Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Singrauli486889

क्या एक शिक्षक ने दो राज्यों में फर्जीवाड़ा किया?

ADAjay Dubey
Aug 18, 2025 12:32:34
Singrauli, Madhya Pradesh
एंकर...छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और मध्यप्रदेश के सिंगरौली से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है...एक ही शिक्षक दो-दो सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहा था और दोनों जगह से वेतन भी उठा रहा था। जी मीडिया की पड़ताल में पूरा मामला उजागर हुआ है। देखिए ये रिपोर्ट…” विओ..... “ये तस्वीरें हैं मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर गांव के स्कूल की… जहां बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ रहे हैं। पढ़ाने वाले शिक्षक का नाम है राजेश कुमार वैश्य… जो अब दोहरी नौकरी के आरोप में घिर गए हैं। दरअसल, राजेश वैश्य सुबह छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बिहारपुर में संविदा शिक्षक के तौर पर ड्यूटी करते हैं… और दोपहर होते ही पहुंच जाते हैं मध्यप्रदेश के इसी मकरोहर गांव के सरकारी स्कूल… जहां अतिथि शिक्षक के तौर पर पढ़ाई कराते हैं। “सुबह सात बजे से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ और दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मध्यप्रदेश… यानी एक दिन में दो राज्यों की सरकारी नौकरी… और दोनों जगह से सैलरी भी। स्कूल केेे छात्रों काकहना है  कि सर, समय पर आते हैं… हमें पढ़ाई कराते हैं.. बाइट छात्रों की आरोपी शिक्षक राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि मैं चार साल से दोनों स्कूलों में पढ़ा रहा हूं… छत्तीसगढ़ में संविदा पर हूं और मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक हूं…” एक नौकरी से हमारा गुजारा नहीं हो पता तो हम दोनों स्कूलों में पढ़ते हैं.. क्योंकि मकरोहर विद्यालय में हर साल नौकरी के लिए आवेदन करते है..तब नौकरी मिलती है. बाइट आरोपी शिक्षक राजेश कुमार वैश्य  फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब मामले की शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंची। सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।” हालांकि पूरे मामले को लेकर सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि ये मामला पहली बार हमारे संज्ञान में आया है। जांच कराएंगे और यदि दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।” बाइट –  एस.बी. सिंह, सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी सीमा पर बसे मकरोहर और बिहारपुर के बीच लोगों का आना-जाना आम है... इसी का फायदा उठाकर राजेश वैश्य ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दोनों राज्यों से सरकारी नौकरी हासिल कर ली....अब बड़ा सवाल यही है कि चार साल तक विभाग को भनक तक क्यों नहीं लगी… और क्या मास्टरजी पर अब गिरेगी गाज?”दो राज्यों में एक साथ नौकरी करने वाले मास्टरजी का मामला अब जांच के घेरे में है। देखना होगा कि विभाग कब तक इस फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसता है... WT अजय दुबे  बाइट छात्रों की... बाइट धर्मेंद्र विश्वकर्मा,सहकर्मीशिक्षक बाइट राजेश कुमार वैश्य, आरोपी शिक्षक  बाइट –  एस.बी. सिंह, सिंगरौली जिला शिक्षा अधिकारी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NLNAND LAL
Aug 18, 2025 15:47:47
