Back
राम अवतार यादव की फायरिंग: जानें क्या हुआ?
SPShivam Pratap Singh
Aug 17, 2025 04:49:10
Delhi, Delhi
राम अवतार यादव, एल्विश यादव के पिता की फायरिंग के घटना पर बाइट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 17, 2025 14:02:08Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर जिले के जोधरा गांव में रविवार दोपहर अचानक माहौल गरमा गया।गांव के ही बजरंग दल के सदस्य नारायण पटेल को सूचना मिली कि सुखनंदन लहरे और उसका भाई रघुनंदन लहरे अपने घर पर प्रार्थना सभा कर रहे हैं।और इस सभा में 30 से 40 लोग मौजूद हैं।शिकायत के मुताबिक, इस सभा में ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।नारायण पटेल ने बताया कि वहां बाइबिल की प्रतियां और भोजन का इंतजाम भी किया गया था…
जिससे लोगों को लालच और प्रलोभन दिया जा रहा था। नारायण पटेल के मुताबिक, यह गतिविधि न केवल गांव के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ रही है।बल्कि कानून की नजर में भी दंडनीय अपराध है। गांव में अचानक पहुंचे ग्रामीणों ने चैन बनाकर विरोध किया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और फिर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है प्रार्थना सभा के दौरान यहां पहुंचे पास्टर भी या बाहर से आए हुए हैं। जोधरा गांव का ये मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।गांव में फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन लोगों में नाराज़गी साफ देखी जा सकती है।देखना होगा कि इस मामले में आगे पुलिस क्या कदम उठाती है।
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowAug 17, 2025 14:02:00Damoh, Madhya Pradesh:
स्टेट हाइवे पर सफर नही सुरक्षित , चलती बाइक से महिला का सवा लाख का हार छीना..
एंकर/ दमोह जिले में अपराधियों के बुलन्द हौसलो के बीच अब स्टेट हाइवे का सफर भी खतरनाक हो गया है और अपराधी हाइवे पर वारदातों को अंजाम दे रहे है। आज दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर घटी एक घटना ने चिंता बड़ा दी है। दरअसल इस हाइवे पर एक चैन स्नेचिंग की वारदात के बाद दहशत फैल गई है। स्टेट हाइवे पर तेंदूखेड़ा के पास एक बाइक सवार महिला से दो बाइक में सवार चार बदमाशो ने एक हार छीना है। उषा लोधी नाम की महिला अपने ससुर के साथ मायके से लौटकर ससुराल बाइक से जा रही थी तभी दिनदहाड़े दो बाइक से चार बदमाशो ने कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया और फिर बम्होरी डिपो के पास महिला के गले से हार छीना और भाग खड़े हुए। हार की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। पीड़ितों ने तेंदूखेड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है।
बाइट- उषा लोधी ( पीड़िता)
बाइट- प्रहलाद लोधी ( पीड़ित)
बाइट- गजराज सिंह ( जाँच अधिकारी थाना तेंदूखेड़ा दमोह)
0
Report
SJSubhash Jha
FollowAug 17, 2025 14:01:17Supal, Bihar:
रिपोर्ट= सुभाष चंद्रा, सुपौल।
स्लग= श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कर्णपुर गांव में भव्य आयोजन, मटका फोड़ प्रतियोगिता रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र।
एंकर= श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सदर प्रखंड के कर्णपुर गांव में भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित मटका फोर प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस अवसर पर कर्णपुर गाँव मे अवस्थित भगवान कृष्ण मंदिर परिसर में मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मटका फोड़ ( दही - हांडी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसमे इलाके के कई गोविंदाओं की टीम ने भाग लिया। गाजे बाजे और गोविंदा के जयकारों के बीच घंटों मशक्कत के बाद यूथ क्लब जगतपुर की टीम को मटका फोड़ने में सफलता मिली, जैसे ही मटका फूटी, पूरा इलाका जय श्री कृष्णा के जयघोष से गुंजायमान हो गया। इस कार्यक्रम को देखने हजारों की भीड़ जुटी थी।
वही मेला समिति द्वारा बताया गया कि ये आयोजन पिछले कई दशको से हो रहा है, मटका फोड़ने बाली यूथ क्लब जगतपुर टीम को पूजा समिति द्वारा घोषित पुरस्कार प्रदान किया गया।
बाइट= मणिभूषण, स्थानीय।
बाइट= आशीष कुमार मिश्रा,मेला समिति।
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowAug 17, 2025 14:00:42CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।सम्मेलन न्यूज
