Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में बुलडोजर ने ग्राम प्रधान का घर किया ध्वस्त!

NJNEENA JAIN
Aug 16, 2025 15:32:35
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date.....16.8.2025 Name ... Neena jain location.... saharanpur anchor....सहारनपुर के नानौता में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान नीरज राणा के निवास पर बुलडोजर चलवा दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई, जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा बनाए गए मकान को सरकारी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण मानते हुए हटाने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को एसडीएम डॉ पूर्वा व सीओ शशि प्रकाश दल बल के साथ ग्राम प्रधान नीरज राणा के निवास पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में हाईकोर्ट के आदेशो का पालन करते हुए बुलडोजर कार्यवाही शुरू की गई।प्रशासन ने मकान को ध्वस्त करना शुरू किया तो क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि, नानौता देहात में स्थित प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर ग्राम प्रधान ने कई वर्ष पहले अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। लंबे समय से चली आ रही सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए कि मकान सरकारी स्कूल की जमीन पर बना है, इसलिए तत्काल प्रभाव से जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाए। हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ शनिवार को कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही ग्राम प्रधान पक्ष ने कुछ देर तक विरोध जताया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। देखते ही देखते मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल की जमीन को कब्जे से मुक्त कराना बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी था। वहीं, ग्राम प्रधान समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि यह कदम पूरी तरह से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Aug 16, 2025 16:32:45
Jaipur, Rajasthan:
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— प्रदेशभर में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है,,,,, राजधानी जयपुर के आमेर में सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम,,,,, आमेर का जगत शिरोमणि मंदिर, मेहंदी का बास स्थित सीताराम मंदिर और जयसिंहपुरा खोर श्याम वाला की ढाणी का श्रीइच्छा पूर्ण हनुमान मंदिर भक्ति भाव और सजावट से जगमग हुए,,,, मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग की स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं,,,,, जगत शिरोमणि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कृष्ण और मीरा के अद्भुत दर्शन का उल्लास देखा जा रहा है,,,, वहीं सीताराम मंदिर में इस बार पहली बार 500 के नोटों की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने भक्तों का विशेष आकर्षण बन रहा,,,,,,क्षेत्र के अन्य मंदिरों में फूल बंगला झांकियां सजाकर रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित पुष्पों से पूरा वातावरण मनमोहक बना दिया है,,,,,,कृष्ण जन्मोत्सव के चलते घर-घर में भी जन्माष्टमी का उल्लास नजर आ रहा है,,,, लोग अपने-अपने घरों में लड्डू गोपाल की झांकी सजाकर विशेष पूजन कर रहे हैं,,,,,, नन्हे-मुन्ने बच्चों को भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजाया जा रहा है,,,,,, बच्चे बांसुरी, मुरली और मोरपंख धारण किए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं,,,,,भोर से ही भक्तजन मंदिरों में कतारों में लगकर दर्शन का लाभ ले रहे हैं,,,,, कई जगहों पर झांकियों के साथ-साथ भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है,,,,, स्थानीय लोग और बाहर से आए श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हो रहे हैं,,,,,,भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच जन्माष्टमी का पर्व जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण बन गया है,,,,,,
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Aug 16, 2025 16:31:59
Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना दादरी पुलिस खंडेरा जाने वाले रास्ते पर नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। वे नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के गंगेरुआ निवासी चांद मोहम्मद के रूप में हुई। दूसरा बदमाश दादरी के कठहेरा रोड निवासी अमन है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। बाईट -- सुधीर कुमार एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा बदमाशों से दो अवैध तमंचे .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। ये दोनों शातिर ट्रांसफॉर्मर चोर हैं। इन्होंने दादरी और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचाकर तेल और उपकरण चोरी किए हैं। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 16, 2025 16:31:54
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानवजाति को दिया था गायों की सेवा का संदेश : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा को 5 लाख रुपए देने के करी घोषणा लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानव जाति को गायों की सेवा करने का संदेश दिया था और भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गायों को माता मानते हुए सेवा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं भी एक-एक गाय को पालने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में गायों की पूजा अर्चना की और गायों को गुड व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्णा गौशाला समिति लाडवा को 5 लख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्राकृतिक खेती को करने के लिए देशी गाय किसान को रखने होगा। इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सभी पोषक तत्वों युक्त पौष्टिक फसल का उत्पादन होगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। स्पीचबाईट,,, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 16, 2025 16:31:43