Thanthewal, Nalagarh, Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ उपमंडल में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण सड़कों और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। नालागढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश अब अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई है। सबसे ज्यादा असर नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमरहट्टी के पास देखने को मिला, जहां पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसकने से लगभग 300 मीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद, प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को जीप और कारों जैसे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है।हालांकि, बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अभी भी इंतजार करना होगा, क्योंकि मौसम के दोबारा बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, रामशहर-नंद मार्ग को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, मानपुर के पास एक पुल को भी भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है, जिससे आस-पास के इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है। एसडीएम नालागढ़, राजकुमार ने जानकारी दी है कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित मार्गों को खोलने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। खतरे की आशंका वाले पहाड़ी इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, खासकर रात के समय किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी मुहैया कराई गई है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Aug 18, 2025 15:46:32
Gauri Kala, Uttarakhand:
स्लग- तंत्रिक गिरफ्तार स्थान- उधम सिंह नगर रिपोर्टर- विजय आहूजा एंकर- नाम महमूद लेकिन खुद को हिन्दू बता कर झाड़ फूंक करने और इलाज के नाम पर लोगों को ठगने और युवतियों का शोषण करने वाले एक तांत्रिक को बाजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी महमूद काफी शातिर है और उत्तराखंड ही नही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत,बरेली,मुरादाबाद में भी इसने अपना नेटवर्क फैला रखा था। वौइस् 1- बाजपुर पुलिस ने जिस तांत्रिक महमूद को गिरफ्तार किया है,वो कनोरा गांव का रहने वाला है। महमूद काफी शातिर है,पहले उसने खुद को एक हिन्दू तांत्रिक के रूप से पेश किया और फिर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया। महमूद उन परिवारों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था,जो परिवार किसी बीमारी,गरीबी या फिर किसी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे होते है। इस तांत्रिक के काले कारनामो का खुलासा तब हुआ जब बाजपुर के दोराहा क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों का इलाज कराने के लिए इस तांत्रिक के पास ले जाया गया ।जहाँ यह तांत्रिक दोनों बहनों को अलग अलग कमरे में ले गया और वहाँ उसने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी । दोनों बहनों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने तांत्रिक महमूद के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया था। एसएसपी मणिकांत त मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है औऱ उससे पूछताछ की जा रही है। ( बाइट- मणिकांत मिश्रा, एसएसपी उधम सिंह नगर) ptsi- विजय आहूजा
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Aug 18, 2025 15:46:10
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:
मैहर के अग्रसेन चौराहे के पास स्थिति शिव मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ फोड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को पकड़ने और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगो ने बताया कि तालाब किनारे राजवंश के जवाने में यह शिव मंदिर निर्मित किया गया था, जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की गई है, अज्ञात बदमाशों ने नंदी महराज को उखाड़ कर तोड़ दिया साथ ही शिव लिंग को खंडित करने की कोशिश की गई, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है, मैहर कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Aug 18, 2025 15:45:45
Bareilly, Uttar Pradesh:
बाइट अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Aug 18, 2025 15:45:30
Shivpuri, Madhya Pradesh:
शिवपुरी सिटी कोतवाली के द्वारा चोरी के संदेही युवक की नशा मुक्ति केंद्र में बीती रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली पुलिस ने बीते रोज अमोला क्षेत्र से चोरी के संदेह में 3 युवकों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया था,इसमे से एक 24 साल का युवक नशे का आदी थी,कोतवाली पुलिस ने इस युवक को शिवपुरी के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था,लेकिन आधी रात युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमोला क्षेत्र से सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 3 युवको को संदेह के आधार पर राउंडअप किया था। इसमें से एक दिनेश लोधी उम्र 24 साल पुत्र अतर सिंह लोधी निवासी मामौनी की तबीयत अचानक से तबीयत खराब हो गई। युवक नशे का आदी था और इस कारण सिटी कोतवाली पुलिस ने इस युवक को शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था जहां इसकी आधी रात मौत हो गई। बाईट - अमन सिंह राठौड़ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि युवक की मौत के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश कर दिए है। मृतक युवक की बॉडी को मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है,मृतक युवक का पीएम डॉक्टरों से पैनल से किया जाऐगा। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के ओदश किए जा चुके है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियम के मुताबिक sp अमन सिंह राठौड़ ने दिए जांच के आदेश।।। दोषी 4 पुलिस कर्मियों पर sp ने की कार्यवाही।।
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Aug 18, 2025 15:45:11
Niwari, Madhya Pradesh:
एंकर- निवाड़ी जिले में शराब दुकान के मुनीम को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गोली मारने के बाद पैसों से भरा बैग लेकर फरार हुए अज्ञात हमलावर, युवक की हालत गंभीर, इलाज के लिये युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी किया गया रेफर, घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरी घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के बिरोरा पहाड़ गांव के नाले के पास की बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार शराब दुकान का मुनीम विजय राजपूत करीब 3 लाख 15 रुपये जमा करने के लिये बैंक जा रहा था, इसी दौरान ग्राम सकेरा भंडारण से पृथ्वीपुर की ओर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार, वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की वारदात के पीछे लूट की नीयत थी या कोई पुरानी रंजिश। वाईट-1- भगवत सिंह राजपूत (घायल मुनीम का भाई) वाईट-2- संजीव कुमार तिवारी (एसडीओपी पृथ्वीपुर)
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Aug 18, 2025 15:35:57
Seoni, Madhya Pradesh:
सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर परिक्षेत्र के विजयपनी बीट में नर बाघ का शव प्राप्त हुआ उसका ntca के प्रोटोकॉल के अंतर्गत पोस्टमार्टम किया गया मौत की वजह बाघों का आपसी संघर्ष पाया गया उसके बाद प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Aug 18, 2025 15:35:50
Puri, Odisha:
() ଯିଏ ବଳଙ୍ଗା ପୀଡିତାଙ୍କ ଵୟାନ ସମୟର ଭିଡିଓ ଭାଇରାଲ କରିଛନ୍ତି ତାଙ୍କ ବିରୋଧରେ କଡା କାର୍ଯ୍ୟନୁଷ୍ଠାନ କରାଯିବ। ଜେଭେନାଇଲ କୋର୍ଟ ଆଧାରରେ କଡା କାର୍ଯ୍ୟନୁଷ୍ଠାନ କରାଯିବ। ସେଥିପାଇଁ ଫେସବୁକ ଓ ଜୁଜୁଲକୁ ଚିଠି ଲେଖାଯାଇଛି। ସୋସିଆଲ ମିଡିଆର ସୋର୍ସ ଆସିବା ପରେ ସେହିବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ଙ୍କ ବିରୋଧ ରେ ଆଇନ ଆନୁଯାୟୀ କାର୍ଯ୍ୟନୁଷ୍ଠାନ ନିଆଯିବ। ସୁପ୍ରିମକୋର୍ଟ ର କଡା ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ରହିଛି ଯେ କୌଣସି ନାବାଳିକା ବା ନାବାଳକର ଫଟୋ ଭାଇରାଲ ହୋଇପାରିବ ନାହିଁ ତେଣୁ ସାଇବର କ୍ରାଇମ ବିଭାଗକୁ ଦାୟିତ୍ବ ଦିଆଯାଇଛି ବୋଲି ପୁରୀ ଏସ୍ ପି କହିଛନ୍ତି। ଗତକାଲି ସୋସିଆଲ ମିଡିଆରେ ବଳଙ୍ଗା ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ବୟାନ ରେକର୍ଡ ସମୟର ଏକ ଭିଡିଓ ଭାଇରାଲ ହୋଇଛି। ଉକ୍ତ ଭିଡିଓ ଟି ଭୁବନେଶ୍ୱର ଏମ୍ସରେ ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ଚିକିତ୍ସା ସମୟର ।