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर: विधानसभा चुनाव से पहले अस्थावां के विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। मुस्तफापुर गांव से सैकड़ों गाड़ियों और हजारों समर्थकों का काफिला निकला। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई। ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधायक डॉ. कुमार कतरीसराय प्रखंड पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इस दौरान जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि "महागठबंधन विकास पर चर्चा से भागता है। राहुल गांधी जब वोटर अधिकार यात्रा पर हैं तो उन्हें नीतीश कुमार के विकास कार्यों को भी देखना चाहिए।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "राहुल गांधी को नीतीश कुमार की बिजली और प्रधानमंत्री मोदी का विकास रास नहीं आता। राजनीति में घायल होने से बचने के लिए जनरेटर पर ही रहना ठीक रहेगा।"
बाइट।नीरज कुमार जेडीयू एमएलसी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 17, 2025 14:00:26Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम क्षेत्र से है। सासाराम में राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान सुअरा में आयोजित कार्यक्रम में रैली के अलग-अलग रंग देखने को मिले। राहुल गांधी तथा कांग्रेस के समर्थक को टेंट के खंभे के ऊपर चढ़ा हुआ देखा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक टेंट के खंभा के ऊपर चढ़कर ही बैठा रहा। उसका देखा देखी अन्य लोग भी खंभे के ऊपर चढ़ गय। बाद में पुलिसकर्मियों को उसे हटाना पड़ा, लेकिन हादसा होते-होते रह गया। वही कार्यक्रम में कुछ लोगों के खाने की भी व्यवस्था थी। जिसे एक छोटी बच्ची को हाथों में खाने के पैकेट लेकर जाते देखा गया। चुकी उमश भरी गर्मी थी। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भी परेशान देखा गया। राहुल गांधी तथा तेजस्वी के रैली के लिए अलग-अलग रंग देखने को मिली। स्थानिक जो कार्यकर्ता है उनका कहना है कि यह सब कार्यकर्ताओं का उत्साह है।
बाइट -- आशुतोष सिंह (राजद कार्यकर्ता)
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowAug 17, 2025 13:49:14Ayodhya, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है...जिसके चलते कई गांव में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं
CLOSE PTC- बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है
PTC - प्रवेश पाण्डेय संवाददाता
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowAug 17, 2025 13:48:36Pali, Rajasthan:
पाली
संदीप राठौड़
@Palisandeep_
शहर के मिल गेट चौकी में 15 अगस्त को निजी बैंक के मैनेजर से पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत के बाद मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है जिसमें न्यायिक जांच के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया की, ऑफिशियल जांच और जांच रिपोर्ट आने तक मिल गेट पुलिस चौकी को सील रखा जाएगा, जो पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में आती है, 15 अगस्त को जम्बो फिन वेस्ट इंडिया लिमिटेड के मैनेजर विक्रम सिंह से पूछताछ के लिए मिलगेट चौकी बुलाया था जहां अचानक तबियत बिगड़ गई थी इलाज के लिए पाली के बांगड अस्पताल ले जाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया था, उसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बनी थी उसके बाद पोस्टमार्टम किया गया फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है ।
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowAug 17, 2025 13:48:310
Report
MAMILIND ANDE
FollowAug 17, 2025 13:47:54Wardha, Maharashtra:
वर्धा
SLUG- 1708_WARDHA_BANJARA
- वर्ध्यात बंजारा समाजाचा तिज उत्सव
- महिला - पुरुषांनी काढलीय मिरवणूक
- पारंपारिक वेशभूषेत महिलांनी धरला फेर
अँकर – वर्धा जिल्ह्यात बंजारा समाजाच्या वतीन पारंपारिक तिज उत्सव मोठ्या उत्साहात साजरा करण्यात आला. तिज उत्सवानिमित्त महिलांनी खास पारंपरिक वेशभूषा परिधान केली होती. रंगीबेरंगी पारंपरिक ड्रेसमध्ये सजलेल्या महिलांनी समूहाने फेर धरत पारंपरिक गाणी गात नृत्य केलं. यावेळी पुरुषांचाही उत्स्फूर्त सहभाग दिसून आला. उत्सवाच्या निमित्ताने शहरातून एक भव्य मिरवणूक काढण्यात आली. ढोल-ताशांच्या गजरात नाचत-गात ही मिरवणूक पवनार इथल्या नदीवर जाऊन समारोप करण्यात आली. या सोहळ्याने परिसरात आनंदाची लाट पसरली होती.
