Back
नागौर में युवक की तालाब में डूबने से मौत, भीड़ का मच गया हड़कंप!
DIDamodar Inaniya
Aug 13, 2025 10:03:11
Nagaur, Rajasthan
नागौर
नागौर में एक युवक डूबा
बख्तसागर तालाब की पाल पर जुटी भीड़, रेस्क्यू कर निकाला शव को बाहर
नागौर शहर के बख्तसागर तालाब में आज सुबह एक युवक की डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान एसडीआरएफ और अन्य तैराकों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया । वही युवक की पहचान नागौर शहर के बाडी कुआ निवासी बिलाल खान के रूप मे हुई है. इसी बीच युवक के डूबने की सूचना पर बख्तसागर तालाब की पाल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई है. पुलिस ने ऐतिहातन बख्तसागर के सभी गेट पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है और प्रवेश रोक दिया है. वही शव को बाहर निकाल कर शल को नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया. पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 13, 2025 12:53:18Udaipur, Rajasthan:
पांचवीं कक्षा की पाठयपुस्तक से वीर काली बाई का पाठ हटाने के विरोध में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि वीर काली बाई जिसे शिक्षा की देवी के रूप में माना जाता है। उन्होंने अपने गुरु के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका पाठ पांचवी कक्षा की पाठयपुस्तक से हटा दिया गया है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। छात्रों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पाठ को पाठयपुस्तक में लेने की मांग की।
बाइट : निशाकर डामोर, छात्र नेता
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowAug 13, 2025 12:52:48Kanpur, Uttar Pradesh:
Slug--कानपुर पुलिस ने एक लाख के इनामी को किया गिरफ्तार..
Anchor-- कानपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है पुलिस ने एक लाख के शातिर इनामी को गिरफ्तार किया है. शातिर अपराधी करीब 2 साल से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।
Vo-- कानपुर पुलिस ने शातिर अपराधी अमजद उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर पुलिस द्वारा एक लाख का ईनाम घोषित किया गया था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले कानपुर के डिप्टी पड़ाव क्षेत्र में एक डॉक्टर के ऊपर इसने जानलेवा हमला किया था इसके ऊपर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने पहले इसके ऊपर 25000 का नाम घोषित किया था और बढ़ते बढ़ते इनाम की राशि एक लाख हो गई थी तब से पुलिस इसको तलाश कर रही थी डीसीपी ने बताया कि यह d2 गैंग के साथ-साथ अन्य गैंग का भी सदस्य रह चुका है और शातिर किस्म का अपराधी भी है पुलिस द्वारा शातिर को जेल भेजा जा रहा है.
बाइट:- श्रवण कुमार सिंह डीसीपी सेंट्रल
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowAug 13, 2025 12:51:01Ujjain, Madhya Pradesh:
महाकाल की नगरी में गूंजी राष्ट्रभक्ति — 19 साल बाद वीर माता-पिता को मिली सम्मान की छत
उज्जैन | रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन ने राष्ट्रभक्ति की ऐसी मिसाल देखी, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया। शहीद समरसता मिशन के युवाओं ने 19 वर्षों से उपेक्षित रहे शहीद गजेंद्र राव सुर्वे के वृद्ध माता-पिता को 21 लाख रुपए की लागत से नया घर बनाकर समर्पित किया। यह कार्य बिना किसी सरकारी अनुदान के, पूरी तरह सामाजिक सहयोग से संभव हुआ।
2006 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए गजेंद्र राव सुर्वे के परिवार के पास खुद की जमीन थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे अपना घर नहीं बना सके। वर्षों तक शासन-प्रशासन से मदद की उम्मीदें अधूरी रहीं। अब “राष्ट्र शक्ति मंदिर” नाम से बने इस नए घर की चाबी मिलने पर वीर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
घर समर्पण समारोह में गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत हुआ और पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “गजेंद्र राव सुर्वे अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। शहीद की मां कल्पना सुर्वे ने भावुक होकर कहा— “मेरा बेटा आज जहां भी होगा, खुश होगा कि उसका अधूरा सपना मोहन नारायण भईया और इन बेटों ने पूरा कर दिया।”
शहीद समरसता मिशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक मोहन नारायण ने कहा— “हम हर वीर परिवार को अपना परिवार मानते हैं। उनका सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना हर भारतीय का कर्तव्य है। हम संसद से मांग करते हैं कि हर शहीद परिवार को एक करोड़ रुपए की समर्पण राशि देने का कानून बने और स्वतंत्रता से अब तक शहीद हुए सभी 36,000 सैनिक परिवारों को इसका लाभ मिले।”
