Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Puri752001
ନନ୍ଦଉତ୍ସବ: ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କ ଜନ୍ମଲୀଳାର ଅନନ୍ୟ ପର୍ବ ଆଜି!
SMSanjay Mohapatra
Aug 16, 2025 14:03:42
Puri, Odisha
NANDA_UTSAV () ଆଜି ହେଉଛି ଭାଦ୍ରବ ମାସ କୃଷ୍ଣପକ୍ଷ ନବମୀ ତିଥି। ଗତକାଲି ବିଳମ୍ବିତ ରାତ୍ରରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ନଙ୍କ ଜନ୍ମଲୀଳା ସମ୍ପର୍ଣ୍ଣ ହେବା ପରେ ଆଜି ସାରା ଦେଶରେ ପାଳନ ହେଉଛି ପବିତ୍ର ନନ୍ଦଉତ୍ସବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମଧ୍ୟ ପାରମ୍ପରିକ ଭାବେ ନନ୍ଦଉତ୍ସବ ଉପଲକ୍ଷେ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ନୀତିକାନ୍ତି କରାଯାଉଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମଙ୍ଗଳାଆଳତୀ ସରିବା ପରେ ଶ୍ରୀରାମକୃଷ୍ଣ ଏବଂ ଶ୍ରୀମଦନମୋହନଙ୍କୁ ଜଗମୋହନରେ ଏକ ଝୁଲଣଦୋଳିରେ ଝୁଲାଯାଉଛି। ଦିନସାରା ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଏହି ଚିତ୍ତାକର୍ଷକ ଝୁଲଣଯାତ୍ରା ପର୍ବକୁ ଭକ୍ତଗଣ ଦର୍ଶନ କରିବାର ସୁଯୋଗ ପାଇଥାନ୍ତି। ଏହାପରେ ଆଜି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ବିଜୁଳିକନ୍ୟା ନୀତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥାଏ। ଶ୍ରୀଦୁର୍ଗା ଦେବୀସୁଭଦ୍ରାଙ୍କ ଠାରୁ ଆଜ୍ଞାମାଳ ପାଇବା ପରେ ଭଣ୍ଡାରଘରୁ ବାହାରି ସାତପାହାଚ ନିକଟରେ ଡମ୍ୱୁରୁ ଉପରେ ବିଜେ କରିଥାନ୍ତି। ଏହାପରେ କାଠରେ ନିର୍ମିତ ଏକ ବିଜୁଳିକନ୍ୟା ମୂର୍ତ୍ତୀକୁ ଉପରକୁ ଛାଡି ଦିଆଯାଇଥାଏ। ଏହାପରେ ଶୀତଳଭୋଗ,ବନ୍ଦାପନା କରାଯାଇ ପୁନଶ୍ଚ ଭଣ୍ଡାରଘରକୁ ଶ୍ରୀଦୁର୍ଗା ପ୍ରତ୍ୟାବର୍ତ୍ତନ କରିବା ପରେ ଶ୍ରୀରାମକୃଷ୍ଣ ଏବଂ ଶ୍ରୀମଦନ ମୋହନ ପାଲିଙ୍କିରେ ଲକ୍ଷ୍ମୀଠାକୁରାଣୀ ମନ୍ଦିରକୁ ବିଜେ କରିବା ପରେ ସେଠାରେ ନନ୍ଦ ଉତ୍ସବ ପାଳନ କରାଯାଇଥାଏ। ଭିତରୁଚ୍ଛ ମହାପାତ୍ର ସେବକ ନନ୍ଦ ରାଜା ଭାବରେ ବିଭୂଷିତ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଭରତିଆ ଗଉଡଙ୍କ ଠାରୁ ପୁତ୍ରଜନ୍ମର ସମ୍ୱାଦ ପାଇ ଖୁସିରେ ଏକ ଗାଈକୁ ଧରି ଲକ୍ଷ୍ମୀଙ୍କ ମନ୍ଦିର ନିକଟରେ ପହଞ୍ଚିଥାନ୍ତି । ସେଠାରେ ଗାଈଠୁଁ କ୍ଷୀର ସଂଗ୍ରହ କରି ପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ସମର୍ପଣ କରିଥାନ୍ତି । ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ଏହି ଦୁର୍ଲଭ ନନ୍ଦଉତ୍ସବ ଲୀଳାକୁ ଦେଖିବା ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ହଜାରହଜାର ଭକ୍ତଙ୍କ ଭିଡ ଜମିଛି। ବାଇଟ୍- ଡକ୍ଟର ଶରତ ମହାନ୍ତି, ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତ ତଥା ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ସଂସ୍କୃତି ଗବେଷକ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Aug 17, 2025 00:02:16
Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग आगरा में रही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम आम लोगों के साथ इस बार पुलिस ने भी मनाई धूम धाम से जन्माष्टमी आगरा पुलिस लाइन में आयोजित हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्मोत्सव पर हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं का भी किया गया मंचन श्रीष्ण भजनों को साथ शिव तांडव और महाकाली का रौद्र रूप नृत्य पर लोगों ने खूब बजाई ताली बतौर मुख्य अतिथि के रूप में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय रहे मौजूद पूरे विश्व में भगवान श्री कृष्ण के भक्त है,पूरा देश कृष्णा के नाम से करता है पूजा/मंत्री ब्रज की नगरी में शामिल आगरा में भी श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर रहता है उत्साह/मंत्री बच्चों में धर्म और संस्कृति सिखाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी/एड सीपी प्रभु श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ इसलिए पुलिस का इस उत्सव से सीधा नाता/एड सीपी बाइट योगेन्द्र उपाध्याय/कैबिनेट मंत्री.... बाइट रामबदन सिंह/अपर पुलिस आयुक्त कपिल अग्रवाल आगरा
