Back
झज्जर में 3.1 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में बाहर निकले!
STSumit Tharan
Aug 10, 2025 12:15:22
Jhajjar, Haryana
झज्जर में 3.1 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर
एंकर
रविवार शाम करीब 4:10 बजे झज्जर में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र बिंदु झज्जर ही बताया जा रहा है। अचानक धरती हिलने से लोगों में भय का माहौल बन गया। कई इलाकों में लोग खुले मैदानों में जमा हो गए।
प्रशासन के मुताबिक फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों ने इसे हल्के झटके बताया, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बाइट दुकानदार
झज्जर
सुमित कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowAug 10, 2025 14:20:53Satna, Madhya Pradesh:
सतना। चाणक्य पुरी कॉलोनी में 3 अगस्त को जमीनी कारोबारी भागवत गुप्ता के निवास पर फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने वाले चार नकाबपोश बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सतना पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक मैगजीन और यूपी नंबर प्लेट की गाड़ी बरामद की गई है। इस मामले के मास्टरमाइंड कलम माटा, रवि सिंह और सुभाष सिंह पहले ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे इंदौर और देवास के चार अन्य शूटर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सीएसपी ने बताया कि "हमारी टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
बाइट: 1
देवेंद्र सिंह चौहान, सीएसपी सतना
0
Report
RSRandhir Singh
FollowAug 10, 2025 14:19:52Ghatshila, Jharkhand:
LOCATION:- GHATSHILA
REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH
एंकर वीओ:- घाटशीला के चाकुलिया में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती की अगुवाई में हजारों लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन क ऐतिहासिकी अंतिम जोहार यात्रा निकालकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
इसको लेकर घाटशीला चाकुलिया में रविवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सड़क पर अंतिम जोहार यात्रा सह श्रध्दांजलि सभा निकाली और दिवंगत झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर चाकुलिया बस स्टैंड पर हजारों की संख्या में महिला पुरुषों की भीड़ जुटी और गुरुजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की चित्र लगा एक रथ लेकर ऐतिहासिक अंतिम जोहार यात्रा निकाली। यह ऐतिहासिक अंतिम जोहार यात्रा चाकुलिया शहर के बिरसा चौक,पुराना बाजार,नया बाजार,रेलवे स्टेशन होते हुए जेएनजे स्कूल ग्राउंड पहुंची।
इस दौरान हजारों की संख्या में आम और खाश लोग और ग्रामीण महिला पुरुष अपने अपने हाथों में गुरु जी के चित्र लगे तख्तियां लेकर मौन जुलुश निकालकर पूरे चाकुलिया शहर का नगर भ्रमण किया।
इस अवसर पर चाकुलिया बाजार की सभी दुकाने पूरी तरह से बंद रही और लोग अंतिम जोहार यात्रा में शामिल हुए। और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रध्दांजलि दी।
गुरु जी के पैतृक गांव नेमरा के बाद एक साथ शायद चाकुलिया शहर में ही इतनी बड़ी संख्या में जन सैलाब एक साथ सड़क पर उतरकर उनका अंतिम जोहार यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गाँवों से हज़ारों की संख्या में महिला-पुरुष उमड़ पड़े। सभी ने एक सुर में अपने प्रिय नेता के संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
विधायक समीर कुमार महंती ने भावुक होते हुए कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड की आत्मा को पहचान दिलाई। उनका संघर्ष हर झारखंडवासी के दिल में हमेशा जीवित रहेगा।
विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि गुरु जी भले ही हम लोगों के बीच अब नही रहे ,लेकिन उनका आदर्श और सोच आज भी पूरे झारखंड के लोगों में और खेत खलिहानों में बसती है।
