही व्यक्ति अंदर जा सकता है और वापस आ सकता है लेकिन इस दौरान श्रद्धालु को बैठे बैठे की जाना और आना पड़ता हैं जो कि काफी कठिन सफर होता है लेकिन गुफा के अंदर बिराजे भगवान भोलेनाथ का दर्शन पाकर श्रद्धालु अपनी सारी थकान और कठिन सफर को भूल जाते है
बाइट
श्रद्धालु
01/02)03/04
बाइट
पंडा
बाइट
पंडित
PTC
ABHAY PATHAK REPORTER ZEE MEDIA
अभय पाठक
अनूपपुर
7000927230
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowAug 03, 2025 11:33:04Kawardha, Chhattisgarh:
स्लग- मेला
रिपोर्ट -सतीश तंबोली
लोकेशन कवर्धा
दिनांक 03-08-2025
----------------------–--------------
आकांक्षा हाट मेले का भव्य शुभारंभ, संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
एंकर कवर्धा,आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान के तहत पीजी कॉलेज मैदान स्थित इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा ने मेले का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री और भावना बोहरा ने स्व-सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और एक स्टॉल से सामग्री भी खरीदी।
यह मेला 3 से 5 अगस्त 2025 तक कवर्धा स्थित आचार्य पंथ हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा स्थानीय संसाधनों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन, बच्चों के लिए मीना बाजार और खेल गतिविधियाँ – सभी कुछ इस मेले को एक जीवंत ग्रामीण और सांस्कृतिक अनुभव बनाते हैं।
साथ ही, शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी स्टॉल लगाए गए हैं, जिनसे आम जनता सीधे लाभ उठा रही है।
बाइट-1-भावना बोहरा विधायक पंडरिया
बाइट-2- विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री छग शासन
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowAug 03, 2025 11:32:52Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
एंकर - जगदलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक ट्रक ड्राइवर ने कबाड़ी संचालकों पर फार्म हाउस में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित कुर्सिद अहमद का कहना है कि उससे अवैध तरीके से तांबे और पीतल का ट्रांसपोर्ट करने का दबाव बनाया जा रहा था मना करने पर उसे अगवा कर तीन घंटे तक टॉर्चर किया गया, इतना ही नहीं उसके ऊपर पेशाब करने जैसी अमानवीय हरकत भी की गई। इस मामले में मारपीट और प्रताड़ना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो मामले की गंभीरता को और बढ़ाते हैं। फिलहाल पीड़ित ने बोधघाट थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
बाइट - कुर्सिद अहमद , पीड़ित ड्राइवर।
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowAug 03, 2025 11:32:38Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग
आगरा की साइबर सेल ने साइबर थकी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 साइबर ठगी करने वालों को किया गिरफ्तार
भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी कर Qr कोड, खाता संख्या, एटीएम कार्ड के माध्यम से करते थे ठगी
साइबर ठगों के द्वारा कई ठगी की घटनाओं को दिया गया था अंजाम
साइबर एक्सपर्ट एडिशनल डीसीपी आदित्य कुमार की टीम ने किया बड़ा खुलासा
गिरोह के दो वंचित अभियोगटन की तलाश जारी
इनके कब्जे से 1 कार, 4 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड व 16800 नगद हुए बरामद
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
बाइट सोनम कुमार/डीसीपी सिटी आगरा
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Report
RSRahul shukla
FollowAug 03, 2025 11:32:31Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी
प्राइवेट स्कूल बना रील का अड्डा , स्कूली ड्रेस में ही छात्र-छात्राएं आपस में बना रहे हैं रील
भोजपुरी गाने पर स्कूल के अंदर ही थिरक रहे हैं स्कूली बच्चे
अश्लील भोजपुरी गाने पर रील बना रहे छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के एक विद्यालय का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 03, 2025 11:32:25Noida, Uttar Pradesh:
ये फीड दिल्ली एनसीआर के सर्वर में मिलेगा ।।
नोएडा
पत्नी की बेफाई से परेशान युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
सादी के 4 माह बाद पत्नी घर छोड़ कर जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या
आत्महत्या से पहले वीडियो बना कर आपबीती बताई
