Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
রায়গঞ্জে ব্রাউন সুগার ব্যবসায় বিক্ষোভ: কি ঘটছে শক্তিনগরে?
BSBhabananda Singha
Aug 18, 2025 11:19:16
Dinajpur, Rangpur Division
রায়গঞ্জে ব্রাউন সুগার ব্যবসা ঘিরে বিক্ষোভ, রাজনৈতিক তরজা চরমে রায়গঞ্জ শহরের শক্তিনগর এলাকায় ব্রাউন সুগার ব্যবসার বাড়বাড়ন্ত ঘিরে তীব্র উত্তেজনা ছড়াল রবিবার গভীর রাতে। স্থানীয় মহিলাদের নেতৃত্বে অসংখ্য মানুষ রায়গঞ্জ থানার সামনে বিক্ষোভ দেখান এবং থানার ঘেরাও করেন। বিক্ষোভকারীদের অভিযোগ, শক্তিনগর এলাকায় দিনের পর দিন রমরমিয়ে চলছে ব্রাউন সুগার বা পাতার ব্যবসা। বারবার পুলিশকে অভিযোগ জানালেও কোনও কার্যকর পদক্ষেপ নেওয়া হয়নি। এর ফলে এলাকার যুব সমাজ ড্রাগের নেশায় ডুবে যাচ্ছে এবং চুরির মতো অপরাধ বাড়ছে। অবশেষে পুলিশের আশ্বাসে অবরোধ উঠে গেলেও আন্দোলনকারীরা হুঁশিয়ারি দেন, প্রয়োজন হলে আইন নিজের হাতে তুলে নেবেন। ঘটনাকে কেন্দ্র করে রায়গঞ্জে শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তরজা। সিপিআইএম নেতা তীর্থ দাসের অভিযোগ, “শক্তিনগরে বহুদিন ধরেই পাতার ব্যবসা চলছে। ব্যবসায়ীরা তৃণমূলের ওয়ার্ড কো-অর্ডিনেটরের ঘনিষ্ঠ। পুলিশ মাঝেমধ্যে ধরলেও অদৃশ্য শক্তির প্রভাবে ছাড়া পেয়ে যায় তারা। এবার যদি কড়া পদক্ষেপ না নেওয়া হয়, তার ফল ভুগতে হবে পুলিশকেই।” বিজেপি নেতা বিশ্বজিৎ লাহিড়ীর দাবি, “শুধু শক্তিনগর নয়, গোটা রায়গঞ্জেই মাদকের রমরমা চলছে। ব্যবসায়ীরা তৃণমূল নেতাদের ঘনিষ্ঠ। এমনকি আন্দোলনকারীদের বড় অংশও তৃণমূলের সমর্থক। প্রশাসনের একাংশও এই মাদক ব্যবসায়ীদের সঙ্গে জড়িত।” যদিও তৃণমূল কংগ্রেস নেতা অরিন্দম সরকার বিরোধীদের অভিযোগ উড়িয়ে দিয়ে বলেন, “তৃণমূল কংগ্রেস বরাবরই ড্রাগের বিরুদ্ধে আন্দোলন করেছে। এগুলো আমাদের দেশে তৈরি হয় না, পাকিস্তান-আফগানিস্তান থেকে সীমান্ত পেরিয়ে আসে। সীমান্ত কারা দেখছে? বিরোধীরা সেদিকে নজর দিক।” সব মিলিয়ে, শক্তিনগর থেকে শুরু করে গোটা রায়গঞ্জ শহরে মাদক ব্যবসার রমরমা ও রাজনৈতিক তরজা নিয়ে উদ্বেগ বাড়ছে। এখন দেখার বিষয়, প্রশাসন কবে এই অবৈধ ব্যবসায় লাগাম টানতে পারে। বাইটঃ পার্বতী পাশমান (প্রতিবাদী মহিলা) যুগনু পাশমান (প্রতিবাদী এলাকাবাসী) তীর্থ দাস (সিপিআইএম নেতা) বিশ্বজিৎ লাহিড়ী (বিজেপি নেতা) অরিন্দম সরকার (তৃণমূল কংগ্রেস নেতা) 1808ZG_NDIN_PS_GHERAO_R
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Aug 18, 2025 14:15:36
Gauri Kala, Uttarakhand:
स्लग- तंत्रिक गिरफ्तार स्थान- उधम सिंह नगर रिपोर्टर- विजय आहूजा एंकर- नाम महमूद लेकिन खुद को हिन्दू बता कर झाड़ फूंक करने और इलाज के नाम पर लोगों को ठगने और युवतियों का शोषण करने वाले एक तांत्रिक को बाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी महमूद काफी शातिर है और उत्तराखंड ही नही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत,बरेली,मुरादाबाद में भी इसने अपना नेटवर्क फैला रखा था। वौइस् 1- बाजपुर पुलिस ने जिस तांत्रिक महमूद को गिरफ्तार किया है,वो कनोरा गांव का रहने वाला है। महमूद काफी शातिर है,पहले उसने खुद को एक हिन्दू तांत्रिक के रूप से पेश किया और फिर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया। महमूद उन परिवारों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था,जो परिवार किसी बीमारी,गरीबी या फिर किसी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे होते है। इस तांत्रिक के काले कारनामो का खुलासा तब हुआ जब बाजपुर के दोराहा क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों का इलाज कराने के लिए इस तांत्रिक के पास ले जाया गया ।जहाँ यह तांत्रिक दोनों बहनों को अलग अलग कमरे में ले गया और वहाँ उसने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी । दोनों बहनों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने तांत्रिक महमूद के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया था। एसएसपी मणिकांत त मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है औऱ उससे पूछताछ की जा रही है। ( बाइट- मणिकांत मिश्रा, एसएसपी उधम सिंह नगर) ptsi- विजय आहूजा
