Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815301

गिरिडीह में चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत, हंगामा मचा!

MSMrinal Sinha
Aug 18, 2025 10:35:12
Giridih, Jharkhand
एभीबीबी : गिरिडीह में निजी अस्पतालों के साथ - साथ सरकारी अस्पतालों में भी लगातार चिकित्सकों की लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है. लेकिन हर बार परिजनों ओर जनप्रतिनिधियों के द्वारा हो - हंगामा किया जाता है लेकिन फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस बार भी एक ऐसा मामला गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र से सामने आया. जंहा चिकित्सकों की लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गयी. घटना के बाबत मृतका के पति राहुल कुमार बक्सीडीह ( खरियोडीह) निवासी ने बताया की उन्होंने अपनी पत्नी काजल देवी जो गर्भवती थी उसे इलाज कराने के लिए 12 अगस्त को चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र लाया था, जंहा अस्पताल के परिसर में उसका नार्मल डिलीवरी हो गया था, डिलीवरी होने के बाद चिकित्सकों नें इलाज के बाद घर भेज दिया था. इसके बाद आज यानि सोमवार कि सुबह काजल कि तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे फिर से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में लाने के बाद उसे नर्स ओर डॉक्टर ने देखा ओर फिर बताया कि काजल का टांका कट गया है, लेकिन फिर इसका इलाज नहीं किया गया ओर फिर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे ओर जमकर हंगामा किया, इधर घटना कि जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रदीप बैठा, पचम्बा थाना पुलिस कि टीम भी मौक़े पर पहुंची ओर मामले कि जांच - पड़ताल में जुट गयी है. बाईट : राहुल कुमार, मृतका का पति बाईट : डॉ. प्रदीप बैठा, डीएस मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMohammad Muzammil
Aug 18, 2025 13:48:11
Dehradun, Uttarakhand:
1808ZUP GR 930 VKS_CAR_WASHED PKG OPEN PTC- विकासनगर से एक डराने वाली तस्वीर सामने आई है.. जहां जान जोखिम में डालकर पानी की तेज धारा पार कर रहा एक कार सवार,, अचानक बह गया.. CLOSE PTC- हालांकि गनीमत रही कि थोड़ी दूर बहने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को बचा लिया...
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Aug 18, 2025 13:47:29
Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AVB FEED ON  2C SLUG- 1808ZTJAL_ABU_AZAMI_PC_NEW Assigned by - Date- 18 -08-25 File _VDO 2 Photo Byte -1 जळगाव,जामनेर जळगावच्या जामनेर तालुक्यातील बेटावद येथील तरुणाच्या हत्या करणारे आरोपी मंत्री गिरीश महाजन यांचे कार्यकर्ते असल्याचा गंभीर आरोप समाजवादी पार्टीचे नेते अबू आजमी यांनी केला आहे आरोपींमध्ये सर्व हे भाजपचे कार्यकर्ते असून त्यामध्ये मंत्री गिरीश महाजन यांच्या वाहन चालकाचा मुलगा देखील असल्याचं अबू आजमी यांनी म्हटल आहे घटनेचा तपास चांगल्या पद्धतीने व्हावा म्हणून यासाठी एस आय टी मध्ये निवृत्त न्यायाधीश यांचा देखील समावेश करावा अशी मागणी अबू आझमी यांनी केली आहे या गुन्ह्याचा तपास चांगल्या पद्धतीने व्हावा यासाठी किंवा तपासात आरोपींसाठी कुठल्याही पळवाटा असू नये... म्हणून उच्च न्यायालय तसेच सर्वोच्च न्यायालय आम्ही जाणार असल्याचे देखील यावेळी अबू आझमी यांनी सांगितलं. घटनेचा तपास लवकरात लवकर पूर्ण करून आरोपींना फाशीची शिक्षा द्यावी अशी मागणी देखील अबू आजमी यांनी केली आहे जामनेर तालुक्यातील बेटावद येथील सुलेमान खान या तरुणाचा दहा ते पंधरा जणांनी केलेल्या मारहाणीत मृत्यू झाला आहे. या घटनेच्या प्रकरणात अबू आजमी यांनी जळगावात आज पत्रकार परिषद घेऊन त्यांची भूमिका स्पष्ट केली आहे बाईट _अबू आझमी, नेते, (समाजवादी पार्टी)
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Aug 18, 2025 13:47:14
Kaji Chak, West Bengal:
মারধর করা এবং রেফারিকে লাথি মারার ঘটনায় ধৃত মেদিনীপুর পৌরসভার চেয়ারম্যান সৌমেন খানের ভাইপো রাজা খানের জামিন মঞ্জুর করল মেদিনীপুর জেলা আদালত। দুদিন পুলিশ হেফাজতে থাকার পর আজ মেদিনীপুর আদালতে তোলা হয়েছিল রাজা খানকে। তার বিরুদ্ধে ৩০৭(বর্তমানে ১০৯) ৩২৬(বর্তমানে ১১৮/২) এর মত গুরুতর ধারায় মামলা দায়ের করা হয়েছিল। পাশাপাশি পৃথকভাবে পোয়া এক্ট এর মামলাও দেওয়া হয়েছিল। কিন্তু পৃথক দুটি মামলাতেই জামিন পেয়ে যান রাজা খান। উল্লেখ্য গত ১৫ আগস্ট মেদিনীপুর শহরের চার্চ স্কুল মাঠে একটি দিবারাত্রি ফুটবল প্রতিযোগিতা চলার সময় একটি গোল হওয়াকে কেন্দ্র করে মাঠের মধ্যেই রেফারির উপর চড়াও হতে দেখা যায়। যেখানে তাকে দেখা গিয়েছিল রেফারিকে লাথি মারতে। এরপর দর্শকদের একজন মেদিনীপুর কোতোয়ালি থানায় অভিযোগ দায়ের করেন যে রাজা খান তাকেও মারধর করেছিল। সেই অভিযোগের ভিত্তিতে পুলিশ রাজা খানকে গ্রেফতার করে। পরে রেফারি লক্ষণ মান্ডিও আলাদাভাবে মেদিনীপুর কোতোয়ালি থানায় অভিযোগ জানায়। রাজা খানকে মেদিনীপুর আদালতে তোলা হলে দুদিনের পুলিশ হেফাজতের নির্দেশ দিয়েছিল আদালত। আজ ফের তাকে আদালতে তোলা হয়েছিল। সরকারি আইনজীবী জামিনের তীব্র বিরোধিতা করা সত্ত্বেও আদালত রাজা খানকে জামিন দেন। পোয়া এক্ট এক্ষেত্রে লাগু হয়নি কারণ রাজা খান নিজে একজন এসি সম্প্রদায়ের মানুষ। রাজা খানের আইনজীবী মৃণাল চৌধুরী জানিয়েছেন, রাজনৈতিক কারণে তাকে হেনস্তা করার চেষ্টা করা হয়েছে। ছবি বাইট 2c তে Slug- 1808ZG_WMID_RAJA_BAIL_R বাইট ১)মৃণাল চৌধুরী(আইনজীবী)
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Aug 18, 2025 13:47:01
Moradabad, Uttar Pradesh:
*Note :- गिरफ्तार आरोपियों के विजुअल और एसपी की बाइट अभी किसी पर नहीं है Exclusive है अभी, सिर्फ अख़बार ने या वेब ने खबर लगाई है किसी चैनल पर विजुअल बाइट ना होने के कारण नहीं चली।* एंकर :- मुरादाबाद की कटघर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप की घटना कों अंजाम देने वाले यूपी पुलिस के कांस्टेबल, एक महिला व एक पुरुष कों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, चौकाने वाली बात ये है की इसमें एक यूपी पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है, जो की रामपुर का रहने वाला है और मुरादाबाद मे डायल 112 पर तैनात था और पूरी हनी ट्रैप की घटना मे शामिल रहा, इसके अलावा एक अन्य बाबर नाम का व्यक्ति भी इन तीनो के साथ घटना मे शामिल था जिसकी तलाश मे पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों ने पीड़ित की महिला के साथ वीडियो बनाई और फिर उसको ब्लैकमेल कर 35 हजार रुपए अपने अपने खातों मे अलग अलग ट्रांसफर कराये इसके अलावा और कर रहे थे 5 लाख की डिमांड। हनी ट्रैप का गैंग बनाकर चलाता था यूपी पुलिस का कांस्टेबल जिसके साथ गैंग मे एक महिला एक 2 पुरुष भी शामिल थे, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक पुलिस ने कांस्टेबल एवं महिला सहित 4 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया तो वहीँ तत्काल जाँच कर कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल और महिला सहित एक अन्य साथी कों गिरफ़्तार का जेल भेज दिया है एवं चौथे आरोपी की तलाश मे टीमे लगा दी गई है। Vo 1 :- दरअसल पीड़ित की जानपहचान मुरादाबाद के रहमत नगर के रहने वाले बिलाल से थी बिलाल ने पहले उसको अपने दोस्त फैसल से मिलवाया और फिर उसको लालच दिया की 1200 रुपए मे तुझे महिला से मिलवाया जायेगा बस फिर क्या था अपनी बातो मे फंसा कर दोनों पीड़ित कों लेकर एक कमरे मे ले गए जहाँ महिला पहले से थी, कुछ देर अकेला छोड़ने के बाद बिलाल और उसका दोस्त फैसल रिजवान नाम के सिपाही कों लेकर वहां पहुच गए और वीडियो बनाने लगे, रिजवान कों वर्दी मे देख पीडित भी घबरा गया तो महिला समेत चारो ने उसकों झूठे बलात्कार के केस मे जेल भिजवाने की धमकी दी तो रिजवान भी उसको जेल भेजनें कों कहने लगा, एफआईआर के तीनो ने पीड़ित से पैसो की मांग की तो उसने अपने पास ना होने का हवाला दिया लेकिन बिलाल ने उसका अकाउंट चेक किया तो 45 हजार रुपए थे जिसमे से चारो ने अपने अपने खाते मे 35 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए, इसके अलावा और 5 लाख की मांग की लेकिन जब आरोपी नहीं माने और पैसो की डिमांड करते रहे तो पीड़ित मे थाने मे शिकायत की, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी तो महिला, फैसल और कांस्टेबल रिजवान कों पुलिस ने गिरफ़्तारी कर जेल भेज दिया और चौथे आरोपी बिलाल की तलाश मे जुट गए। बता दें कांस्टेबल बिलाल ने आरोपी से अपने खाते से पैसे ट्रांसफर कराये थे और पूरी तरह घटना मे शामिल था जिसका प्रूफ होने के बाद ही पुलिस ने कांस्टेबल कों भी गिरफ्तार किया। Vo 2:- मामले