Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

उदयपुर में रेव पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा, 50 गिरफ्तार!

AJAvinash Jagnawat
Aug 03, 2025 13:37:41
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर पुलिस ने शहर के पास कोड़ीयात रोड पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने गणेश रिसोर्ट पर छापा मार वहां चल रही रेव पार्टी का खुलासा किया है। पुलिस ने रेव पार्टी कर रहे 50 से ज्यादा युवक युवतियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कोड़ीयत रोड पर स्थिति गणेश रिसोर्ट में रेव पार्टी चल रही है। जिसमे शराब सहित आपत्ति जनक सामग्री परोसी जा रही है। डीएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में देर रात बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता होटल पहुंचा और रेड डाली। होटल में रेव पार्टी की दबिश से हड़कंप मच गया. पुलिस ने सभी को डिटेन किया और पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा हैं कि मामले के 11 युवतियां और 39 युवकों को गिरफ्तार किया है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRavikant Sahu
Aug 06, 2025 05:18:11
Simdega, Jharkhand:
location-simdega ravikant सिमडेगा- शहरी क्षेत्र के अपर बाजार स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में चोरी की घटना हुई। चोरी की घटना में अज्ञात चोरों ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के किचन से दो मोबाइल और ₹700 की चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरी की घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
0
Report
NTNagendra Tripathi
Aug 06, 2025 05:18:04
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
Date: 6-8-2025 स्थान: गोरखपुर स्लग: डग्गामार बस ट्रक से भिड़ी, भीषण टक्कर में बस के उड़े परखच्चे,आधा दर्जन यात्री घायल। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास फोरलेन पर सुबह एक निजी बस गोरखपुर से विहार प्रान्त के गोपालगंज को जा रही थी। तभी NH28 पर स्थित सोनबरसा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में परिचालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Aug 06, 2025 05:17:53
Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत :: चोरी की अफवाह में गांव में धारदार हथियार लेकर घूमते युवकों का वीडियो वायरल, हाथों में लाठी डंडे और तलवार लेकर युवकों का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में आने ले लिए नए नए तरीके अपनाकर वीडियो वायरल कर रहे युवक, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का बताया जा रहा हैं वायरल वीडियो
0
Report
KCKumar Chandan
Aug 06, 2025 05:17:39
Ranchi, Jharkhand:
रांची कुमार चन्दन Slug ZBJ_RNC_Rahul_Pol_R राहुल गांधी के चाइबासा कोर्ट में पेशी पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने कहा, राहुल गांधी आदतन झूठ बोलते हैं , और झूठ बोलने के कारण फंसते भी हैं। चाइबासा कोर्ट में जो उनकी पेशी है इसी झूठ बोलने की आदत के कारण है जिसमें अमित शाह पर तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगाए थे जिसके कारण अदालत के चक्कर काट रहे हैं। राहुल गांधी को नसीहत होगी अब तो सच बोलना शुरु कर दीजिए क्यों अपनी फजीहत करवाते हैं। बाइट ...प्रतुल शहदेव, प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झूठ कौन बोलता है, झूठ बोलने में महारत किसे हासिल है , झूठ की बुनियाद पर किस पार्टी की नींव है सर्वाधिक झूठ बोलने में सत्ताधारी दल के नेताओं से कोई बराबरी नहीं कर पाएगा। हमें विश्वास है कोर्ट में जो फैसला आएगा राहुल गांधी के पक्ष में आएगा। राहुल गांधी कानून को मानने वाले हैं। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो राहुल गांधी के चाइबासा कोर्ट में पेशी पर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा, राहुल गांधी कानून का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। वो बताना चाहते हैं देश संविधान से चलता है। भाजपा के लोग खुद को कानून और संविधान से ऊपर समझने लगते हैं। नेता प्रतिपक्ष के ऊपर केस होना और भाजपा के किसी सीएम के ऊपर केस नहीं होता है। इनके कार्यकर्ता चपरगंजू हैं। उनके आका की हैसियत नहीं है। वे राहुल गांधी के सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं। जज साहेब ने कह दिया है 7 को हाजिर होना है बाइट ....राजेश कच्छप, विधायक कांग्रेस