ଏହି ଘଟଣାରେ ୪ଥର ବୟାନ ନିଆଯାଇଥିଲା। ଦିଲ୍ଲୀ ଏମ୍ସରେ ଜୁଡିସିଆଲ୍ ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟ୍ ଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ସମସ୍ତ ଆଇନଗତ ନିୟମକୁ ଅନୁସରଣ କରାଯାଇ ବୟାନ ରେକର୍ଡ କରାଯାଇଥିଲା। ତଦନ୍ତ ଏବେ ଶେଷ ସମସ୍ତ ତଥ୍ୟ ପ୍ରମାଣ କୋର୍ଟରେ ପ୍ରଦାନ କରାଯିବ। ପୀଡ଼ିତା ନାବାଳିକା ଙ୍କ ଭିଡ଼ିଓ‌ କିଏ ଏବଂ କାହିଁକି ଭାଇରାଲ କଲେ ତାର ଅନୁସନ୍ଧାନ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି। ସାଇବର ଟିମ୍ ଏବଂ କ୍ରାଇମବ୍ରାଞ୍ଚ ର ସହଯୋଗରେ ଭାଇରାଲ ଭିଡିଓ ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ହେବ। କୌଣସି ନାବାଳିକା ହେଉ ଅବା ଏଭଳି ସମ୍ବେଦନଶୀଳ ଘଟଣାରେ ଭିଡିଓ ଭାଇରାଲ୍ କରିବା ଉଚିତ ନୁହେଁ। ବାଇଟ୍- ପିନାକ ମିଶ୍ର, ଏସପି, ପୁରୀ
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Aug 18, 2025 15:35:44
Jaipur, Rajasthan:
District- jaipur Reporter- mahesh pareek 9829793993 Location - jaipur हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील लक्ष्मीकांत मालपुरा की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि परिसीमन के नाम पर लंबे समय तक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव स्थगित नहीं रखे जा सकते। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है कि परिसीमन प्रक्रिया समय पर पूरी हो, ताकि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार समय पर चुनाव कराए जा सके। जहां पंचायत भंग होती है, वहां आदर्श रूप से छह माह के भीतर चुनाव होने चाहिए। अदालत ने कहा कि निवर्तमान सरपंचों को अपनी पंचायतों के दैनिक कार्य के प्रबंधन के लिए प्रशासक लगाया गया और पंचायतों के विघटन के छह माह बाद उन्हें प्रशासक पद पर बने रहने की अनुमति दी गई, लेकिन बाद में उन्हें तय प्रक्रिया का पालन किए बिना हटा दिया गया। अदालत ने याचिकाकर्ता प्रशासकों को पद से हटाने के आदेश को रद्द करते हुए पंचायती राज कानून की धारा 38 के तहत याचिकाकर्ताओं पर कार्रवाई की छूट दी है। अदालत ने कहा कि दो माह में याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद मामले में कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अदालत ने आशा जताई है कि राज्य सरकार मामले में गौर करेगी। वहीं अदालत ने आदेश की कॉपी केन्द्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्य सचिव को भेजी है। जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश महावीर प्रसाद गौतम व 16 अन्य याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपुरा व अन्य ने बताया कि सरपंचों का कार्यकाल पूरा होने के बाद विभाग ने चुनाव में देरी को देखते हुए गत 16 जनवरी को अधिसूचना जारी कर निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक लगा दिया। वहीं बाद में उन्हें बिना जांच और सुनवाई का मौका दिए प्रशासक पद से हटा दिया गया। याचिका में कहा गया कि उनकी नियुक्ति की अधिसूचना वैधानिक रूप से मान्य थी। ऐसे में उन्हें बिना जांच हटाना अवैध है। जिसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि उन्हें दैनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए प्रशासक लगाया गया था और जिस परिपत्र से उन्हें नियुक्त किया गया था, वह वैधानिक नहीं था। वहीं याचिकाकर्ताओं के खिलाफ जांच लंबित है। ऐसे में याचिकाओं को खारिज किया जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने प्रशासकों को पद से हटाने के आदेश को रद्द करते हुए अन्य दिशा-निर्देश दिए हैं। BYTE- लक्ष्मीकांत मालपुरा, याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Aug 18, 2025 15:35:36
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