पुलिस पर भी कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया
कई दिनों तक थाना चौकी के चक्कर काटने के बाद युवक ने आत्महत्या की
कावड़ लेने गया था मृतक अंकित। वापस आते हुए पत्नी के जाने की मिली थी जानकारी
पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ सम्बन्ध होने का आरोप
कावड़ को अधूरा छोड़ कर पहुंचा था घर। थाना सेक्टर 39 इलाके के सेक्टर 45 का मामला
मृतक के परिजन इंसाफ की माँग को लेकर किया प्रदर्शन
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 03, 2025 11:32:08Noida, Uttar Pradesh:
ये फीड दिल्ली एनसीआर के सर्वर में मिलेगा ।।
नोएडा
नोएडा में हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए सेमिनार का आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे नोएडा विधायक पंकज सिंह
डॉक्टर डीके गुप्ता ने किया विधायक पंकज सिंह का जोरदार स्वागत
कार्यक्रम में पहुचे लोगो को स्वस्थ रहने के लिए श्रेयांस डागा ने किया जागरूक
फेलिक्स हॉस्पिटल का आम लोगो को स्वस्थ रहने के लिए छोटा सा प्रयास
दिनभर की थकान और दिमाग के संतुलन को अच्छा रखने के लिए व्याम जरूरी
नोएडा के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में हुआ सेमिनार का आयोजन
बाइट…डॉक्टर डीके गुप्ता चेयरमैन फेलिक्स हॉस्पिटल
बाइट…डॉक्टर रश्मि गुप्ता
बाइट नोएडा विधायक पंकज सिंह
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 03, 2025 11:32:00Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र में स्थित एक कार के शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि चार की संख्या में घुसे चोरों ने लगभग दो लाख कैश के अलावा अन्य सामान की चोरी कर ली है। लेकिन चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सासाराम के मोर सराय के पास NH पर मारुति कंपनी के कार का एक शोरूम है। जिसका नाम पर्ल कार है। उसी में रात के 2:00 बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में यह कैद हो गया है। चोरों ने लाकर के अलावा कई अलमारी भी तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चार चोर खिड़की के रास्ते से प्रवेश करते हैं तथा चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। बताया जाता है कि शोरूम के बाहर निजी गार्ड की तनाती थी। इसके बावजूद कार शोरूम के पीछे से खिड़की का ग्रिल तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना के पुलिस के अलावा सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है।
बाइट -- अभिषेक कुमार सिंह ( शो रुम का मालिक)
बाइट -- दिलीप कुमार (एसडीपीओ) सासाराम।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 03, 2025 11:31:47Sambalpur, Odisha:
ରାସ୍ତା କଡରେ ମହିଳାଙ୍କ ଶବ ଦେଖି ହତ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଲେ ପରିବାର ଲୋକେ| ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଚିଣ୍ଡା ଥାନା ଡ଼ିମିରିମୁଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାୟତ ବାଲିଗୁଡା ଗ୍ରାମର ବନି ମହାକୁଳ (୪୮) ଙ୍କ ମୃତ ଦେହ ଡ଼ିମିରିମୁଣ୍ଡା ରାସ୍ତା କଡରେ ପଡ଼ିଥିବା ଦେଖି ଗ୍ରାମବାସୀ ପୋଲିସ କୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ। କୁଚିଣ୍ଡା ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳକୁ ପହଁଞ୍ଚି ଅଧିକ ତଦନ୍ତ କରୁଥିବା କୁଚିଣ୍ଡା ଏସ୍ଡ଼ିପିଓ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ସୂଚନା ଅନୁଯାଇ ଡ଼ିମିରିମୁଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାୟତ ବାଲିଗୁଡା ଗ୍ରାମର ବନି ମହାକୁଳ ଗରିବ ପରିବାର ର ଥିବା ବେଳେ କୁଚିଣ୍ଡା ରୁ ପରିବା କିଣି ଝାରସୁଗୁଡା ରେ ବିକ୍ରି କରିବାକୁ ଦୈନନ୍ଦିନ ଯାଇଥାନ୍ତି। ଗତକାଲି ଶନିବାର ମଧ୍ୟ ସେ କୁଚିଣ୍ଡା ବସ ଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରୁ ପରିବା କିଣି ଝାରସୁଗୁଡାକୁ ବିକ୍ରି କରି ରାତି ୮ ଟା ରେ ଘରକୁ ଫେରୁଥିବା ବେଳେ ରାତିରେ ତାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରାଯାଇ ରାସ୍ତା କଡରେ ଫିଙ୍ଗି ଦେଇଥିବା ପରିବାର ଲୋକ ଅଭିଯୋଗ କରୁଛନ୍ତୁ l ଝିଅ ମଞ୍ଜୁ ମହାକୁଳଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ କ୍ରମେ ଗତ ରାତି ପ୍ରାୟ ୧୦ ଟା ସମୟ ରେ ମା ଙ୍କ ସହିତ ଫୋନରେ କଥାବାର୍ତା ହୋଇଥିଲେ ଏବଂ ମା କୁଚିଣ୍ଡା ରୁ ବସ ରେ ଆସୁଥିବା ମଧ୍ୟ କହିଥିଲେ l ହେଲେ ପରବର୍ତୀ ସମୟରେ ଆଉ ମା ଘରେ ନ ପହଂଚିବାରୁ ଅନେକ ଖୋଜା ଖୋଜି କରି ହତାଶ ହୋଇଥିଲେ। ସକାଳେ ଗ୍ରାମ ରାସ୍ତା କଡରେ ମା ଙ୍କ ଶବ ପଡ଼ିଥିବା ଗ୍ରାମବାସୀଙ୍କ ଠାରୁ ସୂଚନା ପାଇ ଶବ ପାଖକୁ ଯାଇ ମା ଙ୍କ ମୃତ ଦେହ ଦେଖି ପୋଲିସ କୁ ଜଣାଇଥିଲେ l ଝିଅ ମହାକୁଳ ଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ଯେ ଏକ ମାସ ପୂର୍ବରୁ ମୃତ ବନି ମହାକୁଳଙ୍କ ସହିତ କୁଚିଣ୍ଡା ଅଞ୍ଚଳରେ ଦୁଇ ଜଣ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ସହିତ ଝଗଡା ହୋଇଥିଲା l ଏହାକୁ ନେଇ ଥାନାରେ ଏକ ମାମଲା ମଧ୍ୟ ଚାଲିଥିଲା l ଏଣୁକରି ମା ର ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥିବା ନେଇ ଝିଅ ଓ ପରିବାର ଲୋକଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ରହିଛି l କୁଚିଣ୍ଡା ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଂଚି ପ୍ରାଥମିକ ତଦନ୍ତ କରି ଶବକୁ ବ୍ୟବଛେଦ ପାଇଁ କୁଚିଣ୍ଡା ମେଡିକାଲ କୁ ପଠାଇଥିବା ବେଳେ ସମ୍ବଲପୁର ସାଇଣ୍ଟିଫିକ ଟିମ ଘଟଣା ସ୍ଥଳକୁ ପହଂଚି ଘଟଣା ସ୍ଥଳରୁ ନମୁନା ସଂଗ୍ରହ କରିଥିବା ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ମିଳିଛି l ମୃତ ବନି ମହାକୁଳ ଙ୍କ ୩ ଟି ପୁଅ ଗୋଟିଏ ଝିଅ ଥିବା ବେଳେ ଏହି ମୃତ୍ୟୁ ଘଟଣା ର ଅତିଶୀଘ୍ର ତଦନ୍ତ କରାଯାଇ ଦୋଷୀ ଙ୍କୁ ଦଣ୍ଡ ଦେବା ସହିତ ମୃତ ପରିବାରଙ୍କୁ ବର୍ଗଙ୍କୁ ସରକାରୀ ସାହାଯ୍ୟ ପାଇଁ ସାଧାରଣରେ ଦାବୀ ହେଉଛି l
Byte - ମଞ୍ଜୁ ମହାକୁଳ,ମୃତକ ଙ୍କ ଝିଅ
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowAug 03, 2025 11:31:40Shravasti, Uttar Pradesh:
स्लग - प्रेम जाल, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव
एंकर - यूपी के श्रावस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीए की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ लगातार ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी समीर नाम के युवक ने पहले वीडियो कॉल के ज़रिये उसकी अश्लील तस्वीरें लीं, फिर उन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
मामला श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता एक कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि समीर नाम के एक युवक ने पहले उसे प्रेम का झांसा दिया। फिर वीडियो कॉल पर उसकी न्यूड तस्वीरें लीं और उसके बाद तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि समीर उसे बार-बार अकेले में बुलाकर शारीरिक उत्पीड़न करता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का दबाव बनाया।
इस मामले में सीओ इकौना ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर तत्काल जांच की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट - भरत पासवान, सीओ इकौना।
वहीं इस सनसनीखेज मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सवाल ये भी उठता है कि कैसे एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया गया। पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और दोषी को सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 03, 2025 11:31:25Jalaun, Uttar Pradesh:
स्लग- अधेड़ किसान ने खुद को तमंचे से मारी गोली घटना CCTV में हुई कैद
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-03-08-2025
एंकर
जालौन में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, अधेड़ किसान ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, अधेड़ किसान के द्वारा आत्महत्या करने की पूरी घटना घर मे लगे CCTV कैमरें में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि बेटी के 12 वीं की परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान था मृतक, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेन्द्र नगर की है जहां पर रहने वाले 47 वर्षीय कमलाकांत दोहरे ने अपने घर के अंदर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली ,गोली की आवाज सुनकर घर वाले मौके पर पहुँचे जहाँ पर कमलाकांत का शव खून से लथपथ पड़ा था जिसे देख परिजनों में हड़कंप मच गया चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग पहुँचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस फ़ॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची और साक्ष्य संकलन कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घर मे लगे CCTV कैमरें की DVR कब्जे में लेकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक के किरायेदार दिनेश ने बताया कि मृतक की बेटी के इस वर्ष 12 वीं की परीक्षा में नंबर कम आए थे जिसको लेकर उन्होंने बेटी के पुनः अवलोकन करने का फॉर्म डलवाया था उसके बाद भी बेटी के नम्बरों में सुधार नही हुआ जिसको लेकर वो तनाव में चल रहे थे।
बाइट:- दिनेश कुमार--म्रतक का किराएदार