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Aug 17, 2025 00:01:57
Katihar, Bihar:
कटिहार सांसद तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह सहित अमदाबाद ब्लॉक के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बाढ़ को लेकर बैठक, बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, राहत मुहैया नहीं करवाये जाने पर जमकर काटा बबाल मामला शनिवार देर शाम का कटिहार सांसद तारिक अनवर अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम मे अमदाबाद प्रखंड पहुंचे बैठक कर दिशा निर्देश दे ही रहे थे कि इस बीच सैकड़ो की संख्या में बाढ़ पीड़ित बैठक के दौरान पहुंचकर जमकर किया हंगामा सांसद तारिक अनवर के साथ मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह अमदाबाद प्रखंड के तमाम प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कर रहे थे बैठक राहत सामग्री नहीं मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर भड़ास निकाली बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि अब तक ना उन्हें राशन मिला, ना ही प्लास्टिक और ना ही अन्य सुविधाएं स्थिति तनावपूर्ण होने पर स्थानीय प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने समझा बुझा कर बाढ़ पीड़ित को हर एक मुमकिन सुविधा देने का वादा कर किया शांत कटिहार के कई प्रखंड इन दिनों बाढ़ की चपेट में है । वहीं एक बड़ी आबादी बाढ़ की विभीषिका झेलने को विवश है । कटिहार के सांसद तारिक अनवर अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम मे कटिहार मे है । सांसद तारिक अनवर और मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह अमदाबाद प्रखंड के तमाम प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पीड़ितों को क्या राहत मिल पाया । इस पर बैठक कर दिशा निर्देश दे रहे थे । इस बीच सैकड़ो की संख्या में बाढ़ पीड़ित बैठक के दौरान पहुंचकर जमकर हंगामा किया और राहत सामग्री नहीं मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर भड़ास निकाली । उनका कहना था अब तक ना उन्हें राशन मिला, ना ही प्लास्टिक और ना ही अन्य सुविधाएं । स्थिति तनावपूर्ण होने पर स्थानीय प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने समझा बुझा कर बाढ़ पीड़ित को हर एक मुमकिन सुविधा देने का वादा कर शांत किया । बाइट -- स्थानीय सांसद तारिक अनवर संबोधन करते हुए बाइट -- भड़के बाढ़ पीड़ित बाइट -- भड़के बाढ़ पीड़ित -- सांसद के बैठक में हंगामा का विजुअल
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Aug 17, 2025 00:01:50
CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।जन्माष्टमी न्यूज लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नालंदा जिला आस्था और आस्था की अनूठी मिसाल बना रहा। देर रात तक शहर से लेकर गांव तक ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की” जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।बिहारशरीफ के गढ़पर स्थित 400 साल पुराने ठाकुरबाड़ी मंदिर में देर रात तक भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना में लीन दिखे। इसी कड़ी में रहुई प्रखंड के सोनसा गांव में गंगा-जमुनी तहज़ीब की अद्भुत झलक देखने को मिली। यहां समाजसेवी यासिर इमाम, राजद नेत्री आयशा फातिमा समेत कई अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ठाकुरबाड़ी पहुंचकर जन्माष्टमी पूजा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि राजद नेत्री आयशा फातिमा ने परंपरागत तरीके से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा “हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। यही