मे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है की कल थाना कटघर मे कल एक संभल के रहने वाले आकर तहरीर दी उसमे उसका आरोप था की उसको किसी जाल मे फंसाकर कुछ वैसे बसूले गए है और कुछ पैसे की और डिमांड की गई है जिसपर हमने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और बहुत सख्त एक्शन लेते हुए उसमे 2 पुरुष और एक महिला कों गिरफ्तार किया गया है जिसमे एक पुरुष का नाम फैजल है जो कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला है दूसरा रिजवान जो यूपी पुलिस मे हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है आउट तीसरी महिला है जो कटघर क्षेत्र की रहने वाली है इसके अलावा इनका अन्य भी साथी है जिसका नाम बाबर है जो की इस पुरे प्लान मे है। इन लोगो ने महिला के साथ वादी कों बुलाया उसकी वीडियो बनाई उसके बाद उससे बसूली का प्लान किया गया और उसको वीडियो दिखाकर दबाब बनाया गया और 34 से 40 हजार रुपए अलग अलग खातों मे ट्रांसफर कराये गए जो की सबके हिस्सों का पैसा सबके खातों ने ट्रांसफर हुए इसके अलावा 5 लाख रुपए और डिमांड किए गए जो की इसने बाद मे देने का वादा किया। एसपी का कहना है की मामले मे जो भी धाराएं है उसमे इनको जेल भेजा गया है एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है और जो बाबर नामक व्यक्ति है उसको गिरफ़्तारी मे हमारी टीमें लगी हुई है। वहीँ हनी ट्रैप के गैंग मे कांस्टेबल रिजवान की भूमिका कों लेकर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है की ये जो रिजवान है इसके बारे मे बताया गया की जब वादी कों उस महिला के साथ बुलाया गया तक वहां उसकी वीडियो बनाई गयीं उसी समय वहां ये रिजवान यूनिफार्म पहनकर पहुंचा और उसको मुकदमे मे नामजद करने की धमकी दी जो की पूरी तरह से पैसा बसूलने का प्रयास था और जो पैसे बसूले गए उसमे इसने भी अपने खाते मे ट्रांसफर कराये, ये पूरी तरह से इसमें शामिल था जिसको हमने छानबीन करने के बाद ही इसमें कार्यवाही की गई है। Byte :- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद।।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Aug 18, 2025 13:46:47
Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh गांव के बाहर कमरे के बरामदे पर सो रहे बुजुर्ग की हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद। Anchor :- जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावा में 9 दिन पहले रात को गांव के बाहर एक कमरा बना जहां बरामदे में सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। जिसमें हत्या का कारण मृतक अक्सर आरोपी को गालियाँ देता और उसकी बाउंड्रीवाल बनाने में अवरोध उत्पन्न करता था, जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी एक सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 2 डंडा भी बरामद किया है। V.O. :- आजमगढ़ जिले के बरदह थाने की पुलिस को बीते 10 अगस्त को सत्यनारायण सिंह निवासी ग्राम उसरगांवा ने थाने पर तहरीर दी कि उनके बड़े भाई राजबहादुर सिंह उर्फ मंगला जो प्रतिदिन की तरह 9 अगस्त की रात गांव से दूर अपने कमरे/पाही पर बने बरामदे में चारपाई पर सोने गए थे। सुबह खेत पर काम करने आए एक व्यक्ति ने देखा कि वे मृत पड़े हैं, पास जाकर स्पष्ट हुआ कि उनकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। इस आधार पर थाना बरदह में सुसंगत धाराओं में मुकदमा अज्ञात पर दर्जकर विवेचना की जा रही थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जिवली मोड़ से अभियुक्त आसिफ शेख और मेहताब आलम निवासीगण उसरगांवा थाना बरदह को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किये। इस मामले में एसएसपी ने खुलासा करते हुए आरोपी से पूछताछ कर बताया कि अभियुक्त आसिफ जब भी राजबहादुर सिंह के पाही व खेत की तरफ से गुजरता था तो वे अक्सर उसे गालियाँ देते थे तथा उसकी बाउंड्रीवाल बनने में भी अवरोध उत्पन्न करते थे, जिससे परेशान होकर उसने अपने एक साथी मेहताब आलम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 9/10 अगस्त की मध्यरात्रि में पाही पर सोते समय राजबहादुर पर दोनों ने डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के बाद जेल भेजा जा रहा और आगे की विधिक कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जायेगी। Bite :- हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Aug 18, 2025 13:46:39
