Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर में बदमाशों का जुलूस, कान पकड़कर मांगी माफी!

ASAkhilesh Sharma
Aug 17, 2025 03:02:18
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा इनफॉर्मर ललित जैन 9309255545 अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - मारपीट व धमकाने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बदमाशो ने कान पकड़कर मांगी माफी एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले की वरदा थाना पुलिस ने दिन दहाड़े मारपीट कर धमकाने के मामले में दो बदमाशो को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशो का वरदा कस्बे में जुलूस निकालते हुए अपराधियों में भय व आमजन के विश्वास के स्लोगन को चरितार्थ किया। वही इस दौरान बदमाशो ने कान पकड़कर माफी मांगी ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPShivam Pratap Singh
Aug 17, 2025 04:49:10
Delhi, Delhi:
राम अवतार यादव, एल्विश यादव के पिता की फायरिंग के घटना पर बाइट
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Aug 17, 2025 04:47:49
Patulki, Uttar Pradesh:
Slug : 1708ZRJ_PRTP_EXAM_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : पटवारी भर्ती परीक्षा सख्त सुरक्षा और सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से ही रही एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ में रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा सख्त सुरक्षा और सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रतापगढ़ जिले में कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई, जिसमें 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से करीब 8,500 परीक्षार्थी पड़ोसी बांसवाड़ा जिले से आए। परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था, जबकि अंतिम समय सीमा सुबह 8 बजे निर्धारित रही। नकल पर रोक और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। प्रत्येक परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक स्कैनिंग और फेस आईडी जांच की गई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले नाक के कांटे, माथे की क्लिप और हाथों में बंधे धागे तक हटवाए गए। पहली पारी में लगभग 9,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। पांच उड़नदस्तों की टीमें लगातार औचक जांच में जुटी रही और ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एडीएम विजयेश पंड्या और एएसपी परबत सिंह ने किया। वहीं जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से प्रत्येक केंद्र की लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही। प्रशासन की सख्त व्यवस्था और सतर्कता के चलते पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Aug 17, 2025 04:47:25
Paradeep, Odisha:
Slug - Nandotshav Dt - 17/08/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ସାରଥୀ ଭକ୍ତ ପାଳିଲେ ନନ୍ଦୋତ୍ସବ। ସାରଥୀ ଫେରିବେ ବାରିମୂଳ। ହାତରୁ ଖସିବ ବିଭୂତି, ପାଦରୁ ଝରିବ ମହୁ। ପୁଣି ଭକ୍ତ ହେବେ ଏକାଠି। ପାରାଦୀପ ରେ ନନ୍ଦ ଉତ୍ସବ ପାଳନ ଅବସରରେ କହିଲେ ସାରଥୀ ଭକ୍ତ। ସାରା ଓଡ଼ିଶାରେ ନନ୍ଦୋତ୍ସବ ପାଳନ କରା ଯାଉଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ସାରଥୀ ଙ୍କ ଫଟୋ ନେଇ ପୂଜାର୍ଚ୍ଚନା ଓ ଭଜନ କିର୍ତନର ତାଳେ ତାଳେ ନାଚିଲେ ଭକ୍ତ। ଏହିପରି ନନ୍ଦୋତ୍ସବ ସାରଥୀ ପରିବାର ର ଭକ୍ତ ମାନେ ପାଳନ କରିଥିବା ବେଳେ କିଏ କିଏ ନିଜ ଘରେ ସାରଥୀ ଙ୍କ ଫଟୋ ରଖି ନନ୍ଦ ଉତ୍ସବ ପାଳନ କରୁଛି ତ କିଏ ନନ୍ଦୋତ୍ସବ ପାଇଁ ଏକାଠି ହୋଇ ସାରଥୀ ଙ୍କ ଭଜନ କୀର୍ତ୍ତନ ରେ ମସଗୁଲ୍ ହୋଇ ଯାଇଛନ୍ତି। ଏହି ଚିତ୍ର ହେଉଛି ପାରାଦୀପ ଉପକଣ୍ଠ ପିପଳ ଗାଁ ର। କିଏ କହୁଛି ସାରଥୀ ଙ୍କ ପାଇଁ ନିଜର ବଡ ରୋଗରୁ ଆଜି ସୁସ୍ଥ ହୋଇଛି ତ କିଏ କହେ ଆଜି ସାରଥୀ ଙ୍କ ପାଇଁ ସମାଜ ରେ ଭଲ ମଣିଷ ଟିଏ ହୋଇ ପାରିଛି। ଗୀତା ଜ୍ଞାନ ଶିକ୍ଷା କରି ପିଲାମାନେ ଯେପରି ସଂସ୍କାର ପାଇ ପାରୁଛନ୍ତି , ସେହିପରି ସାରଥୀ ଙ୍କ ପ୍ରବଚନ ସେମାନଙ୍କୁ ସମାଜ ରେ ଭଲ ମଣିଷ ଟିଏ ଗଢି ପାରିଛନ୍ତି । ସମୟ ଆସିଯାଇଛି ପୁଣିଥରେ ସାରଥୀ କେନ୍ଦ୍ରାପଡା ବାରିମୂଳ ଆଶ୍ରମକୁ ଫେରିବେ, ସକାଳ ଓ ସନ୍ଧ୍ୟା ସମୟରେ ଯେପରି ପ୍ରବଚନ ଦେଉଥିଲେ। ସେହିପରି ପୁଣି ପ୍ରବଚନ ଦେବେ ଵୋଲି ଆଶା ରଖିଛନ୍ତି ସାରଥୀ ପରିବାରର ଭକ୍ତମାନେ। ବାଇଟ -୧- ସାରଥୀ ଭକ୍ତ। ବାଇଟ -୨- ସାରଥୀ ଭକ୍ତ। ବାଇଟ -୩- ସାରଥୀ ଭକ୍ତ। ବାଇଟ -୪- ସାରଥୀ ଭକ୍ତ। ବାଇଟ -୫- ସାରଥୀ ଭକ୍ତ। ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା ( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Aug 17, 2025 04:46:10
Simdega, Jharkhand:
