Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

मौलाना कल्बे जावेद का सरकार पर बड़ा हमला, वक्फ संपत्तियों का सच!

NJNEENA JAIN
Aug 06, 2025 18:15:13
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date.....6.8.2025 Name.... Neena jain location... saharanpur anchor....शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जावेद नकवी का सरकार पर बड़ा हमला सहारनपुर पहुंचे शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु मौलाना कल्बे जावेद नकवी ने वक्फ बिल संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाना चाहती है और वह केवल एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार को अगर हिंदू समुदाय से नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय से फायदा नजर आएगा तो वह मुसलमानों के पक्ष में भी काम करना शुरू कर देगी।मौलाना ने मस्जिदों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को भी कट्टरपंथी सोच करार दिया। वहीं बाबरी मस्जिद को लेकर भी उन्होंने कहा कि अगर वहां मस्जिद बनाने से सरकार को फायदा होता तो आज वहां मंदिर की नहीं, मस्जिद की जंग होती।आपको बता दें कि मौलाना कल्बे जावद नकवी 12 साल बाद सहारनपुर के छोटे इमामबाड़े में आयोजित शब्बेदारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार के इरादों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। बाईट:-मौलाना कल्बे जवाद नकवी, धर्मगुरु – शिया समुदाय
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJAMNJAY SINHA
Aug 06, 2025 18:15:50
Mahasamund, Chhattisgarh:
लोकेशन-महासमुंद एंकर-छत्तीसगढ़ ने खनिज विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) ने राज्य में हाल ही में प्राप्त संयुक्त अनुज्ञा क्षेत्र में निकल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह के तत्वों (PGEs) की खोज की है। यह खोज महासमुंद जिले के भालुकोना–जामनीडीह निकल, क्रोमियम और PGE ब्लॉक में हुई है। यह खोज राज्य में रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और उनके सतत विकास के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की खनिज समृद्धि की स्थिति और मजबूत हुई है। यह खोज आधुनिक तकनीक, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में उपयोगी खनिजों की खोज की दिशा में अद्भुत संभावनाओं की नींव रखती है। छत्तीसगढ़ शासन वैज्ञानिक एवं विस्तृत खनिज अन्वेषण तथा विकास को पूर्ण समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य शासन द्वारा रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। DGM, छत्तीसगढ़ ने एक क्रिटिकल मिनरल सेल का गठन किया है, जो शोध, शैक्षणिक एवं पेशेवर संस्थानों के साथ सहभागिता बढ़ाकर खनिज अन्वेषण एवं परिशोधन को प्रोत्साहित कर रहा है। इस खोज से छत्तीसगढ़ भारत के रणनीतिक खनिज मानचित्र में एक केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए कटिबद्ध है। बढ़ती वैश्विक मांग के मद्देनज़र, हरित ऊर्जा एवं हाई-टेक तकनीकों के लिए आवश्यक खनिज जैसे निकल और प्लेटिनम समूह के तत्व भविष्य की तकनीकों की रीढ़ हैं। बाइट-प्रीतम, सरपंच ग्राम जमदरहा बाइट-मलिक चौहान, निवासी भालूकोना Janmajay Ssinha, Mahasamund(C. G.), Mo. 9826554944
0
Report
NJNEENA JAIN
Aug 06, 2025 18:02:37
Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date....6.8.2025 Name.... Neena jain location... saharanpur anchor.....फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध बंदूक बरामद सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बेहटा शेखा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तासीन पुत्र आल्लादिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर की एक नाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरों की झूठी अफवाह फैला कर दो राउंड फायर किए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है!क्षेत्राधिकारी रविकांत पाराशर बताया कि तासीन पुत्र आल्लादिया निवासी ग्राम अम्बेहटा शेखा, थाना देवबंद है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध एक नाली बंदूक (12 बोर) बरामद की।बताया कि ग्राम अम्बेहटा शेखा में एक व्यक्ति द्वारा चोरों की झूठी अफवाह फैलाकर अवैध असलहे से दो राउंड फायर किए जाने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है बाईट:- रविकांत पाराशर क्षेत्राधिकारी देवबंद