Mathura, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है...लिहाजा स्तिथि को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोरों की टीम तैनात कर दी है CLOSE PTC- प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हालात सामान्य ना होने तक घाटों पर जाने से बचें
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 18, 2025 13:46:32
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर राजस्थान सरकार की ओर से मंडी में यूजर चार्ज लगाने के विरोध में पिछले पांच दिन से लगातार अनिश्चितकालीन हडताल कर रहे है। जीरा,खाद्य ,किराणा व्यापार संघ सहित सभी ने मंडी हडताल को समर्थन दिया है। राज्य सरकार की ओर से प्लस 50 पैसा यूजर टैक्स लगाने के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।मंडी से लेकर व्यापारी जुलुस एवं रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहा पर नारेबाजी करने के साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि पहले से व्यापारियों को टैक्स की मार झेलनी पड रही है उसके बावजूद सरकार ने यूजर टेक्स लगाया है जिससे मंडी के व्यापार पर असर पडेगा। कृषि कल्याण टेक्स पहले से है ऐसे में उसे कम करवाने को लेकर संघर्ष चल रहा था लेकिन सरकार ने अब यूजर टेक्स लगा दिया है। जिसको हटाने के लिए प्रदेश की 247 मडियों में हडताल चल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने के लिए रेली निकालकर पहुंचे और सरकार से मांग कर रहे है कि यूजर टैक्स हटाया जाए। अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बाइट धर्मेन्द्र भंडारी सचिव मंडी बाइट चम्पालाल धारीवाल अध्यक्ष खाद्य संघ
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Aug 18, 2025 13:46:20
Barmer, Rajasthan:
फर्जी बीमा क्लेम घोटाले का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार बाड़मेर पुलिस ने करोड़ों रुपये के फर्जी बीमा क्लेम घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सताराम पुत्र देरामाराम जाट निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया है। सताराम पिछले डेढ़ दशक से MPT और RGT ऑयल फील्ड्स से जुड़ा रहा है और कई पुलिसकर्मियों के साथ उसका गहरा उठना-बैठना भी सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सताराम और उसके साथियों ने राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में अलग-अलग थानों में वाहन चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज करवा कर अब तक करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक के बीमा क्लेम हड़प लिए। आरोपी चोरी बताए गए वाहनों को अरुणाचल प्रदेश में नया रजिस्ट्रेशन करवाकर तेल कंपनियों में दोबारा किराए पर चलाता था। पुलिस ने अब तक 3 ऐसे वाहन जब्त किए हैं। सताराम ज्यादातर ट्रक और ट्रेलर को टारगेट करता था ताकि भारी भरकम क्लेम मिल सके। कई मामलों में तो वाहन का अस्तित्व ही नहीं था – फर्जी दस्तावेज बनाकर इंश्योरेंस कंपनियों को चपत लगाई गई। वहीं, कुछ गाड़ियों को जला कर या कबाड़ में बेचकर भी क्लेम उठाया गया। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने पिछले 4 सालों में बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर ग्रामीण और ब्यावर जिलों में 12 से अधिक झूठे प्रकरण दर्ज करवाए। अकेले पचपदरा थाने में 9 माह में 3 फर्जी एफआईआर दर्ज करवाई गईं। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने सराहनीय काम किया है। सताराम विदेश भागने की तैयारी में था लेकिन पुलिस ने उसे जयपुर से दबोच लिया। अब पुलिस उसकी अवैध सम्पत्ति की जांच कर रही है और मामला आयकर व ईडी को भी सौंपा जाएगा। गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है। बाइट : नरेंद्र सिंह मीणा , SP बाड़मेर
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Aug 18, 2025 13:45:45
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