हमारे हिंदुस्तान की असली खूबसूरती है कि यहां हर धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यह उन लोगों के लिए बड़ा संदेश है जो देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं। चाहे सनातन हो या इस्लाम कोई भी धर्म बांटने या हिंसा की शिक्षा नहीं देता। सबसे ऊपर इंसानियत और मानवता है।” इस तरह जन्माष्टमी के अवसर पर नालंदा ने न सिर्फ आस्था का जश्न मनाया बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द्र का भी मजबूत संदेश दिया। बाइट।आयशा फातिमा राजद नेत्री बाइट।स्थानीय श्रद्धालु ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Aug 17, 2025 00:01:50
Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLANKI/रतलाम रतलाम में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव इस बार भी पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात बारह बजे जब मंदिरों में जन्मोत्सव की आरती हुई तो भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आरती के बाद जैसे ही लोग सड़कों पर निकले तो मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। चारों तरफ श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाई दिया। सबसे खास नजारा तब देखने को मिला, जब ग्वाल टोली मटकी उतारने के लिए सड़कों पर उतरी। परंपरागत तरीके से बनी इन ग्वाल टोलियों ने देर रात तक मटकी उतरने का प्रयास जारी रखा। ढोल-नगाड़ों की थाप और "आलकी के पालकी, जय कन्हैयालाल की" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कृष्ण की माखनचोरी लीलाओं की झलक इन आयोजन में साफ दिखाई दे रही थी। ग्वाल टोली के युवा एक के ऊपर एक चढ़कर पिरामिड बना रहे थे, कई बार असफल हुए लेकिन हार मानने वाले नहीं थे। हर प्रयास के साथ उनका जोश और बढ़ता गया। आखिरकार करीब रात 2 बजे ग्वाल टोली ने ऊंचाई पर बंधी मटकी को उतार लिया। मटकी फूटते ही भीड़ में खुशी की लहर दौड़ गई। इनाम पाकर टोली के चेहरे खिल उठे और वे भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते चले गए। WT_JANMASHTMI_MATAKI_R. MP4 रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Aug 17, 2025 00:01:50
Katihar, Bihar:
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट -- गंगा, महानंदा और कोसी के उफान से कटिहार के बाढ़ग्रस्त किसानों की मेहनत डूबी, समय से पहले करनी पड़ी पटसन की कटाई, उपज और दाम दोनों पर पड़ा बुरा असर, किसान मायूस कटिहार में जूट की खेती का बड़ा महत्व है क्योंकि यह इलाका गंगा और कोसी की उपजाऊ दोमट मिट्टी में जूट उत्पादन के लिए जाना जाता है इस साल बाढ़ और समय से पहले हुई कटाई के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है अधपकी फसल से रेशा (फाइबर) की गुणवत्ता घट जाएगी। बाजार में जूट का भाव कम मिलेगा किसान की लागत की वसूली मुश्किल होगी कटिहार और सीमांचल क्षेत्र हर साल बाढ़ प्रभावित होता है, जिससे जूट और धान दोनों की खेती संकट में कटिहार जिला के कुरसेला, बरारी अमदाबाद ,प्राणपुर प्रखंड में गंगा कोसी, महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी ने किसानों की कमर तोड़ दी है । बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से कई प्रखंडों के कई पंचायत में खड़ी पटसन की फसल डूब गई। मजबूरी में किसानों को समय से पहले कटाई करनी पड़ी, जिससे उपज पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीण बताते हैं कि अगर खेत में पानी न घुसता, तो पटसन पूरी तरह पककर अच्छी पैदावार देती और मंडी में अच्छे दाम मिलते। अब आधी-पकी फसल काटने से रेशा की गुणवत्ता कम हो गई है और बाज़ार में कीमत भी घट