Back
গঙ্গাসাগর মেলা: কেন্দ্রের অস্বীকৃতি, মুখ্যমন্ত্রী মমতার হতাশা!
NGNakibUddin gazi
Aug 18, 2025 10:38:48
Jalabaria, West Bengal
গঙ্গাসাগর মেলাকে জাতীয় স্বীকৃতি ও দিলেন না কেন্দ্র
180825ZG_DH_MP
ব্রিক বেকিং
নকিব উদ্দিন গাজী
গঙ্গাসাগর মেলা জাতীয় মেলার জন্য কেন্দ্রকে বারবার দরবার করেছিল রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় তার কোন উত্তর আসেনি।, অবশেষে মথুরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার কেন্দ্রীয় ট্যুরিজম মন্ত্রীর কাছে এই বিষয়টি উত্থাপন করেন বলেন যে গঙ্গাসাগর ভারতবর্ষের প্রতিটি প্রান্ত থেকে পুণ্যার্থীরা যায়। যেখানে লক্ষ লক্ষ অন্যার্থীরা কপিলমনি মন্দিরে পুজো দেন এবং গঙ্গাসাগরের স্নান করেন সেই মেলাকে কেন জাতীয় মেলা ঘোষণা করা হচ্ছে না? সেই পরিপ্রেক্ষিতে সাংসদ বাপি হালদারের প্রশ্নের উত্তর দিয়েছেন কেন্দ্রীয় ট্যুরিজম মন্ত্রী পরিষ্কার জানিয়ে দিয়েছেন যে এটা জাতীয় মেলা করা যাবে না
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavi sharma
FollowAug 18, 2025 13:31:20Jammu, :
Breaking
राजौरी दरिया में अचानक आई बाड़ में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
चश्मदीदों के मुताबिक युवक दरिया पार कर रहा था कि अचानक बाड़ आई और युवक बहने लगा जिसके बाद उसने मदद की गुहार लगाई जिसके बाद एक युवक मदद के लिए भी आया मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण उसको बचा नहीं पाया!
जम्मू-कश्मीर पुलिस व एसडीआरएफ की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है !
स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है जो प्रशासन की सहायता रेस्क्यू ऑपरेशन में कर रही है !!
0
Report
RSRavi sharma
FollowAug 18, 2025 13:31:01Jammu, :
Breaking
राजौरी दरिया में अचानक आई बाड़ में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
चश्मदीदों के मुताबिक युवक दरिया पार कर रहा था कि अचानक बाड़ आई और युवक बहने लगा जिसके बाद उसने मदद की गुहार लगाई जिसके बाद एक युवक मदद के लिए भी आया मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण उसको बचा नहीं पाया!
जम्मू-कश्मीर पुलिस व एसडीआरएफ की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है !
स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है जो प्रशासन की सहायता रेस्क्यू ऑपरेशन में कर रही है !!
0
Report
KYKaniram yadav
FollowAug 18, 2025 13:30:49Agar, Madhya Pradesh:
एंकर – आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी पूरे नगर में धूमधाम से निकाली गई। फूलों की पालकी में विराजमान भोलेनाथ दूल्हे के रूप में सजे और भक्तों ने झूमकर उनका स्वागत किया।
वीओ – इस शाही सवारी की एक खास बात यह रही कि इसमें राजनीति की दीवारें भी टूट गईं। कांग्रेस विधायक भेरू सिंह बापू, बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा सहित कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के कार्यकर्ता एक साथ ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। भक्तिभाव में डूबी इस सवारी में सामाजिक और धार्मिक समरसता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
वीओ – आकर्षक झांकियां, भूतों की बारात, सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां और भगवा-हरियाली से सजी नगर की गलियां इस भव्य शाही सवारी का विशेष आकर्षण रहीं।
वीओ – शाही सवारी के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और पुष्प वर्षा से बाबा भोलेनाथ का स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
वीओ – प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस आयोजन में हजारों भक्त शामिल हुए।
0
Report
KCKumar Chandan
FollowAug 18, 2025 13:30:40Ranchi, Jharkhand:
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर झामुमो प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा, स्पष्ट रुप से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है राजनीतिक बदला लेने के लिए कोर्ट में नहीं आना है और बाबूलाल मारंडी राजनीतिक बदला लेने के लिए डीजीपी की नियुक्ति के खिलाफ जो सुप्रीम कोर्ट जा रहे थे इसमें उनको करारी शिकस्त मिली है और उनकी याचिका को खारिज किया गया है। अब बाबूलाल मारंडी और बीजेपी नेताओं को अब बाज आना चाहिए ऐसे झूठे दलील पेश करने पर झूठे पीआईएल पर
बाइट ...तनुज खत्री, प्रवक्ता, झामुमो
0
Report
MSManish Sharma
FollowAug 18, 2025 13:30:29Aligarh, Uttar Pradesh:
1808_ZUP GR 930 PANTHER ATTACK PKG
MID PTC- दरअसल,, एक बच्चा झांक कर बाहर देख रहा था.. जिस पर भड़के तेंदुए ने गाड़ी के अंदर जोरदार झपट्टा मारा..तेंदुए के इस हमले से पीछे वाली गाड़ी में भी चीख पुकार मच गई.