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowAug 03, 2025 11:30:50Churu, Rajasthan:
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत
मोबाइल-9024381575
@ manoj98346
सरदारशहर।
पुलिस को देखकर खेजड़ी पर चढ़ गया हिस्ट्रीशीटर 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, अपराधी चाहे कंही भी भाग जाए लेकिन पुलिस के सामने आखिरकार अपराधी के लिए धरती छोटी ही पड़ जाती है। बीकानेर रेंज आईजी और चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह की स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है। यह स्पेशल टीम अब तक करीब 235 ऐसे आरोपी जो लगातार पुलिस से फरार चल रहे थे उनको गिरफ्तार किया है। वहीं अब स्पेशल पुलिस टीम ने सरदारशहर के देगा गांव की रोही से लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी चुरू जिले के भामासी निवासी 35 वर्षीय कृष्ण पुत्र महावीर मेघवाल को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कृष्ण मेघवाल दूधवाखारा पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है और कृष्ण मेघवाल जीतू जोड़ी और संदीप कादियान जैसे बदमाशो की गैंग का सदस्य है। आरोपी पर दूधवाखारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज है, अजमेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, सरदारशहर पुलिस थाने में लूट और हथियार रखने का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में संघीन धाराओं में कुल 12 मामले दर्ज है। आरोपी पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था जिसको देखते हुए चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव की ओर से आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कृष्ण मेघवाल को गिरफ्तार करने के लिए हमने पिछले 10 दिनों में काफी प्रयास किया। इस दौरान आरोपी कभी जयपुर, कभी नागौर, कभी जोधपुर भागत रहा। पुलिस लगातार आरोपी का पीछा करती रही और आरोपी पुलिस से बचकर भागता रहा। और आखिरकार आज पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण मेघवाल गांव देगा कि रोही में है। स्पेशल पुलिस टीम देगा गांव की रोही में पहुंची तो आरोपी कृष्ण मेघवाल पुलिस को देखकर भाग गया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब खेतों में 10 किलोमीटर पैदल पीछा किया। और आखिरकार आरोपी कृष्ण मेघवाल एक खेजड़ी के पेड़ पर चढ़ गया और पुलिस को कहा कि मेरे पास हथियार है मैं आपको मार दूंगा या फिर मैं खुद खेजड़ी के पेड़ से कूदकर मर जाऊंगा। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने अपने साथ एक कमांडो को पीछे की साइड से पेड़ पर चढ़ने इशारा किया और खुद ने आरोपी को बातों में उलझाए रखा और आखिरकार कमांडो ने पेड़ पर चढ़कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पता चला कि आरोपी के पास कोई हथियार नहीं था वह खुद को बचाने के लिए झूठी धमकी दे रहा था। अब उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूरू स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा का कहना है कि फरार चल रहे आरोपी या तो खुद ही न्यायालय में सरेंडर कर दे अन्यथा अब वह पुलिस की गिरफ्तारी से बच नहीं सकते हैं।
बाइट- हेडकांस्टेबल संजय कुमार बसेरा, स्पेशल टीम इंचार्ज
0
Report
RSRajendra sharma
FollowAug 03, 2025 11:30:17Kota, Rajasthan:
सांगोद (कोटा)
कनवास में लाडली बहना कार्यक्रम आयोजित, उर्जा मंत्री हीरालाल नागर को सेकड़ो महिलाओं ने बांधी राखियां, भाई के रूप में फर्ज निभाने का दिया भरोसा, करीब 3 घन्टे तक चला लाडली बहना कार्यक्रम
एंकर- रक्षाबंधन से पूर्व कनवास उपखंड मुख्यालय के खेल मैदान पर आज लाडली बहना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सैकड़ो महिलाओं व जनता को संबोधित करते हुए कहा की एक भाई के रूप में हमेशा अपना फर्ज निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन बहने भाई की लंबी उम्र के लिए बीरपसी का व्रत रखती है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन आपके हाथों रक्षा सूत्र बंधवाने का मौका मिला ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए घर-घर पोषण किट भेजे जा रहे हैं ताकि जच्चा व बच्चा स्वस्थ रह सके। लाडली बहन रक्षाबंधन कार्यक्रम के मौके पर हर महिला को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने भी अपना संबोधन दिया।
बाइट ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
0
Report