Back
আশ্রমে মারধরের ভিডিও ফুটেজে শোরগোল, প্রশাসনের দ্বারস্থ উভয়পক্ষ!
CDChampak Dutta
Aug 17, 2025 06:47:11
Kaji Chak, West Bengal
*আশ্রমের ভিতরেই মারধর,অভিযোগ পাল্টা অভিযোগে সরগরম আশ্রম চত্বর,উভয়পক্ষই প্রশাসনের দারস্ত। গণ্ডগোলের ভিডিও ফুটেজ প্রকাশ্যে আসতেই শুরু শোরগোল।*
এমনই ঘটনার সিসিটিভি ফুটেজ সামনে এসেছে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার চন্দ্রকোনা পৌরসভার ১২ নম্বর ওয়ার্ড ভেয়েরবাজারে অবস্থিত দক্ষিণেশ্বর রামকৃষ্ণ সংঘ আদ্যাপীঠের চন্দ্রকোনা শাখায়।আশ্রম লাগোয়া বাড়ি এক মহিলা রুমা বারিকের অভিযোগ,তিনি ওই আশ্রমের এক ভক্ত তিনি কাল আশ্রমে যান তখন আশ্রনের এক সদস্য প্রশান্ত সেন তার উপর চড়াও হয় তাকে মারধর করে মোবাইল ছাড়িয়ে নেয় বলে অভিযোগ। ইতিমধ্যে আশ্রমের সদস্য প্রশান্ত সেনের বিরুদ্ধে চন্দ্রকোনা থানায় পুলিশের কাছে লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছেন রুমা দেবী।রুমার অভিযোগ, একজন মহিলার গায়ে কিভাবে হাত তুলতে পারে তাই তিনি প্রশাসনের দারস্থ হয়েছেন।তার এও দাবি আশ্রমের কোচিং সেন্টারের দায়িত্বে ছিলেন তিনি।পাল্টা আশ্রমের সদস্য প্রশান্ত সেন সহ আশ্রমের কর্মকর্তারাও ওই মহিলার বিরুদ্ধে আশ্রমে ঢুকে ভিডিও তোলা ও বিশৃঙ্খলার অভিযোগ তুলেছেন।আশ্রম পরিচালনায় নতুন কমিটি তৈরি হয় গতকাল আশ্রমে সেই নতুন কমিটির মিটিং চলছিল আর সেসময় রুমা বারিক নামের ওই মহিলা আরও বেশকয়েকজনকে নিয়ে ঢুকে পড়ে মিটিং চলাকালীন,বিশৃঙ্খলা তৈরি করে এবং ভিডিও তোলার চেষ্টা করে।তারই প্রতিবাদ করলে এই ঘটনা ঘটে,তবে আশ্রমের সদস্য প্রশান্ত সেন মহিলার মোবাইল ফোনটি কেড়ে নেয়,মারধরের ঘটনা আশ্রমের তরফে অস্বীকার করা হয়েছে।গতকাল আশ্রমে মারধরের ঘটনার খবর যায় চন্দ্রকোনা থানায়,আশ্রমে পুলিশ পর্যন্ত যায় বলে জানাগেছে।গোটা ঘটনা নিয়ে উভয়পক্ষই গতকালই চন্দ্রকোনা থানার দ্বারস্থ হয়।অভিযোগ পাল্টা অভিযোগে চর্চায় চন্দ্রকোনার এই আশ্রম।
ছবি বাইট 2c তে
SLUG- 1708ZG_WMID_ASHRAM_R
বাইট
১)রুমা বারিক(অভিযোগকারী)
২)প্রশান্ত সেন(অভিযুক্ত আশ্রমের সদস্য)
৩)সেখ আমিরুদ্দিন(স্থানীয়)
৪)ডঃ গৌতম প্রতিহার(আশ্রমের সহ সভাপতি)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDanvir Sahu
FollowAug 17, 2025 14:49:40Raipur, Chhattisgarh:
बालोद ब्रेकिंग
( एक्सक्लूसिव वीडियो )
जानजोखिम में डाल पुल पार करते श्रद्धालुओं का वीडियो आया सामने
लापरवाही के चलते दो युवक पानी के तेज बहाव में बहे
मौके में मौजूद ग्रामीणों ने आनन फानन में रेस्क्यू कर बचाया
जिले के प्रसिद्ध दार्शनिक व पर्यटक स्थल में शामिल मां सियादेवी मंदिर का पूरा मामला ।
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowAug 17, 2025 14:49:13Banda, Uttar Pradesh:
Report -Atul Mishra center -Banda
*Story For-* वेब/टीवी
*Shot's Detail-* [ स्पॉट के वीडियो, मर्चरी के शॉट्स, मृतक अभय का सुसाइड से पहले का वीडियो,परिजन की बाइट]
*Anchor-* यूपी के बांदा में पत्नी और ससुरालियों से परेशान एक पति ने अपनी जीवन लीला खत्म कर दी, 28 वर्षीय युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने सुसाइड का जिम्मेदार अपनी पत्नी, सास ससुर समेत चार लोगों को बताते हुए फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी, खुदकुशी से पहले मृतक ने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है, फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तो वहीं मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर जांच और आगे की विधिक करवाई किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