0
Report
AKAlok Kumar
FollowAug 18, 2025 13:30:18Sithmara, Uttar Pradesh:
*कानपुर देहात*
नौनिहाल बच्चों द्वारा स्कूली वैन में धक्का लगाते वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
प्राइवेट स्कूलों में कंडम वाहनों से बच्चों को ले जाने व लाने का किया जा रहा काम।
प्राइवेट स्कूल प्रबंधक बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़।
वायरल वीडियो राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल कुरंगाना का बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर खड़े हुए सवाल
पूरा मामला रसूलाबाद तहसील क्षेत्र का।
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowAug 18, 2025 13:30:12Bemetara, Chhattisgarh:
एंकर
गांव में अवैध तरीके से शराब बिक्री को लेकर आक्रोश , सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव , आबकारी विभाग व पुलिस पर लगाए शराब कोचियों को सरक्षण देने का गंभीर आरोप । आज बेमेतरा जिला कलेक्टर कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे जिन्होंने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया , ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार अवैध तरीके से शराब की बिक्री जोरों पर है आलम यह है कि अब गांव में छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पीने के आदी हो रहे हैं ऐसे में गांव का स्थिति दैनिक होते जा रहा है । ग्राम पंचायत बदनारा के उपसरपंच रामविलास साहू का कहना है कि गांव मे स्कुल के पास में शराब कोचियों के द्वारा अवैध तरीके से शराब बिक्री किया जा रहा है ,जहाँ लोंगो को मनपसंद ब्रांड के शराब आसानी से उपलब्ध हो जाता है ,जिसकी कई बार शिकायत किया गया मगर कोई कार्यवाही नही हो पाया है । ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध शराब बिक्री के चलते अब बच्चे भी शराब पीने के आदि होते जा रहे है , जहां बच्चे स्कूल जाने के बजाए शराब पी रहे है,वही शिकायत करने पर आबकारी विभाग और पुलिस के लोंग कार्यवाही करने के बजाए लेनदेन कर छोड़ देते है ।
बाइट 1 ग्रामीण महिला।
बाइट 2 रंजीता साह, ग्रामीण महिला बदनारा
बाइट 3 ग्रामीण महिला, बदनारा
बाइट 4 दिव्या पोटाई, एसडीएम बेमेतरा
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowAug 18, 2025 13:20:44Shravasti, Uttar Pradesh:
स्लग - खाद को लेकर किसानो के चक्का जाम, मौके पर पहुंचे विधायक।
एंकर - खबर यूपी ये श्रावस्ती जिले से है जहां खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। इकौना इलाके के कटरा में किसानों ने चक्का जाम कर दिया।
दरअसल, खाद की कमी से परेशान सैकड़ों की संख्या में किसान सुबह से ही कटरा खाद केंद्र पर लाइन में लगे रहे। कड़ी धूप और घंटों के इंतजार से परेशान होकर किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी के बाद पुलिस के साथ सीओ भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक राम फेरन पांडेय ने किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया और भरोसा दिलाया कि सभी को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ लोगों को आज खाद मिलेगी और कुछ लोगों को कल खाद मिल जाएगी।
फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन किसानों की परेशानी बनी हुई है। श्रावस्ती जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में भी किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
बाइट - राम फेरन पांडेय - बीजेपी विधायक, श्रावस्ती
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 18, 2025 13:20:35Begusarai, Bihar:
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय मे तेज रफ्तार पिकअप भान की चपेट मे आने से एक पंद्रह वर्षोय लड़की की मौके पर मौत हो गई है। घटना के बक्त लड़की श्रीकृष्ण जन्मआष्ट्मी का मेला देख कर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप भान ने ठोकर मार दी। बताते चले की लड़की श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी का मेला देखने अपने नानी के घर नाव कोठी गई हुई थी। तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान नाव कोठी थाना क्षेत्र के महेन्द्र पुर वार्ड नंबर ग्यारह के रहने वाले लालचंद शर्मा की पंद्रह वर्षीय पुत्री प्रीयम कुमारी के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे मृतक के चाचा ने बताया की उनकी भतीजी प्रियम अपने नानी के घर नवकोठी गई थी इसी बीच बीती रात वो पुरे परिवार के साथ मेला देखकर लौट रही थी और जैसे ही टेम्पू से रज्जाकपुर चौक पर उतरी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप भान ने उसे ठोकर मार दी जिससे वो बुरी तरीके से घायल हो गई।जिसके बाद उसे फौरन इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया जब तक उसे बेगूसराय लाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। इस मामले मे फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।
बाइट-परिजन
0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowAug 18, 2025 13:20:26Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया.... झाड़ियां में मिला नर कंकाल ....ओपनिंग पीटीसी और क्लोज पीटीसी
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowAug 18, 2025 13:20:19Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad
Name--Premendra kumar
Feed transfar by 2c ( 1808ZUP_FZB_marpit_R )
Date-18/08/2025
मारपीट
ANC --यूपी के फिरोजाबाद में सरे बाजार हुए मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड पर मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का है वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आईं और अब घटना की जांच पड़ताल में जुटी है । मारपीट का वीडियो देखने से लग रहा है कि अब आम लोगों के अंदर पुलिस का कोई खौफ नहीं है
Premendra kumar
Zee up/uk, firozabad
9720626609,9456460660
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 18, 2025 13:20:09Dhanbad, Jharkhand:
एंकर --- धनबाद पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। हाल ही में हुए सूर्य नारायण हंसदा एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने विपक्ष की भूमिका को राजनीतिक खिसियाहट करार दिया। मंत्री ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक रूप से खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली भूमिका निभा रहा है। अगर कोई अपराधी बेलगाम होता है तो उसका लगाम कसना जरूरी है। और जब अपराधी छूट जाता है तो यही लोग शोर मचाते हैं और सदन में टिप्पणी करने लगते हैं।”साथ ही योगेंद्र महतो ने आगे कहा कि विपक्ष को केवल आलोचना करने के बजाय सकारात्मक कार्यों की सराहना भी करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था पर सरकार सख्त है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट ---योगेंद्र महतो,मंत्री झारखंड
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowAug 18, 2025 13:19:54Bokaro Steel City, Jharkhand:
NOTE --- ये अपडेट है भेजे गए खबर रिकवरी का।
Bokaro,,
Mrityunjai Mishra -----
बोकारो पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी जहां पुलिस ने 152 किलो गांजा और 164 से ज्यादा अवैध शराब की बोतल जब्त किया है। इसमें 2 तस्कर गिरफ्तार। गोमिया, पेटरवार और जारीडीह थाना क्षेत्र का मामला। बोकारो एसपी ने एसपी कार्यालय में मीडिया को दी जानकारी। बोकारो एसपी ने कहा जांच जारी है कि कितने दिनों से चल रहा था धंधा। उड़ीसा से लाया गया था गांजा।