location-simdega ravikant सिमडेगा- जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में देर रात्रि तक भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। इस मौके पर शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार, महावीर चौक, राम जानकी मंदिर, हनुमान वाटिका , कुंज नगर के अलावे अन्य मंदिरों में भी भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया । भगवान कृष्ण की पालकी सजाई गई । महावीर चौक और कुंजनगर में बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की गंगा बहा दी । जिसमें देर रात तक श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे। काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भगवान कृष्ण और राधा के वेश में भी नजर आए जो अत्यंत ही मनमोहक लग रहे थे।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Aug 17, 2025 04:46:01
Sirohi, Rajasthan:
एंकर : ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित दादी प्रकाशमणि अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आगाज रविवार को आबूरोड के शांतिवन से हुआ। यह 22 किलोमीटर लंबी मैराथन माउंट आबू तक आयोजित की जा रही है। मैराथन में कई देशों के लगभग 3500 धावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली, ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, बीके मृत्युंजय समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन का समापन माउंट आबू के ओम शांति भवन में होगा, जहां विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बाइट - लुंबाराम चौधरी, सांसद बाइट - समाराम गरासिया, विधायक
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Aug 17, 2025 04:45:52
Mumbai, Maharashtra:
*महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में पिता ने कुएं में फेंक कर अपने 4 बच्चों की कि हत्या; फिर खुद भी की आत्महत्या।* प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक अहिल्यानगर जिले के कोरहाले गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों को कुएं में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई और फिर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पांच मृतकों की पहचान अरुण सुनील काले (30), उनकी बेटी शिवानी (9) और बेटे प्रेम (7), वीर (6) और कबीर (5) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि अरुण ने अपनी पत्नी से घरेलू विवाद के बाद कोरहाले गाँव के एक कुएँ में अपने बच्चों को फेंक दिया था। फिर उसने उसी कुएँ में कूदकर आत्महत्या कर ली। काले अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंडा तालुका के चिखली गाँव का रहने वाला था। उनकी पत्नी शिल्पा अपने पति से हुए कुछ झगड़ों के कारण घर छोड़कर नासिक जिले के येओला स्थित अपने मायके चली गईं। उनके बच्चे एक स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस ने बताया कि काले अपनी पत्नी के वापस आने से इनकार करने से परेशान था। शनिवार को वह अपने बच्चों के बाल कटवाने के बहाने आश्रम स्कूल से ले गया था। लेकिन वह उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके पास गया। रहाटा तालुका के कोरहाले गांव पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। और यहां तक कि उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। परिणामस्वरूप, वह परेशान हो गया और अपने बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और उसमें कूद गया। यह घटना तब सामने आई जब कुछ लोगों ने कुएं में एक शव देखा और घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई और राहता थाने की एक टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने काले की पहचान की और उसकी पत्नी से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी से बातचीत में पता चला कि उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। काले और उसके चार बच्चों के शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। *बाइट :* *सोमनाथ वाकचौरे* *एडिशनल एसपी अहिल्यानगर*
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Aug 17, 2025 04:45:35
Kota, Rajasthan:
Kota बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के खेड़ली तवरान गांव में महिला को सांप ने काटा, ईलाज के दौरान महिला टीना मेधवाल की हुई मौत, 14 अगस्त की घटना, परिजन सूचना पर MBS अस्पताल लेकर पहुँचे थे, दो छोटे बच्चो के सिर से उठा मा का साया, शव को मोर्चरी में रखवाया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को होगा सुपूर्द, बाइट विनोद परिजन