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 17, 2025 13:47:37Noida, Uttar Pradesh:
NOIDA BIG
*सीवर की सफाई कर रहे 2 सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत*
नोएडा के सेक्टर 115 में सीवर की सफाई कर रहे खुशहाल और विकास की मौत,
पुलिस ने बताया की सीवेज पंपिंग स्टेशन की सफाई करने के दौरान दोनों सफाई कर्मचारी सीवर टैंक में गिर गए जिससे दम घुटने से दोनों की मौत हो गई ,
बिना सेफ्टी इक्विपमेंट सीवर में उतर कर सफाई कर रहे थे दोनों सफाई कर्मचारी
पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर 2 ठेकेदारों को गिरफ्तार किया गया है ,पूरा मामला थाना 113 का
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowAug 17, 2025 13:47:34Satna, Madhya Pradesh:
Anchor
सतना जिला अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करने वाली दो शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं, जो व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। पहली तस्वीर में, मैहर से रेफर होकर आए एक गंभीर रूप से घायल मरीज को सतना जिला अस्पताल में स्ट्रेचर तो मिला, लेकिन दवा चढ़ाने के लिए बॉटल स्टैंड तक नसीब नहीं हुआ। नतीजा, मरीज की 72 वर्षीय बुजुर्ग दादी को आधे घंटे तक दवा की बोतल हाथ में पकड़कर खड़े रहना पड़ा। यह दृश्य अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा के बड़े-बड़े दावों की हकीकत बयां करता है।दूसरी तस्वीर और भी चौंकाने वाली है, जिसमें सतना की 108 एम्बुलेंस सेवा की दुर्दशा नजर आई। मरीज को जिला अस्पताल से ले जाने के लिए जब एम्बुलेंस की जरूरत पड़ी, तो वह खुद "बीमार" निकली। मरीज के परिजनों को एम्बुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा। ये दोनों घटनाएं सतना जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही को उजागर करती हैं, जो मरीजों और उनके परिजनों के लिए गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowAug 17, 2025 13:47:25Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर में महराजगंज तराई के सोहलेवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रजवापुर गुलरिहा में अवैध लकड़ी तस्करी का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना परमिट और बिना किसी लोडिंग पर्ची के हर महीने सैकड़ों ट्रक लकड़ी बाहर भेजी जा रही है।
शनिवार की देर रात करीब 12 बजे एक ट्रक सागौन की लकड़ी से लदा हुआ पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बीते एक से दो महीनों में ही रजवापुर गुलरिहा क्षेत्र में हजारों पेड़ काटे गए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर कटान और तस्करी के बावजूद विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
वहीं, एसडीओ ने कहा, "अभी ठेकेदार का नाम नहीं पता है, जांच की जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।" उनका यह बयान ग्रामीणों के संदेह को और गहरा कर गया।
0
Report
BSBidhan Sarkar
FollowAug 17, 2025 13:46:59Chinsurah, West Bengal:
শ্রীরামপুরের পিয়ারাপুর দিল্লি রোডের পাশে গেঞ্জি কারখানায় আগুন। ঘটনাস্থলে দমকলের ছয়টি ইঞ্জিন এসে আগুন নিয়ন্ত্রণ আনার চেষ্টা করে। এই কারখানায় পশ্চিমবঙ্গ সরকারের উৎকর্ষ বাংলার বিনামূল্যে রেডিমেড পোশাক তৈরির প্রশিক্ষণ দেওয়া হয়।
শ্রীরামপুরের দমকল আধিকারিকরা জানিয়েছেন,দমকলের ছয়টি ইঞ্জিন কাজ করছে।দুটি পাম্প বসানো হয়েছে।আগুন নিয়ন্ত্রণে আছে।
কি ভাবে আগুন লাগল তা এখনো স্পস্ট নয়।
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowAug 17, 2025 13:46:52Koraput, Odisha:
କୋରାପୁଟ - ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା ଗିନିପଲ୍ଲି ଗ୍ରାମରେ ଅଭାବନୀୟ ଘଟଣା। ମଦ ନ ଦେବାରୁ ପତ୍ନୀ ପ୍ରଭାତୀ କୁଞ୍ଜ କୁ ପିଟି ପିଟି ହତ୍ୟା କଲା ସ୍ଵାମୀ ଭିମା କୁଞ୍ଜ।
ବାଇଟ - ସମ୍ପର୍କୀୟ। ( ତିନୋଟି ବାଇଟ)
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowAug 17, 2025 13:46:07Patna, Bihar:
बिहार के जमुई में दो अधिकारी आपस में ही भिड गए . इनमे एक अधिकारी इलाके के अंचल आधिकारी के पद पर रह चुके हैं तो दुसरे अधिकारी इलाके के SDO और थानेदार हैं . दोनों के बीच अहम् की लड़ाई काफी रोचक तब हो गयी जब अंचल अधिकारी सीधे थाना पहुँच गए और थानेदार से खुद को गिरफ्तार करने को कहने लगे और अपने पद से इस्तीफा की घोषणा कर दी .
दरअसल, जमुई के पूर्व अंचलाधिकारी और नेचर विलेज NGO के कर्त्ता धर्त्ता निर्भय कुमार सिंह ने 12 अगस्त को जमुई में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए SDO के कार्यालय को अनुमति देने के लिए पत्र लिखा था जिसपर SDO ने अनुमति दे दी पर जब 12 अगस्त को अंचलाधिकारी अपने NGO कार्यकर्त्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकालने पहुंचे तो थानेदार ने SDO का आदेश बता कर यात्रा निकालने से मनाही कर दी . मामला यही बिगड़ गया और जमुई टाउन थाना पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा को रोकने के मामले को लेकर नेचर विलेज NGO के संस्थापक निर्भय प्रताप भड़क गए. और गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे तो हंगामा हो गया . तिरंगा यात्रा में शामिल होने आये लोग इसे प्रशासन की तानाशाही बताने लगे . इसके बाद एसडीओ सौरव कुमार व टाउन अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पर आक्रोश जताते हुए निर्भय कुमार सिंह ने सीओ के पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद गिरफ्तारी देने टाउन थाना पहुंच गए. निर्भय कुमार सिंह ने ZEE MEDIA को बताया कि 15 अगस्त को तिरंगा के अपमान को लेकर सरकारी सेवा से दे दिया और अब सरकारी तंत्र से लड़ने को स्वतंत्र हो गया हूँ .
बहरहाल , अधिकारियों के इस लड़ाई के बीच इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है . अंचलाधिकारी पद से इस्तीफा देने वाले निर्भय सिंह ने इसे राजनितिक साजिश करार दिया है और कहा है की वे इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे की तिरंगा का अपमान करने वाले लोग अभी तक पद पर कैसे बने हुए हैं .
BYTE निर्भय कुमार सिंह इस्तीफा देने वाले CO
0
Report