Back
प्रतापगढ़ में लॉटरी ठगी: महिला से 3.5 लाख की धोखाधड़ी!
HUHITESH UPADHYAY
Aug 17, 2025 04:16:57
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 1708ZRJ_PRTP_ACTION_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : लॉटरी के नाम पर प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ डेढ़ साल पहले साढ़े 3 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एंकर/इंट्रो : लॉटरी के नाम पर प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ डेढ़ साल पहले साढ़े 3 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
साइबर थाना अधिकारी हरिसिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले 8 दिसंबर 2023 को धरियावद की खुन्ता निवासी कलावती पांचाल ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसके पास तीन महीने पहले एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें बताया गया कि उसके लॉटरी खुली है और उसको अपने आधार कार्ड और फोटो भेजना है। इस दौरान उससे कोई रुपए नहीं मांगे गए। कुछ समय बाद वापस फोन आया कि उसकी लॉटरी की राशि स्वीकृत हो गई है जिसकी प्रोसेसिंग फीस उसको जमा करनी होगी जिस पर वह उन लोगों के झांसे में आ गई और अलग-अलग खातों में उसने 3 लाख 53 हजार 999 रुपए जमा करवा दिए। बाद में उनके वह नंबर बंद आने लगे तो ठगी का एहसास होने पर उसने प्रकरण दर्ज करवाया. जिसमें साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक खातों को फ्रिज करवाया और मोबाइल नंबर तथा बैंक खातों से हुए ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू की। इस मामले में लिप्त मध्य प्रदेश के सतना निवासी रामराज पटेल और नरेंद्र कोल को आज गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि अपने साथियों के कहने पर उन्होंने मोबाइल लेने और बैंक खाता खुलवाने के लिए अपने दस्तावेज दिए थे, और उन्हें बैंक खातों तथा मोबाइल से यह ठगी की गई। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowAug 17, 2025 06:47:50Jhansi, Uttar Pradesh:
एंकर-झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहे से चित्रा रोड के बीच में एक दर्दनाक हादसा हुआ। डोमिनोस पिज़्ज़ा के सामने सड़क पर पड़ी डस्ट के ढेर पर सवारियों से भरी एक ऑटो टैक्सी चढ़कर पलट गई। इस घटना में ऑटो सवार कई सवारियां घायल हो गईं, जबकि एक महिला को गंभीर चोट आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो टैक्सी सड़क पर पड़ी डस्ट के ढेर पर चढ़कर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत ऑटो को उठाकर सीधा किया और घायलों की मदद की। घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowAug 17, 2025 06:47:19Sehore, Madhya Pradesh:
सीहोर
सीहोर के बुधनी चौका मिडघाट क्षेत्र में रेलवे पुलिस द्वारा अर्चना तिवारी की सर्चिंग की
रानी कमलापति एवं नर्मदा पुरम की रेलवे पुलिस द्वारा की गई है सर्चिंग
शनिवार को कई घंटे की सर्चिंग के बाद नहीं मिला अर्चना तिवारी का कोई सुराग,
बुधनी के मीडघाट चौका क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल, झाड़ियो, एवं नदियों में की गई सर्चिंग,
अर्चना तिवारी, जो इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थीं, 7 अगस्त 2025 को अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक गायब हो गईं।
0
Report
CDChampak Dutta
FollowAug 17, 2025 06:47:11Kaji Chak, West Bengal:
*আশ্রমের ভিতরেই মারধর,অভিযোগ পাল্টা অভিযোগে সরগরম আশ্রম চত্বর,উভয়পক্ষই প্রশাসনের দারস্ত। গণ্ডগোলের ভিডিও ফুটেজ প্রকাশ্যে আসতেই শুরু শোরগোল।*
এমনই ঘটনার সিসিটিভি ফুটেজ সামনে এসেছে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার চন্দ্রকোনা পৌরসভার ১২ নম্বর ওয়ার্ড ভেয়েরবাজারে অবস্থিত দক্ষিণেশ্বর রামকৃষ্ণ সংঘ আদ্যাপীঠের চন্দ্রকোনা শাখায়।আশ্রম লাগোয়া বাড়ি এক মহিলা রুমা বারিকের অভিযোগ,তিনি ওই আশ্রমের এক ভক্ত তিনি কাল আশ্রমে যান তখন আশ্রনের এক সদস্য প্রশান্ত সেন তার উপর চড়াও হয় তাকে মারধর করে মোবাইল ছাড়িয়ে নেয় বলে অভিযোগ। ইতিমধ্যে আশ্রমের সদস্য প্রশান্ত সেনের বিরুদ্ধে চন্দ্রকোনা থানায় পুলিশের কাছে লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছেন রুমা দেবী।রুমার অভিযোগ, একজন মহিলার গায়ে কিভাবে হাত তুলতে পারে তাই তিনি প্রশাসনের দারস্থ হয়েছেন।তার এও দাবি আশ্রমের কোচিং সেন্টারের দায়িত্বে ছিলেন তিনি।পাল্টা আশ্রমের সদস্য প্রশান্ত সেন সহ আশ্রমের কর্মকর্তারাও ওই মহিলার বিরুদ্ধে আশ্রমে ঢুকে ভিডিও তোলা ও বিশৃঙ্খলার অভিযোগ তুলেছেন।আশ্রম পরিচালনায় নতুন কমিটি তৈরি হয় গতকাল আশ্রমে সেই নতুন কমিটির মিটিং চলছিল আর সেসময় রুমা বারিক নামের ওই মহিলা আরও বেশকয়েকজনকে নিয়ে ঢুকে পড়ে মিটিং চলাকালীন,বিশৃঙ্খলা তৈরি করে এবং ভিডিও তোলার চেষ্টা করে।তারই প্রতিবাদ করলে এই ঘটনা ঘটে,তবে আশ্রমের সদস্য প্রশান্ত সেন মহিলার মোবাইল ফোনটি কেড়ে নেয়,মারধরের ঘটনা আশ্রমের তরফে অস্বীকার করা হয়েছে।গতকাল আশ্রমে মারধরের ঘটনার খবর যায় চন্দ্রকোনা থানায়,আশ্রমে পুলিশ পর্যন্ত যায় বলে জানাগেছে।গোটা ঘটনা নিয়ে উভয়পক্ষই গতকালই চন্দ্রকোনা থানার দ্বারস্থ হয়।অভিযোগ পাল্টা অভিযোগে চর্চায় চন্দ্রকোনার এই আশ্রম।
ছবি বাইট 2c তে
SLUG- 1708ZG_WMID_ASHRAM_R
বাইট
১)রুমা বারিক(অভিযোগকারী)
২)প্রশান্ত সেন(অভিযুক্ত আশ্রমের সদস্য)
৩)সেখ আমিরুদ্দিন(স্থানীয়)
৪)ডঃ গৌতম প্রতিহার(আশ্রমের সহ সভাপতি)
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowAug 17, 2025 06:45:22Darbhanga, Bihar:
स्लग- डाइवर्जन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, प्रखड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल पहले ही टूटा, सड़क पुल नही , बनने के कारन ग्रामीण परेशान,जिला अधिकारी ने अधिकारियों को दिया निर्देश,सरकारी नाव चला ग्रामीणों की करे मदद,
एंकर-दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सहोरवाघाट पर सड़क पुल नहीं बनने के कारन लोग किसी तरह डाइवर्जन के सहारे आते और जाते थे लेकिन लगातार बारिश होने के कारन कमला ब्लां नदी के जल स्तर में तेज़ी से वृद्धि होने के कारन यहाँ बने डाइवर्जन नदी की जलधारा में जलसमाधि ले लिया ऐसे में अब लोगो के पास नाव ही सहारा बना है | लोग यहाँ जान जोखिम में डाल कर नाव से ही आना जाना करते है हालत ऐसे है की जो बाइक सड़क पर फर्राटे भरते दिखाई देते है वही बाइक नाव पर लाद लो इस पार से उस पार हो रहे है | बताया जाता है की यह समस्या पिछले तीन वर्षो से ऐसी ही बानी है लेकिन कोइ इनकी समस्या का हल करनेवाला नहीं दिखाई दे रहा है | जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार खुद वर्ष 2021 में ही यहाँ पुल बनाने की घोषणा की थी इसी बीच पिछले दो वर्ष पहले यहाँ बना पुराना पुल भी एक भरी भरकम ट्रक के कारन ध्वस्त हो गया था और हालत ऐसे है की यहाँ न तो अभी तक पुराना पुल पूरी तरह तोड़ कर हटाया गया ना ही नया पुल का निर्माण अब तक पूरा हुआ है | यही कारन है की इस पुल के ध्वस्त होने के बाद से ही सात पंचायत के हजारो की आबादी सीधे प्रभावित हो गयी प्रखंड मुख्यालय से संपर्क एक तरह से कहे तो टूट गया लोगो की परेशानी यू ही हर वर्ष बानी है आगे कब तक ऐसी रहेगी इसका कोइ ठिकाना नहीं | स्थानीय लोगो के आलावा इसधर से रोजाना आने जाने वाले लोगो ने भी अपनी पीड़ा मीडिया को बताई |