0
Report
AJAvinash Jagnawat
Aug 06, 2025 05:17:01
Udaipur, Rajasthan:
एंकर - उदयपुर के खेरवाडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बाइक चोरी का मुख्य सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन पॉवर बाइक की बरामद भी की है। पुलिस ने इस मामले में हरिश मीणा, राजू मीणा, राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। हरीश मीणा संगठित गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।इस मामले में पुलिस गहनता से अनुसंधान में जुट हुई है।
0
Report
AJAvinash Jagnawat
Aug 06, 2025 05:16:52
Udaipur, Rajasthan:
पवित्र सावन महीने में उदयपुर के लोसिंग गांव से कावड़ यात्रा निकाली गई। लोसिंग गांव से निकली कावड़ यात्रा कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां कावड़ियों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। गांव से कावड़ यात्रा निकालने की है परंपरा 50 वर्षों से चली आ रही है।
0
Report
AJAvinash Jagnawat
Aug 06, 2025 05:16:39
Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पावर बाइक बरामद की है।
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Aug 06, 2025 05:16:10
Ratlam, Madhya Pradesh:
रतलाम रतलाम में ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। झोलाछाप डॉक्टरों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 4 दिनों में 6 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानें सील कर दी हैं। वहीं, कई ऐसे डॉक्टर भी जांच के घेरे में आए हैं, जो आयुर्वेदिक पंजीकरण के बावजूद एलोपैथिक इलाज कर रहे थे। बतादे कि 5 दिन पहले ज़ी मीडिया ने एक मासूम बच्चे की मौत की खबर प्रमुखता से दिखाई थी, जिसमें झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से बच्चे की मौत हो गयी थी । खबर में प्रमुखता से जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के फैलते झाल और उनकी लापरवाहियों से हो रही मौतों को उजागर किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और टीम के साथ दबिश देकर झोलाछापों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई सिर्फ यहीं नहीं रुकी है, बल्कि अब भी सतत रूप से जारी है, और प्रशासन का कहना है कि जिले को झोलाछाप डॉक्टरों से मुक्त करने तक ये अभियान नहीं रुकेगा। बाइट - डॉ संध्या बैलसरे ( जिला मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी रतलाम
0
Report
SNShashi Nair
Aug 06, 2025 05:16:01
Hisar, Haryana:
एंकर - हरियाणा का आदमपुर हल्का हरियाणा के सियासी गढ़ के रूप में जाना जाता है। लेकिन पिछले 4-5 साल से इस वक्त आदमपुर की सड़कों के हालात ऐसे हैं कि इस सियासी गढ़ की रौनक खो गई है। सड़कें लापता गंज बन गई हैं। विकास के नाम पर आलम यह है कि आदमपुर के अंदर की मेन रोड लापता हो गई है। इसके एक तरफ मार्केट कमेटी का दफ्तर है, तो दूसरी तरफ सिविल हॉस्पिटल है। लोगों का कहना है कि महीनों से इस पर पाइपलाइन डालने के नाम पर यह मेन रोड अब किसी दलदल से भरे जंगल जैसी हो गई है। बाइट - पीटीसी -
0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 06, 2025 05:15:56
DMC, Chandigarh:
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में की भाजपा सांसदों से मुलाकात  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया सख्त आदेश  सांसदों के कामों में कोई रुकावट या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसदों के कामों को टाला गया तो होगी कार्रवाई  मुख्यमंत्री के  इस कड़े रुख को सिस्टम में बदलाव और अनुशासन  जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख को 2029 चुनाव की तैयारी से भी जोड़ा जा रहा है  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  छह सांसदों  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, डॉ. रेखा शर्मा और भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा से की मुलाकात  सीएम ने सांसदों से कहा है कि वे विकास कार्यों के प्रस्ताव दें, उन्हें लागू किया जाएगा।
