Back
रुड़की अंडरपास: करोड़ों की लागत पर बारिश का कहर!
VTVinit Tyagi
Aug 10, 2025 10:48:56
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की।
एंकर - करोड़ों की लागत से तैयार हुआ रुड़की रेलवे स्टेशन के पास का पाडली अंडरपास एक बार फिर पानी भरने की वजह से आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। कई दिन बीतने के बाद भी अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे न सिर्फ आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है बल्कि आसपास के गांवों का शहर से भी संपर्क कटने की कगार पर है। अब सवाल यही है कि करोड़ों की लागत से बने इस अंडरपास का भविष्य क्या हर साल बारिश के पानी में डूबता रहेगा? जिम्मेदार विभाग कब इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगा। फिलहाल ज़मीनी हालात बता रहे हैं कि सिर्फ कागज़ी दावों से लोगों की परेशानियां कम नहीं होने वालीं है।
वॉक थ्रू - विनीत त्यागी रुड़की
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRandhir Singh
FollowAug 10, 2025 14:19:52Ghatshila, Jharkhand:
LOCATION:- GHATSHILA
REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH
एंकर वीओ:- घाटशीला के चाकुलिया में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती की अगुवाई में हजारों लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन क ऐतिहासिकी अंतिम जोहार यात्रा निकालकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
इसको लेकर घाटशीला चाकुलिया में रविवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सड़क पर अंतिम जोहार यात्रा सह श्रध्दांजलि सभा निकाली और दिवंगत झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर चाकुलिया बस स्टैंड पर हजारों की संख्या में महिला पुरुषों की भीड़ जुटी और गुरुजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की चित्र लगा एक रथ लेकर ऐतिहासिक अंतिम जोहार यात्रा निकाली। यह ऐतिहासिक अंतिम जोहार यात्रा चाकुलिया शहर के बिरसा चौक,पुराना बाजार,नया बाजार,रेलवे स्टेशन होते हुए जेएनजे स्कूल ग्राउंड पहुंची।
इस दौरान हजारों की संख्या में आम और खाश लोग और ग्रामीण महिला पुरुष अपने अपने हाथों में गुरु जी के चित्र लगे तख्तियां लेकर मौन जुलुश निकालकर पूरे चाकुलिया शहर का नगर भ्रमण किया।
इस अवसर पर चाकुलिया बाजार की सभी दुकाने पूरी तरह से बंद रही और लोग अंतिम जोहार यात्रा में शामिल हुए। और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रध्दांजलि दी।
गुरु जी के पैतृक गांव नेमरा के बाद एक साथ शायद चाकुलिया शहर में ही इतनी बड़ी संख्या में जन सैलाब एक साथ सड़क पर उतरकर उनका अंतिम जोहार यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गाँवों से हज़ारों की संख्या में महिला-पुरुष उमड़ पड़े। सभी ने एक सुर में अपने प्रिय नेता के संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
विधायक समीर कुमार महंती ने भावुक होते हुए कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड की आत्मा को पहचान दिलाई। उनका संघर्ष हर झारखंडवासी के दिल में हमेशा जीवित रहेगा।
विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि गुरु जी भले ही हम लोगों के बीच अब नही रहे ,लेकिन उनका आदर्श और सोच आज भी पूरे झारखंड के लोगों में और खेत खलिहानों में बसती है।
गुरु जी के आदर्श और सपनों को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
बाइट:-
01.समीर कुमार मोहंती, विधायक बहरागोड़ा।
रिपोर्ट:-
रणधीर कुमार सिंह,संवाददाता।
9939232111
9534338111
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowAug 10, 2025 14:19:33Munger, Bihar:
मवेशी की संकट को देख पशुपालन विभाग आया आगे ,चारा बांटा।