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Aug 17, 2025 04:45:17
Kushinagar, Uttar Pradesh:
एंकर/विओ:- कुशीनगर में यह जन्माष्टमी बेहद खास रही हैं, आपको दो तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं कि कुशीनगर में इस बार की जन्माष्टमी क्यों खास रही तो ...बता दे कि सन 1994… 30 अगस्त की वो रात… जब जन्माष्टमी के दिन जंगल डकैतों से मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उस घटना के बाद ज़िले के सभी थानों और पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का पर्व मानो थम गया था...लेकिन… इस बार तस्वीर बदली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर, 31 साल बाद एक बार फिर पुलिस लाइन सहित सभी थानों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया...सबसे ख़ास पल रहा...जब पीले कुर्ते में एसपी संतोष मिश्रा ने खुद अपने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर भक्ति गीतों पर ठुमके लगाए... उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...ये सिर्फ एक पर्व का उत्सव नहीं… बल्कि शहीदों की याद में, पुलिस परिवार की मुस्कान और उमंग की वापसी भी है...31 साल बाद… पुलिस विभाग ने जन्माष्टमी मनाकर एक ऐतिहासिक मौन तोड़ दिया है।" एंकर/विओ:- कुशीनगर में नज़ारा बिल्कुल वैसा ही था…जैसे वासुदेव अपने पुत्र कृष्ण को सिर पर टोकरी में रखकर यमुना नदी पार कर रहे हों...31 साल बाद… जब ज़िले के सभी थानों में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया… तो हर तस्वीर अद्भुत थी...कुबेरस्थान थाने पर तो नज़ारा और भी खास रहा…थाना प्रभारी अश्विनी राय ने वासुदेव का रूप धारण कर भगवान कृष्ण को टोकरी में उठाया… और थाने परिसर तक पहुँचे...यहाँ नदी तो नहीं थी… लेकिन 31 सालों से चली आ रही उस मौन परंपरा को ज़रूर पार किया गया…जिसे तोड़ने की हिम्मत किसी ने अब तक नहीं दिखाई थी...बता दें… 30 अगस्त 1994 को जंगल के डकैतों से हुई मुठभेड़ में कुशीनगर के 6 जांबाज़ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे.जन्माष्टमी के दिन हुई इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था..इसी ग़म में 31 सालों तक जन्माष्टमी पर्व का आयोजन पुलिस विभाग में थम गया...लेकिन… कुशीनगर एसपी संतोष मिश्रा ने इस बार 31 साल बाद इस परंपरा को फिर से शुरू कर…न सिर्फ़ जन्माष्टमी पर्व मनाया… बल्कि शहीद पुलिसकर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि भी दी है...ये नज़ारे… कुशीनगर की पुलिस की आस्था, श्रद्धा और शौर्य की गवाही दे रहे हैं।"
0
comment0
Report
VKVISHAL KAROLE
Aug 17, 2025 04:34:44
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:
Csn rain av Feed attached छत्रपती संभाजीनगर मध्ये काही दिवसांच्या विश्रांतीनगर जिल्ह्यात  पावसाने जोरदार हजेरी लावली.  संभाजी नगर जिल्ह्यातील नऊ मंडळांत अतिवृष्टी झाली. मात्र अन्य मंडळांत सामान्य आणि रिमझिम पाऊस पडला. शहरालगत असलेल्या वरुड काजी, पिसादेवी, हर्सल सावंगी आणि चौका तसेच वैजापूर तालुक्यातील गारज व लोणी मंडळात ढगफुटीसदृश्य पाऊस पडल्याने नदी-नाले पुरामुळे ओसंडून वाहत होते. शिवाय पिकांचे नुकसान झाले. पावसाळा सुरू होऊन अडीच महिने उलटले, मात्र आवश्यक तेवढा मुसळधार पाऊस झालेला नाही.. परिणामी, जिल्ह्यातील लघु आणि मध्यम प्रकल्पांत जेमतेम पाणीसाठा आहे. मात्र दोन दिवसापासून सुरू असलेल्या पावसानं पाणी साठ्यात वाढ झालेली आहे पुढील तीन दिवस पावसाची संततधार कायम राहण्याचा अंदाज वर्तवण्यात आला आहे
0
comment0
Report
PPPRANAV POLEKAR
Aug 17, 2025 04:34:34
Ratnagiri, Maharashtra:
चिपळूण : चिपळूण मध्ये पडलेल्या मुसळधार पावसाचे पाणी थेट सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या कार्यालयात. चिखली युक्त पाणी कार्यालयातील सर्वच खोल्यांमध्ये शिरल्यामुळे बांधकाम विभागाच्या अधिकाऱ्यांसह कर्मचाऱ्यांची धावपळ. मुंबई गोवा महामार्गाच्या लगत असलेल्या चिपळूण मधील कार्यालयात दीड ते दोन फुटापर्यंत पाणी शिरल्याची माहिती. सकाळपासून कार्यालयाची स्वच्छता स्वच्छता मोहीम सुरू.... मात्र बांधकाम विभागाचा एकही अधिकारी कार्यालयात उपस्थित नाही. सलग तीन दिवस सुट्टी असल्यामुळे कार्यालयीन अधिकारी जागेवर नसल्याची माहिती. कोट्यावधींची निविदा प्रक्रियेचे कागदपत्रे उघड्यावरच असल्यामुळे कागदपत्रांच्या सुरक्षेबाबत प्रश्नचिन्ह.