जाएगी। स्थानीय महिला किसान शांति देवी की आवाज़ में ग़ुस्सा और दर्द दोनों हैं । उन्होंने कहा कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बाढ़ ने सब चौपट कर दिया। कच्चे में ही पटसन काटना पड़ा, जिससे उपज कम हुई और नुकसान ज़्यादा।” वहीं एक अन्य महिला किसान राजमणि देवी की हालत भी अलग नहीं है। वह कहती हैं कि मेरा एक बीघा पटवा का खेत बह गया। यही परिवार की आमदनी का सहारा था। अगर पानी नहीं आता तो फसल पकी-पकी कटती और अच्छे दाम पर बिकती, लेकिन अब इसकी कीमत भी आधी रह जाएगी। अन्य किसानों का कहना है कि बाढ़ ने न सिर्फ इस साल की मेहनत पर पानी फेर दिया, बल्कि अगले सीजन की तैयारी भी मुश्किल कर दी है। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिहार के कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने कहा कि बाढ़ का पानी खेतों में घुस आने के कारण किसानों को मजबूरी में जूट की फसल को समय से पहले ही काटना पड़ा। सामान्यतः जूट को 120–150 दिन की अवस्था में काटा जाता है, लेकिन इस बार पौधे पूरी तरह परिपक्व नहीं हो पाए। बाढ़ से नुकसान यह हुआ कि पानी में डूबने से कई खेतों की फसल सड़ गई। कई जगहों पर जूट पौधे गिर गए जिससे फाइबर की गुणवत्ता प्रभावित हुई। खेत में खड़ी फसल के साथ-साथ काटकर डूबे जूट की डंडियों के गलने में भी समस्या आई। कुल मिलाकर, कटिहार में इस बार जूट की फसल अपरिपक्व कटाई और बाढ़ के दोहरे प्रहार से प्रभावित हुई है। बाइट -- राजमणि देवी, महिला कृषक बाइट --- शांति देवी, महिला कृषक बाइट --- धर्मेंद्र ठाकुर, कृषक बाइट --- बुद्धदेव मंडल बाइट --- पंकज कुमार, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिहार -- विजुअल --
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Aug 17, 2025 00:01:50
Jehanabad, Bihar:
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 17-08-2025 SLUG - RJD_MP A.INTRO - अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे राजद सांसद डॉ सुरेंद्र यादव ने एक बार फिर बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। गयाजी में दिए अपने पुराने बयान पर कायम रहते हुए उन्होंने कहा कि गुलामी का मतलब सिर्फ किसी देश का कब्ज़ा नहीं होता, बल्कि नेताओं की नीतियों से भी देश गुलाम बन सकता है। राजद सांसद ने केंद्र सरकार और पूंजीपतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे और जानकी मंदिर के लिए घोषित 800 करोड़ की राशि पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ये पैसा उद्योगों पर खर्च होता या गन्ना मिलें चालू होतीं,तो हजारों लोगों को रोजगार और रोटी मिलती। उन्होंने गरीबी और विकास पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या 5 किलो चावल वाला यह उम्मीद करता है कि वह तरक्की कर पाएगा? हालांकि उन्होंने अमित शाह को देश का अभिभावक कहकर संबोधित भी किया, जिसमें उनका बयान विरोधाभासों भी दिखाई दिया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि देश के दो लोग इसे खरीद रहे हैं और दो लोग इसे बेच रहे हैं। ऐसे में यह देश गुलाम तो होना ही है। इसके बाद उन्होंने उद्योगपति अडानी पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि जहां अडानी के पोर्ट हैं, वहां कोई चेकिंग नहीं होती, जबकि देश के छोटे-छोटे स्थानों पर सघन जांच होती है। सांसद यही नही रुके उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी घसीटते हुए कहा कि ट्रंप की इतनी औकात नहीं थी कि वह भारत को धमकी दे। लेकिन आज वह अडानी की वजह से ऐसा कर रहा है। उन्होंने इशारों इशारों में केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोष पूरे देश का नहीं, किसी एक व्यक्ति का है। Byte - डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद, जहानाबाद