यह पहल न केवल एक परिवार को सम्मान की छत देने का उदाहरण है, बल्कि पूरे देश के लिए यह संदेश है कि सैनिक के परिवार का दर्द समाज का दर्द है, और उनका सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है।
CM DR. MOHAN YADAV X POST
आज उज्जैन में शहीद गजेंद्र सुर्वे जी के परिवार को समर्पित सर्व सुविधा युक्त आवास 'राष्ट्र शक्ति मंदिर' का लोकार्पण करना मेरे लिए गर्व का विषय है
देश के 15 राज्यों में 'शहीद समरसता मिशन' के माध्यम से अमर बलिदानियों के परिवारों हेतु सर्व सुविधा युक्त पक्के आवासों की व्यवस्था की
BYTE- DR. MOHAN YADAV
0
Report
JSJitendra Soni
FollowAug 13, 2025 12:48:32Jalaun, Uttar Pradesh:
स्लग- जालौन में बेकाबू कार और बाइक के बीच टक्कर, पानी भरी खाई में गिरी कार, बाइक सवार 2 गंभीर घायल
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-13-08-2025
एंकर
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उरई कोंच रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब एक बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान अलफ पुत्र कमाल बाबा निवासी आजाद नगर कोंच और अभिषेक पुत्र अजय निवासी प्रताप नगर कोंच के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के दौरान बाइक पर सवार तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना कोंच-उरई रोड पर आशीर्वाद क्लब कोल्ड स्टोर के पास हुई। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों युवक उरई रोड की ओर से ग्राम पड़ी से कोंच की ओर आ रहे थे। जबकि कार सवार लोग मध्य प्रदेश के रतनगढ़ मंदिर से दर्शन करके हमीरपुर के लिए उरई रोड से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार और तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दूर जा गिरे। जबकि कार सड़क किनारे खंती में पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल कार चालक की पहचान और वाहन को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 13, 2025 12:45:34Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सतपुड़ा स्कूल स्थित शहीद मदनलाल आहके के स्मारक पर पूजन और माल्यार्पण से हुई। बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर परिषद शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। विधायक गंगा उईके ने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि अब हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरा सकता है, और सभी से 15 अगस्त पर शान से तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
0
Report
RSRavi sharma
FollowAug 13, 2025 12:35:56Jammu, :
Breaking
सांबा जिला के सरोर अड्डा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूली बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत,
तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,
दोनों युवकों की मौके पर ही हुई मौत ,
मोटरसाइकिल सवार युवकों को कई फीट तक घसीट कर ले गई बस ,
पुलिस ने युवकों के शव को नजदीकी अस्पताल के शव गृह में किया शिफ्ट,
मरने वाले युवकों की अभी नहीं हुई पहचान!!
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowAug 13, 2025 12:35:47Ganderbal, :
Cabinet Minister Javaid Ahmad Rana visited District Shopian, where he met party workers and senior leaders. MLA Zainpora, Showkat Ahmad Ganie, also accompanied him during the visit. While speaking to the media, the minister stated that strict action would be taken against the Jal Shakti Department officials involved in the concerned matter. He informed that under the Jal Shakti initiative, a total of 3,200 new schemes have been launched, out of which 1,400 have been successfully completed. Emphasizing the importance of development and accountability, he assured that all pending works would be expedited for the benefit of the public. The minister also expressed his views on the political aspirations of the people, stating that the restoration of statehood is their legitimate right. He added that they are hopeful this right will be restored very soon, ensuring that the voice and dignity of the people of Jammu and Kashmir are upheld.
