Back
सागवाड़ा में नशामुक्ति अभियान: बच्चों को मिले नशे के दुष्प्रभावों के बारे में ज्ञान!
ASAkhilesh Sharma
Aug 14, 2025 02:45:45
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा सागवाड़ा
इनफॉर्मर ललित जैन
9309255545
अखिलेश शर्मा
लोकेशन सागवाड़ा
हेडलाइन - हड़माला में नशामुक्ति अभियान को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल हड़माला में भारत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए गुटका, तंबाकू ,पान, मसाला सिगरेट ,शराब आदि से होने वाले नुकसानों को बताया साथ ही कहा की व्यसन मनुष्य के वास्तविक प्राण घातक शत्रु है । इस मौके पर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDilip Chouhan
FollowAug 16, 2025 09:46:02Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथी मनाई। शहर के तेजा चौक परआयोजित पुण्यतिथी बडी संखया में भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकत्र्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्वर्गीय अटलबिहारी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित सभी ने अटलबिहारी वायपेजी अमर रहे..., भारता माता की जय..., तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने स्वर्गीय वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन आदर्शो को जीवन में अपनाने का आव्हान किया।
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowAug 16, 2025 09:38:02Bagheri Kalan, Rajasthan:
खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602)
लोकेशन-भिवाड़ी(खैरथल) Twitter:@ kuldeepmaw75614@ Bhiwadipolice
भिवाड़ी के आशियाना आंगन इन दिनों जंग का अखाड़ा बना हुआ है, सिर्फ RWA के अध्यक पद को लेकर दो गुट आमने सामने हो जाते है, बीते कुछ दिनों में सोसाइटी से कई दंबगई के वीडियो सामने आ रहे है, जिसमे दोनों खेमे के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगे हुए है वही इन सबके बीच में सोसाइटी में रहने वाले लोग दहशत और डर के माहौल में जी रहे है, पहले एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोग प्रधानी जता रहे केपी सिंह पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी भी देखी गई थी, हालांकि इस घटना के बाद पुलिस हरकत ने आई और हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सरे बाजार उनका जुलूस निकालकर भयमुक्त वातावरण का मेसेज देने का प्रयास किया, वही एक वीडियो और सामने आया है जिसमें कुछ लोग सोसाइटी के गेट पर लगे बड़े बैनर को इस कदर फाड़ रहे है जैसे उन्हें लग रहा हो कि इस बैनर में उनका दुश्मन हो, इन सबके बीच पुलिस का मानना है कि सोसाइटी में प्रधान चाहे कोई भी बने लेकिन कस्बे में किसी प्रकार की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 16, 2025 09:37:23Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर शहर के नाईयों की बगेची के पास एक मकान की अचानक बालकनी गिरने से दुर्घटन घटित हुई लेकिन शुक्र है भगवान की जनहानि नही हुई। मकान के बाहर चार दुकानें बनी हुई थी जिसकी बालकानी अचानक गिर गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालाकि मकान मालिक का कहना है कि मकान नया बना है जबकि मौका स्थिति के अनुसार मकान पुराना होने की वजह से बालकानी नीचे गिर गई। इस घटना में साइकिल दुकान के बाहर रखी 20 से 25 साइकिले क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जेसीबी मशीन को बुलाकर तत्काल मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बारिश के बाद जो पुराने एवं जर्जर मकान है उनका सर्वे कर निगम को नोटिस जारी करने थे लेकिन अभी तक ऐसा नही किया गया है। ऐसे में शहर में इस तरह के हादसे कभी भी घटित हो सकते है।
बाइट मकान मालिक
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowAug 16, 2025 09:36:27Damoh, Madhya Pradesh:
और यहां तंबू में लग रहा स्कूल, अफसरो ने कहा बिल्डिंग सही..