*Vo-* खुदकुशी की ये घटना बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव से सामने आई है, जहां आज 28 वर्षीय अभय वर्मा का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, खुदकुशी से पहले मृतक अभय ने एक वीडियो भी शूट किया है जो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें साफ तौर पर उसने अपनी पत्नी के चरित्र को गलत बताते हुए उसे बेवफा करार दिया है, और पत्नी को बरगलाने का जिम्मेदार अपनी सास ससुर और ससुराली जनों को बताते हुए खुदकुशी का जिम्मेदार भी बताया है, सोशल मीडिया में मरने से पहले किया गया यह वायरल वीडियो पुलिस की जांच में अहम साबित हो रहा है, मृतक के वायरल वीडियो और परिजनों के मुताबिक अभय की 2017 में पास के ही गांव सफरिया पुरवा में सदा प्यारी से शादी हुई थी, एक हफ्ता पहले रक्षाबंधन के लिए मृतक की पत्नी सदा प्यारी अपने मायके गई हुई थी, जबकि मृतक के दोनों बच्चे मृतक के पास ही छोड़ गई थी लेकिन रक्षाबंधन के कई दिन बाद भी मृतक की पत्नी सदा प्यारी वापस नहीं लौटी जिसके चलते मृतक अभय बेहद परेशान था और आखिरकार उसने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट के तौर पर एक वीडियो बनाकर उसे वायरल किया और अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वायरल वीडियो देखकर ग्रामीण अभय के घर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
*Byte १-* राम प्रसाद (परिजन)
*Vo 2-* इस मामले में सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार का कहना है कि आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है, परिजनों से तहरीर लेकर और वायरल वीडियो के आधार पर जांचकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*Byte २-* प्रवीण कुमार यादव (सीओ अतर्रा)
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 17, 2025 14:49:13Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव निवासी शिवम शुक्ल (27) अपने ही घर के दरवाजे पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा मलखान ने कटरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घर पर मौजूद मृतक युवक की पत्नी से कटरा बाजार थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। क्योंकि घर पर मृतक शिवम शुक्ला उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे ही रहते थे इसके अलावा मृतक के माता-पिता बाहर रहते थे। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता लल्लू शुक्ला व मां ममता शुक्ला लुधियाना में रहकर जीवन यापन करते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था छोटे भाइयों के नाम सुभाष और शुभम हैं। मृतक के एक वर्ष का बेटा राघव और सिर्फ दो माह की बेटी दीपांशी है। मृतक की बहन शशि ने बताया कि जिनकी मौत हुई हो मेरे सगे भाई हैं और सबसे बड़े हैं रात में जन्माष्टमी का त्योहार देख करके आए थे। फिर आज सुबह हमको पता चला है जैसे ही मेरे चाचा पहुंचे उन्होंने गेट खोला तो इनकी लाश पड़ी हुई थी। भैया-भाभी में अक्सर झगड़ा होता था आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। वही मृतक युवक की पत्नी मंजू तिवारी ने बताया कि मेरे पति की रात में तबीयत खराब थी दवा लिए थे हमने कहा की तबीयत ठीक है तो बोले हां ठीक है जाकर के कुछ हो जाओ उसके बाद में सो गई। हमें नहीं पता कैसे उनकी मौत हुई है सुबह जब मैं उठी तब तक चाचा भी आ गए थे और हमने कहा था कि देखिए इनका क्या हो गया है।
बाइट- शशि- मृतक युवक की पत्नी।
बाइट- मंजू तिवारी- मृतक की पत्नी।
Visual
0
Report
KKKamal Kumar
FollowAug 17, 2025 14:49:07Pakhanjur, Chhattisgarh:
पखांजूर--कांग्रसियों ने ASP को सौपा ज्ञापन।
कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री के गाड़ी को किया गया छतिग्रस्त।सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के मीनार को तोड़ा।
बीते दिन कांग्रेस के धरना स्थल के सामने जमकर हुआ था विवाद।अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर 11 अगस्त से चल रहा है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन।कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौपते हुए कार्यवाही की किया गया मांग।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowAug 17, 2025 14:48:28Kushinagar, Uttar Pradesh:
Slug:- कटान से फैली दहशत
एंकर/विओ:- कुशीनगर में नारायणी नदी यानी बड़ी गंडक का पानी अब खतरे की घंटी बन गया है..तमकुहीराज तहसील के पिपराघाट के एहतमली नरवाजोत गांव में रातोंरात बंधे पर कटान शुरू हो गया।अचानक हुए इस कटान से गांव में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को जानकारी दी… लेकिन मौके पर सिर्फ तहसील प्रशासन पहुँचा, सिंचाई और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी नदारद रहे।”पिपराघाट का एहतमली नरवाजोत गांव…जहाँ नारायणी नदी का कहर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है...काशी यादव के घर के सामने अचानक बंधे पर कटान शुरू हुआ…ग्रामीणों ने तत्काल लेखपाल और तहसील प्रशासन को सूचना दी..रात में ही तमकुहीराज के तहसीलदार सुनील कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुँचे...उन्होंने हालात का जायजा लिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि बंधा सुरक्षित रहेगा...एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने भी तत्काल निर्देश दिए कि बंधे की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएं...फिलहाल ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों है…
डर इस बात का कि कहीं कटान और तेज न हो जाए…
और गुस्सा इस बात का कि जिम्मेदार विभाग मौके पर पहुँचने की जहमत तक नहीं उठा रहे।”
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowAug 17, 2025 14:48:19Rudraprayag, Uttarakhand:
*मध्यमहेश्वर धाम जाने वाले पैदल मार्ग में फंसे लोगों को एस.डी.आर.एफ व डी.डी.आर.एफ. की टीमों द्वारा निकाला जा रहा सुरक्षित*
गत दिवस की रात्रि मध्यमहेश्वर घाटी में हुई मूसलाधार बारिश के कारण द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार बणतोली के मध्य लगभग 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत डी.डी.आर.एफ. लोक निर्माण विभाग का दल व एस.डी.आर.एफ की टीमें मौके पर पहुंची जिनके द्वारा क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग के ऊपर आवाजाही करने हेतु पगडंडी तैयार कर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित पार कराकर उनके गन्तव्य के लिए भेजा गया है। फंसे हुए सभी लोग और यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
बाइट।। यात्री स्लाइडिंग जोन से
0
Report
STSumit Tharan
FollowAug 17, 2025 14:48:09Jhajjar, Haryana:
मनीषा हत्याकांड को लेकर झज्जर में भी युवा उतरे सड़कोंं पर
:राव तुलाराम चौक से लेकर भगत सिंह चौक के बीच निकाला कैंडल मार्च
:हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष,सरकार से मांगा न्याय
कहा: कई दिन बीतने के बावजूद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होना सरकार की विफलता
:गरीब परिवार का सहारा थी मनीषा,जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वालों को मिले फांसी
:शासन और प्रशासन की विफलता को लेकर जताया आक्रोष,पीड़ित परिवार को मिले न्याय
एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा
-----------------
भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र में एक गरीब परिवार की बेटी मनीषा की जघन्य हत्या किए जाने को लेकर अब आक्रोष धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को झज्जर में युवा सड़कों पर उतरे और उन्होंने बकायदा कैंडल मार्च निकाल कर घटना के प्रति न सिर्फ आक्रोष जताया बल्कि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग भी की। इस रोष प्रदर्शन में कई संगठन के युवा शामिल हुए। यह युवाओं का यह कैंडल मार्च यहां राव तुलाराम चौक से प्रारम्भ हुआ और शहर के सिलानी गेट क्षेत्र,सर्कूलर रोड़, बीकानेर चौक और अम्बेड़कर चौक से होता हुआ भगत सिंह चौक पर पहुंचा। इस दौरान कैंडल मार्च की समाप्ति पर युवाओं ने शासन और प्रशासन की विफलता को लेकर नारेबाजी भी की और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय देने