@devendra_jpr राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का राजसमंद के कुंभलगढ़ दुर्ग का दौरा,,,, महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट को लेकर ली बैठक,,,, उप मुख्यमंत्री ने कहा,हमारी सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है,,, प्रदेश में ऐतिहासिक होगा महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट का कार्य, जल्द मूर्त रूप में लाने पर सरकार का जोर, राजसमंद। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी राजसमंद के कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंची जहां पर उन्होंने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट को लेकर बैठक ली। इस दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, पर्यटन विभाग आयुक्त आईएएस रुक्मणी रियार, गोगुंदा विधायक प्रताप भील, होटल एसोसिएशन कुंभलगढ़ के अध्यक्ष भरत पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आभारी हैं क्योंकि उन्होंने भी महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट पर निरंतर जोर दिया है। महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट पर तीव्र गति से कार्य होगा, और यह राजस्थान के इतिहास में एक बड़ा काम होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों के द्वारा दिए गए सुझावों को अंतिम से प्लान में शामिल करने का यथा संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्किट में कुम्भलगढ़ को भी शामिल किया जाएगा। कंसल्टेंट प्लानर को महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के प्लान को जल्दी ही अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा यही है कि राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़े। कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के प्लान को जल्द अंतिम रूप से देते हुए इस सर्किट को मूर्त रूप में लाया जाएगा और इस दिशा में सभी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। तो वहीं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट के कार्यों में इस बात का ध्यान रखा जाए कि केवल पर्यटन पर ही जोर न रह जाए, महाराणा प्रताप के जीवन के पहलुओं पर भी पूरा गंभीरता से ध्यान रख कर संतुलित किया जाए, प्रताप के जीवन को सटीकता से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही उन्होंने टूरिस्ट सर्किट को लेकर भी कई निर्देश दिए। इसी प्रकार से कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी पर्यटन विकास को लेकर अपने सुझाव दिए और स्थानीय समस्याएं भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। बता दें कि इस बैठक में कंसल्टेंट की ओर से महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों जैसे गोगुंदा, हल्दीघाटी, दीवेर, छापली, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, कुंभलगढ़ आदि में प्रस्तावित विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने पेलेस ऑन व्हील्स और महाराजा एक्सप्रेस की तर्ज पर महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों के मध्य भविष्य में ट्रेन चलाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में मौजूद विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव व्यक्त किए। जानकारी के अनुसार,राज्य सरकार ने अपनी बजट घोषणा में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए के प्रावधान की घोषणा की थी जिस पर राज्य सरकार द्वारा त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है। बाइट,,,दिया कुमारी,उपमुख्यमंत्री, राजस्थान जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Aug 18, 2025 13:45:35
Jaipur, Rajasthan:
नोट - विजुअल बाइट अटैच है बाइट तीन है तीनों लगाए प्लीज एवज पांचाल जयपुर नागौर परबतसर में गौ तस्करी का बड़ा मामला आया सामने। जयपुर के गौ क्रांति मंच के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप। पशु मेले में ट्रकों में अमानवीय ढंग से भरी गईं गौ माताएं। गोरक्षकों ने ट्रकों से छुड़ाई गायें, तस्करों से हुई झड़प। तस्करों और गोरक्षकों के बीच हिंसक भिड़ंत, कई घायल। गोरक्षकों की गिरफ्तारी पर प्रदेशभर में आक्रोश। गौ क्रांति मंच का आरोप गौ तस्करों पर नहीं हुई कार्रवाई, गोरक्षकों को बनाया गया निशाना। देवकीनंदन पुरोहित का आरोप पशु मेले में खुली छूट तस्करों को। गौरक्षा मंच की मांग गोरक्षकों की रिहाई व तस्करों की गिरफ्तारी हो तुरंत। गौरक्षकों की गिरफ्तारी पर गौ भक्तों में आक्रोश, पूरे प्रदेश में हलचल। एंकर परबतसर पशु मेले में गौ माता को छुड़ाने पर गौ तस्करी करने वाले युवकों ने गोरक्षकों