एंकर/ एमपी में जर्जर स्कूल भवनों के बीच शिक्षा व्यवस्था पर जहां सवालिया निशान लग रहे है वही हर दिन प्रदेश से अलग अलग तश्वीरें सामने आ रही हैं जो कहीं न कहीं सोचने मजबूर कर रही है , कहीं बच्चो की जान जोखिम में डालने का काम हो रहा है तो कहीं बच्चे हर पल खतरे के साये में होने के बाद भी बस पढ़ रहे हैं। सूबे के दमोह जिले में भी हालात बद्दतर है , कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं जो जर्जर है लेकिन फिर भी इन इमारतों में मासूम बैठ कर पढ़ रहे हैं। इस बीच अब इसी जिले में एक तंबू वाला स्कूल सामने आया है। जी हां तंबू में स्कूल जिसके अंदर जमीन पर बैठकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। ये हालात है हटा ब्लाक के बिला कला गावँ के जहां का मिडिल स्कूल बीते कई दिनों से इसी तम्बू में लग रहा है। एक बड़ी सी पालीथिन को बांस बल्लियों के सहारे बांधा गया और इसके नींचे बच्चो को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। एक से लेकर पांच तक की सभी क्लास एक साथ इसी तंबू में लग रही है शिक्षक बारी बारी से एक एक क्लास को पढ़ा रहे हैं और ऐसे में पढ़ाई कैसी होती होगी इसका अंदाज़ा हर वो शख्स लगा सकता है जो स्कूल गया है। अब सवाल ये की आखिर ये तंबू क्यों लगाना पड़ा तो हम बताते है इसकी वजह, बिला।कला के इस मिडिल स्कूल की बिल्डिंग है लेकिन जर्जर हो चुकी है छत से पानी टपकता है और दीवारें कमजोर हो चुकी है , आलम ये है कि दीवारो पर घांस तक उग आई है, गावँ वालो और शिक्षको को डर है कि कहीं स्कूल भवन गिर न जाये और कोई हादसा हो जाये इस लिए यहां क्लास लगाना बन्द कर दिया गया लेकीन बच्चो को पढ़ाना भी है लिहाजा स्कूल परिसर में ही एक तंबू लगाया गया और ये तंबू ही अब स्कूल बिल्डिंग है। इसी तंबू में बच्चे पढ़ते है और यदि बारिश हुई तो तंबू स्कूल की छुट्टी हो जाती है। ये वीडियो जब सामने आए तो स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लिया। हटा के बीआरसी की माने तो उन्होंने इंजीनियर के साथ इस स्कूल भवन का निरीक्षण किया है और भवन बिल्कुल सही है शिक्षक सिर्फ दहशत में यहाँ क्लास नही लगा रहे हैं।
बाईट- एम एल अहिरवाल ( बीआरसी हटा दमोह)
0
Report
MSManish Singh
FollowAug 16, 2025 09:36:18Mumbai, Maharashtra:
date/-16.08.25
location/-AARA BIHAR
anchor/-भोजपुर में राजद सुप्रीमो लालू यादव के स्वागत के लिए गौंड और लौंडा नाच का आयोजन
राजद विधायक के ससुर और पूर्व विधायक के पिता के पुण्यतिथि में पहुंचे हुए हैं लालू प्रसाद यादव
राजद विधायक के आवास पर भोजपुरी की लोक-संस्कृति छाया रंगारंग नजारा
वी)ओ)- भोजपुर जिले के अगिआंव गांव में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव यहां पूर्व विधायक अरुण यादव के पिता स्व. भुनेश्वर सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर पहुंचे हैं।
लालू यादव अपने वैनिटी वैन में बैठकर सबसे पहले राजद विधायक के आवास में पहुंचे.लालू यादव के द्वारा विधायक के दिवंगत ससुर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसके बाद वो हवन-पूजन में भाग लेंगे।
लेकिन इस पुण्यतिथि कार्यक्रम की सबसे खास झलक थी लालू के स्वागत का अंदाज़।