के साथ-साथ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दिए जाने की भी मांग की। युवाओं का कहना था कि इस जघन्य हत्याकांड ने एक तरह से मानवता को शर्मशार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मनीष एक गरीब परिवार की बेटी थी और परिवार का सहारा थी। लेकिन पांच रोज बीत जाने के बाद भी इस जघन्य हत्याकांड से पर्दा न उठना और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होना शासन और प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मनीषा की हत्या को एक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है और सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या जघन्य तरह से की गई है जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि सरकार इस आेर ध्यान दे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की दिशा में काम करते हुए हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी के फंदे तक पहुंचाएं।
बाइट: प्रदर्शनकारी की बाइट।
झज्जर
सुमित कुमार
0
Report
MGMohd Gufran
FollowAug 17, 2025 14:48:07Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में ज्वेलर्स कारोबारी की हत्या,
पैसों के विवाद में ज्वेलर्स कारोबारी की हत्या की गई,
नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
एंकर --
प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में ज्वेलर्स कारोबारी अमन सोनी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ज्वेलर्स कारोबारी अमन सोनी के शव को आरोपियों ने नहर में फेंक दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मृतक ज्वेलर्स कारोबारी अमन सोनी (25) की हत्या धारदार हथियार से की गई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आरोपियों से मृतक के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद था, जिसके चलते हत्या की घटना कारित की गई है। नामजद तीन अभियुक्तों में से दो को हिरासत में लिया गया है। घटना की डिटेल्स जांच की जा रही है, जल्द ही नामजद तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट -- कुलदीप सिंह गुणावत, डीसीपी- गंगा नगर, प्रयागराज
0
Report
ATArun Tripathi
FollowAug 17, 2025 14:47:420
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowAug 17, 2025 14:47:36Ambala, Haryana:
एंकर--टांगरी नदी एक बार फिर से उफान पर आ गई हैं जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगो मे काफी डर का माहौल हैं, हालांकि सभी इस बात की भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज की तारीफ़ कर रहें हैं कि उन्होंने प्रशासन को आदेश देकर नदी को गहरा करवा दिया हैं जिस कारण लोगो के घरों मे अभी पानी नाजी पहुंचा लेकिन अगर नदी मे और ज्यादा पानी आ गया तो लोगो ला कागि नुकसान भी सकता हैं ! स्थानीय लोगो का कहना हैं कि यहाँ पर प्रशासन द्वारा मिली सुचना के अनुसार अभी और पानी आने की संभावना हैं !
वीओ--पहाड़ो मे हो रही ज्यादा बरसात का असर सबसे ज्यादा जिला अंबाला मे पड़ता हैं क्योंकि अंबाला जिला से टांगरी, घग्गर व मारकंडे नदी बहती हैं और भी कई छोटी नदिया हैं जो केवल बरसाती हैं इसलिए पहाड़ो की बरसात ka असर सबसे ज्यादा अंबाला मे पड़ता हैं जहाँ कल भी नदी मे पानी आया था और आज भी नदी मे काफी पानी आ गया हैं जिस कारण लोगो मे एक भय का भी माहौल हैं क्योंकि लोग अभी सन 2023 का वो मंजर अभी नहीं भूले जब इन नदियों ने लोगो का काफी नुकसान पहुँचाया था लेकिन उसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने टांगरी को गहरा करने के आदेश दिए थे जिस कारण पानी वहाँ से निकल रहा हैं और लोगो के घर तक कम पहुँच रहा हैं लेकिन प्रशासन द्वारा ये उम्मीद जताई जा रही हैं कि रात को पानी बढ़ सकता हैं ! इसी को लेकर स्थानीय लोगो का कहना हैं कि नदी के गहरा किया था जिस कारण उनका नुकसान होने से बचा हैं लेकिन अगर रात को पानी बढ़ गया तो फिर मुश्किल हो सकती हैं !
