Back
সুন্দরবনে বাঘের আক্রমণে বিধবা পাড়ায় কিডনি বিক্রির শোকাবহ কাহিনী!
PSPrasenjit Sardar
Aug 17, 2025 02:31:39
Baruipur, West Bengal
সুন্দরবনে বাঘের আক্রমণে মৃত্যু হয়েছে অনেক মৎস্যজীবীর এরফলে কয়েকটা গ্রামের নাম হয়ে গেছে বিধবা পাড়া। এবার অর্থের অভাবে বিক্রি করে দিচ্ছে শরীরের একটি করে ‘কিডনি’ এরকম ক্যানিং এ নাম হয়েছে কিডনি পাড়া।
ক্যানিং - জীবন জীবিকার জন্য সুন্দরবন জঙ্গলের নদীখাঁড়িতে মাছ কাঁকড়া ধরতে গিয়ে অসংখ্য মৎস্যজীবি বাঘের আক্রমণে প্রাণ হারিয়েছেন। অসংখ্য মহিলা স্বামী হারিয়ে বিধবা হয়েছেন। সুন্দরবনের বিভিন্ন প্রান্তে একাধিক বিধবা পল্লি কিংবা বিধবা পাড়া তৈরী হয়েছে।এবার সুন্দরবন তথা দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার ক্যানিংয়ে হাটপুকুরিয়া পঞ্চায়েত এলাকায় হদিশ পাওয়া গিয়েছে ‘কিডনি’ পাড়া। যেখানে অসংখ্য মানুষ কিডনি বিক্রি করেছেন। শুধু ক্যানিং এলাকা বললে ভুল হবে ক্যানিং সহ বাসন্তী,গোসাবা,ভাঙড়,জীবনতলা এলাকাও রয়েছে এই তালিকায়। এমন ঘটনা প্রকাশ্যে আসতেই উদ্বিগ্ন সমাজের বিভিন্ন শ্রেণীর মানুষ। জানা গিয়েছে দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলা জুড়ে সক্রিয় রয়েছে কিডনি পাচার চক্র এবং দালাল। রয়েছে প্রলোভন দেখিয়ে সাধারণ মানুষকে আকৃষ্ট করার জন্য একশ্রেণীর লোকজন।এদের ফাঁদে পা দিয়ে জীবনের শেষপ্রান্তে পৌঁছে গিয়েছে অনেকেই। মূলত দারিদ্রতা এবং লোভী মানুষজন এই সমস্ত দালালদের খপ্পরে পড়ে কিডনি বিক্রি কিংবা দান করছেন। সাধারণত মানুষের শরীরে দুটি কিডনি থাকে। একটি দান কিংবা বিক্রি করলে স্বাভাবিক ভাবেই শরীরের ক্ষতি। এক একটি কিডনি বিক্রি করে কেউ পেয়েছেন ১০ লাখ। আবার কেউ ৭/৮ লাখ। কেউ আবার মাত্র ১ লাখ!কিডনি পাড়ায় পৌঁছে গিয়ে জানা গিয়েছে,এলাকায় কাজ নেই। সরকারী ভাবে রেশনের চাল টুকু ছাড়া আর কোন অনুদান নেই। মাথা গোঁজার ঠাইও নেই ঠিকমতো।অনেকেই আবার প্রচুর টাকা দেনা করে ফেলেছেন। শোধ দিতে পারছেন না। এমন অবস্থায় কিডনি বিক্রি করেছেন অনেকেই। কিডনি বিক্রি করে অনেকে দেনা শোধ করেছেন। তৈরী করেছেন বসবাসের জন্য পাকা ঘর এবং আয়ের জন্য কিনে ফেলেছেন অটো,টোটো গাড়ি।
কিডনি বিক্রেতা ও তাঁদের পরিবারের দাবী, ‘এলাকায় কাজ নেই। ভীনরাজ্যে কাজে যেতে হয়।যা আয় হয় অধিকাংশটাই খরচ হয়ে যায়। যারফলে ধারদেনা করতে হয়। যারফলে অনেকেই কিডনি বিক্রি করে ভাগ্যের পরিবর্তন ঘটাতে চাইছেধ। অনেকে সুযগ পেয়ে অতিরিক্ত অর্থের লোভে প্রলভনের ফাঁদে পা বাড়িয়ে দিচ্ছেন। পরিস্থিতি যে ভাবে এগিয়ে চলেছে, ব্যাঘ্র বিধবা পাড়ার মতো অসংখ্য কিডনি পাড়া তৈরী হওয়ার।
ঘটনা একের পর এক প্রকাশ্যে আসতেই উদ্বিগ্ন হয়ে পড়েছেন ক্যানিং পশ্চিম ও ক্যানিং পূর্বে বিধায়ক পরেশ রাম দাস,সওকত মোল্লারা।
বিধায়ক পরেশরাম দাস জানিয়েছেন ,প্রশাসনিক ভাবে কড়া পদক্ষেপ নিয়ে যাতে এই কিডনি বিক্রি পা পাচার চক্র বন্ধ করা যায়,সে বিষয়ে প্রশাসনিক আধিকারীকদের সাথে আলোচনা করে কঠোর পদক্ষেপ গ্রহন করা হবে। এছাড়াও আগামী ১৬ আগষ্ট থেকে সাধারণ মানুষকে সচেতন করার জন্য প্রচার অভিযান শুরু করা হবে। বিশেষ করে কিডনি পাচার চক্র বন্ধ করা হবে।
170825ZG-BAR-CANNING-KIDNEY-R
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowAug 17, 2025 05:47:23Katni, Madhya Pradesh:
स्टोरी कटनी 17/08/25
नितिन चावरे
स्लग अर्चना मिसिंग
10 दिन से ट्रेन से गायब हुई अर्चना तिवारी का नहीं मिला कोई सुराग... पुलिस टीम खोज रही है अर्चना को
एंकर ..कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम पाना चाहती थी उसका सपना था कि वो न्यायधीश बने..इस सपने को लेकर अर्चना तिवारी सिविल जज की तैयारी करने कटनी से इंदौर पहुंची और उसने एक कोचिंग में एडमिशन लिया और