गांव में उनके आगमन पर बैंड-बाजों के साथ लौंडा डांस और परंपरागत गोंड नृत्य का आयोजन किया गया।लौंडा नृत्य कर रहे कलाकारों ने भी जमकर ठुमके लगाए और पूरा गांव उत्सव में डूब गया।
लालू यादव का लौंडा नाच से जुड़ाव नया नहीं है।
2023 में राबड़ी आवास पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी वे बड़े बेटे तेजप्रताप के साथ लौंडा डांस का आनंद ले चुके हैं।
सीएम रहते भी वे इस पारंपरिक नृत्य का आनंद लेते रहे हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
लोग लालू की एक झलक पाने को बेताब दिखे और लालू जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा।
बाइट/-किन्नर
0
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowAug 16, 2025 09:35:50Rajpur Sonarpur, West Bengal:
নরেন্দ্রপুরে বিধায়ক ঘনিষ্ঠ তৃণমূল নেতার বিরুদ্ধে সরকারি জমি দখলের অভিযোগ, এলাকায় উত্তেজনা
নরেন্দ্রপুর থানার খেয়াদাহ এক গ্রাম পঞ্চায়েতের হরপুর এলাকায় ফের জমি দখলকে কেন্দ্র করে তীব্র উত্তেজনা। অভিযোগ উঠেছে সোনারপুর উত্তর বিধানসভার তৃণমূল বিধায়ক ফিরদৌসী বেগমের ঘনিষ্ঠ নেতা সঞ্জীব হালদারের বিরুদ্ধে। স্থানীয়দের দাবি, তিনি জোর করে সরকারি ওয়েটল্যাণ্ড দখল করে সেখানে রেস্টুরেন্ট তৈরির চেষ্টা করছিলেন। খবর পেয়ে এলাকায় মহিলারা প্রতিবাদে রুখে দাঁড়ান। জোরপূর্বক নির্মাণ করা সামগ্রী ভেঙে দেন তাঁরা এবং তৃণমূল নেতার ঘনিষ্ঠ সহযোগীদের সেখান থেকে তাড়িয়ে দেন।
গ্রামবাসীরা অভিযোগ তুলেছেন, শুধু হরপুর নয়, খেয়াদাহ এক গ্রাম পঞ্চায়েতের একাধিক জায়গায় একইভাবে সরকারি জমি দখল করে ওয়েটল্যাণ্ডে কংক্রিটের নির্মাণ চলছে। অথচ প্রশাসন সব জেনেও চোখ বুজে রয়েছে। ক্ষোভে ফেটে পড়েছেন স্থানীয় চাষীরা। তাঁদের দাবি, যে জমি একসময় বাম আমলে পাট্টাভুক্ত করে দেওয়া হয়েছিল, সেই জমিই আজ বেপরোয়া দখলদারির শিকার। চাষীদের কণ্ঠে একটাই প্রশ্ন—আদৌ কি তাঁরা নিজেদের জমি ফিরে পাবেন, নাকি অজ্ঞাত কারণে চলতেই থাকবে জমি দখলের খেলা? এই ঘটনায় প্রতিক্রিয়া দিতে গিয়ে বিধায়ক ফিরদৌসী বেগম বলেন, "আইন আইনের পথেই চলবে।" তবে বিরোধীদের সুর অনেকটাই কড়া। সিপিএম নেতা সুজন চক্রবর্তী অভিযোগ করে বলেন, "সারা রাজ্য জুড়ে মাটি লুঠ চলছে। জমি চাষীদের কাছে সন্তানের মতো। অথচ সেই জমি দখল হয়ে যাচ্ছে প্রশাসনের নীরবতায়।" তাঁর হুঁশিয়ারি, এই লুঠের বিরুদ্ধে সাধারণ মানুষ রাস্তায় নামতে বাধ্য হবে।
নরেন্দ্রপুরে সরকারি জমি দখলের এই ঘটনাকে ঘিরে এখন রাজনৈতিক তরজা তুঙ্গে। স্থানীয়দের আশা, প্রশাসন দ্রুত পদক্ষেপ নিয়ে তাঁদের জমি ফিরিয়ে দেবে।
বাইট
টুম্পা মণ্ডল, জমির দখলদার ৷
রুপালি মণ্ডল, জমির দখলদার
সুজন চক্রবর্তী বামনেতা
ফিরদৌসী বেগম, বিধায়ক সোনারপুর উত্তর বিধানসভা ৷
0
Report
PSPramod Sharma
FollowAug 16, 2025 09:35:22Noida, Uttar Pradesh:
इस वक्त की बड़ी खबर
*दरगाह में तोड़फोड़ कर लगाया भगवा झंडा,तनाव की स्थिति पुलिस बल भारी मौके पर*
- एमपी के रीवा में दरगाह में तोड़फोड़ कर फहराया भगवा...
- इलाके में आक्रोश और तनाव..
- मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित थाना पहुंचे ...
- पुलिस बल मौके पर मौजूद , रीवा जिले के गुढ़ अंतर्गत ग्राम गोर्गी स्थित प्रसिद्ध गाजी मियां की दरगाह में बीती रात का मामला ..