गुरु जी के आदर्श और सपनों को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
बाइट:-
01.समीर कुमार मोहंती, विधायक बहरागोड़ा।
रिपोर्ट:-
रणधीर कुमार सिंह,संवाददाता।
9939232111
9534338111
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowAug 10, 2025 14:19:33Munger, Bihar:
मवेशी की संकट को देख पशुपालन विभाग आया आगे ,चारा बांटा।
मुंगेर : जिले में बाढ़ की स्थिति से त्राहिमाम मचा हुआ है। गांव के साथ अब शहर के दो दर्जन से ज्यादा मोहल्ले में पानी घुस गया है। वही जंहा एक और लोग बाढ़ से परेशान है तो वही दूसरी और पशुपालक के लिए पशु की चारा की समस्या उत्पनं हो गयी। पशुपालक की चारे की समस्या को देख जिलाधिकारी निखिल धनराज के निर्देश पर पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलदेव राय ने किला परिसर बबुआ गंगा घाट के पास बाढ़ पीड़ित पशुपालको को चारा वितरण किया गया। जिला पशुपालन अधिकारी डॉक्टर कमल देव यादव ने बताया कि अभी वर्तमान 16 क्विंटल सुखा चारा का वितरण किया गया है। पूर्व से सूची बनाया गया था उन लोगों के बीच सूखा चारा का वितरण किया गया है। जो शेष लोग बच गए हैं या जो उन लोगों के बीच भी चारा का वितरण किया जाएगा। वही बीते कल शनिवार को बीते कल शनिवार को अमरपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में वितरित हुआ है कल से शुरुआत हुआ है आज यहां दूसरा दिन में बांटा जा रहा है।
बाइट : डॉक्टर कमलदेव यादव पशुपालन पदाधिकारी मुंगेर
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 10, 2025 14:19:24Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। आज सासाराम के सदर अस्पताल में 55 करोड़ से अधिक की लागत से बना मॉडल अस्पताल का बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने उद्घाटन कर दिया। सदर अस्पताल परिसर में 200 बेड का यह मॉडल अस्पताल बनाया गया है। उद्घाटन के दौरान सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान मंगल पांडे ने कहा कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में इस तरह के बड़े अस्पताल के निर्माण हो जाने से आम लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। एक ही परिसर में तमाम तरह की सुविधा होगी। पहले से ही इस अस्पताल में सौ से अधिक की सुविधा उपलब्ध है। अब इस अस्पताल में 300 से अधिक बेड हो गया। साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी यहां पर सुचारू है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया गया। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की है। एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिसके तहत जिला अस्पतालों में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नीति है। वहीं दूसरी और स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि अभी अस्पताल का निर्माण कर पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। पांच तल्ला अस्पताल में मात्र दो फ्लोर का ही काम कंप्लीट हुआ है और आनन फानन में अस्पताल का उद्घाटन कर दिया गया। स्थानीय राजद विधायक ने इसे चुनावी उद्घाटन करार दिया तथा कहा कि निर्माण कार्य अधूरा रहते हुए भी मंत्री ने उद्घाटन कर सिर्फ खानापूर्ति की है।
बाइट -- राजेश गुप्ता (राजद विधायक) सासाराम।
बाइट-- मंगल पांडे (मंत्री) स्वास्थ्य विभाग।
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowAug 10, 2025 14:19:06Maharajganj, Uttar Pradesh:
स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज यूरिया लेने गए किसान को दुकानदार ने लात और चप्पल से की पिटाई,वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हिरासत में, डीएम ने आरोपी विक्रेता के लाइसेंस निलंबित कर कृषि विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाई के दिए निर्देश
लोकेशन-1008ZUP_MGHJ_VIRAL_R
रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी
एकर- महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मामी चौराहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो आज का है जिसमें आप साफ तौर से देख सकते है की एक बुजुर्ग किसान यूरिया खाद लेने चौधरी खाद भण्डार पर गया था जहां विक्रेता पंकज चौधरी द्वारा यूरिया के अधिक पैसा की मांग करने पर किसान ब्रह्मदेव चौरसिया द्वारा असमर्थता जताने पर दुकानदार और वहां मौजूद जैस मोहम्मद कहासुनी पर भड़क गए और बुजुर्ग किसान पर लात और चप्पलों से प्रहार कर दिया जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । यूरिया खाद को लेकर किसान की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए चौधरी खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित करते हुए कृषि विभाग के द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए वहीं पीड़ित किसान ब्रह्मदेव चौरसिया ने पंकज चौधरी और जैस मोहम्मद के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई । मामले को गम्भीरता से लेकर आनान- फानन में पहुची बृजमनगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चौधरी खाद भंडार के द्वारा एक बुजुर्ग किसान के साथ दुर्व्यवहार किया गया है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत आरोपी विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है साथ ही साथ उसके लाइसेंस को भी निलंबित किया गया है । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी तक 24 लाइसेंस को निरस्त किया गया है साथ ही साथ दो लोगों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है और चार दुकानें सील भी हैं जिससे खाद को लेकर किसानों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए ।
बाइट- ब्रह्मदेव चौरसिया , पीड़ित
बाइट- शैलेंद्र कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 10, 2025 14:19:06Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट
राजगढ़ उपखंड के टहला थाना क्षेत्र के टहला बाईपास स्थित लाड़या का गुवाड़ा के पास बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार चार व्यक्ति घायल हो गये. जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस 108 में सीएचसी राजगढ़ लाया गया. जिनमें से दो व्यक्तियों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया. तथा दो व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी देदी. डॉ. आरसी यादव ने बताया कि एम्बुलेंस की सहायता से चार घायलों को लाया गया. जिनमे दो जने गंभीर घायल थे. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर ले जाया गया एवं दो जनों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी देदी. कुण्डला के रामसिंहपुरा गांव निवासी कपूर बैरवा ने बताया कि वह व उसके मामा का पुत्र नीरज बैरवा, मौसी का लड़का मनीष निवासी बिगोता तथा दौसा क्षेत्र के देवरी सराय निवासी गोपाल बाईक पर सवार होकर नारायणी धाम जा रहे थे. रास्ते में टहला बाईपास के पास सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाईक को टक्कर मारी दी. जिससे चारों घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस 108 से राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया. गम्भीर रूप से घायल मनीष बैरवा व नीरज बैरवा को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया.
बाइट___कपूर बैरवा
बाइट__डॉ. आरसी यादव, चिकित्सक, राजगढ़
0
Report
CDChittaranjan Das
FollowAug 10, 2025 14:16:46Durgapur, West Bengal:
অভয়ার বিচারের দাবিতে নবান্ন অভিযানে অভয়ার মা-বাবার উপর পুলিশি নির্যাতনের অভিযোগ তুলে বিজেপির প্রতিবাদ মিছিল। দুর্গাপুরের সিটি সেন্টার বাস স্ট্যান্ড থেকে শুরু হয় প্রতিবাদ মিছিল সিটি সেন্টার জুড়ে চলে মিছিল। নেতৃত্ব দেন দুর্গাপুর পশ্চিমের বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ ঘড়ুই, জেলা বিজেপির সাধারণ সম্পাদক অভিজিত দত্ত। কয়েকশো বিজেপি কর্মী সমর্থকদের উপস্থিতি ছিল। বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ ঘরুই হুঁশিয়ারি দিয়ে বলেন,"নবান্ন অভিযানে আমাদের কর্মীদের ওপর হামলা চালিয়েছে পুলিশ। তার বিরুদ্ধে আমরা প্রতিবাদ করছি। চলো দুর্গাপুরের একটি ঘটনায় বিজেপি কর্মীদের বাড়ি থেকে তুলে নিয়ে যাচ্ছে পুলিশ। এই ঘটনা না থামলে আমরা বৃহত্তর আন্দোলনের পথে হাটবো। ১৩ তারিখ দুর্গাপুরের মহকুমা শাসক দপ্তর ঘেরাও করে বিক্ষোভ করবো।"