पर हमला कर दिया, नागौर जिले के परबतसर में चल रहे पशु मेले के दौरान गौ तस्करी का मामला तूल पकड़ गया है। जानकारी के अनुसार, कई ट्रकों में गौ माताओं को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इन ट्रकों में न तो चारे-पानी की कोई व्यवस्था थी और न ही आवश्यक कानूनी दस्तावेज मौजूद थे। इस पर गोरक्षकों ने विरोध जताते हुए ट्रकों से गायों को छुड़ाना शुरू किया, जिस पर तस्करों और कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर गोरक्षकों पर हमला कर दिया। झड़प में कई गोरक्षक घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती सहित कई गोरक्षकों को बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया। देर रात साध्वी जी को तो रिहा कर दिया गया, लेकिन अन्य गोरक्षकों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के गोरक्षकों में भारी आक्रोश है। इस घटनाक्रम के विरोध में रविवार को जयपुर स्थित गौ क्रांति मंच के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गोरक्षकों को रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। गौ सांसद देवकीनंदन पुरोहित ने पशु मेले में खुलेआम पशु क्रूरता अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। गौरक्षा मंच ने तीन प्रमुख मांगें रखीं गोरक्षकों की तत्काल रिहाई, तस्करों पर कठोर कार्रवाई और पशु मेले में कानून की सख्ती से पालना। मंच ने सरकार को चेताया कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। बाइट- 1 बाइट - 2 बाइट - 3 बाइट तीन है तीनों की लगाए प्लीज
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Aug 18, 2025 13:45:30
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
न्यूज़ स्क्रिप्ट गोरखपुर रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 18-8-2025 Location: गोरखपुर स्लग: सांसद जी ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ लिया,CM योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी एंकर: गोरखपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रीजेंसी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर सांसद रवि किशन पर मज़ाकिया अंदाज़ में चुटकी ली और कहा कि हमारे सांसद जी ने खुद ही अपने घर के सामने का अतिक्रमण तोड़ दिया। अब वहां फोरलेन सड़क, नाला और यूटिलिटी डक का निर्माण हो चुका है, जिससे जनता को सुविधा तो मिली ही है, साथ ही सांसद जी के घर की सुरक्षा भी मज़बूत हो गई है। गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड, गुलहरिया में बने रीजेंसी हॉस्पिटल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अस्पताल स्पेशियस लैंड पर बना है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा। सीएम ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि पहले जब सड़क सिंगल लेन थी तो ट्रक गुजरते ही सांसद रवि किशन के घर के शीशे तक चटक जाते थे। लेकिन अब फोरलेन सड़क और नाले के निर्माण के बाद सब कुछ सुरक्षित है। सीएम योगी ने डेढ़ साल पहले शुरू हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत हमारे सांसद जी ने अपने घर के सामने से की थी। अब जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ सुगम यातायात और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उतनी ही ज़रूरी हैं। रीजेंसी हॉस्पिटल से गोरखपुर और आसपास के लगभग पांच करोड़ लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। रवि किशन के पड़ोसियों ने भी इस विकास कार्य पर संतोष जताया। बाईट: संगम सिंह, रवि किशन के पड़ोसी “सांसद जी हमारे बगल में ही रहते हैं। उनके आने से इस पूरे क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। पहले यहां सिर्फ एक ही वाहन निकल पाता था, अब फोरलेन सड़क ने पूरी तस्वीर बदल दी है।” बाईट: दीपक जायसवाल, रवि किशन के पड़ोसी। “आज नौका विहार क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां फिल्मों की शूटिंग भी होती है और लोगों को रोजगार का अवसर भी मिल रहा है।” सीएम योगी के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन पर की गई उनकी चुटकी ने पूरे माहौल को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना दिया।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Aug 18, 2025 13:45:21