मुंगेर : जिले में बाढ़ की स्थिति से त्राहिमाम मचा हुआ है। गांव के साथ अब शहर के दो दर्जन से ज्यादा मोहल्ले में पानी घुस गया है। वही जंहा एक और लोग बाढ़ से परेशान है तो वही दूसरी और पशुपालक के लिए पशु की चारा की समस्या उत्पनं हो गयी। पशुपालक की चारे की समस्या को देख जिलाधिकारी निखिल धनराज के निर्देश पर पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर कमलदेव राय ने किला परिसर बबुआ गंगा घाट के पास बाढ़ पीड़ित पशुपालको को चारा वितरण किया गया। जिला पशुपालन अधिकारी डॉक्टर कमल देव यादव ने बताया कि अभी वर्तमान 16 क्विंटल सुखा चारा का वितरण किया गया है। पूर्व से सूची बनाया गया था उन लोगों के बीच सूखा चारा का वितरण किया गया है। जो शेष लोग बच गए हैं या जो उन लोगों के बीच भी चारा का वितरण किया जाएगा। वही बीते कल शनिवार को बीते कल शनिवार को अमरपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में वितरित हुआ है कल से शुरुआत हुआ है आज यहां दूसरा दिन में बांटा जा रहा है।
बाइट : डॉक्टर कमलदेव यादव पशुपालन पदाधिकारी मुंगेर
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 10, 2025 14:19:24Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। आज सासाराम के सदर अस्पताल में 55 करोड़ से अधिक की लागत से बना मॉडल अस्पताल का बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने उद्घाटन कर दिया। सदर अस्पताल परिसर में 200 बेड का यह मॉडल अस्पताल बनाया गया है। उद्घाटन के दौरान सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान मंगल पांडे ने कहा कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में इस तरह के बड़े अस्पताल के निर्माण हो जाने से आम लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। एक ही परिसर में तमाम तरह की सुविधा होगी। पहले से ही इस अस्पताल में सौ से अधिक की सुविधा उपलब्ध है। अब इस अस्पताल में 300 से अधिक बेड हो गया। साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी यहां पर सुचारू है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया गया। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की है। एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिसके तहत जिला अस्पतालों में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की नीति है। वहीं दूसरी और स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि अभी अस्पताल का निर्माण कर पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। पांच तल्ला अस्पताल में मात्र दो फ्लोर का ही काम कंप्लीट हुआ है और आनन फानन में अस्पताल का उद्घाटन कर दिया गया। स्थानीय राजद विधायक ने इसे चुनावी उद्घाटन करार दिया तथा कहा कि निर्माण कार्य अधूरा रहते हुए भी मंत्री ने उद्घाटन कर सिर्फ खानापूर्ति की है।
बाइट -- राजेश गुप्ता (राजद विधायक) सासाराम।
बाइट-- मंगल पांडे (मंत्री) स्वास्थ्य विभाग।
0
Report
CDChittaranjan Das
FollowAug 10, 2025 14:16:46Durgapur, West Bengal:
অভয়ার বিচারের দাবিতে নবান্ন অভিযানে অভয়ার মা-বাবার উপর পুলিশি নির্যাতনের অভিযোগ তুলে বিজেপির প্রতিবাদ মিছিল। দুর্গাপুরের সিটি সেন্টার বাস স্ট্যান্ড থেকে শুরু হয় প্রতিবাদ মিছিল সিটি সেন্টার জুড়ে চলে মিছিল। নেতৃত্ব দেন দুর্গাপুর পশ্চিমের বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ ঘড়ুই, জেলা বিজেপির সাধারণ সম্পাদক অভিজিত দত্ত। কয়েকশো বিজেপি কর্মী সমর্থকদের উপস্থিতি ছিল। বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ ঘরুই হুঁশিয়ারি দিয়ে বলেন,"নবান্ন অভিযানে আমাদের কর্মীদের ওপর হামলা চালিয়েছে পুলিশ। তার বিরুদ্ধে আমরা প্রতিবাদ করছি। চলো দুর্গাপুরের একটি ঘটনায় বিজেপি কর্মীদের বাড়ি থেকে তুলে নিয়ে যাচ্ছে পুলিশ। এই ঘটনা না থামলে আমরা বৃহত্তর আন্দোলনের পথে হাটবো। ১৩ তারিখ দুর্গাপুরের মহকুমা শাসক দপ্তর ঘেরাও করে বিক্ষোভ করবো।"