ছবি 2C তে
ফাইল নাম
1008ZG_DGP_BJP_AVYA_AGI_R
0
Report
AMAjay Mehta
FollowAug 10, 2025 14:16:22Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद।
फतेहाबाद में पिता ने पुत्र को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली
फतेहाबाद के गांव कजल्हेड़ी की घटना
पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में करवाया गया भर्ती
घटना के कारणों का नही चल पाया स्पष्ट पता
घेरलू कलह बताया जा रहा है घटना का कारण
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम
मामले की जांच में जुटी पुलिस
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 10, 2025 14:16:19Jodhpur, Rajasthan:
पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया में बातचीत करते हुए बाड़मेर क्षेत्र में सोलर कंपनियों द्वारा मनमानी और खेजड़ी के पेड़ों को काटने को लेकर कहां है कि कंपनियां जिन नियमों के तहत बँधी होती है वह नियम की पालना नहीं करती उन्होंने कहा कि अगर एक खेजड़ी पेड़ कटता है तो उसकी जगह 8 या 10 पेड़ लगाने चाहिए सोलर कंपनियों के गाइडलाइन में है कि जो पेड़ में कटे वह वापस भी लगे लेकिन कंपनियां सिर्फ कागजों में पेड़ लगा रही है, वे हकीकत में भी पेड़ नही लगाते इसलिए जनता में आक्रोश है बाड़मेर क्षेत्र में लगातार सोलर की कंपनियां आ रही है जिससे गर्मी में भी बढ़ोतरी हो रही है और इससे बचने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है
गौरतलब है कि पिछले दिनों बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोलर कंपनियों द्वारा खेजड़ी के पेड़ काटे जाने को लेकर जिला उपखंड अधिकारी को शिकायत की थी इसके बाद जहां पेड़ काटे गए थे वहां निरीक्षण में पहुंचने वाले थे लेकिन एक रात पूर्व सोलर कंपनियों द्वारा खेजड़ी की पेड़ों की कटाई वाले जड़ों को जला दिया गया इसको लेकर जब निरीक्षण पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी ने यह सब देखा तो वह वहां पर धरने पर बैठ गए धरने पर बैठते हुए उन्होंने एक रात रेगिस्तान में ही गुजरी इसके बाद में वार्ता कर समझाइस कर इस धरने को समाप्त किया गया अब जिस तरह से रविंद्र सिंह भाटी ने सोलर कंपनियों की मनमानी और पेड़ कटाई को लेकर आवाज उठाई थी उसी सुर में सुर मिलाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कैलाश चौधरी ने भी सोलर कंपनियों द्वारा पेड़ कटाई की बात कही है
जैसलमेर के बासनपीर मामले में एक समुदाय द्वारा छतरीयां तोड़ने के मामले में हरीश चौधरी द्वारा बासनपीर में मोहब्बत की दुकान खोलने और रैली निकालने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने ना सिर्फ छतरियां तोड़ने का कार्य किया बल्कि लोगों को मारने का भी काम किया और कांग्रेस उनके समर्थन में आ खड़ी हुई है क्षेत्र का नाम पूर्व में बसनपी था कांग्रेस ने ise बासनपी से बासनपीर बना दिया हम इसका फिर से नाम परिवर्तन का कार्य करेंगे । कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए उन लोगों को संरक्षण दिया जिन लोगों ने छतरियां तोड़ी।
यहां तक की कांग्रेस ने जिस तरह से ऑपरेशन सुंदर को लेकर सवाल उठाए वह भी निंदनीय हैँ। कांग्रेस की आदत हो गई है कि वे नकारात्मक राजनीति करने लगे हैं