बाईट--01से 03 स्थानीय निवासी !
0
Report
RKRaj Kishore
FollowAug 17, 2025 14:47:34Lakhisarai, Bihar:
DESK - BIHAR
NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR
LOCATION- LAKHISARAI
VENDOR CODE- 131488
MOBILE- 9955569457 ( Android)
SLUG:-ARREST
DATE:-17.08.2025
VISUAL & BYTE-----2C
ANCHOR - लखीसराय में पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है।हलसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर गाँव में छापेमारी कर एक अपराधी को तीन देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान लालपुर निवासी रुदल ताती के रूप में हुई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि रुदल तांती किसी बड़ी घटना को अंजाम देने और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार जुटा रहा था। इसी सूचना के आधार पर हलसी थानाध्यक्ष और तरहारी पिकेट प्रभारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले में अपराधियों और हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सफलता मिल रही है।
बाइट - अजय कुमार, एसपी लखीसराय।
लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowAug 17, 2025 14:47:25Arwal Sipah Panchayat, Bihar:
कुर्था में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: ससुर ने ही दामाद की करवाई हत्या
Anc - अरवल के कुर्था में एक ससुर ने अपने ही दामाद की हत्या करवा दी। अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन आखिरकार पूरी साजिश बेनकाब हो गई। प्रतापपुर गांव में सामने आई इस वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। राजकुमार सिंह की हत्या उसके ही ससुर चंद्रजीत सिंह ने करवाई। पुलिस जांच में यह बात साफ हुई।मृतक की पत्नी रूबी देवी ने पहले थाने में आवेदन देकर दावा किया था कि उसके पति का अपहरण हो गया है। लेकिन अगले ही दिन राजकुमार का शव बधार में बरामद हुआ। उसका गला रेता गया था। सिर धान के खेत से और धड़ पइन किनारे मिट्टी में दबा मिला। पुलिस के पूछताछ में सामने आया है कि राजकुमार की हत्या उसके ससुर ने ही करवाई थी। सुपारी किलर रामचंद्र यादव और उसके साथियों ने मिलकर 12 अगस्त की रात अपहरण कर हत्या की। सुपारी में दी गई रकम और हत्या में इस्तेमाल रस्सी भी बरामद कर ली गई है।जांच में पता चला कि चंद्रजीत सिंह ने टिकारी थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी रामचंद्र यादव को पांच लाख रुपये देकर दामाद की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने रामचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 30,500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
Byte कृति कमल SDPO
0
Report
ATArun Tripathi
FollowAug 17, 2025 14:47:02Umaria, Madhya Pradesh:
उमरिया जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा मामला सामने आया था जिसमें पाली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास से पांच छात्राएं बिना बताएं चली गई थी इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था जिले की पुलिस अधीक्षक, एडीएम एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे और गुमशुदा बालिकाओं की तलाश शुरू की गई अन्य छात्राओं से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद लापता छात्राओं के महेश्वर जाने के बारे में पता चला जिसके बाद पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशन में काल कर रेलवे पुलिस को सक्रिय किया हालांकि इसी बीच लापता छात्राओं में से एक ने हॉस्टल की एक छात्रा को फोन कर रुपए खत्म होने की बात बताई और रुपए भेजने को कहा जो छात्रा ने जांच अधिकारियों को बता दी और यह भी बताया कि पांचों छात्राएं मैहर रेलवे स्टेशन me हैं जहां से वे रुपए नहीं होने के कारण न ही आगे जा पा रही हैं और न ही वापस आ सकती हैं,ये जानकारी मिलते ही उमरिया जिले की पुलिस अधीक्षक ने एक टीम मैहर के लिए रवाना की जहां रेलवे स्टेशन से पांचों छात्राओं को दस्तयाब कर लिया गया।