ছবি 2C তে
ফাইল নাম
1008ZG_DGP_BJP_AVYA_AGI_R
0
Report
AMAjay Mehta
FollowAug 10, 2025 14:16:22Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद।
फतेहाबाद में पिता ने पुत्र को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली
फतेहाबाद के गांव कजल्हेड़ी की घटना
पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में करवाया गया भर्ती
घटना के कारणों का नही चल पाया स्पष्ट पता
घेरलू कलह बताया जा रहा है घटना का कारण
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम
मामले की जांच में जुटी पुलिस
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 10, 2025 14:16:19Jodhpur, Rajasthan:
पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया में बातचीत करते हुए बाड़मेर क्षेत्र में सोलर कंपनियों द्वारा मनमानी और खेजड़ी के पेड़ों को काटने को लेकर कहां है कि कंपनियां जिन नियमों के तहत बँधी होती है वह नियम की पालना नहीं करती उन्होंने कहा कि अगर एक खेजड़ी पेड़ कटता है तो उसकी जगह 8 या 10 पेड़ लगाने चाहिए सोलर कंपनियों के गाइडलाइन में है कि जो पेड़ में कटे वह वापस भी लगे लेकिन कंपनियां सिर्फ कागजों में पेड़ लगा रही है, वे हकीकत में भी पेड़ नही लगाते इसलिए जनता में आक्रोश है बाड़मेर क्षेत्र में लगातार सोलर की कंपनियां आ रही है जिससे गर्मी में भी बढ़ोतरी हो रही है और इससे बचने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है
गौरतलब है कि पिछले दिनों बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोलर कंपनियों द्वारा खेजड़ी के पेड़ काटे जाने को लेकर जिला उपखंड अधिकारी को शिकायत की थी इसके बाद जहां पेड़ काटे गए थे वहां निरीक्षण में पहुंचने वाले थे लेकिन एक रात पूर्व सोलर कंपनियों द्वारा खेजड़ी की पेड़ों की कटाई वाले जड़ों को जला दिया गया इसको लेकर जब निरीक्षण पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी ने यह सब देखा तो वह वहां पर धरने पर बैठ गए धरने पर बैठते हुए उन्होंने एक रात रेगिस्तान में ही गुजरी इसके बाद में वार्ता कर समझाइस कर इस धरने को समाप्त किया गया अब जिस तरह से रविंद्र सिंह भाटी ने सोलर कंपनियों की मनमानी और पेड़ कटाई को लेकर आवाज उठाई थी उसी सुर में सुर मिलाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कैलाश चौधरी ने भी सोलर कंपनियों द्वारा पेड़ कटाई की बात कही है
जैसलमेर के बासनपीर मामले में एक समुदाय द्वारा छतरीयां तोड़ने के मामले में हरीश चौधरी द्वारा बासनपीर में मोहब्बत की दुकान खोलने और रैली निकालने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने ना सिर्फ छतरियां तोड़ने का कार्य किया बल्कि लोगों को मारने का भी काम किया और कांग्रेस उनके समर्थन में आ खड़ी हुई है क्षेत्र का नाम पूर्व में बसनपी था कांग्रेस ने ise बासनपी से बासनपीर बना दिया हम इसका फिर से नाम परिवर्तन का कार्य करेंगे । कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए उन लोगों को संरक्षण दिया जिन लोगों ने छतरियां तोड़ी।
यहां तक की कांग्रेस ने जिस तरह से ऑपरेशन सुंदर को लेकर सवाल उठाए वह भी निंदनीय हैँ। कांग्रेस की आदत हो गई है कि वे नकारात्मक राजनीति करने लगे हैं