बाईट। कैलाश चौधरी पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 10, 2025 14:15:28Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के सदर अस्पताल में मॉडल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के पहुंचने के पहले ही अस्पताल में सुरक्षा पर तैनात निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्डों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इन लोगों का कहना है कि पटना के "एलाइट फाल्कन" का नामक सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के अधीन कार्यरत है। उन लोगों को 20 हजार प्रति माह मानदेय भुगतान करना है। लेकिन मात्र 9894 रुपए दिया जा रहा है। इसके अलावा मानदेय के भुगतान के लिए भी अलग से एक हजार रुपए अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय सिविल सर्जन पर भी इन लोगों ने गंभीर आरोप लगाया तथा मिलीभगत की बात कही। अस्पताल में सुरक्षा में तैनात सिक्युरिटी गार्ड्स ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके की नजाकत को देखते हुए उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे इन लोगों से मिलने पहुंचे तथा मामले में ज्ञापन लिया। तब जाकर यह लोग शांत हुए। इन लोगों का कहना है कि यह लोग जिस एलाएट फाल्कन नामक कंपनी के अधीन कार्यरत है, वे लोग 20 हजार रुपए प्रतिमाह के मानदेय पर हस्ताक्षर कराकर मात्र 9894 रुपए ही भुगतान करते हैं। शिकायत करने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इन लोगों ने सिविल सर्जन पर भी मिली भगत का आरोप लगाया। डीडीसी के अश्वासन पर यह लोग शांत हुए।
बाइट -- दीपू कुमार (सिक्योरिटी गार्ड) सदर अस्पताल, सासाराम।
बाइट -- महेंद्र राम (अस्पताल सुरक्षाकुर्मी यूनियन के सदस्य)
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowAug 10, 2025 14:03:36Jhunjhunu, Rajasthan:
एंकर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल झुंझुनूं मे हवाई पट्टी पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 27 लाख किसानों के खातों में कुल 1200 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम डीबीटी के जरिए हस्तांतरित करेंगे। इसमें झुंझुनूं जिले के 17 हजार किसान भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में जिले से 30 हजार किसानों को लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 280 बसों की व्यवस्था की गई है। सुबह से ग्रामीण इलाकों से किसानों को हवाई पट्टी तक लाया जाएगा। बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या विपरीत मौसम से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा देना है। पिछले साल खरीफ में सूखे और रबी में शीतलहर व पाले से भारी नुकसान हुआ था।
समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। हवाई पट्टी पर डोम, मंच, पंडाल, साउंड सिस्टम और लाइटिंग का काम तेजी से हो रहा है। सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई है। किसानों में उत्साह है, क्योंकि यह राशि उन्हें कर्ज चुकाने और नई फसल की तैयारी में मदद करेगी। यह पहला मौका है जब झुंझुनूं से देशभर के किसानों के खातों में बीमा क्लेम राशि जाएगी।
बाइट1 अरूण गर्ग जिला कलेक्टर
अशोक शर्मा
झुंझुनूं
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowAug 10, 2025 14:02:50Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर
रील बनने की सनक में हमीद सेतू से साधु वेशधारी युवक का गंगा में कूदने का खतरनाक स्टंट
पुलिस ने किया गिरफ्तार, साधू ने गिरफ्तार होने बाद लोगों से स्टंट न करने की अपील की
गाजीपुर में साधु वेशधारी युवक का स्टंट वीडियो वायरल
हमीद सेतु से गंगा में लगाई खतरनाक छलांग
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
स्टंटबाज ‘आईपीएल बाबा’ उर्फ सुरेश यादव गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में लोगों से स्टंट न करने की अपील
पुलिस ने आरोपी का चालान किया