अपने सपने को साकार करने के लिए मेहनत करने लगी....रक्षाबंधन की छुट्टी पड़ने पर अर्चना इंदौर से अपने घर कटनी आने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच B3 में रिजर्वेशन कराती है और 7 अगस्त को इंदौर से ट्रेन में बैठ कर कटनी के लिए निकलती है
ओर वो बीच रास्ते से गायब हो जाती है और दस दिन बीत जाने के बाद आजतक उसका कोई सुराग नहीं मिला है
वीओ1 इंदौर के सत्कार गर्ल्स हॉस्टल में रह कर कौटिल्य एकेडमी से सिविल जज की तैयारी करने वाली अर्चना तिवारी रक्षाबंधन की छुट्टी में अपने भाइयों के लिए राखी मिठाई रुमाल खरीदकर अपने घर के लिए कटनी नर्मदा एक्प्रेस के एसी कोच B3 में बैठ कर निकलती है और अपने परिवार वालो को बताती है कि ट्रेन में बैठ
गई है ओर वो जब
रानी कमलापती स्टेशन पहुंचती है तो अपनी मां से उसकी आखिरी बार बात होती है और वो कहती है कि अब वो सोने वाली है जिसके बाद फोन काट देती है और जब सुबह ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पहुंचती है तो वो ट्रेन से नहीं उतरती जिसके बाद उसके भाई पिताजी मां सब अर्चना को फोन लगाते है और उसका फोन स्विच ऑफ आता है जिसके बाद परिवार वालो की उसकी चिंता होती है और उमरिया जिले में रहने वाले उसके मामा को घर वाले फोन करके बताते है कि अर्चना नर्मदा एक्प्रेस से कटनी आ रही थी वो ट्रेन से उतरी नहीं है उसका फोन भी बंद है आप जा कर चेक कर लीजिए शायद वो सो ना गई हो ..उमरिया जिले में रहने वाले उसके मामा नर्मदा एक्सप्रेस में चेक करते है तो अर्चना जिस सीट पर बैठी थी वो उस पर नहीं थी और उसका समान ही सीट पर मिलता है जिसके बाद शुरू होती है अर्चना मिसिंग की मिस्ट्री
वी ओ 2 जब नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में अर्चना तिवारी नहीं मिलती है तब पूरे परिवार वाले घबरा जाते है और उसको ढूंढने का प्रयास करने लगते है उसके भाई रिश्तेदार सभी लोग ढूंढना शुरू करते है फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जीआरपी कटनी शून्य में गुमशुदगी दर्ज करती है पुलिस अर्चना के मोबाइल लोकेशन को चेक करती है जिसकी आखिरी लोकेशन नर्मदापुरम दिखाई देती है उसके बाद भोपाल जीआरपी को मामला भेज देती है जीआरपी कटनी और भोपाल जीआरपी दोनों टीम अर्चना को ढूंढने में लग जाती है आखिरी लोकेशन नर्मदापुरम की नर्मदा नदी के पास दिखा था तो परिवार वाले
एसडीआरएफ की टीम के साथ नर्मदा नदी में भी चेक करते है पर वह पर भी कोई सफलता नहीं मिलती है दस दिन बीत जाने के बाद अभी तक अर्चना तिवारी का कोई पता नहीं चला है जिसके बाद भोपाल से आदेश जारी किया गया है देश भर के SHO
GRP ओर जिला SP को अलर्ट किया गया है और अर्चना तिवारी
को सर्च करने का आदेश दिया है
बाइट अंकुश बाबू तिवारी
अर्चना का भाई
बाइट अनिल मरावी जीआरपी कटनी
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowAug 17, 2025 05:46:47Agra, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे संजीव पाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला बस चालक से हुए विवाद और पिस्टल दिखाने के आरोप से जुड़ा है। पूरा वाकया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आया है। वायरल वीडियो 1 मिनट 8 सेकंड का है जो पूर्व मंत्री पुत्र की दबंगई को बयान कर रहा है।
योगी वन सरकार में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक रहे पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे संजीव पाल और उनके समर्थकों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो रोडवेज बस के किसी यात्री ने बनाया, जिसमें बस के सामने काले रंग की एक थार गाड़ी खड़ी दिखाई देती है। थार से उतरे कुछ युवक हाथों में डंडा लेकर बस चालक की तरफ बढ़ते हैं।