बताते चले कि झारखंड इलाके में गांजा तस्करी का तार उड़ीसा से लगातार जुड़ने को लेकर बोकारो पुलिस भी अब इसके नेक्सस को तोड़ने में लगी हुई है। बोकारो जिले में पुलिस ने रविवार की रात अवैध गांजा और शराब कारोबार का बड़ा खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गाँव में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों – सुभाष कुमार साव (23 वर्ष) और सोनू कुमार राय (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर करीब 1 किलो गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी पर छापामारी दल ने गोमिया और पेटरवार थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक छापेमारी कर दी। गोमिया के सुझीत कुमार साव उर्फ लिटू के घर से 77 किलो गांजा और अवैध शराब बरामद की गई, वहीं पेटरवार के चिंटू साव के घर से 75 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया।
कुल मिलाकर पुलिस ने 153 किलो गांजा, 164 से अधिक बोतल शराब और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि अन्य फरार तस्करों की तलाश जारी है।
बोकारो के जरीडीह, गोमिया और पेटरवार थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि उड़ीसा से गंजा की ये तस्करी बोकारो में ही नहीं बल्कि झारखंड के कई जिलों में इससे पहले भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि गांजा तस्करी का ये नेक्सस को तोड़ने को लेकर बोकारो पुलिस आगे करवाई करेगी ताकि इस तरह का मामला सामने न आए। उन्होंने पकड़े गए 153 किलो गांजा की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपए बताए है। उन्होंने कहा कि कितने दिनों से ये धंधा चल रहा था ये आगे पूछताछ में खुलासा होगा।
बाइट -- हरविंदर सिंह, बोकारो एसपी।
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowAug 18, 2025 13:19:46Chatra, Jharkhand:
Breaking chatra
चतरा : चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक हाइवा में अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि उक्त हाइवा टंडवा झंडा चौक निवासी सुनील कुमार सुंडी है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने मौके पर पर्चा भी छोड़ा है जिसमें अमन साहू गैंग आजाद सरकार लिखा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowAug 18, 2025 13:19:36Jhabua, Madhya Pradesh:
झाबुआ जिले के पेटलावद में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के साथ बड़ी सख्या में किसान तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे। सूचना मिलने पर झाबुआ से कृषि उपसंचालक नगीन रावत किसानों के बीच पहुंचे। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि उन्हें किसानों को दिए फसल बीमा की राशि का पूरा डाटा दिया जाए। ताकि उन्हें पता तो चले किसानों को कितनी राशि का भुगतान किया गया है। लेकिन रावत बोले कि उनके पास सूची नहीं है उन्होंने भी भोपाल से सूची मांगी है। किसानों ने वही टेबल लगकर समस्या सुनने का कहा तो श्री रावत उल्टे पैर लौट गए। यहां तक बैठक का हवाला देते हुए मीडिया से भी बात नहीं की।
इसके बाद तहसील परिसर में किसान नारेबाजी करते रहे। आपको बता दे कि इसके पूर्व 13 अगस्त को भी किसानों ने एसडीएम कार्यालय में भी धरना दिया था। तब सहमति बनी कि स्वतंत्रता दिवस तक इस तरह कोई आंदोलन न हो। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब किसानों को जानकारी नहीं मिली तो आज वे फिर से आंदोलन की राह पर आ गए।
किसानों की कई घंटों के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई तो शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए किसान नारेबाजी करते हुए किसान बीएसएनल ऑफिस के बाहर लगे टॉवर पर चढ़ने पहुंच गए। इधर जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं टीआई निर्भयसिंह भूरिया भी मौके पर पहुंचे । जिन्होंने किसानों को समझाइश देकर परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद नायब तहसीलदार अंकिता भिड़े मौके पर पहुंची और आंदोलनकारी किसानों से एसडीएम तनुश्री मीणा की बात करवा कर 15 दिन का समय किसानों से मांगा ओर आंदोलन को खत्म करवाया।
बाइट
महेंद्र हामड़, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
बाइट
जितेंद्र पाटीदार, महामंत्री,
0
Report