- रीवा में दरगाह में तोड़फोड़, भगवा फहराने से तनाव
- रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोर्गी में स्थित प्रसिद्ध गाजी मियां की दरगाह में बीती रात तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिकतत्वों ने दरगाह परिसर में पहुंचकर तोड़फोड़ की और वहाँ भगवा झंडा फहरा दिया।
- घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुँचकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत माहौल बिगाड़ने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- सूचना पर गुढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी फिलहाल दरगाह परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
(विसुअल 2c)
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 16, 2025 09:34:52Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर -- राकेश भारद्वाज
विधानसभा -- भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
भोपालगढ़ पंचायत समिति में स्वतंत्रता दिवस पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों के जीवनी के बारे में भी भजनों के माध्यम से प्रस्तुतियां दी गई।
विकास अधिकारी ओमप्रकाश जाखड़ सहित पंचायत समिति के कार्मिक व महिलाओ ने भी भाग लेकर देश के शहीदों को नमन किया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 16, 2025 09:34:48Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर -- राकेश भारद्वाज
विधानसभा -- भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपालगढ़ में श्री परसराम मदेरणा स्टेडियम में SDM श्रद्धा सिंह चौधरी,RPS भूराराम खिलेरी,ईओ सुनील चौधरी के नेतृत्व में मतदान को लेकर सभी उपस्थित विद्यार्थियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। निर्भीक होकर मतदान करने की भी शपथ दिलवाई। वह स्कूलों में भी 5 मिनट का मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन आरपी भागीरथ कड़वासड़ा के नेतृत्व में किया गया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 16, 2025 09:34:22Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर -- राकेश भारद्वाज
विधानसभा -- भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस के निर्देशन में नशा के सौदागरों के खिलाफ डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही हुई, मोहनराम निवासी झालामलिया के कब्जे से 27.53 ग्राम स्मैक व 86100 रुपये बरामद,वहीं मोहनराम के घर स्मैक खरीदने आए 4 लड़के महेन्द्र निवासी पीपाड़ शहर के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक, एक स्विफ्ट कार इसके साथ एक लड़का प्रशान्त, कौजाराम, राजेश के कब्जे से एक कार हुई बरामद, ऐसे में कुल 42.53 ग्राम स्मैक 86100 रुपए सहित पाँच लड़को को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से दो कारें जब्त की गई।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 16, 2025 09:34:16Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर -- राकेश भारद्वाज
विधानसभा -- भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
भोपालगढ़ कस्बे के नाड्सर रोड पर स्थित केसरिया कंवर जी के थान पर गोगा नवमी के अवसर पर आज शाम को विशाल जागरण कार्यक्रम के साथ ही कल रविवार को गोगा नवमी का पर्व भोपो द्वारा भविष्यवाणी के साथ ही विशाल मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से लगातार तैयारी की जा रही है। गोगा नवमी के अवसर पर भोपालगढ़ में लगभग 10000 से ज्यादा की जनता द्वारा मेले में शिरकत की जाती है।
0
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 16, 2025 09:34:07Bhilwara, Rajasthan:
Breaking news
Name - Suresh Sharma
Mobile No- 98299 48498
District - Bhilwara
Local Location -Gangapur
मुजरास टोल प्लाजा की 9 घंटे तक बिजली काटी, लाइनमैन से 100 रुपये का टोल वसूलना पड़ा भारी
गंगापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुजरास टोल प्लाजा पर रक्षाबंधन के दिन अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लाइनमैन गोपाल बिश्नोई से टोल टैक्स वसूला गया, जिसके बाद नाराज लाइनमैन ने टोल प्लाजा की 9 घंटे बिजली सप्लाई काट दी।
9 अगस्त को सुबह गोपाल बिश्नोई अपने चारपहिया वाहन से टोल प्लाजा पहुंचे। टोल देने से उन्होंने मना किया और कर्मचारियों से मैनेजर से पुष्टि कराने को कहा। हालांकि, बाद में उनके फास्टैग से 100 कटने का मैसेज आया, जिससे वे भड़क गए। इसके बाद उन्होंने सुबह 9 बजे से टोल प्लाजा की बिजली बंद कर दी, जो शाम 6 बजे तक ठप रही।