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Aug 06, 2025 18:02:25
Bokaro Steel City, Jharkhand:
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ----- बोकारो में 6 महीने के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने चास स्थित एक क्लिनिक पर लगाया आरोप। क्लिनिक के बाहर मरीजों का हंगामा देखने को मिला। मरीज के परिजनों ने कहा कि क्लिनिक के लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। वही अस्पताल के डॉक्टर मिथलेश कुमार ने इन आरोपों से किया इनकार कहा आज हमसे परिजन मिला ही नहीं है। परिजनों का आरोप कंपाउंडर ने डॉक्टर से मिलने नहीं दिया परिजन बार बार मिन्नत करते रहे तो कंपाउंडर रिपोर्ट लेकर अन्दर गया और कहा कि यही दवाई चलेगा और नोबेलाईजेसन के लिए कहा जहां नोबेलाईजेसन के दौरान बच्चे की मौत हो गई जबकि इससे पहले बच्चा हंस खेल रहा था। बताते चले कि परिजनों का आरोप है कि पिछले एक महीने से बच्चे का इलाज चास स्थित डॉक्टर मिथलेश कुमार के क्लिनिक में इलाज करा रहे थे जहां डॉक्टर बोले थे कि बच्चा ठीक है, हल्का सर्दी खासी बुखार है जल्दी ठीक हो जायेगा। कल रात जब बच्चा रात भर सांस की तकलीफ के चलते सो नहीं पाया तो आज डॉक्टर के पास ले आए। परिजनों ने आगे कहा कि जब बच्चा को चास स्थित उक्त क्लिनिक में लाए थे तो बच्चा खेल रहा था और खा पी रहा था। बच्चे के रिपोर्ट को लेकर जब डॉक्टर से मिलना चाहे तो डॉक्टर के चैंबर के बाहर बैठा कंपाउंडर मिलने नहीं दिया और रिपोर्ट लेकर अंदर चला गया और कहा यही दवाई चलेगा और नौवेलाईजेशन कराने को कहा जहां क्लिनिक के बगल स्थित मेडिकल दुकान में नौवेलाईजेशन कराने के दौरान 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। वही पीड़ित परिवार के साथ आए दूसरे परिजनों ने कहा कि रिपोर्ट में बच्चे को अगर निमोनिया था तो बच्चे को रेफर कर देना चाहिए था। वही डॉक्टर मिथलेश कुमार ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आज मरीज के परिजन हमसे मिला ही नहीं है और अगर कंपाउंडर हमसे मिलने नहीं दिया तो वो गलत किया है कंपाउंडर को ऐसा नहीं करना चाहिए था। बाइट -- परिजन बाइट -- परिजन
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Aug 06, 2025 18:02:14
Ratlam, Madhya Pradesh:
Chandrshekhar solanki/रतलाम रतलाम के शासकीय डॉ. राजेंद्र पांडे मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के नर्सिंग हॉस्टल में, सेकंड ईयर के दो छात्र, अमौलिक और आयुष्मान शराब के नशे में धुत होकर जबरन घुस आए। आरोप है कि दोनों ने एक फर्स्ट ईयर स्टूडेंट के बाल जबरन काट दिए, जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। हंगामा होते ही हॉस्टल वार्डन डॉ. देवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों सेकण्ड ईयर छात्र अपनी बाइक हॉस्टल में छोड़कर भाग चुके थे। वार्डन ने पूरे मामले की जानकारी तुरंत डीन को दी, जिसके बाद पुलिस को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने आवेदन ले लिया है, लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कल सुबह छात्रों के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इससे पहले भी रेगिंग का मामला इसी शासकीय मेडिकल कॉलेज से सामने आ चूका है फर्स्ट ईयर स्टूडेंटस को लाइन मे खड़ा कार थप्पड़ जेड गए थे लेकिन अबकी बार शासकीय मेडिकल कॉलेज मे शराब पीकर स्टूडेंट्स ने रेगिंग की है बाइट - डॉ देवेंद्र चौहाँन ( वार्डन मेडिकल कॉलेज फर्स्ट ईयर नर्सिंग हॉस्टल रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