वही सरकारी स्कुल के शिक्षक बबलू दास ने बताया की वे रोजाना इसी नाव से स्कुल आते जाते है पिछले वर्ष जब वे अपनी बाइक के साथ नाव से जा रहे थे तभी नाव डूबने लगी ऐसे में उनका बाइक भी नदी में दुब गया खुद किसी तरह जान बचा पाया बाद में ग्रामीणों की मदद से काफी परिश्रम के बाद नदी से बाइक को खोज निकला था | नदी में नाव पर बाइक रख रोजाना पार करने वक्त एक भय बना रहता है कही फिर से कोइ दुर्घटना न हो जाए | वे चाहते है की जल्द यहाँ पुल का निर्माण हो ताकि आम लोगो को सुविधा मिल सके |
वही एक्टिविस्ट विनोद कुमार ने बताया की कुशेश्वरस्थान के सतीघाट और राजघाट का यह मुख्य मार्ग है इसी मार्ग पर सहोरवाघाट पर नए पुल बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने वर्ष 2021 में की थी तब तोडा बहुत पुल का काम हुआ फिर बंद होगया इसके बाद यहाँ जो पुराना पुल था वह भी दो तीन वर्ष पहले ध्वस्त हो गया इसके बाद लोग यहाँ डाइवर्जन बनाये किसी तरह टूटे फूटे सड़क से लोग आ जा रहे थे लेकिन कमला नदी में पानी बढ़ने के बाद वह डाइवर्जन भी डूब गया इसके बाद यहाँ के लोगो के लिए एक मात्र सहारा नाव बचा और इसी नाव के सहारे लोग आ जा रहे है | सात पंचायत का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया इसके वावजूद यहाँ किसी का ध्यान नहीं है | बच्चे की पढ़ाई, किसानो के आने जाने और व्यवसाई वाले लोगो की परेशानी बढ़ गयी है हद तो यह है की अब तक पुराना प;पुल को न ही पूरी तरह ध्वस्त किया गया न ही नया पुल तैयार किया जा रहा है |
वही दरभंगा DM कौशल कुमार ने कहा कि नदी में पानी आने की सूचना मिली है सरकारी नाव चलाने का निर्देश दिया गया है जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो,
बाइट-एक्टिविस्ट विनोद कुमार,ग्रामीण
बाइट-बबलू दास, शिक्षक,
बाइट-कौशल कुमार,DM, दरभंगा,
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 17, 2025 06:45:16Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक फोर व्हीलर में जबरदस्त धक्का मारा। हादसा इतना जबरदस्त था कि फोर व्हीलर पर सवार एक इंजीनियर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास की है। मृतक इंजीनियर की पहचान रोहतास जिले के रहने वाले सत्येंद्र तिवारी का पुत्र विकास राज एवं घायल भाई की पहचान प्रिंस तिवारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि विकास राज मुंगेर में भूमि संरक्षण विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। आज वह अपने फोर व्हीलर गाड़ी से सवार होकर छोटे भाई के साथ रोहतास जिला अपने भाई से मिलने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टोल टैक्स के पास फोर व्हीलर में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि फोर व्हीलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और फोर व्हीलर में सवार इंजीनियर विकास राज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि छोटे भाई प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है मिली जानकारी के अनुसार लाखों थाने के पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है। फिलहाल इंजीनियर विकास राज की मौत के बाद सदर अस्पताल में गम का माहौल उत्पन्न हो गया।
बाइट नरेंद्र तिवारी चाचा
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowAug 17, 2025 06:35:58Karauli, Rajasthan:
करौली । मदन मोहन मंदिर में नंदोत्सव,