बताया जा रहा है कि इस दौरान संजीव पाल ने अपने एक साथी को रोका, जबकि बस चालक बस की ड्राइविंग सीट से उतरते हुए मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने की बात करता है। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो जाती है। वीडियो में चालक पूर्व मंत्री के बेटे से पिस्टल निकालने की मांग करता है और पलटकर खुद भी धमकी भरे लहजे में जवाब देता है।
झगड़े के बीच आरोप है कि संजीव पाल चालक से कहते हैं – “तुझे तोड़कर फेंक दूंगा”। वहीं चालक भी उसी अंदाज में पलटवार करता है। इस दौरान मौके पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होती रही।
वीडियो बनता देख संजीव पाल आखिरकार अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं। लेकिन उनके साथ मौजूद एक युवक ने बस चालक को पकड़ लिया। हालांकि झगड़े की असली वजह क्या थी, यह अब तक साफ नहीं हो पाई है। संजीव पाल सिंह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। एक टिर्रि चालक की पिटाई के आरोप में पिछले साल जुलाई में संजीव पाल सिंह को थाना हरी पर्वत की हवालात में बंद कर दिया गया था। संजीव पाल सिंह आरबीएस डिग्री कॉलेज में टीचर है।
पूर्व मंत्री पुत्र का यह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 17, 2025 05:46:44Noida, Uttar Pradesh:
नोएडा: थाना 58 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार
थाना -58, नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-62 के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख उस व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सोहनपाल उर्फ सोनू निवासी ग्राम इमलिया, थाना कोतवाली देहात, बुलन्दशहर के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व एक देसी तमंचा बरामद हुआ।
उपचार हेतु अस्पताल भेजे गए सोहनपाल की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्त शुभम और निखिल जो सेक्टर 68 नोएडा में किराये पर रहते थे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने मिलकर दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। एक केस थाना सेक्टर-58 में दर्ज किया गया है, जबकि दूसरी बाइक के संबंध में जांच जारी है।
बाइट एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowAug 17, 2025 05:46:20Bijnor, Uttar Pradesh:
स्लग -दौड़ते वक़्त हार्ट फेल से मौत
रिपोर्ट -राजवीर चौधरी / बिजनौर
एंकर --अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा युवक अचानक बेहोश होकर गया। गिरे युवक उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। 15 अगस्त को ही उसका जन्मदिन भी था 3 बहनों का इकलौता भाई था युवक । उसकी 20 अगस्त को अग्निवीर भर्ती की परीक्षा थी। स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है।
किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर निवासी 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र कल्याण सिंह शुक्रवार को सुबह अपने मित्रों के साथ गांव के बाहर दौड़ लगा रहा था।
इसी दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। स्वजन ने उसे किरतपुर के कल्याणी हास्पिटल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन के अनुसार प्रशांत का जन्म 15 अगस्त को ही हुआ था और उसकी मौत 15 अगस्त को ही हुई। अभी उसकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। प्रशांत अग्निवीर में भर्ती होने की तैयारी
20 अगस्त को होने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा की कर रहा था तैयारी।तीन बहनों का था इकलौता भाई, प्रशांत की मौत से गांव में मातम पसरा।
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowAug 17, 2025 05:45:09Patulki, Uttar Pradesh:
Slug : 1708ZRJ_PRTP_KHAAD_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : अरनोद
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : यूरिया खाद की गाड़ी पहुंची, खाद लेने उमड़े किसान, अधिक रुपए लेने पर कृषि विभाग ने बनाया मौका-पर्चा , तहसीलदार के निर्देश पर कार्रवाई
एंकर/इंट्रो : अरनोद में यूरिया खाद की भारी कमी और खाद विक्रेताओं द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायते लंबे समय से प्रशासन और कृषि विभाग को मिल रही है। लेकिन उपखंड मुख्यालय पर गौतमेश्वर रोड़ पर खाद की गाड़ी पहुंचने पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दुकानदार मनमाने दामों पर खाद बेचने लगा। जिसकी शिकायत किसानों ने तहसीलदार नितिन महरावत से की। इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर कृषि अधिकारी रतनलाल मीणा को मौके पर भेजा। उन्होंने दुकानदार को निर्धारित दर पर खाद बेचने के लिए निर्देश दिए। लेकिन दुकानदार नहीं माना। ऐसे में उन्होंने मौका पर्चा बनाया और अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा। जिसमें सामने आया कि दुकानदार आधार कार्ड से तीन सौ पचास रूपए और बिना आधार के चार सौ रुपए वसूल कर रहा था। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित दर दो सौ सत्तर रुपए है। किसानों ने ऐसे व्यापारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बाईट- ग्रामीण
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 17, 2025 05:36:20Udaipur, Rajasthan:
प्रवेंद्र शर्मा
लोकेशन-झल्लारा,सलूंबर
कोड-411784
mob-9928157095
एक्स-@ pravendras55618
भबराना में तेंदुए ने फिर दस्तक देते हुए किया बछड़े का शिकार,
गांव के पोल वाड़ा मोहल्ले में आंगन में बांधे बछड़े का किया शिकार,
इससे पूर्व दर्जनों बार गांव में दस्तक देकर कर चुका है शिकार,
गांव में बनी हुई है तेंदुए की दस्तक, सहमे हुए है ग्रामीण,
कई बार पकड़ने की मांग किए जाने के बाद विभाग ने लगाया पिंजरा, लेकिन नहीं मिली सफलता,
आए दिन गांव में तेंदुए की दस्तक के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष,
0
Report
MGMohd Gufran
FollowAug 17, 2025 05:35:43Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़,
चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़,
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शिवम के पैर में लगी गोली,
मौके से तमंचा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद,
बीते दिनों सर्राफा व्यापारी से हुई लूटकांड में शामिल था बदमाश।
एंकर --
प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश शिवम पासी के पैर में गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमंचा, कारतूस और बाइक भी मौके से बरामद की गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र में बीते जुलाई में हुए लूट कांड मामले में शिवम पासी वांछित चल रहा था। पुलिस की तरफ से उसकी गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम भी घोषित था। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि बीती देर रात मऊआइमा इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शिवम पासी भी जाता हुआ दिखाई दिया, उसे पुलिस की टीम ने जब रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर जवाबी पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में शिवम पासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक के अलावा कुछ ज्वेलरी और नगदी बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में झुकी हुई है।
बाइट -- कुलदीप सिंह गुणावत, डीसीपी - गंगा नगर, प्रयागराज
0
Report
AYAmit Yadav
FollowAug 17, 2025 05:34:52Jaipur, Rajasthan:
खबर...TV व हाइपर खबर.......