Report
NJNEENA JAIN
Aug 06, 2025 18:01:56
Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date.....6.8.2025 Name.... Neena jain location... saharanpur anchor....शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जावेद नकवी का सरकार पर बड़ा हमला सहारनपुर पहुंचे शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु मौलाना कल्बे जावेद नकवी ने वक्फ बिल संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाना चाहती है और वह केवल एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार को अगर हिंदू समुदाय से नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय से फायदा नजर आएगा तो वह मुसलमानों के पक्ष में भी काम करना शुरू कर देगी।मौलाना ने मस्जिदों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को भी कट्टरपंथी सोच करार दिया। वहीं बाबरी मस्जिद को लेकर भी उन्होंने कहा कि अगर वहां मस्जिद बनाने से सरकार को फायदा होता तो आज वहां मंदिर की नहीं, मस्जिद की जंग होती।आपको बता दें कि मौलाना कल्बे जावद नकवी 12 साल बाद सहारनपुर के छोटे इमामबाड़े में आयोजित शब्बेदारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार के इरादों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। बाईट:-मौलाना कल्बे जवाद नकवी, धर्मगुरु – शिया समुदाय
0
Report
KAKAYESH ANSARI
Aug 06, 2025 18:01:30
Darjeeling, West Bengal:
*Fire Incident In Malutar Tea Garden ( Kurseong Subdivision) One House Total Burnt 2 Houses Damage - Fire Engine Reach Cover 28Km Distance* Devendra Subba who is the resident of Malutar Tea Garden which come under the Shivakhola (Kurseong) his house is totally burnt and near by house also damage. When he was duty in tea garden that time his old father was alone in House the Smoke was coming out that time the local people had saw the smoke and called him and also the Fire Department In Kurseong. When the Fire Engine reach the spot after travelling 28 km from kurseong it was totally burnt. Near by the Area there is No Fire Department Office. In this Fire Not a single thermometer can be safe . Where as the Shabasad and Panchayat Member reach the spot and given necessary thing. Whole kurseong Subdivision is cover by the Fire Department which is located in Kurseong Town. And in some places the Big Vehicle can't reach due to narrow road.
0
Report
SPSANDIP PRAMANIK
Aug 06, 2025 18:01:18
Kolkata, West Bengal:
_আজ বিকেলের আবহাওয়া।_ *সোমনাথ দত্ত। প্রাদেশিক অধিকর্তা। আবহাওয়া দপ্তর।* #মৌসুমী অক্ষরেখা হিমালয়ের পাদদেশে অবস্থান। জলপাইগুড়ির উপর দিয়ে অরুনাচল প্রদেশ পর্যন্ত বিস্তৃত। মধ্য বাংলাদেশে রয়েছে আপার এয়ার সার্কুলেশন বা ঘূর্ণাবর্ত। বিহার থেকে বাংলাদেশ পর্যন্ত অক্ষরেখা যেটি গাঙ্গেয় পশ্চিমবঙ্গের উপর দিয়ে গেছে। এর টানে প্রচুর জলীয় বাষ্প ঢুকছে রাজ্যে। আগামী কয়েক দিন ওয়াইড স্প্রেইড রেইন বাংলায়। ##গত ২৪ ঘন্টায় বৃষ্টি হয়েছে। *উত্তরবঙ্গ।* গয়েরকাটা ১২০ মিলিমিটার। বক্সা দুয়ার দলগাঁও ৮০ মিলিমিটার। মেখলিগঞ্জ আনন্দপুর ৭০ মিলিমিটার। কুমারগ্রাম পাটকা পাড়া গোপালপুর ৬০ মিলিমিটার। ময়নাগুড়ি ওদলাবাড়ি ভাত খাওয়া সরস্বতীপুর ৫০ মিলিমিটার। গাজোলডোবা জুড়ান্তি হাসিমারা ৪০ মিলিমিটার। *দক্ষিণ বঙ্গ।