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowAug 13, 2025 12:35:42Kulgam, :
کولگام ۔۔
اینکر ۔۔۔ کولگام میں ماڈرین سلاٹر ہاوس تعمیر
ضلع ترقیاتی کمشنر کولگام اطہر عامر شفی خان نے اڈپورہ کولگام میں جدید سلاٹر ہاوس۔ کے کام کاج جائزہ لیا وادی میں اس وقت جو گوشت کا تنازعہ پیدہ ہوا جس عام کشمیری تذبذب کا شکار ہے ضلع ترقیاتی کمشنر کولگام نے کہا یہ جو سلاٹر ہاؤس محکمہ منسپل کمیٹی کولگام نے تعمیر کیا ہے اور کام آخری مراحل میں ہیں اور جلد اس کو چالو کیا جائے گاہ یہ جدید طرز کا ہے اور اس زبح خانہ میں ہر طرح کے سہولیات کے ساتھ ساتھ انتظامیہ کی مکمل نظر ہوگی اور محکمہ اینمل ہسبنڈر کےملازم۔ یہاں پر تعینات ہونگے ۔۔۔۔
بائٹ ۔۔۔اطہر عامر شفی خان ۔۔ ضلع ترقیاتی کمشنر کولگام ۔۔۔۔
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 13, 2025 12:34:02Morena, Madhya Pradesh:
ग्वालियर -
नाबालिग छात्र ने किया सुसाइड..
ट्रेन के सामने कूद कर दी जान.. मृतक विकेश रावत शिवपुरी जिले का रहने वाला है..
युवक ऑनलाइन बैंकिंग और गेम की चलता था दुकान..
घर से नाराज होकर डबरा आकर की सुसाइड...
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सोपा..
डबरा रेल्वे स्टेशन के आउटर में मिली युवक की मोटरसाइकिल..
डबरा के कोटरा रेल्वे ट्रैक की घटना
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowAug 13, 2025 12:33:01Paradeep, Odisha:
Slug - Amala
Dt - 13/08/2025
Place - Jagatsinghpur
Format - Avo
Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାର ରାଜସ୍ୱ ଅମଲା ସଙ୍ଘ ପକ୍ଷରୁ ବିଭିନ୍ନ ଦାବି ନେଇ ଗତକାଲି ଠାରୁ କାର୍ଯ୍ୟବନ୍ଦ ଆନ୍ଦୋଳନ ଜାରି ରହିଥିବା ବେଳେ ଆଜି ସମସ୍ତ ଅମଲା ମାନେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ବିକ୍ଷୋଭ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ ।ଲେବୁଲ - ୯ ଦାବୀ ସହିତ ଗ୍ରେଡ ପେ ୯୩୦୦ପାଇଁ ସଙ୍ଘ ପକ୍ଷରୁ ବାରମ୍ବାର ଦାବି ହୋଇ ଆସୁଥିବା ବେଳେ ସରକାର ଅଣଦେଖା କରୁଛନ୍ତି ।ଏହାକୁ ନେଇ ରାଜସ୍ୱ ଅମଲା ସଙ୍ଘ ଗତକାଲି ଠାରୁ କାର୍ଯ୍ୟବନ୍ଦ ଆନ୍ଦୋଳନ ଓହ୍ଲାଇ ଥିବା ବେଳେ ଦାବୀ ପୂରଣ ନହେବା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଆନ୍ଦୋଳନ ଜାରି ରହିବ ବୋଲି ସଂଘ ପକ୍ଷରୁ ଚେତାବନୀ ଦିଆଯାଇଛି ।
ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowAug 13, 2025 12:32:38Jhalawar, Rajasthan:
झालावाड़
एंकर इंट्रो_ 79 वे स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी उपखंड तथा मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाए है। इसी के तहत झालावाड़ जिले के डग विधानसभा के चौमहला तथा उन्हेल में भी आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल तथा चौमहला भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जन शामिल हुए। शहर की सड़को पर हर तरफ तिरंगे ही लहराते हुए नजर आए और भारत माता के जयकारों से कस्बा गूंज उठा।
इस दौरान विधायक कालूराम मेघवाल ने सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की भी अपील की।
Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowAug 13, 2025 12:32:26Balotra, Rajasthan:
रिपोर्टर मयंक अवस्थी
जिला बालोतरा
मोबाइल नंबर 9352798376
ट्विटर mayankblt
बालोतरा पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेध के तहत मोटरसाइकिल चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद की हैं। यह गैंग मौज-मस्ती और महंगे ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। वारदात से पहले आरोपी जीपीएस तकनीक से गलियों की ट्रैकिंग कर बाइकों को निशाना बनाते थे।इस कार्यवाही में पुलिस ने हुकमाराम जाट(24)पुत्र भैराराम जाट निवासी पांदी का पार रामसर, मनोहरलाल जाट(19)पुत्र नरसिगाराम निवासी चाडार, मालाराम जाट(24)पुत्र रेखाराम जाट निवासी कुड़ला, किशनाराम जाट(19)पुत्र जेठाराम निवासी बाडमेर, मदनलाल जाट (22)पुत्र जोगाराम निवासी शिव भाकरी नांद को गिरफ्तार किया गया।
बाईट:-रमेश एसपी बालोतरा
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 13, 2025 12:32:18DMC, Chandigarh:
*सितम्बर तक जेजेपी संगठन नवनिर्माण की प्रक्रिया पूरी, बड़े स्तर पर मनाएंगे पार्टी का स्थापना दिवस - दुष्यंत चौटाला*