बाईट। कैलाश चौधरी पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 10, 2025 14:15:28Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के सदर अस्पताल में मॉडल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के पहुंचने के पहले ही अस्पताल में सुरक्षा पर तैनात निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्डों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इन लोगों का कहना है कि पटना के "एलाइट फाल्कन" का नामक सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के अधीन कार्यरत है। उन लोगों को 20 हजार प्रति माह मानदेय भुगतान करना है। लेकिन मात्र 9894 रुपए दिया जा रहा है। इसके अलावा मानदेय के भुगतान के लिए भी अलग से एक हजार रुपए अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय सिविल सर्जन पर भी इन लोगों ने गंभीर आरोप लगाया तथा मिलीभगत की बात कही। अस्पताल में सुरक्षा में तैनात सिक्युरिटी गार्ड्स ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके की नजाकत को देखते हुए उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे इन लोगों से मिलने पहुंचे तथा मामले में ज्ञापन लिया। तब जाकर यह लोग शांत हुए। इन लोगों का कहना है कि यह लोग जिस एलाएट फाल्कन नामक कंपनी के अधीन कार्यरत है, वे लोग 20 हजार रुपए प्रतिमाह के मानदेय पर हस्ताक्षर कराकर मात्र 9894 रुपए ही भुगतान करते हैं। शिकायत करने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इन लोगों ने सिविल सर्जन पर भी मिली भगत का आरोप लगाया। डीडीसी के अश्वासन पर यह लोग शांत हुए।
बाइट -- दीपू कुमार (सिक्योरिटी गार्ड) सदर अस्पताल, सासाराम।
बाइट -- महेंद्र राम (अस्पताल सुरक्षाकुर्मी यूनियन के सदस्य)
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowAug 10, 2025 14:03:36Jhunjhunu, Rajasthan:
एंकर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल झुंझुनूं मे हवाई पट्टी पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 27 लाख किसानों के खातों में कुल 1200 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम डीबीटी के जरिए हस्तांतरित करेंगे। इसमें झुंझुनूं जिले के 17 हजार किसान भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में जिले से 30 हजार किसानों को लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 280 बसों की व्यवस्था की गई है। सुबह से ग्रामीण इलाकों से किसानों को हवाई पट्टी तक लाया जाएगा। बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या विपरीत मौसम से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा देना है। पिछले साल खरीफ में सूखे और रबी में शीतलहर व पाले से भारी नुकसान हुआ था।
समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। हवाई पट्टी पर डोम, मंच, पंडाल, साउंड सिस्टम और लाइटिंग का काम तेजी से हो रहा है। सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई है। किसानों में उत्साह है, क्योंकि यह राशि उन्हें कर्ज चुकाने और नई फसल की तैयारी में मदद करेगी। यह पहला मौका है जब झुंझुनूं से देशभर के किसानों के खातों में बीमा क्लेम राशि जाएगी।
बाइट1 अरूण गर्ग जिला कलेक्टर
अशोक शर्मा
झुंझुनूं
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowAug 10, 2025 14:02:50Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर
रील बनने की सनक में हमीद सेतू से साधु वेशधारी युवक का गंगा में कूदने का खतरनाक स्टंट
पुलिस ने किया गिरफ्तार, साधू ने गिरफ्तार होने बाद लोगों से स्टंट न करने की अपील की
गाजीपुर में साधु वेशधारी युवक का स्टंट वीडियो वायरल
हमीद सेतु से गंगा में लगाई खतरनाक छलांग
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
स्टंटबाज ‘आईपीएल बाबा’ उर्फ सुरेश यादव गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में लोगों से स्टंट न करने की अपील
पुलिस ने आरोपी का चालान किया