* মোহনপুর ৭০ মিলিমিটার। ডায়মন্ড হারবার আমতা সিউড়ি ৬০ মিলিমিটার। মেদিনীপুর ও ক্যানিং ৫০ মিলিমিটার। রাজনগর তিলপাড়া ব্যারেজ সিউড়ি কল্যাণী ৪০ মিলিমিটার। ###উত্তরবঙ্গ। ★আজ বুধবার উত্তরবঙ্গের দার্জিলিং কালিম্পং আলিপুরদুয়ার জলপাইগুড়ি ও কোচবিহার জেলাতে ভারী বৃষ্টির সতর্কতা। মালদা উত্তর ও দক্ষিণ দিনাজপুর জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎ সহ বৃষ্টির সঙ্গে ৩০ থেকে ৪০ কিলোমিটার গতিবেগে দমকা ঝোড়ো বাতাস বইবে। ★বৃহস্পতিবার বৃষ্টি বাড়বে উত্তরবঙ্গে। ফের অতি ভারী বৃষ্টির সতর্কতা দার্জিলিং কালিম্পং জলপাইগুড়ি আলিপুরদুয়ার জেলাতে। কোচবিহারে ভারী বৃষ্টির সতর্কতা। মালদা উত্তর ও দক্ষিণ দিনাজপুর জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎ সহ বৃষ্টির সঙ্গে ৩০ থেকে ৪০ কিলোমিটার গতিবেগে দমকা ঝোড়ো বাতাস বইবে। ★শুক্রবার শনিবার এবং রবিবার তিন দিন ভারী বৃষ্টি বিক্ষিপ্তভাবে উত্তরবঙ্গে। দার্জিলিং কালিম্পং আলিপুরদুয়ার কোচবিহার জলপাইগুড়ি এই পাঁচ জেলায় বিক্ষিপ্তভাবে ভারী বৃষ্টি চলবে। ★সোমবারে ফের অতি ভারী বৃষ্টির সতর্কতা উত্তরবঙ্গে। অতি ভারী বৃষ্টি হবে জলপাইগুড়ি কালিম্পং আলিপুরদুয়ার জেলাতে। ভারী বৃষ্টি দার্জিলিং ও কোচবিহার জেলাতে। ★মঙ্গলবারেও বিক্ষিপ্তভাবে ভারী বৃষ্টি। দার্জিলিং কালিম্পং আলিপুরদুয়ার কোচবিহার জলপাইগুড়ি এই পাঁচ জেলায় বিক্ষিপ্তভাবে ভারী বৃষ্টি। ####ভারী বৃষ্টির কারণে নদীর জল স্তর বাড়বে। তিস্তা তোর্সা জলঢাকা নদীতে জলস্তর বাড়বে। নিচু এলাকা প্লাবিত হওয়ার সম্ভাবনা। দার্জিলিং কালিম্পং এর পার্বত্য এলাকায় ধস নামার আশঙ্কা। #####দক্ষিণবঙ্গ। ★আজ বুধবার ভারী বৃষ্টির সম্ভাবনা দক্ষিণবঙ্গে। উত্তর ও দক্ষিণ ২৪ পরগনা এবং নদীয়া জেলাতে বিক্ষিপ্তভাবে ভারী বৃষ্টি দু এক জায়গায়। বাকি জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টি। সঙ্গে ৩০ থেকে ৪০ কিলোমিটার গতিবেগে দমকা ঝড়ো বাতাস। ★বৃহস্পতিবারেও বিক্ষিপ্তভাবে ভারী বৃষ্টির পূর্বাভাস। বৃষ্টি বাড়বে দক্ষিণবঙ্গের জেলাগুলিতে। পূর্ব বর্ধমান বাঁকুড়া হুগলি নদীয়া উত্তর এবং দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলাতে ভারী বৃষ্টির সম্ভাবনা বেশি থাকবে। বাকি জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎসহ বৃষ্টির সম্ভাবনা থাকবে। বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টি। সঙ্গে ৩০ থেকে ৪০ কিলোমিটার গতিবেগে দমকা ঝড়ো বাতাস। ★শুক্রবার পুরুলিয়া বাঁকুড়া পূর্ব ও পশ্চিম মেদিনীপুর পূর্ব ও পশ্চিম বর্ধমান বীরভূম ও মুর্শিদাবাদ জেলাতে ভারী বৃষ্টি। বাকি জেলাতে বিক্ষিপ্ত বৃষ্টি। বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টি। সঙ্গে ৩০ থেকে ৪০ কিলোমিটার গতিবেগে দমকা ঝড়ো বাতাস। ★শনিবার , রবিবার এবং সোমবার ও মঙ্গলবার দক্ষিণবঙ্গের সব জেলাতেই বজ্রবিদ্যুৎসহ দুই এক পশলা বৃষ্টি সম্ভাবনা থাকবে। সামান্য বাড়বে তাপমাত্রা তার থেকেও বাড়বে আর্দ্রতা জনিত অস্বস্তি। বাতাসে জলীয় বাষ্পের পরিমাণ বেশি থাকাতেই অস্বস্তি বাড়বে। ######ব্রেক মনসুন। ★বর্ষার বিরতি (Break in Monsoon) হল বর্ষা মরশুমের মধ্যে বৃষ্টিপাতের পরিমাণ কমে যাওয়া।মৌসুমী বায়ুর স্থান পরিবর্তনের কারণে এটা ঘটে থাকে। অনেকেই কিছুদিনের জন্য বৃষ্টি না হওয়া বলেও মনে করেন। বর্ষার বিরতি একটি স্বাভাবিক প্রাকৃতিক প্রক্রিয়া। এটি প্রতি বছরই কমবেশি ঘটে থাকে। তবে একটিভ মনসুন থেকে ব্রেক মনসুনের সময়সীমার তারতম্য ঘটে ৩০ থেকে ৬০ দিনের।
0
Report
NJNitish Jha
Aug 06, 2025 18:01:03
Mumbai, Maharashtra:
*Flash* *मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 5 शूटर्स को गिरफ्तार किया है; गिरफ्तार किए गए शूटरो के पास से 4 पिस्तौल और 51 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है... पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा के बताए जा रहे है।* *गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मुंबई के काला चौकी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।* गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम.. 1. नरेश कुमार 2. रवि अंग्रेज 3. राहुल पृथ्वी सिंह 4. अनुज कुलदीप कुमार 5. आदित्य योगेश कौशिक पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुंबई के कॉटन ग्रीन रेलवे स्टेशन के पास अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान मुंबई की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 8 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है फिलहाल मुंबई पुलिस यह पता लगाने में जुटी है, कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आर्म्स डीलिंग से क्या कनेक्शन है और वह किसके लिए काम करते हैं। *अपडेट :* पिस्तौल : 4 जिंदा कारतूस : 51. 5 अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड। कुल मिलाकर जप्त किए गए हथियारों की कीमत : 87,900/-
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Aug 06, 2025 18:00:12
Delhi, Delhi:
स्लग ID- DNA डॉक्टर बाइट बाइट- डॉक्टर रितिका दुआ, डायटीशियन ((खाद्य पदार्थों में मिलावट सेहत के लिए कितना बड़ा संकट))
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Aug 06, 2025 18:00:07
Jamshedpur, Jharkhand:
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम – 44.5 किलो विस्फोटक बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट सरायकेला-खरसावां और चाईबासा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों ने कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपा कर रखी है। इसके आलोक में सरायकेला-खरसावां पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवान भी शामिल थे। सघन तलाशी अभियान के दौरान जंगली और पहाड़ी इलाकों से कुल 44.5 किलोग्राम आईईडी बरामद किए गए। बरामद विस्फोटकों में शामिल हैं: 22.5 किलो IED (1.5 किलो वाले 15 केन), 15 किलो IED (1 किलो वाले 15 केन), 7 किलो IED (500 ग्राम वाले 14 केन)। सुरक्षा कारणों से बम निरोधक दस्ते की मदद से इन सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
DSDanvir Sahu
Aug 06, 2025 17:47:17
Raipur, Chhattisgarh:
बालोद केंद्र सरकार ने जिन उद्देश्यों के साथ जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी उसके विपरीत बालोद जिले में इस अभियान की नाकामयाबी देखने को मिल रही है दरअसल बालोद जिले में इस अभियान के तहत 561 प्रोजेक्ट थे जिसमें 453 पूरे हुए हैं और मात्र 135 ही हैंडओवर किया गया है वहीं दो ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें दो टंकियों को तोड़वाया जा रहा है वजह है पैमाने के अनुसार टंकी ना बनना, अब तक आपने टंकियों को बनते हुए देखा होगा लेकिन बालोद में देखिए टंकियों को तोड़ते हुए। वीओ - बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा के आश्रित ग्राम रानीतराई में जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण किया गया था जिसके बाद पहली टेस्टिंग से ही टंकी की खामियां सामने आई जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत ने इसका विरोध किया जिसके बाद प्रशासन ने मामला संज्ञान में लिया और ठेकेदार को स्वयं ही तोड़ने के लिए कहा गया। लोक स्वास्थ्य विभाग के ईई सागर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पहले टीम का गठन किया गया जांच में यह बात सामने आया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन किया गया है जिसके बाद ठेकेदार से लिखवाया गया है और तोड़ने के बाद उसी ठेकेदार द्वारा फिर से टंकी आ निर्माण किया जाएगा। जिले में स्थिति खराब केंद्र की मोदी सरकार ने प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने इस योजना की शुरुआत की थी लेकिन जिले में यह योजना के तहत कई गांव ऐसे हैं जहां नल तो पहुंचे लेकिन पानी का अता पता नहीं है। विधायक संगीता सिन्हा ने पूरे मामले पर सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि सरकार दो साल पहले जहां सरकार थी आज भी वहीं है यहां जिस टंकी का जिक्र हो रहा है वो तय मानकों के हिसाब से नहीं बना था जिसकी शिकायत भी की गई थी और जब भी जल जीवन मिशन की बात को विधानसभा में रखा जाता है तो यही कहा जाता है कि काम चल रहा है लेकिन काम चल रहा है तो दिखता क्यों नहीं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा है इतना समय हो गया इस योजना को आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, यह योजना अधर में चली गई है सरकार का काम समझ से परे है। बाइट - सागर वर्मा, ईई PHE बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक पीटीसी - दानवीर साहू, जिला संवाददाता