राजभोग आरती पर दचका दौंद का आयोजन,
कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई के रूप में भगवान की प्रसादी, खिलौने, रुपए और अन्य खाद्य सामग्री लुटाने की है परंपरा,
हल्दी मिश्रित घोल का भी श्रद्धालुओं पर छिड़काव,
शहर के गोपाल जी, नवल बिहारी सहित कई अन्य मंदिरों में भी होता है आयोजन,
नंद उत्सव बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु,
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowAug 17, 2025 06:35:29Churu, Rajasthan:
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत
मोबाइल-9024381575
@ manoj98346
सरदारशहर।
रोडवेज बसों में भेड़ बकरियों की तरह भरे गए भविष्य के पटवारी,
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज आयोजित हो रही है पटवारी भर्ती परीक्षा,
3 घंटे खड़े होकर सफर तयकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगे अभ्यर्थी,
बस चलने के बाद भी दरवाजे के बाहर तक लटके रहे अभ्यर्थी,
3 घंटे खड़े होकर सफर करने वाले विद्यार्थी कैसे देंगे आराम से परीक्षा,
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज दो पारियों में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। लेकिन अभ्यर्थियों के लिए यह निशुल्क की यात्रा किसी परेशानी से कम नहीं है। सरदारशहर के महिला अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र चुरु तो वही पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बीकानेर आया है। ऐसे में सरदारशहर से बीकानेर के लिए पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसे नहीं होने के कारण अभ्यर्थी रोडवेज बसों में भेड़ बकरियों की तरह भरकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने पर मजबूर है। सरदारशहर से बीकानेर का सफर तय करने के लिए करीब 3 घंटे तक इन अभ्यार्थियों को खड़े होकर बीकानेर पहुंचाना पड़ेगाऔर ऐसे में आप समझ सकते हैं कि 3 घंटे तक खड़े होकर सफर करने के बाद किस तरह से अभ्यर्थी आराम से परीक्षा दे पाएंगे। लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ है जब-जब बड़ी परीक्षाएं आयोजित होती है तब तक रोडवेज बसों में इसी प्रकार से अभ्यर्थी खड़े होकर परीक्षा केंद्र तक सफर तय करते हैं। अभ्यार्थियों की संख्या इतनी ज्यादा है की पूरी बस भरने के बाद भी बस जब रवाना होती है तो अभ्यर्थी गेट पर लटके रहते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि अगर इन अभ्यर्थियों के साथ कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा की घोषणा करने के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से पर्याप्त बसों की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती है। वही सरदारशहर रोडवेज बस स्टैंड के यातायात प्रबंधक विक्रमसिंह सोलंकी ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा को देखते हुए हमारी ओर से चूरू और बीकानेर के लिए अतिरिक्त बसे भी भेजी गई है। हालांकि यातायात प्रबंधक ने अपनी नाकामी छुपाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है जैसे ही अभ्यर्थियों की संख्या पूरी होती है वैसे ही अतिरिक्त बस में अभ्यर्थियों को भेजने की व्यवस्था की गई है। लेकिन अधिकारी चाहे कुछ भी कहो पर वीडियो में दिख रही तस्वीरे साफ बयां करती है कि अभ्यर्थी इस निशुल्क की यात्रा में कितनी परेशानियों का सामना कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच रहे हैं।
बाइट- विक्रमसिंह सोलंकी, यातायात प्रबंधक
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowAug 17, 2025 06:35:05Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर
विधानसभा चौरासी
अखिलेश शर्मा
लोकेशन चौरासी
हेडलाइन - जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, दांव पर लगे 1.52 लाख जब्त
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने सरथुना के जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दांव पर लगे 1.52 लाख रुपए बरामद किए है। पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात के अरवल्ली के रहने वाले है। वे गुजरात के सेट राजस्थान के सरथुना के जंगलों में जुआ खेल रहे थे। जुआरियों को पकड़ने पुलिस को 3 किमी तक पैदल जंगल में जाना पड़ा।
बॉडी - धबोला थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि राजस्थान- गुजरात के सरथूना बॉर्डर के पास जंगलों में कुछ लोगों द्वारा जुआ सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगल में गाड़ी जाने का रास्ता नहीं होने की वजह से पुलिस जीप को सड़क पर ही खड़ी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम पैदल ही जंगलों में पहुंची। सरथूना के जंगल में पेड़ों के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने घेरा डालकर सभी जुआरियों को दबोच लिया। ताश के पत्तों पर सभी लोग जुआ खेल रहे थे। वही मौके से 1 लाख 52 हजार 900 बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआ खेलते गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघरज ओर पहाड़िया निवासी डाया भाई पदमचंद ओड, राजू भाई पुत्र गोकुल भाई कटारा, किरीट भाई पुत्र रामसिंह ओड, रमण भाई पुत्र खेमा भाई वंजारा, प्रतीक भाई पुत्र हंसमुख भाई निवासी सेटेलाइट हाइट्स अहमदाबाद, जिग्नेश पुत्र राजू, फरीद पुत्र हुसैन शेख, जिगर पुत्र डाया भाई ओड, भरत भाई पुत्र पवन भाई डामोर को गिरफ्तार किया है।
बाइट - रिजवान खान थानाधिकारी धंबोला
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowAug 17, 2025 06:33:54Pilibhit, Uttar Pradesh:
एंकर- पीलीभीत की तहसील पूरनपुर क्षेत्र में कृष्ण जन्म अष्टमी महोत्सव के अवसर पर सजी झांकियों ने लोगो को भावुक कर दिया,भावुक इस लिये क्योकि पहलगाँव में मारे गए निर्दोष लोगों के शव यहां झांकी के माध्यम से देखने को मिले, इतना ही नही इस घटना के बाद आतंकवादियों का संघार करने के लिये चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर की भी झलक देखने को मिल रही है,
वी ओ 1-जन्मस्टमी के अवसर पर खून से लथपथ शव और पास में लिखा हुआ ,बता तेरा नाम क्या, इस दृश्य ने एक बार फिर पहलगांव की घटना को जिंदा कर दिया ,,पीलीभीत की पूरनपुर तहशील में जन्माष्टमी के अबसर पर पहलगाँव घटना और ऑपरेशन सिंदूर की झांकी सबसे ज्यादा देखी जा रही है,जमीन पर खून से लथपथ शव,इस बात की गवाही दे रहे है कि भगवान के जन्म दिन के अबसर पर भी आज भी टीस है, सभी भारत बसियो के दिल मे भले ऑपरेशन सिंदूर ने बदला ले लिया हो, लेकिन पहलगाँव की घटना इस अबसर पर भी लोगो के जहन से नहीं जाती,सबसे ज्यादा भीड़ इसी झांकी को पास लगी है लोग अपने कैमरों में दर्दनाक तस्वीर को कैमरे में कैद करने में लगे रहे,
0
Report
PSPramod Sharma
FollowAug 17, 2025 06:33:47Noida, Uttar Pradesh:
*अनीश बना कृष्णा,बोला हिंदू धर्म से प्रभावित हूं कर रहा हूँ घर वापिसी*
- खंडवा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण से प्रभावित होकर मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, अनीश से बना कृष्णा...
- खंडवा में जन्माष्टमी पर अनोखी भक्ति का आया मामला, मुस्लिम युवक अनीश ने अपनाया सनातन धर्म, बना ‘कृष्णा’...
- कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक अनोखा और प्रेरणादायी प्रसंग सामने आया है। इस दिन जहां देशभर के मंदिरों में भक्तगण भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण कर जन्मोत्सव मना रहे थे, वहीं खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में मुस्लिम युवक अनीश ने इस्लाम धर्म का त्याग कर सनातन धर्म को अपनाया। धर्म परिवर्तन की विधि विधान पूरी होने के बाद अनीश का नामकरण संस्कार भी हुआ और उसका नया नाम रखा गया – कृष्णा। मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा कर युवक का भव्य स्वागत किया गया। युवक कृष्णा (पूर्व में अनीश) ने बताया कि बचपन से ही वह भागवत कथाओं में भगवान कृष्ण के चरित्र, उनकी मित्रता, त्याग और करुणा से जुड़े प्रसंगों को सुनता आया था। इन कथाओं ने उसके मन पर गहरा प्रभाव डाला। विशेषकर भगवान कृष्ण के बचपन की लीलाएं और गीता के उपदेश उसे जीवन की सच्चाई के करीब ले जाते रहे। धीरे-धीरे उसमें कृष्ण भक्ति की गहरी आस्था उत्पन्न हुई और उसने निर्णय लिया कि वह भी अपनी शेष जीवन यात्रा श्रीकृष्ण के मार्गदर्शन में गुजारेगा। इसी कारण उसने जन्माष्टमी जैसे पावन दिन को अपने धर्म परिवर्तन का शुभ अवसर चुना।
पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
युवक अनीश की धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होते ही मंदिर में मौजूद भक्तों और हिंदूवादी नेताओं ने युवक का पुष्पवर्षा कर सनातन धर्म में वापसी का स्वागत किया। इस मौके पर हिंदूवादी नेता अभय जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का उदाहरण है कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति किसी धर्म, मज़हब या सीमा में बंधी नहीं है। जब किसी के मन में सच्ची आस्था उत्पन्न होती है तो वह हर बंधन से ऊपर उठकर जीवन का सही मार्ग चुन लेता है।
*युवक ने कही मन की बात*
युवक कृष्णा ने कहा “मैंने यह कदम किसी दबाव या प्रलोभन में नहीं बल्कि अपने मन की सच्ची आस्था से उठाया है। कृष्ण की लीलाएं और उनके जीवन के प्रसंगों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मैंने जब भी भगवद गीता का श्रवण किया, उसमें जीवन के हर प्रश्न का उत्तर पाया। जन्माष्टमी मेरे लिए भगवान कृष्ण के जीवन का प्रतीक पर्व है, इसलिए मैंने इसी दिन को अपने जीवन का नया आरंभ बनाने के लिए चुना।”
बाइट- कल का अनीश आज का कृष्णा
बाइट- महादेवगढ़ मंदिर के संचालक अशोक पालीवाल
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowAug 17, 2025 06:33:29Panna, Madhya Pradesh:
खबर का अपडेट
तालाब में कूदी महिला का शव परिजनों ने ढूंढ लिया है । मृतिका रेखा कुशवाहा 25 वर्ष कल शाम तालाब में कूद गई थी । पति ने ससुराल चलने की बात पर डांट लगाई थी । जिससे पत्नी ने आपा खो दिया और दो नन्हे मुन्ने बच्चों की मां ने मोटरसाइकिल से कूदकर तालाब में छलांग लगा दी । अजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिपटा मोहल्ले की निवासी इस महिला के इस तरह जान दे देने से पति सास , ससुर , परिजन अचंभित हैं । ससुर का कहना है कि हंसी खुशी बहु रक्षाबंधन में मायके राखी बांधने गई थी । वापस आने पर ऐसा हादसा हो जाएगा सोचा न था.....
थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी
बाइट मूलचंद कुशवाहा मृतिका का ससुर
0
Report
PSPramod Sharma
FollowAug 17, 2025 06:33:23Noida, Uttar Pradesh:
खरगोन (एमपी)
*नदी के उफान में बहने की लाइव तस्वीर*
- एमपी खरगौन के रतनपुर मार्ग पर पुलिया पार करते हुए रुपारेल नदी की बाढ़ में एक युवक बहा ...
- पुलिया पर पानी होने के बाद जान जोखिम में डालकर निकल रहा था युवक...