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Aug 17, 2025 00:01:39
Ambernath, Maharashtra:
उल्हासनगरच्या दुर्गानगर मध्ये नशेखोर तरुणांकडून गाड्यांच्या तोडफोड नागरिकांमध्ये दहशत, दोन तरुण मोबाईलमध्ये कैद Ulh todfod Anchor  उल्हासनगर कॅम्प नंबर २ च्या दुर्गानगर परिसरात दोन अज्ञात तरुणांनी २० ते २५ गाड्यांच्या तोडफोड करत दहशत माजवल्याची घटना रात्रीच्या सुमारास घडली आहे,ही संपूर्ण घटना मोबाईल कॅमेऱ्यात कैद झालीय,आता ह्या घटनेनंतर परिसरात दहशतीचे वातावरण निर्माण झाले असून पोलिसांनी संबंधित नशेखोर तरुणांवर कारवाई करण्याची मागणी नागरिक करत आहेत, यात 20 ते 25 दुचाक्यांचं नुकसान झालं असून दोन्ही तरुण नशेखोर असून दुर्गा नगर परिसरात दहशत निर्माण करण्यासाठी असे प्रयत्न करत असल्याचं म्हणणं येथील नागरिकांचं आहे,पोलिसांनी वेळीच अश्या तरुणांवर कारवाई करावी अशी मागणी नागरिक करत आहेत, चंद्रशेखर भुयार ,उल्हासनगर
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Aug 17, 2025 00:01:29
Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज मऊआइमा इलाके में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शिवम के पैर में लगी गोली, घायल इनामी शिवम को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस टीम पर बदमाश ने की थी फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, मौके से तमंचा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद, बीते दिनों सर्राफा व्यापारी से हुई लूटकांड में शामिल था बदमाश।
0
comment0
Report
DGDebabrata Ghosh
Aug 17, 2025 00:00:44
Howrah, West Bengal:
এস আই আর নিয়ে এরাজ্যে ইতিমধ্যে শোরগোল শুরু হয়ে গিয়েছে।ভোটার লিস্ট সংশোধন নিয়ে শুরু হয়েছে শাসক বিরোধী চাপানউতর।হাওড়াতে উঠে আসছে ভুতুড়ে ভোটারের নাম ইস্যু।উত্তর হাওড়ার ২১৮ নম্বর বুথে ৪৫ জন মৃত ব্যক্তির নাম রয়েছে বলে দাবী বিজেপির।কেউ দশ বছর,পনেরো বছর আগে মারা গিয়েছেন অথচ তাদের নাম বাতিল হয়নি ভোটার লিস্ট থেকে।শুধু তাই নয় এই বুথে থাকেন না যাদের সন্ধান নেই এরকম ভোটারের নাম রয়েছে তালিকায়।এসব ভোটার দিয়ে নির্বাচনে বাজিমাত করে শাসক দল এমনই অভিযোগ বিজেপির।এস আই আর হলে এসব নাম বাদ যাবে।এরকম মৃত ভোটারের পরিবারের লোকজন জানান তারা জানিয়েছেন নাম বাতিলের জন্য।কিন্তু কিছু লাভ হয়নি।এই নাম বাতিলের।দাবী তুলছেন তারা।উত্তর হাওড়ার বিধায়ক তথা হাওড়া সদরের তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি গৌতম চৌধুরী বলেন তারাও চান স্বচ্ছ ভোটার লিস্ট তৈরী হোক।এর দায়িত্ব নির্বাচন কমিশনের। বাইট..১..বলরাম সিং ২..সুনীল চৌবে (মৃতের আত্মীয়) ৩..উমেশ তিওয়ারি(রাজ্য সম্পাদক, বিজেপি) ৪..গৌতম চৌধুরী(বিধায়ক,উত্তর হাওড়া) ৫..পিটুসি।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Aug 16, 2025 19:15:45
Ratlam, Madhya Pradesh:
चंद्रशेखर SOLANKI /RATLAM रतलाम में जन्माष्टमी की धूम देखने लायक है। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है, भजनों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। सभी को रात 12 बजे का इंतज़ार है, जब भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और आरती उतारी जाएगी। केबिनेट मंत्री चेतन काश्यप भी मंदिरो मे पहुँचे और दर्शन किये वही मटकी फोड़ आयोजन मे भी ग्वाल टोलियो का उत्साह बढ़ाया जैसे ही घड़ी बारह बजाएगी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से शहर गूंज उठेगा। इसके बाद शहर की गलियों और बाजारों में ग्वाल-बाल तौलिया मटकी फोड़ने निकलेंगे। जगह-जगह आकर्षक मटकियाँ सजाई और लटकाई गई हैं, जिन्हें फोड़ने के लिए टीमें तैयार हैं। जन्माष्टमी पर रतलाम में उत्साह और आस्था का अनोखा संगम दिखाई दे रहा है। रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Aug 16, 2025 19:15:21