*चंडीगढ़, 13 अगस्त।* हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग से फर्जी वोटरों के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में हाल ही में शुरू की गई वोटर लिस्ट की सफाई की प्रक्रिया पहले क्यों नहीं की गई? पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को टारगेट करके वोटर लिस्ट से फर्जी वोट हटाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन यह काम लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि फर्जी वोटरों की समस्या सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसका असर दिखेगा। बुधवार को दुष्यंत चौटाला सिरसा और हिसार जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।
दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि एक ही वोटर आईडी नंबर पर दो या तीन जगह वोटर कार्ड पाए जाने की घटनाएं गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास पूरा डेटाबेस होने के बावजूद ऐसी गड़बड़ियां क्यों हो रही हैं? यह एक बड़ा सवाल है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी मांग करती है कि चुनाव आयोग इस मुद्दे पर जनता के सामने श्वेत पत्र जारी करे और फर्जी वोटरों के मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करे। दुष्यंत चौटाला ने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि जब सारा डेटा आयोग के पास है, तो फर्जी वोटरों की समस्या कैसे बनी हुई है? यह एक गंभीर मुद्दा है और जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वह हरियाणा में अपराध का बढ़ता ग्राफ हो या चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियां, जनता सब समझ रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी जनता की आवाज को और मजबूत करेगी और उनके हितों के लिए लड़ाई लड़ेगी।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि 15 से 25 अगस्त तक जेजेपी की सभी जिला कार्यकारिणी और राज्य इकाई का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हलका स्तर पर कार्यकारिणी का गठन होगा। उन्होंने कहा कि सितंबर तक जेजेपी का संगठन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और इसके बाद जेजेपी का स्थापना दिवस 9 दिसंबर को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर दिन रात मेहनत करें।
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowAug 13, 2025 12:31:49Chatra, Jharkhand:
तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक कि मौत, एक की हालत गंभीर
चतरा : राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया गांव के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हंटरगंज थाना क्षेत्र के राजभर गांव निवासी कुलेश्वर गंझू अपने दोस्त तिलेश्वर कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकला था। जब दोनों कोल्हैया मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तिलेश्वर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलेश्वर गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस मंगवाकर दोनों को सदर अस्पताल, चतरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुलेश्वर को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बाइट 1 : कुलेश्वर गंझू, घायल।
बाइट 2 : डॉ अजहर, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा।
0
Report
KSKamal Solanki
FollowAug 13, 2025 12:31:34Dhar, Madhya Pradesh:
स्लग :- आत्महत्या के बाद पत्नी की लाश के बाद पति का शव मिला.....
Anchor :- धार जिले के निसरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहाँ बीते सोमवार रात एक युवा दंपत्ति ने अपने दो महीने के मासूम बच्चे को पुल पर छोड़कर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है......
वीओ :- निसरपुर में छोटी कसरावद को जोड़ने वाले पुल पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक और उसकी पत्नी ने अपने मासूम बच्चे को छोड़ नदी में कूदकर जान दे दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन बच्चे को सुरक्षित उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में SDRF और पुलिस की टीम ने रातभर तलाशी अभियान चलाया।
अगले दिन मंगलवार सुबह महिला का शव घटनास्थल के पास मिला। बुधवार दोपहर युवक का शव भी थोड़ी दूरी पर पानी में तैरता मिला। दोनों की पहचान बड़वानी जिले के राजपुर के बुद्रा गांव के 22 वर्षीय निलेश बडोले और 20 वर्षीय जागृति बडोले के रूप में हुई। दोनों ने करीब 2 साल पहले लव मैरिज की थी और हाल ही में गुजरात काम के लिए निकले थे। अभी तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।"
दोनों के दो महीने के बच्चे को फिलहाल पुलिस की देखरेख में रखा गया है, जिसे परिजनों को सौंपने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
0
Report