गाजीपुर में रील बनाने की सनक में साधु वेशधारी एक युवक का खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुद को साधु बताने वाला युवक हमीद सेतु से गंगा में छलांग लगाता नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो में वह पहले पुल पर खड़ा दिखता है। फिर रेलिंग फांदकर गंगा में कूद जाता है। दरअसल गंगा में आई बाढ़ की वजह से जिला प्रशासन लोगों को अलर्ट कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तक को लगाया गया है। ऐसे में गंगा में आई बाढ़ के दौरान साधु के वेश में एक युवक के स्टंट बाजी का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में साधु के वेश में युवक अब लोगों से ऐसे खतनाक स्टंट न करने के लिए लोगों से अपील कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुहम्मदाबाद के सुरेश यादव के रूप में हुई है, जो खुद को साधु बताता है और ‘आईपीएल बाबा’ के नाम से मशहूर है और ग़ाज़ीपुर का साधु नाम से एक यूट्यूब चैनल चलता है।
बाइट- सुरेश यादव- साधु के वेश में स्टंटबाज
0
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowAug 10, 2025 14:02:40Asansol, West Bengal:
কারখানার সামনে এক নর্দমা থেকে কারখানারই এক শ্রমিকের মৃতদেহ উদ্ধার কে করে চাঞ্চল্যকর পরিস্থিতি তৈরি হলো আসানসোলের জামুড়িয়া শিল্প তালুকের।
কারখানার সামনের নর্দমা থেকে শ্রমিকের মৃতদেহ উদ্ধার। ক্ষতিপূরণের দাবিতে কারখানার গেটে মৃতদেহ রেখে বিক্ষোভ মৃতের পরিবার ও স্থানীয়দের। কিভাবে নর্দমায় এলো মৃতদেহ উঠছে প্রশ্ন। আসানসোলের জামুড়িয়া শিল্প তালুকের ঘটনা।
অভিযোগ জামুরিয়ার বাসিন্দা তপন ধাগড় জামুরিয়া শিল্প তালুকের এক বেসরকারি কারখানায় কর্মরত ছিলেন। রবিবার তার মৃতদেহ কারখানার সামনের এক নর্দমায় দেখতে পায় অন্যান্য শ্রমিকরা। পরিবারের দাবি তপন ধাগড় কারখানার ভেতরেই কাজ করতেন এবং কারখানার ভেতরেই থাকার ব্যবস্থা ছিল৷ বাইরে যেতেন না। মৃতদেহ কারখানার বাইরে নর্দমাতে কিভাবে এলো কারখানা কর্তৃপক্ষ কিছুই জানাইনি। তাই মৃত শ্রমিকের ক্ষতিপূরণের দাবিতে কারখানার সামনে রাস্তা অবরোধ করে কারখানার গেটে চলছে বিক্ষোভ পরিবার ও আত্মীয়ের।।
1008ZG_ASN_FACTORY_DEAD
BYTE LOCAL
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowAug 10, 2025 14:02:21Raebareli, Uttar Pradesh:
reporter.. syed husain akhtar
location.. raebareli
एंकर.. रायबरेली पुलिस ने बीती 31 जुलाई को ऊंचाहार थाना इलाके में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चोरी गए सभी सामान को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल रहे बदमाशों में से दो को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चार बदमाश भागने में सफल रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी है। दरअसल ऊंचाहार थाना इलाके में एक बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल मिलकर इसके चोरों को तलाश कर रही थी तभी उन्हें जानकारी मिली कि चोर चोरी के माल का बंटवारा ऊँचाहार थाना इलाके के एनटीपीसी शारदा नहर के किनारे बंटवारा कर रहे हैं। पुलिस टीम ने इन बदमाशों को ललकारा तो इन लोगों ने फायर कर दिया। घायल बदमाश रोहित और एक अन्य मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन चार अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी गए लाइसेंसी पिस्टल समेत तकरीबन पचास लाख कीमत के आभूषण बरामद कर लिए हैं।
बाइट.. डॉक्टर यशवीर सिंह... पुलिस अधीक्षक
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowAug 10, 2025 14:01:38Jaipur, Rajasthan:
नोट— खबर की फीड 10 अगस्त के ओएफसी पर रोडवेज स्लग से भेजे गए
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं और बालिकाओं निशुल्क दो दिवसीय रोडवेज बस सेवा की सौगात दी थी,,,,,राजधानी जयपुर के सिंधीकैंप बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला,,,,,सिंगल टिकट विंडो होने से महिलाओं को टिकट के लिए काफी परेशानी का सामना करना पडा,,,,,लेकिन रोडवेज बस स्टैंड के अधिकारी आंखे मूंदकर तमाशा देख रहे थे,,,,ऐसे में महिला यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन की अव्यवस्था पर रोष जताया,,,,,इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने बस स्टैंड से व्यवस्थाओं का जायजा लिया,,,,