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Aug 18, 2025 14:15:28
Roorkee, Uttarakhand:
रुड़की। एंकर - रुड़की के भगवानपुर प्रशासन ने इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया राशि को लेकर सख्त रुख अपनाया है। करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी के चलते मिल की लगभग 77 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया गया है।इकबालपुर शुगर मिल पर विभिन्न मदों में भारी बकाया दर्ज है। इनमें शक्कर विशेष निधि ऋण के अंतर्गत 8 करोड़ 20 लाख रुपये, राज्य कर में 31 लाख रुपये, तथा श्रम देयों में 28 लाख रुपये की राशि शामिल है। बकाया वसूली की यह कार्रवाई नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई है। वही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वसूली अभियान में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और बकायेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ बकाया वसूली सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि अन्य बकायेदार के लिए भी एक कड़ा संदेश है।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Aug 18, 2025 14:02:49
Delhi, Delhi:
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे नदी के आसपास बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और लोगों में दहशत का माहौल है। सरकार केवल चेतावनी देकर खानापूर्ति करती है। राहत और स्थायी समाधान के इंतजाम अब तक नहीं हो पाए हैं। मौके पर मौजूद अखिलेश यादव ने बताया कि इस बार यमुना ने अगस्त के मध्य तक ही खतरे के निशान को पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ज्यादा पानी छोड़े जाने से स्थिति विकराल हुई थी, लेकिन इस बार भी पीछे से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। तेज बहाव के कारण खतरा और बढ़ गया है और संभावना है कि रात तक जलस्तर और ऊपर जा सकता है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। स्थानीय निवासी विराज दिवाकर ने बताया कि पहले यमुना का स्तर निचला रहता था, लेकिन अब नदी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में जलस्तर पुलों तक पहुंच सकता है। हर साल यह स्थिति दोहराई जाती है और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। कल से ही अनाउंसमेंट कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हालांकि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता अभी भी नहीं है। बढ़ते पानी के साथ दिल्ली में बाढ़ का संकट और गहराने की आशंका है।
0
comment0
Report
NSNitesh Saini
Aug 18, 2025 14:02:27
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:
लोकेशन मंडी : स्लग : 35 घंटे बाद बहाल हुआ किरतपुर-मनाली फोरलेन, दोनों तरफ वाहनो का लम्बा जाम, रुक रुक कर चल रहे वाहन मंडी (नितेश सैनी) : एंकर : लगातार बारिश और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित किरतपुर-मनाली फोरलेन को लगभग 35 घंटे बाद आखिरकार सोमवार दोपहर तीन बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया पर दोनों तरफ गाड़ियों का लम्बा जाम देखने को मील रहा है पुलिस की निगरानी में गाड़ियों को निकाला जा रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह से लेकर नगवाई तक कई स्थानों पर भारी भुस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सुबह 4 बजे से पंडोह डेम के पास, कैंची मोड़, जोगणी मोड़, हनोगी ब्रिज, झलोगी और थलोट (शालानाला) में पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की मशीनों ने त्वरित कार्यवाही शुरू की, लेकिन लगातार गिरते पत्थरों के कारण राहत कार्यों में भारी बाधा आई। शालानाला, औट, पनारसा, टकोली और नगवाई क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। एफकोंन कंपनी की कॉलोनी व ऑफिस, टकोली सब्ज़ी मंडी, और कई घर-दुकानें बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गए। सड़कों पर पानी और मलबा भरने से फोरलेन मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया।वाहन चालकों ने रात गाड़ियों में ही बिताई। रविवार शाम तक जोगणी मोड़ और हनोगी ब्रिज व अन्य स्थानों के पास का मार्ग आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया था। लेकिन दवाड़ा और झलोगी के पास भारी मलबा हटाने में विशेष कठिनाई आई। सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे झलोगी मार्ग खुलने ही वाला था कि अचानक फिर से पत्थर गिरने लगे। आखिरकार दोपहर 3 बजे इस हिस्से को भी बहाल कर दिया गया।पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मार्ग को खुला घोषित कर दिया गया है, लेकिन सफर करने वालों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है। वैकल्पिक मार्गों की स्थिति भी खराब है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों की टीमों ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार 35 घंटे काम कर मार्ग को फिर से चालू करने में सफलता प्राप्त की है। यह बहाली राहत की खबर लेकर आई है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Aug 18, 2025 14:02:08
Durg, Chhattisgarh:
एंकर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के दौरे पर रहे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भिलाई कार्यालय का लोकार्पण कियाबवही नगर निगम भिलाई क्षेत्र वासियों को 260 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी सीएम साय का भिलाई भाजपा और संगठन के सभी नेताओं ने भव्य स्वागत कर आभार प्रगट किया इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सहित बीजेपी के तमाम विधायक और नेता मौजूद थे. वी/ओ - इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार निरन्तर गांव गरीब किसान और शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए कार्य कर रही है हमने मोदी की गारंटी के तहत जो घोषणाए की थी उसमें से कई वादों को 20 माह की सरकार में पूरा किया 2023 के विधानसभा के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ आकर कई विकास कार्यो की घोषणा की थी जिसमें से 31सौ रुपये में धान खरीदी, 2 साल का बकाया बोनस, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, 450 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में काम के रहें है अब तक 22 हजार से अधिक लोग राम लला दर्शन योजना का लाभ मिला है भिलाई नगर निगम क्षेत्र में सीएम ने अमृत मिशन के तहत 190 करोड़ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 11 करोड़ की ई लाइब्रेरी नालन्दा परिसर, स्विमिंग पूल स्केटिंग, ग्राउंड समेत 66 कार्यो का भूमिपूजन किया। वही 19 करोड़ की लागत से बने 41 कार्यो का लोकार्पण किया जिसमें वैशाली नगर थाना भी शामिल रहा। सीएम ने अलग अलग योजनाओं के लाभार्थियों को समाग्री भी वितरित की .कार्यक्रम के दौरान भिलाई निगम के मेयर नीरज पाल और विधायक रिकेश सेन ने नगर निगम के नए भवन के लिए राशि की मांग की जिसे स्वीकार करते हुए सीएम ने निगम के भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए के राशि देने की घोषणा की . बाईट - विष्णुदेव साय सीएम, छत्तीसगढ़
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Aug 18, 2025 14:01:58
Delhi, Delhi:
एंकर उत्तरी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है... आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद गगनदीप चौधरी पर सिविल लाइन ज़ोन में जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने न सिर्फ़ पार्षद के साथ मारपीट की बल्कि उनकी सोने की चेन भी लूटकर मौके से फरार हो गए। वीओ उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन ज़ोन से उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आप पार्टी के निगम पार्षद गगनदीप चौधरी पर तड़ीपार बदमाश राजीव वर्मा ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक निगम पार्षद गगनदीप चौधरी जन समस्याओं को लेकर सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन रूम में पहुँचे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राजीव ने अचानक उन पर धावा बोल दिया।