Dhar, Madhya Pradesh:
स्लग :-कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए मोदी योगी जिंदाबाद के नारे एंकर – धार में कांग्रेस पार्टी का अजीबो-गरीब नजारा सामने आया है। स्वतंत्र जोशी कों ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने बधाई तो दी, लेकिन नारेबाजी ऐसी हुई कि कांग्रेस खुद ट्रोलिंग का शिकार हो गई। वीओ –नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खास समर्थक स्वतंत्र जोशी को धार जिला कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जमकर नारेबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर झूमते नज़र आए। लेकिन इसी बीच माहौल तब बदल गया जब कार्यकर्ताओं ने मोदी जी, योगी जी जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। जी हाँ, कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद ही प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाते दिखे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और कांग्रेस कार्यकर्ता मज़ाक का पात्र बने हुए हैं। आप भी देखें कैसे पहले कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद उमंग सिंघार जिंदाबाद के नारे के बाद मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाए गए फिर नवागत जिलाध्यक्ष ने उन्हें रोका तो फिर राहुल गाँधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे..... कांग्रेस का उत्साह हो या कार्यकर्ताओं की गलती, लेकिन वायरल वीडियो ने पार्टी को सवालों के कटघरे में ला दिया है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 16, 2025 19:01:23
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को किडनैप करने की कोशिश का मामला आया सामने, पिता ने स्कूटी लेकर कार का किया पीछा,कार लेकर बंद गली में घुसे आरोपी, कार छोड़कर भागा चालक,3 पकड़े,लड़की सुरक्षित कुरुक्षेत्र:- शहर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। लड़की शनिवार शाम अपने घर से ट्यूशन जा रही थी। इसी दौरान 4 युवक कार में आए और लड़की को गाड़ी में डालकर ले गए, लेकिन बंद गली घुसने के कारण 3 आरोपी पकड़े गए।लेकिन कार चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक 14 साल की लड़की आज अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। अभी नाबालिग लड़की घर के कुछ दूर ही आई थी कि एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। तभी कार से उतरे 2 युवकों ने लड़की का हाथ पकड़कर कार में डाल दिया और कार भगा ली। लड़की के पड़ोसी ने उनको रोकने के लिए शोर मचाया, लेकिन आरोपी भाग निकले। पड़ोसी ने किशोरी के घर पहुंच कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही लड़की का पिता स्कूटी लेकर कार के पीछा करने लगा। पीछा होते देख कार में सवार आरोपी घबरा गए और वे आगे से बंद में घुस गए। किशोरी का पिता भी उनके पीछे गली में आ गया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने कार को तेज रफ्तार से बैक करते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी नीचे गिर गई और कार के पिछले हिस्से में फंस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना डायल-112 को दी। मौका पाकर कार ड्राइवर चाबी लेकर भाग गया, लेकिन लोगों ने कार में बैठे तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को कब्जे ले लिया है। थाना सिटी थानेसर के SHO विनय कुमार ने बताया कि डायल-112 से इवेंट मिला था, जिसमें लड़की की किडनैपिंग का मामला बताया था। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाईट:-नाबालिग के परिजन बाईट:- थाना सिटी थानेसर के SHO विनय कुमार