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर: गणपति पूजा कार्यक्रम में पहुँचीं विधायक रागिनी सोनकर, विरोधियों पर साधा निशाना वीडियो वारयल जौनपुर। मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीती रात वह जौनपुर में आयोजित गणपति पूजा महासमिति के कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहाँ उन्होंने अपने राजनीतिक सफर पर चर्चा करते हुए विरोधियों पर तंज कसा। रागिनी सोनकर ने कहा, “कुछ क्यूट-क्यूट डॉगी हाथी के पीछे-पीछे भौंकते हैं। क्यूट इसलिए कह रही हूं ताकि उन्हें बुरा न लगे। हाथी के आगे वाले लोग बप्पा को हाथ जोड़कर झुककर प्रणाम करते हैं, लेकिन पीछे वाले डॉगी इसलिए भौंकते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग हाथी को प्रणाम कर रहे हैं, उन्हें नहीं।” उनका यह बयान सीधे तौर पर विरोधियों पर निशाना साधने के रूप में देखा जा रहा है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 18, 2025 13:33:53
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलन्दशहर *ब्लैकमेलिंग से आहत नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने की थी आत्महत्या?* बुलंदशहर: आहार में ज़हरीला पदार्थ के सेवन से नाबालिग की मौत का मामला... मृतका के परिवार ने गांव के 3 दबंगों पर बेटी से गैंगरेप का लगाया आरोप। एफआईआर में दावा... आरोपियों ने गैंगरेप की घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों पर घटना के वीडियो के आधार पर नाबालिग को ब्लैकमेल करने का भी आरोप। एफआईआर में घटना से आहत होकर पीड़िता के आत्महत्या के लिए मजबूर होने की लिखी गई बात। 14 अगस्त को नाबालिग ने खाया था ज़हर, 16 अगस्त को उपचार के दौरान हुई नाबालिग की मौत। पुलिस को बिना सूचना दिए परिवार ने कर दिया था नाबालिग का अंतिम संस्कार। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर पीड़िता से हुए गैंगरेप का वीडियो वायरल करने का भी लगाया आरोप मृतका के पिता की तहरीर पर आहार थाने में दबंगों पर गैंगरेप का मामला हुआ दर्ज। 9 अगस्त को गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप, आहार के एक गांव का मामला। एसपी देहात ने बताया कि आज एक महिला ने थाना आहार पर आकर सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ तीन युवकों के द्वारा बीती 9 तारीख को गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपियों में से एक युवक के द्वारा 14 अगस्त को मृतका को घटना से संबंधित वीडियो को वायरल करने की सूचना दी गई थी, इसके बाद मृतका ने जहर खा लिया था, परिजनों ने गंभीर हालत में मृतका को इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, आज उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही मुख्य आरोपियों में से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है अन्य आरोपी गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी। बाइट - डॉ तेजवीर सिंह एसपी देहात
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Aug 18, 2025 13:33:46
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने तीन बच्चों संग खाया ज़हर, छह वर्षीय बेटे की मौत REPORT-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। आनन-फानन में परिवारजन सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसके दो बच्चे गंभीर हालत में इलाजरत हैं। जानकारी के अनुसार, सबरहद गांव निवासी सविता पत्नी दीप चन्द्र ने घरेलू कलह से आहत होकर बंद कमरे में अपने तीन बच्चों के साथ ज़हर का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिवारजन घबराकर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि सविता, उसका 8 वर्षीय बेटा और 8 माह का शिशु अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बाईट विनय कुमार पीड़ित का भाई बाईट सचिन कुमार मौर्य डॉक्टर
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Aug 18, 2025 13:33:40
Jalaun, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- जालौन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है...यहा फोन चलाने से मना करने पर एक किशोरी ने सुसाइड की कोशिश की है CLOSE PTC- मोबाइल किस तरह लोगों के जीवन का प्रभावित कर रहा है...ये जालौन की ये घटना उसका एक उदाहरण है
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top