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानवजाति को दिया था गायों की सेवा का संदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा को 5 लाख रुपए देने के करी घोषणा लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानव जाति को गायों की सेवा करने का संदेश दिया था और भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गायों को माता मानते हुए सेवा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं भी एक-एक गाय को पालने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में गायों की पूजा अर्चना की और गायों को गुड व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्णा गौशाला समिति लाडवा को 5 लख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्राकृतिक खेती को करने के लिए देशी गाय किसान को रखने होगा। इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सभी पोषक तत्वों युक्त पौष्टिक फसल का उत्पादन होगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। स्पीचबाईट,,, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Aug 16, 2025 16:31:33
Kot Kapura, Punjab:
ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੌਕੇ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਾਰੇ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ, ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਾਮ ਮੰਦਰ, ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਦਰਿਆ ਗਿਰੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁੰਦਰ ਸੁੰਦਰ ਝਾਂਕੀਆਂ ਸਜਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਭਜਨ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੀ ਮਹਿਮਾ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੀ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੰਦਰ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸੁੰਦਰ ਝਾਂਕੀਆਂ ਸਜਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਉਤਸਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਟਪੁਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਵਰਮਾ ਵਰਗਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਦਿਨ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲ ਜੁਲ ਕੇ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਵਾਈਟ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਬਾਈਟ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਅਗਰਵਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਰਾਧੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Aug 16, 2025 16:16:53
Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। कल राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु आज ही सासाराम पहुंच गए हैं तथा कल के कार्यक्रम का उन्होंने जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से बिहार में महागठबंधन के साथियों के साथ जनता के मुद्दों को लेकर जनता की अदालत में जाएंगे तथा उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें जरूर आशीर्वाद देगी। कल के राहुल गांधी का कार्यक्रम काफी प्रभावशाली रहेगा और इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में दूरगामी पड़ेगा। जनता की अदालत में जनता के मुद्दे को लेकर महागठबंधन के नेता अपनी एकता का प्रदर्शन कर मैदान में आ रहे हैं और ऐसे में जनता उनके जरूर आशीर्वाद देगी। बाइट -- कृष्णा अल्लावरु (कांग्रेस के बिहार प्रभारी)
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Aug 16, 2025 16:16:18
Munger, Bihar:
मुंगेर के बरियारपुर में सड़क मार्ग में बादशाही पुल के जगह निर्माणाधीन नई पुल पर संवेदक के द्वारा पुल के दोनों पाया पर शनिवार को बीम को रखा गया। जिससे उम्मीद जग गई है कि जल्द ही डायवर्सन पर जाम लगने की समस्या से बरियारपुर की जनता को राहत मिलेगी। बीम रख दिए जाने से जल्द ही पूल के ऊपर ढलाई का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा उसके बाद पुल के दोनों दिशाओं से सड़क मार्ग को जोड़ दिया जाएगा। उम्मीद किया जा रहा है कि तीन सप्ताह के आसपास उस नई पुल से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि बरियारपुर में बादशाही पुल के समीप निर्माण कार्य करीब 6 माह से चल रहा है। इस बीच मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरा निशान से ऊपर बढ़ जाने के कारण निर्माण कार्य बाधित हो  गया था स्थल पर जो लोगों के आवागमन के लिए डायवर्सन बनाया गया था वहां पर अत्यधिक संख्या में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण निर्माण कार्य एजेंसी के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि कौन से कार्य को रोक दिया गया था। लेकिन जब मुंगेर में गंगा खतरा निशान से नीचे उतर गया और पानी का जलस्तर कम हुआ तभी 15 दिनों बाद कार्य को शुरू किया गया और निर्माण अधीन पुल पर भी रखने का कार्य किया गया। इस दौरान स्ट्रक्चर को रखने के लिए दो बड़ी-बड़ी क्रेन को लगाया गया था। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से 2 घंटे तक इस रूट में गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी। जब पुल पर बीम को रख दिया गया इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। इस बीच जाम में खाली एंबुलेंस के अलावे सैकड़ो वाहन फंसे रहे। अत्यधिक धूप रहने के कारण गर्मी से ओम राज काफी परेशान रहे। इधर गंगा का जलस्तर कम होने के बाद निर्माण कार्य स्थल पर कार्य में तेजी आ गई है। निर्माण कार्य स्थल पर कार्य कर रहे मैनेजर मानव चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल पर बीम को रख दिया गया है अब कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगी और जल्दी हम लोग जिले वासियों को यह पुल समर्पित कर देंगे। बाइट पारसी चौधरी