गाजीपुर में रील बनाने की सनक में साधु वेशधारी एक युवक का खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुद को साधु बताने वाला युवक हमीद सेतु से गंगा में छलांग लगाता नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो में वह पहले पुल पर खड़ा दिखता है। फिर रेलिंग फांदकर गंगा में कूद जाता है। दरअसल गंगा में आई बाढ़ की वजह से जिला प्रशासन लोगों को अलर्ट कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तक को लगाया गया है। ऐसे में गंगा में आई बाढ़ के दौरान साधु के वेश में एक युवक के स्टंट बाजी का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में साधु के वेश में युवक अब लोगों से ऐसे खतनाक स्टंट न करने के लिए लोगों से अपील कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुहम्मदाबाद के सुरेश यादव के रूप में हुई है, जो खुद को साधु बताता है और ‘आईपीएल बाबा’ के नाम से मशहूर है और ग़ाज़ीपुर का साधु नाम से एक यूट्यूब चैनल चलता है।
बाइट- सुरेश यादव- साधु के वेश में स्टंटबाज
0
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowAug 10, 2025 14:02:40Asansol, West Bengal:
কারখানার সামনে এক নর্দমা থেকে কারখানারই এক শ্রমিকের মৃতদেহ উদ্ধার কে করে চাঞ্চল্যকর পরিস্থিতি তৈরি হলো আসানসোলের জামুড়িয়া শিল্প তালুকের।
কারখানার সামনের নর্দমা থেকে শ্রমিকের মৃতদেহ উদ্ধার। ক্ষতিপূরণের দাবিতে কারখানার গেটে মৃতদেহ রেখে বিক্ষোভ মৃতের পরিবার ও স্থানীয়দের। কিভাবে নর্দমায় এলো মৃতদেহ উঠছে প্রশ্ন। আসানসোলের জামুড়িয়া শিল্প তালুকের ঘটনা।
অভিযোগ জামুরিয়ার বাসিন্দা তপন ধাগড় জামুরিয়া শিল্প তালুকের এক বেসরকারি কারখানায় কর্মরত ছিলেন। রবিবার তার মৃতদেহ কারখানার সামনের এক নর্দমায় দেখতে পায় অন্যান্য শ্রমিকরা। পরিবারের দাবি তপন ধাগড় কারখানার ভেতরেই কাজ করতেন এবং কারখানার ভেতরেই থাকার ব্যবস্থা ছিল৷ বাইরে যেতেন না। মৃতদেহ কারখানার বাইরে নর্দমাতে কিভাবে এলো কারখানা কর্তৃপক্ষ কিছুই জানাইনি। তাই মৃত শ্রমিকের ক্ষতিপূরণের দাবিতে কারখানার সামনে রাস্তা অবরোধ করে কারখানার গেটে চলছে বিক্ষোভ পরিবার ও আত্মীয়ের।।
1008ZG_ASN_FACTORY_DEAD
BYTE LOCAL
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowAug 10, 2025 14:02:21Raebareli, Uttar Pradesh:
reporter.. syed husain akhtar
location.. raebareli
एंकर.. रायबरेली पुलिस ने बीती 31 जुलाई को ऊंचाहार थाना इलाके में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चोरी गए सभी सामान को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल रहे बदमाशों में से दो को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चार बदमाश भागने में सफल रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी है। दरअसल ऊंचाहार थाना इलाके में एक बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल मिलकर इसके चोरों को तलाश कर रही थी तभी उन्हें जानकारी मिली कि चोर चोरी के माल का बंटवारा ऊँचाहार थाना इलाके के एनटीपीसी शारदा नहर के किनारे बंटवारा कर रहे हैं। पुलिस टीम ने इन बदमाशों को ललकारा तो इन लोगों ने फायर कर दिया। घायल बदमाश रोहित और एक अन्य मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन चार अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी गए लाइसेंसी पिस्टल समेत तकरीबन पचास लाख कीमत के आभूषण बरामद कर लिए हैं।
बाइट.. डॉक्टर यशवीर सिंह... पुलिस अधीक्षक
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowAug 10, 2025 14:01:38Jaipur, Rajasthan:
नोट— खबर की फीड 10 अगस्त के ओएफसी पर रोडवेज स्लग से भेजे गए
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं और बालिकाओं निशुल्क दो दिवसीय रोडवेज बस सेवा की सौगात दी थी,,,,,राजधानी जयपुर के सिंधीकैंप बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला,,,,,सिंगल टिकट विंडो होने से महिलाओं को टिकट के लिए काफी परेशानी का सामना करना पडा,,,,,लेकिन रोडवेज बस स्टैंड के अधिकारी आंखे मूंदकर तमाशा देख रहे थे,,,,ऐसे में महिला यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन की अव्यवस्था पर रोष जताया,,,,,इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने बस स्टैंड से व्यवस्थाओं का जायजा लिया,,,,
121
0
Report