0
Report
ADArjun Devda
Aug 06, 2025 17:47:05
Harda, Madhya Pradesh:
एंकर _ अमृत भारत योजना के तहत हरदा रेलवे स्टेशन पर 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण काम चल रहा है। बुधवार को भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी काम अच्छी गुणवत्ता से और समय पर पूरे किए जाएं। इन स्टेशनों का किया निरीक्षण डीआरएम त्यागी विशेष रेल कोच से भोपाल से इटारसी पहुंचे और वहां भी निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बानापुरा स्टेशन का निरीक्षण किया।हरदा स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 को देखा, टिकट काउंटर की व्यवस्था की जांच की और स्टेशन पर लगे निर्माण के नक्शे को देखकर इंजीनियर से जानकारी ली। इसके अलावा, पुरानी बिल्डिंग के ऊपर बन रहे नए प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर और मुख्य गेट का भी निरीक्षण किया। दिसंबर तक हो जाएगा सौंदर्याकरण का काम पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम त्यागी ने बताया कि वे अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक हरदा स्टेशन का सौंदर्याकरण (सुंदर और सुविधाजनक बनाना) पूरा कर लिया जाएगा। बाइट 01 पंकज त्यागी ,डीआरएम भोपाल मंडल
0
Report
VMVimlesh Mishra
Aug 06, 2025 17:46:44
Mandla, Madhya Pradesh:
मण्डला - नागरिक मंच नैनपुर, पुलिस और नैनपुर नगर के कुछ लोगों ने आज मानवता की मिसाल पेश की । मिसाल ये की इन सभी ने मिलकर एक अनजान ( लावारिश ) व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया । इस तरह की मिसाल कम ही देखने मिलती है जो आज नैनपुर में देखी गई । दरअसल जीआरपी नैनपुर ने 23 जुलाई को रेल में यात्रा कर रहे एक अनजान व्यक्ति को ट्रेन में बेहोश पाया । तब उसे स्वास्थ्य केंद्र नैनपुर में भर्ती कराया गया । व्यक्ति के शरीर पर अनेक घाव थे । उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि वह न तो होश में आ पा रहा था और न ही अपना नाम, पता ओर पहचान ही बता पा रहा था । अनजान का इलाज चलता रहा पर हालात में सुधार नही हुआ और आखिरकार आज उसकी मौत हो गई । जब उक्त खबर नैनपुर नागरिक मंच के सदस्यों और कुछ आम नागरिकों को पता चली तो इन्होंने मानवता का परिचय दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी । पुलिस ने भी वर्दी के साथ हमदर्दी दिखाई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी ने मिलकर अनजान युवक का अंतिम संस्कार किया । ऐसे उदाहरण कम ही देखने मिलते है जो आज नैनपुर नागरिक मंच, कुछ आम नागरिकों ओर नैनपुर पुलिस ने दिखाया ।
0
Report
PPPraveen Pandey
Aug 06, 2025 17:46:18
Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर अपराधी ने ट्रेन चलाते हुए बनाई रील -रीलबाज पर हत्या का प्रयास और लूट के मामले है दर्ज एंकर-कानपुर में एक व्यक्ति ने ट्रेन के इंजन में बैठकर उसे ऑपरेट किया और रील बनाई। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास और लूट के मामले दर्ज हैं। एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। रील बनाने वाले का नाम अंकित सिंह है। वह काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का रहने वाला है। पुलिस की माने तो ये वीडियो चार साल पुराना। बाइट-राजेश पाण्डेय-ADCP सेंट्रल
0
Report
Advertisement
Back to top