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Aug 16, 2025 16:15:35
Jalna, Maharashtra:
नांदेड़: किनवट शहर पैनगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित - ड्रोन वीडियो 1608ZT_NANDED_DRONE_RAIN नांदेड़: किनवट शहर पैनगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित - ड्रोन वीडियो - ड्रोन वीडियो सौजन्य: गणेश बिंगेवार एंकर - पैनगंगा नदी की बाढ़ के कारण नांदेड़ ज़िले का किनवट शहर पानी से प्रभावित हुआ है.. पैनगंगा नदी का तल किनवट शहर से सटा हुआ है... आज पूरे उफान पर बह रही पैनगंगा नदी का पानी किनवट शहर के कई हिस्सों में घुस गया. इस वजह से किनवट शहर में जहाँ तक नज़र जाती थी, पानी ही पानी था. किनवट शहर के निचले इलाकों में पानी घुसने के कारण कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया.. ड्रोन कैमरे से लिया गया किनवट शहर के आज के हालात का यह नज़ारा ख़ास तौर पर ज़ी-24 घंटे के दर्शकों के लिए...
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Aug 16, 2025 16:15:31
Bokaro Steel City, Jharkhand:
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ---- बोकारो में घरेलू विवाद पहुंचा थाना। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में आज ऐसा नजारा देखने को मिला जहां संपत्ति विवाद को लेकर जेठानी और देवरानी आमने-सामने हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों तरफ से समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। इस प्रापर्टी विवाद में एक ने घर के अंदर से ताला जड़ा तो दूसरे ने बाहर से ताला जड़ दिया। जिससे घर के अंदर रहनेवाले कुछ देर घर में बंधक बन गए। इस दौरान पुलिस दोनों को समझाते दिखे। दरअसल, सिटी सेंटर स्थित S1 और S2 प्लॉट को लेकर जेठानी और देवरानी के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर जेठानी ने घर के अंदर से ताला जड़ दिया तो देवरानी ने बाहर से ताला लगा दिया। इस ‘डबल लॉक ड्रामे’ ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया। जेठानी विनीता सिंह का आरोप है कि पति और ससुर के निधन के बाद देवर विवेक सिंह और उनकी पत्नी परिणीति सिंह जबरन संपत्ति हड़पना चाहते हैं। जबकि उनके ससुर ने उनके देवर को अलग से प्रॉपर्टी दे रखी है। ‌ अब वे लोग यहां भी आकर प्रॉपर्टी को हड़प्पना चाहते हैं। जबकि देवरानी परिणीति सिंह का कहना है कि जेठानी को इस संपत्ति से हर महीने 2 लाख रुपये तक का किराया मिलता है, मगर उसे मात्र 20-25 हजार रुपये ही मिलते हैं। उसने चुनौती दी कि अगर जेठानी के पास असली कागजात हैं तो वह तुरंत घर छोड़ देगी। स्थिति बिगड़ते देख कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी और थाना प्रभारी सेक्टर-4 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों के सामने भी तू-तू, मैं-मैं जारी रही। यहां तक कि प्रशासन के कहने पर भी ताला नहीं खुल सका। आख़िरकार, प्रशासन ने मामले को कोर्ट में भेजते हुए दोनों पक्षों को सोमवार को अदालत में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया। इस हाई-वोल्टेज संपत्ति विवाद का नज़ारा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइट-- विवेक सिंह देवर बाइट-- बीनीता सिंह जेठानी
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Aug 16, 2025 16:15:27
Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: राशन कार्ड के पात्र लोगों का आवेदन अस्वीकृत होने पर भड़के विधायक, एमओ को लेकर पहुंचे मजदूर के घर, पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने बताया कि आज स्थिति यह है कि बिना पैसे दिए किसी गरीब को उसका हक नहीं मिल रहा। पदाधिकारी इतने भ्रष्ट हो चुके हैं कि वे अब जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते। अगर यही हाल रहा तो मैं सड़क पर उतरकर वृहद आंदोलन करूंगा।” मढ़ौरा प्रखंड में राशन कार्ड के लिए रिश्वतखोरी और अफसरशाही की पोल तब खुल गई, जब क्षेत्र के विधायक जितेंद्र कुमार राय ने एक गरीब परिवार की मदद के लिए खुद मोर्चा संभाला। प्रखंड के आवारी गांव निवासी अजय कुमार, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उन्होंने कई बार राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन हर बार उनका आवेदन बिना कारण अस्वीकृत कर दिया गया। इस मामले को लेकर विधायक ने कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः विधायक ने एमओ को साथ लेकर पीड़ित परिवार के घर जाकर स्वयं स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर ही पूछा कि जब यह परिवार सभी पात्रता मानकों पर खरा उतरता है, तो फिर इनका आवेदन अस्वीकृत क्यों किया गया? इस सवाल पर पदाधिकारी मौन रहे और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। BYTE: जितेंद्र कुमार राय mla इस घटना ने मढ़ौरा प्रखंड में व्याप्त घूसखोरी और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक व्यापक समस्या की झलक है, जहां गरीब जनता योजनाओं का लाभ लेने के लिए भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है। विधायक की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी निगाहें प्रशासन पर हैं — क्या अब कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा रह जाएगा?