- 27 वर्षीय युवक कालू पिता फत्तू बताया जा रहा है झिरन्या निवासी
- झिरन्या क्षेत्र में रूक रूक कर दो दिन से हो रही है बारिश, नदी नाले चल रहे है उफान पर
- प्रशासन की अपील का लोगो पर नही हो रहा है असर, जान जोखिम में डालकर पुलिया रपटे पार कर रहे है लोग
- मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस, ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर युवक की कर रहे है तलाश
- चैनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर मार्ग पर पुलिया पर देर शाम हुई घटना...
(युवक के बहने की लाइव तस्वीर)
0
Report
MKMANISH KUMAR
FollowAug 17, 2025 06:32:23Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:
औरंगाबाद पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की आज से शुरू हो रही मतदाता अधिकार यात्रा पर जमकर तंज कसा है।उन्होंने कहा कि महागठबंधन जान चुकी है कि उनकी हार निश्चित है।ऐसे में , हार के बाद एसआईआर को अपनी हार की वजह बताने में कोई दिक्कत नहीं हो,इसी कारण राहुल यात्रा पर निकल रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के किसी भी मामलों को जनता के बीच मुद्दा बनाकर उन्हें बरगलाना महागठबंधन के सभी नेताओं की आदत बन चुकी है और इसी को लेकर कई बार उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी है ।
बाइट - उपेन्द्र कुशवाहा,आरएलएम प्रमुख।
0
Report
HGHarish Gupta
FollowAug 17, 2025 06:32:13Chhatarpur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिग न्यूज
छतरपुर।
पाँश कालोनी मे महिला शिक्षक के घर लाखो की चोरी ताला तोड़कर सूने मकान मे की चोरी ,चोर सोने चांदी के सामान कैश सहित 25 लाख से अधिक का सामान चोरी करके भागे ,महिला शिक्षक कृष्ण जन्मोत्सव मनाने मथुरा -वृदांवन गई थी ,वापिस लोटते समय मिली सूचनापुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की ,ओरछा रोड़ थाने के पेप्टेक टाउन के बंगला नंबर 7 की घटना ।
बाईट-आरती पाठक -शिक्षक
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 17, 2025 06:32:13Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
बिजली विभाग की चेकिंग में अनियमितता पाए जाने पर 13 पर मुकदमा दर्ज, 278 लोगों द्वारा बिल न जमा करने पर विच्छेदन, करीब 41 लाख रुपए की हुई राजस्व वसूली।
Anchor :- सूबे में बिजली आपूर्ति को लेकर आये दिन सरकार की तरफ से तमाम दावे किये जाते हैं और चोरी पर लगाम को लेकर तमाम प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन हालात में अभी भी सुधार नहीं हो पा रहा है। जनपद आजमगढ़ के शहर क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। विभाग के अनुसार जिन क्षेत्रों में बिजली की राजस्व वसूली नहीं हो रही तथा विद्युत चोरी की सूचना के आधार पर उन क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है।
V.O. :- विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर जहां-जहां पर राजस्व वसूली नहीं हो रही है या विद्युत चोरी की संभावना है वहां पर उन क्षेत्रों में खंड स्तर पर की टीम चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया गया जिसमें जिले के शहर क्षेत्र पुरानी सब्जी मंडी और गुरु टोला मोहल्ला में बिजली चेकिंग के दौरान विधिक कार्रवाई भी की गई। 3 घंटे की चेकिंग में 13 लोग विद्युत में अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई। साथ ही 278 लोग जिनका 10 हजार से ऊपर बकाया रहा उनकी विच्छेदन की कार्रवाई की गई और करीब 41 लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया। यह अभियान अनवरत चलाया जा रहा है, विभाग ने लोगों से अपील किया कि समय से बिल जमा कर दें। बिजली विभाग उपभोक्ताओं से कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर घरों के लोड को अपडेट कर स्वीकृत करा लें, जिससे बिजली के सिस्टम सही ढंग होकर आपूर्ति लगातार बनी रहे।
Bite :- रवि अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत प्रथम खंड, आजमगढ़
0
Report