Bhopal शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के नाम पर ₹9 लाख 35 हजार की धोखाधड़ी करने वाले धाराए गिरोह को खाता बेचने वाले 4 आरोपी केरल से हुए गिरफ्तार भेजा सलाखो के पीछे लोगो को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का भेजते है मैसेज आरोपी कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का देते है लालच आरोपी शेयर मार्केट की बडी कंपनियो के नाम से लोगो को भेजते है मैसेज आरोपी लोगो का भरोसा जीतने के लिये पहली बार किये गये इन्वेस्टमेण्ट की राशि करते है वापस बड़ी राशि इन्वेस्ट करने पर कर देते है खातों को ब्लाक आरोपी संपर्क के लिये करते है वाट्सअप नंबर का उपयोग आरोपी फर्जी खाते खुलवाकर मंहगे दामो पर बेचते है सायबर धोखाधडी करने वालों को खाते आरोपी खाते में पैसा आने पर खाते से पैसा निकाल कर भाग जाते है विदेश
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Aug 18, 2025 15:35:24
Dhanbad, Jharkhand:
एंकर -- धनबाद के सदर थाना क्षेत्र हीरापुर पार्क मार्केट में अवस्थित एलम्युनियम के उत्पाद तैयार करने वाली फैक्ट्री अजय मेटल वेयर इंडस्ट्री को लेकर आज फैक्ट्री संचालक एवं मोहल्ले वासियों के बीच नोंक झोंक हो गई.नोंक झोंक का कारण बताया गया कि फैक्ट्री से हो रहे एयर पॉलियूशन और नॉइज पॉलियूशन से मोहल्ले के लोग परेशानी में हैं, स्थानीय महिला मिताली चटर्जी का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण और लगातार हो रहे शोर-शराबे से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 40 सालों से शिकायत भी की जा रही है, बावजूद फैक्ट्री पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही.वहीं फैक्ट्री संचालक विश्वनाथ अग्रवाल का कहना है कि उनका कारखाना वर्ष 1975 से संचालित है और फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस भी प्राप्त है। वे नियमों के तहत ही फैक्ट्री चला रहे हैं। बाइट--- विश्वनाथ अग्रवाल, फैक्ट्री संचालक बाइट--- मिताली चटर्जी, स्थानीय महिला बाइट --- प्रशांत चटर्जी, स्थानीय
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Aug 18, 2025 15:35:08
New Delhi, Delhi:
दिल्ली के राजा गार्डन इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग चार की मौत एक घायल परिजनों का आरोप शोरूम मालिक की लापरवाही से गई जान शोरूम के जीने में रखा था सामान परिजनों का रो रोकर बुरा हाल राजेश शर्मा वेस्ट दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके के राजा गार्डन स्थित एक नामी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने की घटना ने चार जिंदगी ले ली, दरअसल आग सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब शोरूम की पहली मंजिल पर लगी और देखते-देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई इस बीच फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई जिसके बाद लगभग आधा दर्जन फायर की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया इस बीच उस वक्त लगभग पांच कर्मचारी जो घटना के वक्त तीसरी मंजिल पर बने केबिन में लंच कर रहे थे उन्होंने छत पर भाग कर जान बचाने की कोशिश की लेकिन वहां भी सामान पड़ा हुआ था और ताला बंद था जिसकी वजह से वह भाग नहीं पाए और आग औरधुएं की वजह से दम घुटकर उनकी मौत हो गई हालांकि इनमें अभीएक घायल संदीप अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन लड़की और एक लड़का है रघुवीर नगर इलाके की रहने वाली अमनदीप कौर के परिवार वालों ने इस घटना के लिए शोरूम मलिक को जिम्मेदार कराया है क्योंकि उनका कहना है कि अमनदीप पहले भी यह कहती थी की कोई घटना हो जाए तो छत पर जाने की जगह नहीं है और आज हादसा हो ही गया वही घायल संदीप ने अपनी आप बीती मृतक अमनदीप कौर के परिजन सुनील सिंगला को अपनी आपबीती बताई कि किस तरह शोरूम की लापरवाही इतनी बड़ी थी कि जीने में सामान और जगह जगह सामान फैला होने के कारण चार की जान चली गई। उसमें से एक लड़की की संदीप ने जान बचाने की कोशिश की लेकिन जीने में सामान पड़ा होने के कारण वह सीढ़ी से गिर गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है वही एक घायल की जुबानी उसके परिजन में बताई तो वह चौंकाने वाला था के ऊपर समान पड़े होने की वजह से घायल संदीप ने एक लड़की को भी बढ़ाने की कोशिश की थी लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाया और इस बीच रखकर गिरने से वह सीढ़ी से नीचे आ गया जिससे उसकी जान बच गई फिलहाल संदीप को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है वहीं वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोगों की मौत हुई जिसमे दो लड़की है।