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Aug 16, 2025 16:03:02
Raisen, Madhya Pradesh:
एंकर रायसेन जिला जेल में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। जेल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार और स्थानीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी पंकज कुमार पांडेय भी मौजूद रहे क़ैदी भाइयों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया । सभी क़ैदीयों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जेल में निर्मित क़ैदियों और उनके परिजनों की मुलाक़ात के लिए बनाये गए प्रतीक्षालय शेड का लोकार्पण प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार द्वारा किया गया। क़ैदियों द्वारा श्री कृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया । इस मोके पर जिला जेल अधीक्षक रामकृष्ण चौरे सहित सभी स्टाफ भी रहा मौजूद।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Aug 16, 2025 16:02:12
Khandwa, Madhya Pradesh:
एंकर... खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर आज एक मुस्लिम युवक ने घर वापसी की। जन्माष्टमी के दिन सनातन में वापसी के कारण ही इसका नाम अनीश से कृष्णा रखा गया। खंडवा जिले के हरसूद में रहने वाला अनीश इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और लंबे समय तक भागवत कथा पंडालो में इलेक्ट्रिक का काम करते-करते उसका झुकाव सनातन के प्रति हो गया। उसने बताया कि घर वापसी के लिएकृष्ण जन्माष्टमी का दिन उसी ने चुना। महादेव गढ़ मंदिर के पंडितों ने पूरे विधि विधान से इसे सनातन धर्म में वापसी कराई। वी ओ, खंडवा जिले के हरसूद में रहने वाला अनीश लंबे समय से सनातन धर्म से प्रभावित था। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और ज्यादातर भगवत कथाओं के पंडालो में वह लाइट साउंड लगता था। कथाओं के माध्यम से ही सनातन धर्म की अच्छाइयां उसमें प्रवेश करती चली गई और वह उसका झुकाव सनातन धर्म के प्रति होता गया। रसखान की भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति ने भी उसे प्रभावित किया। उसने बताया कि सनातन धर्म से वह बहुत प्रभावित है। बाइट, कृष्णा उर्फ अनीश V O,महादेवगढ़ मंदिर में अनेक श्रद्धालुओं ने अनीश के घर वापसी विधान में अपनी आहुति दी। शहर के व्यवसायी अभय जैन अनीश के आध्यात्मिक पालक बने और विधान को संपन्न करवाया । महादेवगढ़ मंदिर में इससे पहले भी एक दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक ,युवतियों ने घर वापसी की है। मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म के लड़कों से यहां आकर शादी रचाई है। मंदिर के संयोजक अशोक पालीवाल ने कहा कि जो लोग कालांतर में आक्रांताओं के भय से हिंदू धर्म छोड़कर अन्य धर्म में चले गए थे वह अब सनातन की और लौट रहे हैं। ऐसे सभी लोगों का स्वागत करते हैं। बाइट, अशोक पालीवाल संयोजक महादेव गढ़ मंदिर बाइट, अभय जैन स्थानीय
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Aug 16, 2025 16:02:12
Umaria, Madhya Pradesh:
विओ -01 उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच किले पर बनाए गए भगवान बाँधवाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा पाठ किया,घने जंगलों के बीच दस किमी का पैदल सफर तय तकरीबन 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री रामजनकी मंदिर में दर्शन किए,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग और पुलिस के छह सौ जवान रास्ते भर तैनात किए गए थे प्रातः से शुरू हुआ पूजा पाठ का क्रम शाम पांच बजे तक चलता रहा,बता दें कभी रीवा रियासत की राजधानी रहा बांधवगढ़ का किला आज टाइगर रिजर्व के अधीन है और यही वजह है कि अब इसे साल में एक बार श्रद्धालुओं के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खोला जाता है जहां पूरे देश से लोग यहां पूजा पाठ के लिए आते हैं रीवा राजवंश के युवराज और रीवा जिले के सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह ने भी जन्माष्टमी के मौके पर यहां पूजा पाठ की और सरकार से बांधवगढ़ किले को नेशनल हेरिटेज बनाने की मांग की। बाइट -01 पुजारी (बाँधवाधीश मंदिर ) बाइट - 02 दिव्यराज सिंह (विधायक) बाइट -02 डॉ अनुपम सहाय (फील्ड डायरेक्टर)