0
Report
MDMritunjay Das
Aug 06, 2025 05:15:22
Bankura, West Bengal:
বাঁকুড়ায় বাজ পড়ে মৃত্যু ২ জনের, গত ১৫ দিনে বজ্রপাতে বাঁকুড়ায় মৃতের সংখ্যা বেড়ে ১১ বাঁকুড়ায় ফের বজ্রপাতে জোড়া মৃত্যুর ঘটনা ঘটল। গতকাল সন্ধ্যার মুখে পৃথক পৃথক বজ্রপাতের ঘটনায় বাঁকুড়ার ইন্দাস ও পাত্রসায়ের থানা এলাকায় দুই ব্যক্তির মৃত্যু হয়। বজ্রপাতে এই জোড়া মৃত্যুতে গত ১৫ দিনে বাঁকুড়া জেলায় মৃতের সংখ্যা দাঁড়াল ১১ জন। চলতি বছর বর্ষার শুরু থেকেই একের পর এক নিম্নচাপের জেরে লাগাতার বৃষ্টি হচ্ছে বাঁকুড়া জেলায়। নজিরবিহীন ভাবে মাঝেমধ্যেই বজ্রগর্ভ মেঘের কারনে মুহুর্মুহু বজ্রপাতের ঘটনাও ঘটছে। গত ২৪ জুলাই একইদিনে বাঁকুড়ায় বজ্রপাতে মৃত্যু হয় ৯ জনের। সেই ঘটনার রেশ কাটতে না কাটতেই গতকাল সন্ধ্যার মুখে বাঁকুড়া জেলার বিভিন্ন প্রান্তে ফের বজ্রগর্ভ মেঘ তৈরী হয়। শুরু হয় বৃষ্টিও। আর সেই বৃষ্টির সময় দুটি পৃথক বজ্রপাতের ঘটনায় বাঁকুড়ার ইন্দাস থানার পলাশী গ্রামে মৃত্যু হয় রাজু বাগদী (৫৫) ও পাত্রসায়ের থানার পাটিত গ্রামের জয়ন্ত মন্ডল ( ৬৩) নামের এক ব্যক্তির। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে দুজনেই মাঠে আমনের চারা রোপণের কাজ করছিলেন। বজ্রপাতে দুজনেই মাঠের মধ্যে লুটিয়ে পড়ে ঘটনাস্থলেই তাঁদের মৃত্যু। পুলিশ মৃতদেহ দুটি উদ্ধার করে ময়না তদন্তের জন্য আজ বিষ্ণুপুর জেলা হাসপাতালে পাঠায়।
0
Report
AAANOOP AWASTHI
Aug 06, 2025 05:05:05
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए सरकार को मृत बताया है, दरअसल हाल ही में जगदलपुर शहर में एक निजी अस्पताल मृत व्यक्ति के नाम से संचालित किए जाने का मामला सामने आया था इस मामले में टिप्पणी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा सरकार में अगर कोई जिंदा होता तो शायद जनता के लिए अच्छा काम करता दीपक बैज के इस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के चलते दीपक बैज सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते है जबकि उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान के हालातों पर जवाब देना चाहिए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा साय सरकार बस्तर के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने जगदलपुर में मृत व्यक्ति के नाम से संचालित निजी अस्पताल मामले में कार्यवाही करने की भी बात कही। बाइट दीपक बैज पीसीसी अध्यक्ष बाइट श्याम बिहारी जयसवाल स्वास्थ्य मंत्री
0
Report
PKPradeep Kumar
Aug 06, 2025 05:04:43
Sri Ganganagar, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर_ प्रदीप सुथार स्थानीय संवाददाता - सतनाम सिंह औलख, जिला - श्रीगंगानगर विधानसभा रायसिंहनगर लोकेशन - श्रीविजयनगर मो No- 9829475982 श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर से बड़ी खबर सूरतगढ़ अनूपगढ़ स्टेट हाईवे 94 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, अर्टिगा गाड़ी अनूपगढ़ से जैतसर की ओर जा रही थी, स्टेट हाईवे 94 पर बीती रात श्रीविजयनगर क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे में कार सवार 20 वर्षीय समीर की मौके पर मौत, मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, सूचना पर श्री विजयनगर की पुलिस पहुंची मौके पर, मामले की कर रही है जांच, स्टेट हाईवे गैस एजेंसी के पास हुआ हादसा। @Pradeepsuthar01 @satnamsing80007
0
Report
AJAvinash Jagnawat
Aug 06, 2025 05:04:33
Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर की फतहनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दो भैसे चोरी करने के आरोप में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप के पास से वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को भी जप्त किया है।
0
Report
AJAvinash Jagnawat
Aug 06, 2025 05:04:27
Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर के झाडोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस जवानो पर जानलेवा हमला करने की आरोप में फरार चल रहे राजू और मदन को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
0
Report
Advertisement
Back to top