हमले के दौरान पार्षद के साथ जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच आरोपी ने उनकी सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद निगम ज़ोन दफ्तर में हड़कंप मच गया। पार्षद का आरोप है कि वह जनता की समस्याओं को लेकर ज़ोन ऑफिस पहुँचा था। तभी राजीव नाम का बदमाश अचानक सामने आया और मुझ पर हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की और चेन छीनकर भाग गया। ये पूरी तरह से सुनियोजित हमला था। बाइट – 121 निगम पार्षद गगनदीप चौधरी झड़ौदा वार्ड। वीओ बताया जा रहा है कि आरोपी राजीव वर्मा तड़ीपार बदमाश है, जिस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सिविल लाइन ज़ोन जैसे सुरक्षित दफ्तर परिसर में वह कैसे दाखिल हुआ।घटना के तुरंत बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली सिविलं लाइन
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Aug 18, 2025 14:01:51
Sitamarhi, Bihar:
त्रिपुरारी शरण एंकर - सीतामढ़ी कोर्ट से गवाही दे कर लौट रहे अभियुक्तों को गाड़ी से कुचलने का एक मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 अभियुक्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी के समीप हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले में सोमवार को कोर्ट में गवाही पड़ी थी और गवाही दे कर दोनों अभियुक्त अपनी बाइक से घर लौट रहे थे इसी बीच रीगा परसौनी सड़क पर फोर व्हीलर गाड़ी से मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी गई। बताया जा रहा है कि जिस मामले में गवाही दिया गया था उसी मामले के वादीगण फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे। अभियुक्तों ने यह आरोप लगाया है कि हमे जान से मारने की कोशिश की गई थी हम पे गोली भी चलाया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने की बात को सिरे से खारिज किया है लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। बाइट - लालाबाबू राय घायल बाइट - रमेश राय घायल
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Aug 18, 2025 14:01:42
Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: मांझी रेलपुल से बरेजा के छात्र के कपड़े बरामद,उफनाती सरयु नदी में छलांग लगाए जाने की आशंका से परिजन सशंकित,,छपरा बलिया रेलखण्ड मांझी के समीप स्थित रेलपुल से सोमवार को तड़के इंटरमीडिएट के एक छात्र द्वारा 50 फुट नीचे उफनाती सरयु नदी में छलांग लगा दिए जाने की खबर है। हालांकि स्थानीय प्रशासन अथवा सरयु नदी के किनारे रामघाट पर मौजूद किसी भी ब्यक्ति द्वारा छलांग लगाए जाने की घटना की अबतक पुष्टि नही की जा सकी है। इसी बीच मांझी थाना की पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर रेलपुल के पाया नम्बर चार के ऊपर लावारिस हालत में पड़े बरेजा गांव निवासी अरुण कुशवाहा के पुत्र आदित्य कुमार का मोजा और बनियान बरामद कर लिया है। इंटरमीडिएट के छात्र के मांझी रेलपुल से छलांग लगाए जाने की आशंका के मद्देनजर खोजबीन के सिलसिले में मांझी के रामघाट पहुंचे उसके पिता अपने पुत्र के कपड़े देखकर फफक कर रोने लगे। उन्हें रोता बिलखता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में परिजनों ने कपड़ों की शिनाख्त करने के बाद आदित्य नदी में छलांग लगाए जाने अथवा उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका ब्यक्त की है। रेलपुल पर आदित्य कुमार के कपड़े लावारिस हालत में पाए जाने की खबर पाकर बरेजा तथा आसपास के गांवों के दर्जनों लोग व पंचायत प्रतिनिधि आदि मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आदित्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ था और इसी उद्देश्य से वह नियमित सुबह लगभग चार बजे गांव के पुरब स्थित खेल के मैदान में अपने दोस्तों