टोल के मैनेजर व बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने बैठकर मामले मैं समझौता करवाया
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowAug 16, 2025 09:34:07Puri, Odisha:
Bihari detained for riding on Temple
() ପୁଣି ଏକ ଅଘଟଣ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପରକୁ ଚଢୁଥିବା ବେଳେ ବିହାରର ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ଅଟକ। ସିଂହଦ୍ଵାର ପୁଲିସ ଅଟକ ରଖି ଘଟଣାର ଛାନବିନ କରୁଛି। ତେବେ ଆଜି ସକାଳେ ଏହି ବ୍ୟକ୍ତି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ଯାଇ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ। ବେହରଣ ଦ୍ଵାର ନିକଟରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପରକୁ ଚଢ଼ିଥିଲେ। ତାପରେ ପୁଲିସ ଓ ଜେଟିପି ତାକୁ କରିଥିଲେ। ସିଂହଦ୍ଵାର ଥାନା ପୁଲିସ ସେହି ବ୍ଯକ୍ତିକୁ ଅଟକ ରଖିଛନ୍ତି। ସେପଟେ ସଂପୃକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ଘର ବିହାର ବୋଲି ଜଣାପଡ଼ିଛି। ମାନସିକ ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ଏଭଳି କାମ କରିଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପରକୁ ପ୍ରାୟ ପାଞ୍ଚ ଛଅ ଫୁଟ୍ ଚଢିବା ପରେ ତାକୁ ତଳକୁ ଅଣାଯାଇଥିଲା। ସଂପୃକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖି ପଚରାଉଚରା କରାଯିବ ବୋଲି ଏସପି କହିଛନ୍ତି। ତେବେ ଗତ କିଛି ମାସ ପୂର୍ବରୁ ଗଞ୍ଜାମର ଜଣେ ବୃଦ୍ଧ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପରକୁ ଚଢ଼ିଯାଇ ଥିଲା। ଯାହାକୁ ନେଇ ସେତେବେଳେ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ଉପରେ ପ୍ରଶ୍ନବାଚୀ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା। ତେବେ ଆଜି ଯେଉଁ ବ୍ୟକ୍ତି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପରକୁ ଚଢୁଥିଲା ତାହା ତଦନ୍ତ ପରେ ସ୍ପଷ୍ଟ ହେବ।
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowAug 16, 2025 09:34:07Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर -नारायणपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अटल जी के जीवन, कार्य, दूरदर्शी नेतृत्व और उनके योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्ष जनपद पंचायत पिंकी उसेंडी ने कहा अटल जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा थे, जिनकी वाणी, विचार और दृष्टिकोण आज भी हमारी प्रेरणा हैं।
उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद जयप्रकाश शर्मा ने अटल जी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि _"उनके निर्णय ने राज्य के करोड़ों लोगों के जीवन को नई दिशा दी।"_
भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने कहा कि _"आज जब हम केंद्र में मोदी जी और राज्य में विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में जनता के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं, तो उसका मूल आधार अटल जी की वही दूरदर्शी सोच है।
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowAug 16, 2025 09:34:07Barmer, Rajasthan:
बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह से हो रही रह-रहकर बरसात ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। बीते तीन हफ्तों से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे किसान अब राहत की सांस ले रहे हैं। जुलाई के मध्य दिनों में हुई बरसात के बाद से जिले में बारिश का एक भी दौर नहीं आया था। लगातार गर्मी और सूखेपन के कारण खेतों की फसलें जलने जैसी स्थिति में पहुंच रही थीं। कई जगहों पर किसान अपनी मेहनत से उगाई फसलों के पीले पड़ने की आशंका से बेहद चिंतित हो गए थे।
शनिवार को आसमान में छाए बादलों ने उम्मीदें जगाईं और धीरे-धीरे बरसात ने खेतों को संजीवनी देने का काम किया। बालेरा गांव में हुई बारिश से बरसाती नाले बह निकले और खेत-खलिहानों में नई ताजगी दिखाई देने लगी। गांव में बारिश के बाद का दृश्य बेहद मनमोहक था, जहां चारों ओर हरियाली और मिट्टी की भीनी खुशबू फैली हुई थी। किसान अपने खेतों की ओर दौड़े और बारिश में भीगकर अपनी खुशियों को जाहिर किया।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और लंबे समय से चिंतित किसानों की उम्मीदों को नई ऊर्जा देगी। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी बारिश यदि कुछ दिन और होती रही तो इस बार फसलें अच्छी पैदावार देंगी।
0
Report