121
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowAug 10, 2025 14:00:41Delhi, Delhi:
विभाजन विभीषिका दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अहवान पर प्रदर्शनी आयोजित
विभाजन विभीषिका दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सभी दिल्ली की विधानसभा में एक प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसी क्रम में विश्वास नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले V3S मॉल में एक प्रदर्शनी लगाई है। जिसमें विभाजन विभीषिका में हुई त्रासदी के बारे में लोगों को दर्शाया गया है। इस मौके पर शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा व भाजपा प्रवक्ता डॉ अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
इस प्रदर्शनी को लगाने का मकसद लोगों को यह बताना है की 15 अगस्त की आजादी मानने से पहले उन्हें इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि जब विभाजन हुआ था तो कितना नुकसान लोगों को उठाना पड़ा था।
आपको बता दे की 14 अगस्त को बीजेपी हर साल विभाजन विभीषिका दिवस मनाती है।
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowAug 10, 2025 14:00:33Kaithal, Haryana:
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
1008ZDN_KTH_POLICE_R
कैथल में हाई प्रोफाइल मामला: थर्ड डिग्री के आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार
एंकर : कैथल पुलिस ने सीवन थाने पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। यह मामला मई 2025 से सुर्खियों में है, जब एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पिता ने पड़ोस की इस महिला पर संदेह जताया था। जांच में महिला पर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के लिए उकसाने का आरोप लगा। पुलिस पर थर्ड डिग्री के आरोपों के बाद एसपी
कैथल पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की थी, जिसे बाद में करनाल पुलिस को सौंपा गया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि महिला को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर मारपीट का मामला अलग से जांचा जा रहा है।
बाइट: सुशील प्रकाश, डीएसपी क्राइम
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 10, 2025 14:00:11Jalore, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर --हीराराल
विधानसभा --सांचौर
इनफॉर्मर--भजनलाल गोदारा
मो.9549526263
लोकेशन-सांचौर
एंकर__सरवाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए राजस्थान निर्मित अवैध शराब से भरी स्कोर्पियो गाड़ी को पकड़ा है स्कार्पियो गाड़ी में से राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 73 कार्टून शराब जब्त किया है
पुलिस ने बताया कि कुकडिया की सरहद में गुजरात बोर्डर पर नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को भगाकर ले गया।पुलिस द्वारा स्कोर्पियो का पीछा किया गया तो चालक स्कॉर्पियो को कुकडिया की सरहद में हाईवे सड़क पर छोडकर फरार हो गया एवं वाहन स्कॉपियो को चैक किया गया तो राजस्थान निर्मित अवैध शराब व बीयर के कुल 73 कार्टुन मिले।पुलिस ने अवैध शराब को बरामद कर वाहन स्कार्पिया को जब्त किया गया है एंव आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है
सांचोर से से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट
विजुअल डिटेल-
(1)-पुलिस द्वारा जब्त शराब व स्कार्पियो गाड़ी
0
Report