जिला-KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा -KOTPUTLI
रिपोर्टर - AMIT YADAV
@amitktp888
लोकेशन.......KOTPUTLI....
इंट्रो:--कोटपूतली..... कोटपूतली के सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट मे हर साल की भाती इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिषर मे विभिन्न सजीव झांकिया सजाई गई। देर शाम 8 बजे कोटपूतली- बहरोड़ जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी व जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने लड्डू गोपाल की प्रतिमा के आगे दीप प्रजवलित कर झाकियों का शुभारम्भ किया। मंदिर कमेटी व कार्यकर्ताओ ने दोनों अधिकारियो को दुपट्टा उड़ा गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। मंदिर परिषर मे झांकियों की तैयारी पिछले एक माह से प्रारम्भ की थी। मंदिर परिषर मे ठाकुर जी हनुमान मंदिर बाबा लक्ष्मीदास जी की समाधी संतोषी माता मंदिर की सजावट की साथ ही कृष्ण सुदामा मिलन, माखन चोर, लड्डू गोपाल पालने मे झूलते, दुर्गा माता, वासुदेव जमना पार करते, चित्रकूट, मथुरा काग्रहग्रह, सीस के दानी, कृष्ण लीला, अमरनाथ गुफा, नीले घोड़े पर राधा कृष्ण, कोरव पांडव चोसर खेलते भारत माता की सजीव झांकिया सजाई गई। सभी झाँकिया रात्रि शाम सात बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 11:30 तक आयोजित हुई जिसके बाद रात्रि 12 बजे आरती कर पंजीरी व चरणामत का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष OP मीणा सचिव अमित यादव, कोषाध्यक्ष सियाराम बंसल, सुरेश संगई, मीडिया प्रभारी मनीष यादव, घनश्याम आथोनीया, व्यवस्थापक हनुमान बली, नागेंद्र पंडित, अमरजीत शेखावत(पिंटू) बबलू मीणा (ब्ल्या) प्रमोद शर्मा(लाला) राहुल स्वामी(मोनू) सौरभ मीणा(ईतु) मनीष गुर्जर, लीलू मीणा, अशोक गुर्जर, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने झांकियों की तैयारियां मे पूर्ण सहयोग किया।
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowAug 17, 2025 05:34:18Noida, Uttar Pradesh:
Manjinder Singh Sirsa reaction on BK Hariprashad's statement equating Taliban to Rss
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowAug 17, 2025 05:34:05Patulki, Uttar Pradesh:
Slug : 1708ZRJ_PRTP_VIRODH_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : पीपलखूंट
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : पृथ्वीपुरा स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ईंट, सरिए और पिलर तक में गड़बड़ी का आरोप
एंकर/इंट्रो : पीपलखूंट ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा, ब्लॉक पीपलखूंट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे नवीन भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में कच्ची ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकतानुसार मोटाई वाले सरियों की जगह छोटे साइज के सरिए लगाए जा रहे हैं। पिलर मानक अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, भवन की ऊँचाई केवल 7 फीट रखी गई है, जबकि इससे अधिक होनी चाहिए। लेंटर भी मात्र 6 फीट का डाला गया है, जिससे पूरे भवन की मजबूती पर संदेह गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी दी, लेकिन सुधार नहीं किया गया। स्थिति गंभीर होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। कुछ दिन पूर्व उपखंड अधिकारी पीपलखूंट निलेश कुमार कलाल ने भी मौके का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए थे, लेकिन निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक निर्देशों की भी अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान गणेश, विकास, प्रकाश, राजू, हरिश्चंद्र, बापूलाल, रामलाल, पूंजीलाल, गौतम, कालूराम, जीवनलाल, सुनील, विशाल, सुभाष, राजेंद्र सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में भवन निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधार नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बाईट- ग्रामीण