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Aug 17, 2025 04:34:23
Jalna, Maharashtra:
FEED NAME : 1708ZT_JALNA_TOLNAKA(1 FILE) जालना : शेगाव -पंढरपूर महामार्गावरील टोलनाक्यावर भाजप पदाधिकाऱ्याची दादागिरी, टोलनाक्यावरील रस्त्यावर आडवे बॅरीकेटस लावल्यानं दुचाकीस्वाराला मार लागल्यानं दादागिरी टोलनाक्यावर जाऊन मोरे यांनी टोलनाका कर्मचाऱ्यांना धमकावल मंठा तालुक्यातील तळेगाव येथील टोलनाक्यावर दादागिरी अँकर :शेगाव -पंढरपूर महामार्गावरील तळेगाव टोलनाक्यावर भाजपचे पदाधिकारी राजेश मोरे दादागिरी करतानाचा एक व्हिडिओ व्हायरल झाला आहे.मोरे हे भाजपा किसान मोर्चाचे प्रदेश उपाध्यक्ष आहेत.मंठा तालुक्यातील तळेगाव येथील टोलनाक्यावरील हा व्हिडीओ आहे. टोलनाका चालकांनी महामार्गावरील सर्व्हिस रोडवर आडवे बॅरीकेट्स लावल्यानं एक दुचाकीचालक या बॅरीकेट्सला धडकून जखमी झाला.यावेळी भाजपचे पदाधिकारी मोरे टोलनाक्यावर गेले आणि त्यांनी टोलनाक्यावरील कर्मचाऱ्याला धमकी देत तुझ्या फार तक्रारी आल्याचं सांगत दादागिरी करण्याचा प्रयत्न केला.दरम्यान मोरे यांच्या दादागिरी करण्याचा व्हिडीओ सोशल मीडियावर व्हायरल झालाय.
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Aug 17, 2025 04:34:08
Delhi, Delhi:
एंकर राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान पर बह रहा है। हालांकि कल के मुकाबले पर आज यमुना का जल स्तर थोडा कम जरूर हुआ है परंतु अभी भी यमुना खादर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगो के लिए खतरा बरकरार बना हुआ है। हालांकि कल शनिवार की सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.26 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चिंता का विषय है। लेकिन आज रविवार की सुबह 6 बजे 204.91 मापक गया तो 7 बजे 204.88 दर्ज किया गया। जिसे देखते हुए राहत की बात यह है कि यमुना का जल स्तर अब धीरे धीरे कम होता हुआ नजर आ रहा है लेकिन अभी भी खतरा बरकरार बना हुआ है क्योंकि यमुना नदी अभी भी अपने रुद्र रूप में बह रही है। वाकथरु / नसीम अहमद रिपोर्ट :- नसीम अहमद Zee मीडिया वज़ीराबाद दिल्ली
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Aug 17, 2025 04:33:57
Lohardaga, Jharkhand:
लोहरदगा - शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शोक व्यक्त कर दिवंगत रामदास सोरेन को श्रंद्धाजलि अर्पित किया है साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी कमी को उनके परिवार से किसी एक सदस्य को राजनीति में लाकर रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभिभावक के तरह है और काफी संवेदनशील है राज्य के मुख्यमंत्री राज्य के बेहतर के लिए जो उचित है करेंगे। रामदास सोरेन जी ने जिस प्रकार जनता का सेवा किया है अगर उनके परिवार में कोई है तो राजनीति में उनको भी अवसर मिलना चाहिए। पूर्व में जिस प्रकार डुमरी से बेबी देवी और और हफ़ीजुल हसन को जिम्मेदारी दी गई उसी प्रकार मुख्यमंत्री कुछ न कुछ बेहतर कर रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। बाइट- सुखदेव भगत, सांसद लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Aug 17, 2025 04:33:49
Ranchi, Jharkhand:
लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर इलेक्शन कमीशन पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी अब लोगों के बीच जा रहे हैं।