मृतक में अमनदीप कौर आयुषी पायल रवि और घायल में संदीप है।आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरु गोविंद अस्पताल से पीटीसी राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली बाइट मृतक अमनदीप कौर की मां बाइट मृतक अमनदीप कौर के जानकार
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Aug 18, 2025 15:34:37
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल DRI ने भोपाल में अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया 92 करोड़ रुपये कीमत की 61.2 किलो मेफेड्रोन MD ड्रग्स बरामद कार्रवाई में सात आरोपी गिरफ्तार गुप्त तरीके से चल रहा था MD बनाने का कारखाना ऑपरेशन "क्रिस्टल ब्रेक" के तहत की गई कार्रवाई इस ऑपरेशन में सूरत और मुंबई पुलिस ने डीआरआई का साथ दिया मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में छापे सिंडिकेट के सात बड़े गुर्गे गिरफ्तार फैक्ट्री से 541.53 किलो केमिकल और कच्चा माल बरामद मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो लोग रंगे हाथों पकड़े गए यूपी के बस्ती से कार्टेल का एक अहम सदस्य पकड़ा गया जो मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल की सप्लाई देख रहा था मुंबई में दो सप्लायर और ट्रांसपोर्टेशन संभालने वाला व्यक्ति भी गिरफ्तार सूरत और मुंबई से हवाला के जरिए भोपाल में पैसा पहुंचाया जा रहा था कार्टेल का एक करीबी साथी सूरत से भी गिरफ्तार गिरफ्तार सातों आरोपी विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर काम कर रहे थे भोपाल के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में गुप्त तरीके से संचालित हो रही थी फैक्ट्री इस कारखाने को अलग से, जानबूझकर चारों ओर से ढककर बनाया गया था यहां मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो व्यक्तियों को अवैध प्रोडक्शन प्रक्रिया में लिप्त पाया गया
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Aug 18, 2025 15:34:29
Sheikhpura, Bihar:
कहते हैं मां की ममता के आगे कुछ नहीं है।मां अपने बच्चों को बचाने को लेकर किसी भी स्तर को पार कर सकती है। मां की ममता ऐसी की पूरा गांव आज मर्माहत है और बच्ची को बचाने में खुद की जान की बाजी लगा दिया।मां के साहसी कदम पर देखिए यह खास रिपोर्ट। VO 1- स्ट्रक्चर पर मृत अवस्था में पड़ी यह मां अपने बच्चों को काल के गाल से छीन कर ले आई हालांकि खुद काल के गाल में समा गई।पांच बच्चियों को डूबते पानी से बाहर निकाल यह मां एक बार फिर साबित कर दिया कि मां की ममता के सामने कुछ नहीं है।हृदयविदारक यह घटना शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव की है। नहाने के दौरान गहरे पानी डूब रही 5 बच्चियों की जान बचाने के प्रयास में एक महिला की डूबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।मृतका की पहचान गगौर गांव निवासी 40 वर्षीय सीता देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।परिजनों ने बताया कि गांव के बलखाना मसान बाबा के पास पांच बच्चियां नहा रही थी।तभी बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी। इसी बीच सड़क किनारे बैठी सीता देवी ने बच्चियों को डूबता देखा तो बिना कुछ सोचे-समझे साहस का परिचय देते हुए पानी में छलांग लगा दिया ।