0
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowAug 17, 2025 05:34:01Baruipur, West Bengal:
মাঝরাতে বচসা থেকে রক্তাক্ত মৃত্যু, ছুরির আঘাতে নিহত এক যুবক বারুইপুরে
দক্ষিণ ২৪ পরগনা, বারুইপুরঃ শনিবার গভীর রাতে রক্তাক্ত ঘটনায় কেঁপে উঠল বারুইপুর। রাত সাড়ে বারোটার সময় মাদারাট গ্রাম পঞ্চায়েতের টগরবেরিয়া প্রাথমিক বিদ্যালয়ের সামনে বাইকে ঘোরাঘুরি করতে দেখা যায় তিন অপরিচিত যুবককে। তাঁদের ঘিরে ধরে স্থানীয় তিন যুবক বাইকের চাবি কেড়ে নেয় এবং প্রশ্ন তোলে এত রাতে কেন রাস্তায় ঘোরাঘুরি। সেখান থেকেই শুরু হয় বচসা। মুহূর্তে তা হাতাহাতিতে পরিণত হয়। অভিযোগ, স্থানীয় জগায়, অরূপ ও ভূত নামে তিনজন মিলে শুভঙ্কর মন্ডল নামের এক বাইক আরোহীর উপর ধারালো ছুরি নিয়ে হামলা চালায়। রক্তাক্ত অবস্থায় মাটিতে লুটিয়ে পড়েন শুভঙ্কর। এরপরই অভিযুক্তরা স্থান ত্যাগ করে।
শুভঙ্করের দুই সঙ্গী তাঁকে দ্রুত বারুইপুর মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে গেলে চিকিৎসকরা মৃত ঘোষণা করেন। ঘটনার পর রাতেই পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে এক নাবালক ও বাবাই নামে আরেক যুবককে আটক করে। তবে মূল অভিযুক্ত তিনজন এখনও পলাতক। এই নৃশংস ঘটনাকে ঘিরে এলাকায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে।
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 17, 2025 05:33:48Udaipur, Rajasthan:
प्रवेंद्र शर्मा
लोकेशन-झल्लारा,सलूंबर
कोड-411784
mob-9928157095
एक्स-@ pravendras55618
राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े का सलूम्बर दौरे का दूसरा दिन
लाभार्थी संवाद व केंद्र राज्य योजना का लाभ वितरण में पहुंचे राज्यपाल
उदयपुर सांसद मन्ना लाल मीणा विधायक शांता मीणा रहे मौजूद
ग्राम पंचायत की और से राज्यपाल को तस्वीर भेंट कर किया स्वागत
राजीविका की और से बनाई कपड़े की तस्वीर भी जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने की भेंट
इससे पूर्व राज्यपाल ने राजीविका कैंप व मेडिकल कैंप का किया निरीक्षण
राज्यपाल सहित अन्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को बांट रहे है लाभांश
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowAug 17, 2025 05:33:42Yamuna Nagar, Haryana:
एंकर -- यमुनानगर जिले के धनौरा क्षेत्र में हरिपुर खोल (छोटी नदी) उफान पर है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में बादल फटने की वजह से अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिसका सीधा असर हरियाणा सीमा तक पहुंचा है। यह खोल हिमाचल से निकलकर धनौरा के मौदानी इलाके में उतरती है और अब तेज धारा के साथ बह रही है। हरियाणा के रणजीतपुर को हिमाचल से जोड़ने वाले पुल पर नदी का पानी चढ़ गया है। इस कारण पुल के बहने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
वीओ -- हरिपुर खोल का पानी लगातार बढ़ रहा है और यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो आसपास के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। इनमें धनौरा, रणजीतपुर, मौदानी और आस-पास की अन्य बस्तियां प्रमुख हैं। खेतों में खड़ी फसलों के डूबने का खतरा है, वहीं कच्चे मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
फिलहाल प्रशासन ने हालात पर नजर रखने के लिए टीमों को अलर्ट कर दिया है और पुल से आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए है, यदि पानी का दबाव और बढ़ा तो यह पुल टूट सकता है, जिससे संपर्क मार्ग बाधित होगा और राहत कार्य में कठिनाई आएगी। हरिपुर खोल में आए इस उफान ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना दिया है। अब ग्रामीणों की निगाहें मौसम और प्रशासन की ओर टिकी हैं।