जिसे लेकर बिहार से वोट अधिकारी यात्रा की शुरुआत हो रही है। झारखंड कॉंग्रेस के कई नेताओं को यात्रा में लगाया गया है, राहुल गांधी बिहार की जनता के बीच वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जिसे लेकर झारखंड में भी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने यह प्रमाणित कर दिया है कि इलेक्शन कमीशन ने वोट चोरी कर प्रधानमंत्री को तीसरी बार सत्ता दिलाई है। और राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के जरिए लोगों को उनके वोट के अधिकार की जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस में कहां की राहुल गांधी किस यात्रा का असर सड़कों पर भी दिखेगा जब आम लोग भी राहुल गांधी के इस मुहिम में शामिल होकर केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ सड़कों पर होंगे। बाइट....राकेश सिन्हा,कांग्रेस राहुल गांधी की वोट अधिकार रैली पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी को सीट बचाव रैली करनी चाहिए था क्योंकि वो लालू यादव के रहमोकरम पर हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को राजनीति का पनौती बताया है और कहां की बिहार की धरती पर अब राहुल गांधी के कम पढ़ रहे हैं तो कांग्रेस को जो 2_4 सीट आनी थी अब वह भी खत्म हो जाएगी। राहुल गांधी की यह यात्रा ढकोसला है सिर्फ राजनीति करना चाह रहे हैं। बाइट.... प्रतुल शहदेव,बीजेपी अनर्गल और असभ्य भाषा का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी का चरित्र रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पनौती शब्द पर चुटकी लेते हुए कहा कि रही बात पनौती की तो कौन पनौती है इसे पूरा देश जान रहा है। राहुल गांधी ने जो विषय छेड़ा है उसे केंद्र सरकार की गाड़ी हिल गई है। एस ए आर के माध्यम से इन लोगों ने जो वोटर को स्लैश करने का काम किया है सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट मां दी है और उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम धीरज ठाकुर,जी मीडिया रांची
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Aug 17, 2025 04:33:21
Bihar:
समस्तीपुर में गंगा की बाढ़ से गांव डूबे, लोग रात में बांधों व सड़कों किनारे तंबुओं में गुजर-बसर को मजबूर, भूख-प्यास और बीमारी का संकट गहराया, प्रशासन की मदद नदारद, लोग जुगाड़ू नाव से घरों की रखवाली कर रहे। एंकर :समस्तीपुर जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण कई गांव के लोग बेघर हो गए और उन्हें अस्थायी तंबू में रहना पड़ रहा है बाढ़ के कारण लोगों को पीने के पानी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो गई है। कई लोग अपने घरों को छोड़कर बांधों और सड़कों के किनारे रात में रहने को मजबूर है ।हालांकि बाढ़ का पानी घरों से निकलने लगा है लेकिन लोगो की परेशानी कम नही हुई है । समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के कई गांव में गंगा नदी के बाढ़ के कारण अभी भी प्रभावित है जिसमें नवघोडिया ,जौनापुर ,मटियोर ,चापर , जैसे गांव में गंगा का पानी अभी भी लोगों के घरों में घुसा हुआ है। जिससे लोग शरणार्थी जीवन जीने को मजबूर है ।लोग बांधों और सड़कों के किनारे अस्थाई तंबू बनाकर रहे हैं ।लेकिन उन्हें रात में भी अपने घरों की चिंता सता रही है । दरसअल जी मीडिया की टीम ने देर शाम मोहनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डुमरी का जायजा लेने पहुंचे तो देखा कि अभी भी गांव और झोपड़ियां पानी में डूबी हुई है ।बाढ़ के कारण लोगों के पास आने जाने का कोई साधन नहीं है और लोग जुगारू नाव बनाकर रात में भी अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं । हालांकि इन क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से नाव और सामुदायिक किचन की व्यवस्था नही दिखने को मिला । कुल मिलाकर समस्तीपुर में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अस्थाई तंबू में रहकर जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है ।मोहनपुर प्रखंड से बाढ़ पीड़ितों के स्तिति का जायजा लिया जी मीडिया संवादाता मन्टुन रॉय ने .....
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top