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Aug 16, 2025 18:45:18
Bhilwara, Rajasthan:
जिला_भीलवाड़ा विधानसभा_आसींद खबर की लोकेशन_आसींद स्थानीय संवाददाता_सावर मल शर्मा Mob_9252848137 ट्विटर_@sanwarm52344848 आसींद बदनोर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, युवाओं ने फोड़ी मटकी आसींद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आसींद कस्बे में स्थित बड़ा मंदिर, चारभुजा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर और हाथी वाले मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था, इसके साथ ही बावड़ी वाले हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया वही पूरे क्षेत्र में एक उत्सव का माहौल बना दिया। सुबह से ही इन मंदिरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर रात तक जारी रहीं। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया और भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में विशेष भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखते ही बन रहा था। दौलतगढ़ में श्री रामदेव मंदिर के सामने युवाओं की टोलियों ने जोश के साथ मटकी फोड़ी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Aug 16, 2025 18:32:17
Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम फतेहाबाद सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी फतेहाबाद के प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री दुर्गा मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, गीता मंदिर सहित मंदिरों को सजाया गया भव्य तरीके से मंदिरों में सजाई गई झांकियों ने मन मोह लिया मंदिरों के बाहर और अंदर सुरक्षा के किये गए थे पुख्ता प्रबंध छोटे छोटे बच्चे बने श्री राधा कृष्ण, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Aug 16, 2025 18:31:52
Bagaha, Bihar:
BIHAR DESK... LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVB VISUAL BYTE 1608ZBJ_BAGA_DEATH_R ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ कृष्ण जन्माष्टमी की रात इलेक्ट्रिक शॉट्स से हादसा हुआ है. जिसमें बिजली करंट लगने से एक शख़्स की मौत हों गईं । हालांकि आनन फानन में परिजनों नें उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी विजय कुमार नें मेडिकल जाँच के बाद व्यक्ति कों मृत घोषित कर दिया है लिहाजा अब पोस्टमार्टम की कवायद जारी है । दरअसल बगहा टाउन थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित कोटवा गाँव की यह घटना है ज़ब एक शख़्स जन्माष्टमी के आयोजन से लौटकर अपने घर पहुंचा था जहाँ फैन के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गईं । बताया जा रहा है की अजय कुमार उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में मृतक की पहचान हुईं है जो शादीशुदा था औऱ उसके बीबी बच्चे भी हैं। घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है । इधर SDH अस्पताल प्रशासन नें नगर थाने की पुलिस कों इस घटना की सूचना देकर आगे की कार्रवाई तेज़ कर दिया है । इस घटना की पुष्टि बगहा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार नें किया है। बाइट - डॉ. विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल बगहा
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top