Note... नदी के आसपास लगते ग्रामीणों ने वीडियो को बनाकर शेयर किया है। सूचना के मुताबिक पानी कम हो गया है।।
0
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 17, 2025 05:33:31Ranchi, Jharkhand:
सूर्या हंसदा एनकाउंटर मामले में सियासत हुई तेज , बीजेपी ने सूर्या हंसदा एनकाउंटर को बता चुकी है साजिश के तहत हत्या , झारखंड बीजेपी ने इसको लेकर 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है, प्रतिनिधिमंडल दौरा कर पूरे घटनाक्रम की लेगा जानकारी।
मामले की जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि सूर्य हांसदा का एनकाउंटर सवालों के घेरे में है। पुलिस के द्वारा की गई प्राथमिक की और प्रेस रिलीज में जमीन आसमान का फर्क है। सूर्य हांसदा को यह लोग नक्सली बताते हैं लेकिन वह चार बार चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति था जो मुख्य धारा से जुड़ा था। उसकी जो हत्या की गई है इसकी सीबीआई जांच भारतीय जनता पार्टी कर कर रहेगी और आज हमारी टीम उनके गांव जा रही है।
बाइट.....प्रदीप सिन्हा,बीजेपी
सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को झारखंड कांग्रेस ने पुलिसिया कार्रवाई बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। वही कांग्रेस ने बीजेपी से सवाल किया कि जब मणिपुर में घटनाएं हो रही थी हाथरस में जो घटना हुई थी और भाजपा शासित प्रदेशों में जो घटनाएं हुई हैं क्या भारतीय जनता पार्टी वहां भी जांच करने गई थी और अगर गई थी तो रिपोर्ट सार्वजनिक करें। रही बात सीबीआई इंक्वारी की तो कोई रोक नहीं रहा आप करवा लीजिए।
बाइट....किशोर शाहदेव,कांग्रेस
इधर सूर्य हांसदा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपराधी बताते हुए पुलिस की एक बेहतर कार्रवाई माना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक अपराधी की तरफदारी बीजेपी इसीलिए कर रही है क्योंकि 60 फ़ीसदी उनके नेताओं की छवि ऐसी ही है। भारतीय जनता पार्टी उसे सूर्य हांसदा का बचाव कर रही है इसके खिलाफ कई थानों में प्राथमिक की दर्ज है और वह संबंधित इलाकों में अपराध का आतंक बना हुआ था। रही बात जांच की तो हम जांच से नहीं घबराते। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी से सवाल किया है कि वह अगर सूर्य हादसा का बचाव कर रहे हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि क्या सूर्य हांसदा समाज सुधारक थे कोई साइंटिस्ट थे
बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowAug 17, 2025 05:33:04Shahdol, Madhya Pradesh:
एंकर- शहडोल में एक बार फिर हाथियों का आतंक, जिले के अंतिम चोर ब्यौहारी में हाथियों ने कच्चा मकान तोड़ा, शहडोल रीवा मार्ग कुछ समय के लिए रहा बंद, जिस क्षेत्र में हाथियों का है मूवमेंट उस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कुछ मकानों को वन विभाग ने कराया खाली, लोगो ने पक्के मकानों और खुले स्थानों में लिया शरण , वन विभाग ने किया अलर्ट जारी, हाथी के दहशत से लोग घरों के बाहर कर रहे रतजगा, वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर मौजूद होकर रही गश्त, ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के रीवा से ब्यौहारी होते हुए शहडोल पहुंच मार्ग पर स्थित वन बिहार ढाबा से लेकर एमपीटी रेस्टोरेंट तक हाथियों का बना रहा मूवमेंट....
महादेव गांव में सात घरों को क्षतिग्रस्त किया जिससे लोगों में डर का माहौल है,,
लगातार लोग डर के साए में जीने को मजबूर है, दिन हो या रात कभी भी हाथी लोगों के घरों पर हमला कर देता है,
ग्रामीणों का काफी नुकसान घर एवं फसल का हुआ है,
0
Report