Back
बागपत के अमित आर्य का एक महीना बाद भी नहीं मिला सुराग!
RCRAJVEER CHAUDHARY
Aug 18, 2025 02:30:46
Bijnor, Uttar Pradesh
बिजनौर-बिजनौर मे इंस्टग्राम दोस्त ज्योति से मिलने आये बागपत के अमित आर्य का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग।अमित को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो चुका वायरल। एक माह बाद भी चांदपुर पुलिस के हाथ खाली। इस कांड के सभी आरोपी फरार। इस कांड का मुख्य आरोपी सचिन चौधरी RLD नेता अशोक चौधरी का भतीजा है। RLD नेता अशोक चौधरी के दबाव मे पुलिस नहीं कर रही आरोपी को गिरफ्तार। लापता युवक अमित आर्य को पीट रही ज्योति का भी वीडियो हुआ वायरल।
नोट -इसमें पीटने की एक वीडियो अश्लील है कृपया वीडियो को म्यूट करने की कृपा करे।
लड़की वाली वीडियो सही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowAug 18, 2025 04:21:38Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
*गौकशी का मामला आया सामने*
विशेष समुदाय के दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
काटने में बाद लेकर जा रहे थे लगाने ठिकाने
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर पकड़ पुलिस के हवाले किया दोनों आरोपियों को
कम्मू के बाग में हुई गौकशी आदमपुर खंती में जा रहे थे लगाने ठिकाने
ऐशबाग पुलिस ने लिया हिरासत में
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowAug 18, 2025 04:20:34Bagheri Kalan, Rajasthan:
खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा किशनगढ़बास- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602)
लोकेशन-खैरथल (खैरथल) Twitter:@ kuldeepmaw75614
खैरथल से जिला मुख्यालय को हटाने की खबर ने पूरे व्यापारिक समुदाय में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को खैरथल कस्बे में संयुक्त व्यापार महासंघ की एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। इस निर्णय के विरोधस्वरूप आज खैरथल बाजार के बाजार बंद रहे, सभी व्यापारियों ने बाजार बंद का समर्थन करते हुए स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार ये मान ले कि मुख्यालय खैरथल कस्बे में ही रहेगा। बाजार बंद के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानों ही खोली गई। व्यापारी कस्बे की गलियों में घूम-घूमकर दुकानों को बंद करवाते नजर आए।
वन टू वन व्यापारी
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowAug 18, 2025 04:19:48Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
नगर की खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना के लिए आमेट में पांच दिवसीय संगीतमय अखण्ड रामधुन का आयोजन,,
राजसमंद।
राजसमंद के आमेट में मधुर धुनों पर शुरू हुई पांच दिवसीय संगीतमय अखंड राम धुन। बता दें कि आमेट नगर के 44 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण समाज बडिपोल के तत्वाधान में नगर की खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना को लेकर समाज के लोग हर वर्ष अखण्ड रामधुन कर रहे हैं। पांचवे दिन रामधुन की समाप्ति पर चारभुजानाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिला—राजसमंद
जिला संवाददाता—देवेंद्र शर्मा
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowAug 18, 2025 04:17:41Jalabaria, West Bengal:
ডায়মন্ড হারবার ভাঙা কেল্লার মাঠে পাওয়া গেল ইংরেজ আমাদের দুটি কামান
180825ZG_DH_KAMAN
নকিব উদ্দিন গাজী
দক্ষিণ 24 পরগনা ডায়মন্ড হারবার হুগলি নদীর তীরবর্তী এলাকায় ইংরেজদের আমলে এখানেই ছিল কেল্লা যেখানে চিংড়িখালি ভোট নামে পরিচিত সেই চিংড়িখালি ভোট আজ কেল্লা নামে পরিচিত কেল্লার অধিকাংশ ঘর নদীগর্ভে চলে গেছে তবে সেই সময় যে কামান মাটির নিচে চাপা পড়েছিল দুটি কামান দেখা গেল হুগলি নদীর তীরবর্তী কেল্লার মাঠে তবে এই কামান দুটি এই মুহূর্তে কি হবে কারা নিয়ে যাবে তা এখন প্রশ্ন উঠেছে
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowAug 18, 2025 04:17:41Khargone, Madhya Pradesh:
एंकर - खरगोन शहर के औरंगपुरा में आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर किया हमला ।
दो महिला और एक बुजुर्ग को कुत्ते ने सिर और पैर में काटा
।
तीनों लोग ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे
सुबह सुबह की घटना,महिलाएं घर के बाहर आंगन में लगा रही थी झाड़ू
खरगोन के ओरंगपुरा की घटना ।
बुजुर्ग के सिर पर गहराई से नौंचा । जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कर इलाज जारी।
VISUAL -1&2&3
RAKESH JAISWAL KHARGONE MP
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowAug 18, 2025 04:15:30Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
जगदलपुर
बस्तर दशहरा समिति की बैठक हुई संपन्न, बलराम मांझी बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष चुने गए,बैठक में मौजूद अधिकतर मांझीयों ने बलराम मांझी को उपाध्यक्ष बनाने पर अपनी सहमति दी। इस बैठक में सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, राजपरिवार के प्रमुख सदस्य कमलचंद भंजदेव, सहित प्रशासनिक अधिकारी थे मौजूद ।