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Aug 16, 2025 16:02:12
Jehanabad, Bihar:
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 16-08-2025 SLUG - DROWN A.INTRO - जहानाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। घटना काको थाना क्षेत्र के दक्षणी टोला मीठा-पोखर की है। मृतक बच्चा सुरेन्द्र यादव का 8 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर पोखर के पास दो बच्चे खेलने गए थे। जहां खेलने के उपरांत एक बच्चा का पैर फिसल गया और आदित्य पानी की गहराई में समा गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगो ने बताया कि आदित्य अपने एक साथी के साथ पोखर के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी बच्चे ने घबराकर घर जाकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद आदित्य को पोखर से बाहर निकाला गया और ज़िन्दगी की उम्मीद में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस त्रासदी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगो ने बताया कि तालाब के किनारे बैरिकेडिंग नही होने के कारण यह हादसा हुआ है। पिछले साल भी यहां एक किशोर की पानी मे डूबने से मौत हो गयी थी। वावजूद प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया गया। Byte - ताबिस निसात, स्थानीय निवासी
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Aug 16, 2025 16:01:01
Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर के SDM को धमकी देने वाला पुर्व जदयू नेता गिरफ्तार,गिरफ्तार पुर्व जदयू नेता भेजा न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल Anchor - मुजफ्फरपुर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) पूर्वी अमित कुमार को जदयू के एक पूर्व नेता ने व्हाट्सएप पर धमकी देने और रंगदारी भरा मैसेज भेजने का मामला सामने आया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना में जदयू के एक पूर्व नेता संजीव कुमार राजन पर एफआईआर दर्ज किया गया और पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए जदयू के पूर्व नेता को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.वहीं इस घटना ने जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है. दरअसल सदर थाना क्षेत्र के पताही जगरनाथ निवासी पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष (महानगर किसान प्रकोष्ठ) के नेता संजीव कुमार राजन ने एक जमीन से जुड़े मामले को लेकर एसडीएम (SDM) ईस्ट अमित कुमार पर दवाब बना रहा था.जब इस बात से इनकार किया गया तो पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष (महानगर किसान प्रकोष्ठ) के नेता संजीव कुमार राजन ने SDM के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा. वही SDM ईस्ट को जदयू नेता की धमकी देने का मामला सामने आते ही जदयू के जिला-स्तरीय नेताओं ने एक बयान जारी कर साफ किया कि आरोपी का अब जदयू से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि वह पहले पार्टी में सक्रिय थे, लेकिन लंबे समय से पार्टी से अलग हैं, इसलिए उनके इस घटना का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन 2 विनिता सिन्हा ने कहा कि SDM ईस्ट अमित कुमार जब वह सरकारी काम में भ्रमण कर थे तब उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें धमकी से संबंधित रंगदारी भरा मैसेज लिखा गया था. इसके बाद उन्होंने सदर थाना में लिखित शिकायत की और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे अज्ञात नंबर के मोबाइल टावर लोकेशन लिया और थाना क्षेत्र के पताही जगरनाथ से आरोपी संजीव कुमार राजन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. WT बाइट - विनिता सिन्हा, एसडीपीओ टाऊन 2 *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top