के संग दौड़ लगाने अथवा कसरत ब्यायाम करने जाता था। परिजनों के मुताबिक वह बीती रात्रि सुबह तीन बजे से पहले ही अपने मोबाइल पर किसी अज्ञात ब्यक्ति का कॉल रिसीव करने के बाद फोन पर उससे बात करते हुए घर से निकल गया। बाद में उसकी दादी द्वारा अनहोनी की आशंका जताने पर उसके अन्य परिजनों ने आदित्य के मोबाइल पर फोन किया। फोन पर बातचीत के दौरान उसने दौड़ लगाने के लिए मदनसाठ गांव के समीप पहुँचने तथा शीघ्र ही वापस लौटने की बात कही। हालांकि लगभग आधे घण्टे बाद तक वापस घर नहीं पहुंचने अथवा फोन नही करने पर परिजनों ने पुनः उसके नम्बर पर फोन लगाया। तब आदित्य का फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम आशीष कुमार बताते हुए मांझी में उसके मोबाइल सड़क पर गिरे पड़े मिलने की जानकारी दी गई तथा मांझी आकर उसका मोबाइल ले जाने की बात आशीष कुमार द्वारा कही गई। परिजनों ने बताया कि आशीष से बातचीत के बाद आदित्य का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। मोबाइल स्वीच ऑफ होने से दहशतज़दा व आशंकित परिजन भागे भागे मांझी पहुंचे तथा आदित्य के साथ साथ उसके मोबाइल की खोजबीन भी शुरू कर दी। इसी खोजबीन के बीच मांझी स्थित पुराने रेलपुल के पाया नम्बर चार पर उसका मोजा व बनियान लावारिस अवस्था में पड़ा पाया गया। घटनाक्रम का गहनता पूर्वक आकलन करने के बाद आदित्य के परिजन उसके नदी में छलांग लगाए जाने अथवा अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिए जाने की आशंका ब्यक्त की गई। इसी बीच परेशान परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया। सीसीटीवी के एक फुटेज में कथित तौर पर मांझी के थाना बाजार के समीप एक अन्य युवक के साथ आदित्य को मांझी चट्टी की तरफ पैदल आते देखने का परिजनों ने दावा भी किया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मांझी के सीओ सौरव अभिषेक तथा थानाध्यक्ष आशीष कुमार समुचित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इस बीच स्थानीय प्रशासन द्वारा आदित्य कुमार को शीघ्र ढूंढ निकालने का प्रयास शुरू कर दिए जाने का परिजनों को आश्वासन दिया गया है। बावजूद इसके खबर भेजे जाने तक आदित्य कुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस ने बताया है कि घटना के तमाम पहलुओं पर मंथन करके मामले की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है। Byte: अरुण कुशवाहा पिता
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Aug 18, 2025 14:01:35
Churu, Rajasthan:
चूरू विधानसभा -रतनगढ़ लोकेशन -राजलदेसर स्थानीय सवांददाता -शिवभगवान सोनी Mob.9509458320 बिजली कटौती को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन एईएन कार्यक्रम के बाहर की तालाबंदी आश्वासन के बाद खोला गया ताला राजलदेसर किसानों का भारी विरोध देखा गया बताया कि बार बार बिजली कटौती को लेकर व सिमसिया रोड़ पर स्थित जीएसएस लूणासर फिडर कई वर्षों से दिन में चलता आ रहा है लेकिन अब रात में बिजली दी जा रही है । राजस्थान सरकार कहती है कि किसानों को दिन में बिजली देगें किसानों को दिन में बिजली चाहिए इसके बाबजूद रात को बिजली दी जा रही है । किसानों ने करीब आधे घण्टे से अधिक तालाबंदी कर रही । आश्वासन के बाद ताला खोला गया । किसानों ने कहा कि माँग अगर पूरी नहीं होती है तो आक्रोशित किसान बिजली विभाग का घेराव करेंगे । इस अवसर पर दर्जनों किसान उपस्थित रहे । बाइट-कामरेड भादर भामू
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 18, 2025 14:01:22
Bikaner, Rajasthan:
Assign desk Rounak vyas bikaner Story -बीकानेर के लूनकरणसर से खबर किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन, किसान सड़को पर रैली के रूप में पहुचे एसडीएम ऑफिस, पाँच सूत्रीय मांगें को लेकर किया प्रदर्शन किसान नेता प्रभुदयाल सारस्वत के नेतृत्व में एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, सारस्वत ने कहा-बीमा कंपनियों से किसानों को फसल बीमा क्लेम जल्द दिलाया जाए,किसानों को सिंचाई का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया जाए,स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाई जाए,क्षेत्र की स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाए,सोलर कंपनियों द्वारा खेतों की कटाई पर कड़ी कार्रवाई की जाए Intro - बीकानेर के लूनकरणसर में किसानों की समस्याओं को लेकर आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। सड़कों पर रैली की शक्ल में पहुंचे किसान एसडीएम ऑफिस के बाहर जुटे और नारेबाज़ी करते हुए पांच सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। किसान नेता प्रभुदयाल सारस्वत के नेतृत्व में एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानो का कहना है कि बीमा कंपनियों से फसल बीमा क्लेम तुरंत दिलाया जाए, किसानों को सिंचाई का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाई जाए, क्षेत्र की स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाए और सोलर कंपनियों द्वारा खेतों की कटाई जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई हो। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। Logsheet Shorts बाईट - प्रभुदयाल सारस्वत (किसान नेता )
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Aug 18, 2025 14:00:45
Jalore, Rajasthan:
रानीवाड़ा-जालोर एंकर रानीवाडा - कोटड़ा टोल पर किसानों का धरना समाप्त बीजेपी पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के अथक प्रयास लाये रंग पूर्व विधायक देवल ने PWD मंत्री व विभाग के उच्च अधिकारी से फ़ोन पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया वही किसानों को दिया आश्वासन जल्द होगा समस्या का समाधान पूर्व विधायक की समझाइश के बाद किसानों ने धरना किया समाप्त धरने में शामिल सुरेश कुमार प्रदीपसिंह मालवाड़ा नेपालसिंह महेंद्रसिंह कागमाला सहित सेंकडो लोगो ने पूर्व विधायक व जसवंतपुरा SDM ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया पूर्व विधायक देवल का किसानों ने किया आभार व्यक्त 1. बीजेपी पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल पहुंचे धरना स्थल 2. PWD उच्च अधिकारियों को बात करते पूर्व विधायक
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Aug 18, 2025 14:00:37
Raebareli, Uttar Pradesh:
एंकर– सांप के काटने से वन रक्षक की पत्नी की वारसिवनी अस्पताल में हुई मौत के बाद परिजनों ने डाक्टर की लेटलतिफी और लापरवाही का आरोप लगाया है साथ ही आरोपी डाक्टर विक्रम शरणागत के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है वंही इस मामले में क्षेत्र के विधायक विवेक पटेल ने नाराजगी व्यक्त कर सीएचएमओ को कार्यवाही करने कहे है,,, वाइस ओवर 01– जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 6.30 बजे वारासिवनी वन विभाग में पदस्थ वन रक्षक अशोक परते की पत्नी सपना परते की सांप के काटने पर लगभग 6.45 बजे सिविल अस्पताल लाया गया मगर चिकित्सक विक्रम शरणागत लगभग 1 घटे बाद अस्पताल पहुंचे समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण सपना परते की मौत हो गई सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया वहीं वन विभाग के सभी कर्मियों द्वारा डाक्टर के खिलाप थाने में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है घटना की जानकारी मिलने पर विधायक विवेक विक्की पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से चर्चा कर बीपीएम संजय तुरकर को जमकर फटकार लगाते हुए कठोर कार्यवाही की बात कही वंही सीएमएचओ से फोन पर चर्चा कर ऐसे लाफ़रवाह अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए,, बाइट 01– विवेक पटेल (विधायक वारासिवनी) बाइट 02– अशोक परते ( वनरक्षक) आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
MAMILIND ANDE
Aug 18, 2025 14:00:23
Wardha, Maharashtra:
वर्धा SLUG- 1808_WARDHA_CONG_PC वर्ध्यात हजारोंची नावे मतदार यादीत दोनदा ग्रामीण भागात नाव असणारे अनेक शहरी मतदार राज्यघटना म्हणते एक व्यक्ती एकच मत मग निवडणूक आयोगाची घोडचूक नाही का? काँग्रेसचे राष्ट्रीय समन्वयक शैलेश अग्रवाल यांचा संतप्त सवाल अँकर : वर्धा जिल्ह्यात विविध मतदार संघात मतदारांची नावे दोन ते तीन ठिकाणी असल्याची बाब काँग्रेसचे राष्ट्रीय समन्वयक शैलेश अग्रवाल यांनी पत्रकार परिषद घेत समोर आणली आहे. वर्धा जिल्ह्यातील केवळ वीस टक्के मतदार याद्याची छाननी केली असता साडेचार हजार मतदार हे मतदार यादीत दोनदा नावं असलेले आढळून आले आहे. सुमारे 16 हजार मतदार हे मायग्रेट झाले असतांनाही मतदार यादीत दोनदा नावं असलेले आढळून आले आहे.  केवळ वीस टक्के छाननी केल्यावर हा घोड आढळून आला असल्याचे शैलेश अग्रवाल यांनी सांगितले आहे. वर्धा जिल्ह्यातील वर्धा, आर्वी, हिंगणघाट विधानसभा मतदार संघात हा घोड सर्वाधिक आहे. म्यॅन्युअल पीडीएफ डेटा मधून हा घोड समोर आला आहे. एकाच माणसाचं एकाच बूथवरती वेगवेगळ्या ठिकाणी नाव आहे.  एकाच व्यक्तीचं एकाच मतदारसंघात दोन तीन वेगवेगळ्या बुथवर नाव आहे, एकाच व्यक्तीचं ग्रामीण क्षेत्रात सुद्धा मतदार यादीत नाव आहे आणि शहरीक्षेत्रात नगरपालिका क्षेत्रात सुद्धा त्याचं नाव आहे. वेगवेगळ्या इपीक नंबर सोबत सारखे नाव आहे. एकाच नावाचे दोन तीन वेगवेगळे इपीक नंबर आहेत. काही ठिकाणी तर मृत व्यक्तीचे नाव देखील मतदार यादीत असल्याची बाब काँग्रेसने पत्रकार परिषद घेत समोर आणली आहेय. बाईट - शैलेश अग्रवाल, राष्ट्रीय समन्वयक, किसान सेल, काँग्रेस
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Aug 18, 2025 13:52:25
Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली... - दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांग की पत्नी ने प्रधान पति पर लगाए गंभीर आरोप - आवास और अन्य सरकारी सुविधाओं दिलाने के एवज में महिला से की अश्लील बात - आधी रात को फोन कर महिला से प्रधान पति ने किया प्रेम का इजहार - पीड़िता ने प्रधान पति की बातचीत को किया रिकॉर्ड - घटना से आहत महिला पहुंची नौगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस - डीएम और अपर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार - अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र के साथ दिया बातचीत का रिकॉर्डिंग - मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने दिए जांच कर कार्रवाई के आदेश. - नौगढ़ तहसील के डुमरिया गांव के प्रधान पति है लालचंद. Byte : पीड़िता,
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Aug 18, 2025 13:52:15
Goreya Pipar, Chhattisgarh:
एंकर -सरगुजा जिले समेत प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर खासा असर देखने को मिल रहा हैं। दअरसल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अंबिकापुर के देव होटल के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एनएचएम के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था। कई बार आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है। जिसको लेकर अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनएचएम के कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया हैं। सविलियन करने के साथ-साथ 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास असर पड़ने लगा है। एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि विगत कई सालों से अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखा जा रहा है। मगर हर बार आश्वासन के अलावा कुछ और नहीं मिल सका है। वहीं अब अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी सख्त नजर आ रहे हैं, और यही वजह है कि सरगुजा जिले में कार्यरत 630 और प्रदेश में लगभग 16 हजार एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ कर शासन से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। बाईट_01_शिल्पी राय_जिला अध्यक्ष_एनएचएम कर्मचारी संघ_सरगुजा बाईट_02_अनुप्रिया दास_सदस्य_एनएचएम कर्मचारी संघ_सरगुजा
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top