वहीं इस पूरे मामले में छात्रावास अधीक्षिका जो मौके पर छात्रावास में मौजूद भी नहीं थी कि लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पांचों छात्राएं मैहर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब हों चुकी हैं
बाइट -01 अभय सिंह ओहरिया (एडीएम उमरिया)
बाइट -02 अभय सिंह ओहरिया (एडीएम उमरिया)
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 17, 2025 14:46:53Alwar, Rajasthan:
एंकर, विजुअल ,बाइट
फीडिंग फाउंडेशन अलवर के द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश राष्ट्रीय राजधानी परियोजना क्षेत्र से गली के आवारा कुत्तों को पकड़ कर शैल्टर हो. में भेजने के खिलाफ फीडिंग पाव्ज फाउंडेशन एवं शहर के जीव प्रेमी ने नंगली सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपने निर्णय को वापस लेने की मांग की है. डॉग्स लवर ने कहा कि इसमें सारी गलती नगर निगम की है. अगर नगर निगम इन पर नियमित निगरानी रखें और इनका टीकाकरण कराए तो यह हालात पैदा नहीं हो. उन्होंने कहा कि इनको हम अपने बच्चों की तरह पालते हैं. डॉग लवर्स ने रोष प्रकट कर कहा कि ये गली के आवारा कुत्ते नहीं है. ये गली मोहल्ले के बिना तनख्वाह के चौकीदार है. जिनसे किसी भी नागरिक तथा अन्य जीव को खतरा नहीं है. इसकी बदौलत ही शहर के वाशिंदे चोर उचक्कों से बेखौफ़ चैन से सोते है. ये वो चौकीदार है जो जरा सी आहट पाकर जाग जाते है. और एक साथ भौंक कर गली मौहल्ले बालो को आने वाले खतरों से सावधान करते है. हिन्दू संस्कृति में अनादि काल से घर में बनने वाली आखिरी रोटी को कुत्ते के निमित बनाने की परम्परा चली आ सही है.
पितृपक्ष और श्राध्द में भी बिना कुत्ते को खिलावे बिना श्राद्ध कर्म पूरा नही माना जाता है. कुत्ते भैरवजी महाराज के वाहन है. गुरू दत्तात्रेव इनके रक्षक एवं कर्मफलदाता शनि देव इनको भोजन खिलाने एवँ सहायता व सेवा करने से प्रसन्न होते है.
पावस फाउंडेशन संस्था गत 4 महीनों से बाल विहार स्कूल के पास से लगभग 500 कुत्तों के भोजन व्यवस्था कर रही है. जिस खाद सामग्री को शहर के जागरूक कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे शहर में क्षेत्रानुसार पंहुचाया जाता है .बिना किसी शुल्क के कुछ दिन पहले फीडिंग फाउंडेशन ने लगभग 200 स्ट्रीट डॉग्स को एंटी रेबीज वेक्सीन के टीके एवं गले में रेडियम युक्त पट्टे पहनाये थे. जिनसे अंधेरे में वाहन की या स्ट्रीट रोशनी से इनकी पहचान हो और दुर्घटना से बचाव हो.
वॉक थ्रू__प्रदर्शन करियों के साथ
बाइट__निष्ठा नारंग
(पिंक टीशर्ट में)
बाइट__जगदीश सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता
(सफेद दाढ़ी में)
बाइट__ अमित छाबड़ा, डॉग लवर्स
(सफेद टीशर्ट में)
बाइट__प्रज्ञा जैमन ,डॉग लवर्स
(लाइनिंग कुर्ते में)
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowAug 17, 2025 14:46:24Jamui, Bihar:
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हथियावर गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पवन कुमार के दो वर्षीय मासूम पुत्र प्रिंस कुमार को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर मासूम के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि मासूम प्रिंस कुमार घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आई और प्रिंस कुमार को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे प्रिंस कुमार का शव बुरी तरह कुचला कर क्षातिग्रस्त हो गई। जिससे मौके पर ही प्रिंस कुमार की मौत हो गई। मासूम प्रिंस कुमार की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
बाइट.....परिजन
0
Report