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 18, 2025 04:04:03Barh, Bihar:
बाढ़ अनुमंडल के नवादा पंचायत अंतर्गत लालाबागी में प्रेम प्रसंग में एक युवक की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज के कनपटी में गोली लगी है। उसका 6 महीने से पास की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था। उसके दो भाई और एक बहन हैं। उसका बड़ा भाई दिल्ली में काम करता है। वह सैदपुर गांव का रहने वाला था। अपने पिता की मौत के बाद इंश्योरेंस के मिले पैसे से उसने दो साल पहले अपना घर बनाया था। रात में वह खाना खाने के बाद अपने घर सोने चला गया था। उसकी मां और एक बहन भी पास के ही एक कमरे में रहते थे। राज के परिजनों ने बताया कि उसे कई दिनों से लड़की का भाई जान से मारने की धमकी दे रहा था। सुबह जब राज की मां ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, तब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसकी मां ने आस पास के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जब ग्रामीणों ने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो राज की कनपटी में गोली लगी थी और उसके बगल में ही एक खोखा गिरा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट मृतक की मां
स्थानीय लोग
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowAug 18, 2025 04:03:44Begusarai, Bihar:
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में जहरीला सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव के रहने वाले रामरेखा सिंह की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि सावित्री देवी खाना पीना खाकर सोने जा रही थी। सोने के दौरान ही जहरीला सांप ने उसे डस लिया। सांप डसने के बाद महिला सावित्री देवी बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ ही देर के बाद महिला की मौत हो गई। हालांकि इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कर में जुट गई है।
बाइट सौरभ कुमार परिजन
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowAug 18, 2025 04:02:56Raigarh, Chhattisgarh:
एंकर:- घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम पोरडी से चोरी हुए लोहे के 85 पाइप की वारदात का पर्दाफाश कर दो सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की पूरी संपत्ति और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व तराजू-बाट जब्त किए।पीड़ित दम्बोदर बेहरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत में रखे पाइप (कीमत लगभग ₹40,000) 15-16 अगस्त की रात चोरी हो गए थे। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास से आरोपियों प्रेमसिंह राठिया और प्रदीप यादव को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पाइप कबाड़ी बादशाह शेख को बेचने की बात कबूली। आरोपी से 85 नग लोहे के पाइप (₹40,000),बिना नंबर TVS एक्सल मोटरसाइकिल, तराजू व बाट , नगदी जप्त किया गया है।पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया ।
शॉट्स:- आरोपी के शॉट्स ,जप्त समान के शॉट्स,घरघोड़ा थाना के शॉट्स।
0
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowAug 18, 2025 04:02:55Jalna, Maharashtra:
FEED NAME : 1808ZT_JALNA_GHANSAVANGI(5 FILES)
जालना : घनसावंगी तालुक्यात मुसळधार पाऊस,नदी,नाले,ओढे तुडुंब
अँकर :जालन्यात देखील मुसळधार पाऊस सुरु आहे.जिल्ह्यातील घनसावंगी तालुक्यात मुसळधार पाऊस झाल्यानं नदी,नाले,ओढे तुडुंब भरून वाहू लागलेत.घनसावंगी तालुक्यात बोडखा, खडका, मांदळा, तिर्थपुरी ,मंगरूळ ,मुरमा या गावांमध्ये रात्री मुसळधार पाऊस झालाय.त्यामुळे बोडखा आणि घनसावंगीचा संपर्क तुटलाय.घनसावंगी तालुक्यातील अनेक ठिकाणी पूर परिस्थिती निर्माण झाल्यानं बहुतांश ठिकाणी वाहतूक व्यवस्था विस्कळीत झाल्यानं प्रवाशांची फजिती पाहायला मिळत आहे.
0
Report
NANasim Ahmad
FollowAug 18, 2025 04:02:55Delhi, Delhi:
एंकर
दिल्ली में बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग की ओर से रविवार दोपहर 3.30 बजे जारी एडवाइजरी के मुताबिक 19 अगस्त की सुबह 2 बजे तक पुराने लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है.यह स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक होगा जिससे बाढ़ की आशंका और गहरी हो जाएगी. बताया गया है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर की ओर जा रहा है.
वीओ 1
बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार के मुताबिक रविवार शाम 4 बजे हथिनी कुंड बैराज से 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो मंगलवार तड़के दिल्ली पहुंचेगा. इस पानी के आने के बाद यमुना का जलस्तर और भी खतरनाक स्थिति में जा सकता है यदि ऐसा हुआ तो निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.