इस दौरान मृतिका सभी 5 बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी से बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई। वाईट - मदन बिंद - परिजन VO 2 - मृतक के परिजनों ने कहा कि महिला सीता देवी पर मानव दुखों का पहाड़ टूट गया पहले मृतक महिला ने अपने दो पुत्र और एक पुत्री को खो दिया बच्चे की मौत के 15 दिन के बाद पति धर्मेंद्र बिंद की छत से गिरकर मौत हो गई।परिजनों ने कहा कि महिला पूरे परिवार के साथ हरियाणा के बल्लबगढ़ में ईट भट्टा पर काम करती थी।इसी बीच घर का छज्जा गिरने से महिला के दो पुत्र और के पुत्री की मौत हो गई।घटना के बाद पूरा परिवार वापस घर आ गया।इस दौरान बच्चों श्राद्धकर्म समाप्ति के बाद पति की छत से गिरने से मौत हो गई।और अब महिला की भी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।अब मृतिका के दो बच्चियां है।परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी लाभ दिए जाने की मांग किया है। वाईट - सुरेन्द्र कुमार - ग्रामीण F/VO - गौरतलब है कि कभी हंसता खेलता परिवार में पांच बच्चे और दंपति थे।लेकिन ना जाने किसकी नजर लग गई की ।एक वर्ष के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई।साथ ही पति ने भी साथ छोड़ दिया जिसके बाद महिला ने दो बच्चों के साथ जिंदगी की फिर से शुरुआत किया लेकिन अब महिला ने पांच बच्चियों को तो बचा लिया लेकिन खुद की जिंदगी बचा नहीं सकी।बड़ा सवाल पर दो बच्चियों का क्या होगा।इसके भविष्य के लिए जिला प्रशासन के साथ समाजसेवी संगठन भी आगे बढ़ ताकि बच्चियों को सरकारी मदद मिल सके।और बच्चियों को अपने मां पिता की कमी महसूस ना हो सके।जी मीडिया भी महिला के इस साहसी कदम को सलाम करता है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Aug 18, 2025 15:34:16
Kaimur, Bihar:
मुकुल जायसवाल स्लग - बिहार ग्राम रक्षा दल के दर्जनो सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर 11 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना वियो - कैमूर जिले के भभुआ शहर में बिहार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों द्वारा अपनि 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आज जिला मुख्यालय भभुआ पर एक दिवसीय धरना दिया गया । इस धरना में मौजूद लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाये । उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगे नहीं पूरा करेगी तो हम लोग पटना में अनिश्चितकालीन धरना देंगे और चुनाव में सरकार के विरुद्ध मतदान करने का काम करेंगे। हमारी 11 सूत्री मांग है बिहार सरकार पंचायती राज विभाग 2004 में ग्राम रक्षा दल का जो नियमावली बनाया उसमें नियुक्ति का उम्र निर्धारित किया 18 से 30 वर्ष और सेवानिवृत्ति का उम्र भी निर्धारित किया 30 वर्ष । हमारी पहली मांग है सेवा निवृत्ति का उम्र 60 वर्ष किया जाए। सरकारी कर्मचारी की तरह ग्राम रक्षा दल का सरकारी करण करके दैनिक भत्ता देने का काम करें । निर्वाचन कार्यो में भी लगाये , सरकार की जो भी घोषणाएं शराबबंदी या कोरोना काल की थी उसमें हमने ड्यूटी किया। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो एकदिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर दे रहे हैं इसके बाद हम पटना की धरती पर लगातार धरना देंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी । ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रामानंद जी ने बताया हम लोग आज एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर दे रहे हैं। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो हम लोग प्रदेश में अनिश्चित कालीन धरना देंगे। अगर सरकार हमारा काम नहीं करेगा तो हम सरकार के विरुद्ध में मतदान करेंगे । पहले से हम लोग सरकार का काम करते आए हैं फिर भी सरकार हम लोगों को हटा दिया। वहीं झारखंड में इसको लागू कर दिया गया है । बिहार राज्य में सौतेला व्यवहार हो रहा है। बाइट - रामानंद सिंह - जिला अध्यक्ष ग्राम रक्षा दल बाइट - सुरेंद्र कुमार यादव - प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार राज्य दलपति संघ
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top