दिल्ली बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग ने यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है . विभाग की ओर से पशुपालकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने मवेशियों को यमुना किनारे से दूर रखें ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सक.
वाकथरु / नसीम अहमद
वीओ 2
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यमुना के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है यदि जलस्तर 206 मीटर के पार जाता है तो निचले इलाकों में रह रहे लोगों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण शुरू कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट - नसीम अहमद
Zee मीडिया
उत्तरी दिल्ली
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowAug 18, 2025 04:01:13Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग-धराली आपदा के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी और सोनगाड़ के बीच स्थिति काफी खतरनाक,राफ्टिंग बोट का सहारा
रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी
एंकर-उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी और सोनगाड़ के बीच बनी हुई है जहां पर सड़क पूरी वासआउट हो रखी है और अब पैदल आवागमन का भी रास्ता नहीं बचा है इसलिए इस स्थान पर अब राफ्टिंग बोट के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर, मार्ग में फंसे राहगीरों को नदी से आरपार करवाया जा रहा है कई लोग धराली से पैदल उत्तरकाशी की ओर आ रहे हैं लेकिन डबरानी और सोनगाड़ के बीच पैदल मार्ग बंद होने से अब इस स्थान पर आपदा प्रबंधन ,एसडीआरएफ, अग्निशमन, एनआईएम की टीमों ने मोर्चा संभाला है और राफ्टिंग बोट के माध्यम से मार्ग में फसे लोगों, राहत सामग्री और मजदूरों को नदी के आर पार करवाया जा रहा है रास्ता काफी खतरनाक है एक चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है क्योंकि गंगा भागीरथी नदी का जलस्तर काफी उफान पर है रेस्क्यू टीमों ने एक छोर से दूसरे छोर पर राफ्टिंग बोट पर रस्सी बांधकर दूसरे छोर पर खड़ी रेस्क्यू टीम राफ्टिंग बोट को खींच रही है जिसमें सिलेंडर और स्थानीय लोगों को आर पार करवाया जा रहा है।
0
Report
GMGANESH MOHALE
FollowAug 18, 2025 04:00:54Washim, Maharashtra:
वाशिम :
File:1808ZT_WSM_GANAPATI_IDOL
रिपोर्टर:गणेश मोहळे, वाशिम
अँकर: वाशिम जिल्ह्यात गेल्या तीन दिवसांपासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झाले आहे. या पावसाचा फटका मूर्तिकारांना बसला आहे.गणेश उत्सव काही दिवसावर येऊन ठेपल्याने गणेश मूर्तीच्या निर्मितीचे काम अंतिम टप्प्यात आहे मात्र मालेगावमध्ये काल रात्री झालेल्या मुसळधार पावसामुळे मूर्तिकारांच्या गोदामांमध्ये पाणी शिरले असून मोठ्या प्रमाणावर गणेशमूर्ती भिजल्या आहेत.या पावसामुळे मूर्तिकारांना मोठे आर्थिक नुकसान सोसावे लागत आहे.
0
Report
KKKARAN KHURANA
FollowAug 18, 2025 03:48:22Haridwar, Uttarakhand:
हरिद्वार। हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित सुखी में जंगल से निकलकर हाथियों झुंड आ धमका। झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी अठखेलियां करते नजर आए। हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने यह नजर अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सुखी नदी में नौ हाथी घूमते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे खास कि झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी खूब अठखेलियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि खड़खड़ी क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है और अक्सर जंगली हाथी आबादी में घुसते नजर आते रहते हैं।
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowAug 18, 2025 03:48:22Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
राजसमंद के देलवाड़ा में एक बार फिर से गवरी खेलना हुई शुरू,,,,आदिवासी समाज के द्वारा लगभग 23 साल पहले मेवाड़ की प्रसिद्ध गवरी को कर दिया था बंद,,,,लेकिन अब 23 साल बाद इसे पुन: किया गया है शुरू,,,,
राजसमंद।
मेवाड़ का पुराना कस्बा देलवाड़ा में एक बार फिर से गवरी खेलना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर आदिवासी समाज के द्वारा लगभग 23 साल पहले मेवाड़ की प्रसिद्ध गवरी को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब 23 साल बाद इसे पुन: यानि गवरी खेलना शुरू किया गया है। बता दें कि इसके लिए सर्वप्रथम देलवाड़ा के भील बस्ती के मंदिर में 16 गांव के महिला और पुरुष व गांववासी एकत्र होकर इस गवरी को लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया और इंद्र कुंड पर इसका पहला पड़ाव शुरू किया गया। बता दें कि गवरी सवा महीना तक खेला जाएगा, जिसमें देलवाड़ा गांववासियों का भी चंदा एकत्र कर सहयोग से यह गवरी की शुरुआत की गई है।
जिला—राजसमंद
जिला संवाददाता—देवेंद्र शर्मा
0
Report