Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

पत्नी के भागने से पति ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला!

JSJitendra Soni
Aug 16, 2025 15:32:13
Jalaun, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में पत्नी के भाग जाने से पति ने दी जान, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, शादी के बाद से पत्नी का था प्रेम प्रसंग, गांव के ही के लड़के से चल रहा था प्रेम प्रसंग, युवक विमल के साथ फरार हो गई थी पत्नी, बरामदगी के बाद पति के जीजा संग चली गई थी, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर ऊंचा की घटना।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAdarsh Gautam
Aug 16, 2025 16:33:33
Sidhi, Madhya Pradesh:
एंकर:- मध्य प्रदेश के सीधी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कर्नाटक पुलिस एक गांव में आरोपी को पकड़ने आई जहां बवाल मच गया, पहले तो कर्नाटक पुलिस और आरोपी के परिवार जनों के द्वारा जमकर छीना झपटी हुई बल्कि मारपीट हुई उसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, कर्नाटक के बेंगलुरु पुलिस का आरोप था कि मृतक 376 का आरोपी है, कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट ने वारंट जारी किया था ऐसी स्थिति में बैंगलोर की महिला थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची हुई थी जहां पुलिस ने पकड़ लिया इस बीच जमकर बवाल हुआ इसके बाद आरोपी कपड़ा पहनने के बहाने घर के अंदर घुसा जहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।। Vo:-1 पूरा मामला सीधी जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित कमर्जी थाना क्षेत्र के चिलरी खुर्द गांव का है,जहां निवासी भोले कोरी को कर्नाटक की बेंगलोर महिला थाना पुलिस 15 अगस्त की शाम अचानक भोले कोरी को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी,आरोप था भोले ने बेंगलुरु में रहकर 376 की वारदात को अंजाम दिया था जहां कर्नाटक की स्पेशल कोर्ट में वारंट जारी कर दिया है ऐसी स्थिति में कर्नाटक पुलिस सीधी पहुंच आरोपी भोले कोरी को गिरफ्तार करने की कोशिश की उसे दरमियां पुलिस और परिवारजनों के बीच जमकर धक्का मुक्की बल्कि मारपीट भी हुई है जिसका लाइव वीडियो भी निकाल कर सामने आया है इसके ठीक बाद परिवारजन और कर्नाटक पुलिस के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी तब जाकर कहीं भोले को एक कमरे में ले जाया गया उसके ठीक बाद ही भोले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि कर्नाटक पुलिस बाहर भोले का इंतजार कर रही थी, घटना की भनक जैसे ही परिजन और कर्नाटक पुलिस को लगी उसके ठीक बात कर्नाटक पुलिस मौके से जहां रफू चक्कर हो गई वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची कमर्जी पुलिस ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जया गया तक तक भोले की मौत हो चुकी थी, भोले की मौत की खबर लगते ही परिवार जनों ने जहां अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया वहीं कर्नाटक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं परिवार जनों का आरोप है कि कर्नाटक पुलिस सिविल ड्रेस में ऑटो से गांव पहुंची हुई थी जहां अचानक से भोले को पकड़ कर ले जा रही थी उसे दरमियां हम लोगों ने बीच बचाव किया तो महिलाओं के साथ जमकर चीन झपट बल्कि मारपीट की गई है वहीं मृतक भोले की बेटी का आरोप है कि कर्नाटक पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध हो पुलिस जैसे ही पहुंची है उसके ठीक बात से हंगामा और मारपीट हुई है इसके बाद मेरे पिता की मौत हो गई है ऐसी स्थिति में पुलिस के खिलाफ अपराध होना चाहिए स्थानी थाना पुलिस को यह बाहरी पुलिस कोई सूचना नहीं दी थी अचानक से घर में दबिश देकर सिविल ड्रेस में गिरफ्तार करने की कोशिश की जिससे हंगामा और मारपीट हुई है, मामले में परिवार जनों की मांग है कि जब तक पुलिस न्याय उचित कार्यवाही नहीं करेगी तब तक हंगामा चलता रहेगा, वही मामले में चुरहट एसडीओपी विवेक द्विवेदी का कहना है कि कर्नाटक की बेंगलोर महिला थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची हुई थी जहां आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है जांच में जो तथ्य और साक्ष्य निकलकर सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।। बाईट :-1 ममता देवी मृतक पत्नी बाईट :-2 प्रति कोरी मृतक बेटी बाईट :-3 विवेक द्विवेदी SDOP चुरहट VO:-2 बहरहाल बगैर क्षेत्रीय पुलिस के सूचना ही आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस इस कार्य प्रणाली पर जहां लोग तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं वही पुलिस हिरासत में लेने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद परिवारजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं ऐसे में देखना दिलचस्प दिया होगा कि आखिरकार सीधी पुलिस पूरे मामले में क्या कुछ अख्तियार कर पाने में सफल होती है।। आदर्श कुमार गौतम जी न्यूज़ सीधी मध्य प्रदेश
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 16, 2025 16:32:56
Chittorgarh, Rajasthan:
#बेंगू, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में भाजपा नगर मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, चेची मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, पार्षद जयदीप बिल्लू, तिरंगा यात्रा संयोजक राकेश गुर्जी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त बेगूं का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Aug 16, 2025 16:32:45
Jaipur, Rajasthan:
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— प्रदेशभर में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है,,,,, राजधानी जयपुर के आमेर में सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम,,,,, आमेर का जगत शिरोमणि मंदिर, मेहंदी का बास स्थित सीताराम मंदिर और जयसिंहपुरा खोर श्याम वाला की ढाणी का श्रीइच्छा पूर्ण हनुमान मंदिर भक्ति भाव और सजावट से जगमग हुए,,,, मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग की स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं,,,,, जगत शिरोमणि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कृष्ण और मीरा के अद्भुत दर्शन का उल्लास देखा जा रहा है,,,, वहीं सीताराम मंदिर में इस बार पहली बार 500 के नोटों की भव्य झांकी सजाई गई, जिसने भक्तों का विशेष आकर्षण बन रहा,,,,,,क्षेत्र के अन्य मंदिरों में फूल बंगला झांकियां सजाकर रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित पुष्पों से पूरा वातावरण मनमोहक बना दिया है,,,,,,कृष्ण जन्मोत्सव के चलते घर-घर में भी जन्माष्टमी का उल्लास नजर आ रहा है,,,, लोग अपने-अपने घरों में लड्डू गोपाल की झांकी सजाकर विशेष पूजन कर रहे हैं,,,,,, नन्हे-मुन्ने बच्चों को भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजाया जा रहा है,,,,,, बच्चे बांसुरी, मुरली और मोरपंख धारण किए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं,,,,,भोर से ही भक्तजन मंदिरों में कतारों में लगकर दर्शन का लाभ ले रहे हैं,,,,, कई जगहों पर झांकियों के साथ-साथ भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है,,,,, स्थानीय लोग और बाहर से आए श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हो रहे हैं,,,,,,भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच जन्माष्टमी का पर्व जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण बन गया है,,,,,,
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Aug 16, 2025 16:32:23
Banda, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट- अतुल मिश्रा सेंटर - बांदा Info -बांदा शहर के सभी मंदिरों मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही हैं। और मंदिरों को फूल मालाओं से और लाइटों की झालरों से सजाया जा रहा है। इन मंदिरों में भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है और इसकी भी तैयारी चल रही है। शहर के छोटी बाजार इलाके में स्थित लगभग 200 साल पुराने राम जानकी मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी चल रही है। मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने शनिवार को बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। तो वहीं अन्य मंदिरों में भी जोर-जोर से तैयारियां चल रही हैं। रात 12:00 भगवान श्री कृष्ण का जन्म होगा बांदा में दो दिनों तक भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है तैयारी पूरी कर ली गई है और भगवान के जन्म का इंतजार किया जा रहा है Byte --रामचन्द गुप्ता Byte - मेवालाल गुप्ता
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Aug 16, 2025 16:31:59
Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना दादरी पुलिस खंडेरा जाने वाले रास्ते पर नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। वे नहीं रुके और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के गंगेरुआ निवासी चांद मोहम्मद के रूप में हुई। दूसरा बदमाश दादरी के कठहेरा रोड निवासी अमन है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। बाईट -- सुधीर कुमार एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा बदमाशों से दो अवैध तमंचे .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। ये दोनों शातिर ट्रांसफॉर्मर चोर हैं। इन्होंने दादरी और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचाकर तेल और उपकरण चोरी किए हैं। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 16, 2025 16:31:54
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानवजाति को दिया था गायों की सेवा का संदेश : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा को 5 लाख रुपए देने के करी घोषणा लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानव जाति को गायों की सेवा करने का संदेश दिया था और भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गायों को माता मानते हुए सेवा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं भी एक-एक गाय को पालने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में गायों की पूजा अर्चना की और गायों को गुड व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्णा गौशाला समिति लाडवा को 5 लख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्राकृतिक खेती को करने के लिए देशी गाय किसान को रखने होगा। इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सभी पोषक तत्वों युक्त पौष्टिक फसल का उत्पादन होगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। स्पीचबाईट,,, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 16, 2025 16:31:43
Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानवजाति को दिया था गायों की सेवा का संदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा को 5 लाख रुपए देने के करी घोषणा लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानव जाति को गायों की सेवा करने का संदेश दिया था और भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गायों को माता मानते हुए सेवा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं भी एक-एक गाय को पालने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में गायों की पूजा अर्चना की और गायों को गुड व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्णा गौशाला समिति लाडवा को 5 लख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्राकृतिक खेती को करने के लिए देशी गाय किसान को रखने होगा। इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सभी पोषक तत्वों युक्त पौष्टिक फसल का उत्पादन होगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। स्पीचबाईट,,, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Aug 16, 2025 16:31:33
Kot Kapura, Punjab:
ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੌਕੇ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਾਰੇ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ, ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਾਮ ਮੰਦਰ, ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਦਰਿਆ ਗਿਰੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁੰਦਰ ਸੁੰਦਰ ਝਾਂਕੀਆਂ ਸਜਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਭਜਨ ਕੀਰਤਨ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਦੀ ਮਹਿਮਾ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੀ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੰਦਰ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਹੁਤ ਸੁੰਦਰ ਝਾਂਕੀਆਂ ਸਜਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਉਤਸਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਟਪੁਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਵਰਮਾ ਵਰਗਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਦਿਨ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲ ਜੁਲ ਕੇ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਜਨਮ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਵਾਈਟ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਬਾਈਟ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਅਗਰਵਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਰਾਧੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
comment0
Report
SKSwadesh Kapil
Aug 16, 2025 16:31:15
Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रोड नंबर दो स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शो रूम में अज्ञात चोरों ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया. शोरूम की चौथी मंजिल से एक के बाद एक करके तीन चोर ग्राउंड फ्लोर पर उतरे और मास्टर की से गल्ले को तोड़कर करीब 88 हजार रुपए नगद चोरी करके फरार हो गए. ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. ये मामला शुक्रवार देर रात 1बजे से लेकर 2 बजे के बीच का है. रोड नंबर दो स्थित गोयल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक रिंकू गोयल ने बताया कि जब आज हम सुबह रोजाना की तरह अपने शोरूम को खोला .तो पता लगा कि काउंटर का गल्ला खुला हुआ है. और उसमें बीते एक दिन का पूरा कलेक्शन जो कैश रखा हुआ था वो चोरी हो गया. दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया ,तो दंग रह गए . पाया कि एक के बाद एक तीन चोर दुकान में घुसे ओर नगद व कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले गया. पूरा का पूरा कैश गायब था. पूरे दिन की जांच पड़ताल के बाद पता लगा की .बीती रात तीन अज्ञात चोर दुकान के अंदर चौथी मंजिल से घुसे और गल्ले को अपने साथ लाये मास्टर की से खोलकर उसमें करीब 88 हजार रुपए नगद को चुराकर अपने साथ ले गए. मलिक ने बताया कि सबसे पहले एक चोर आया. उसने पूरे गल्ले को साफ किया. फिर उसके बाद दूसरा आया उसने फिर जांच पड़ताल की. फिर उसके बाद तीसरा आया और पूरे सामान को बिखेर कर बारीकी से देखा.तीनों चोर नगद रुपए तो ले गए. उसके साथ कुछ जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण भी अपने साथ ले गए. हालांकि अभी सुबह से ही पूरे दुकान में रखे सामान की जांच की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके की और क्या-क्या चोरी हुआ है. वही इस पूरे मामले को लेकर अब दुकान मालिक नजदीकी थाना कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि केमरे में तीनों चोर साफ दिखाई दे रहे हैं. एक ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था.. एक बनियान में था और एक का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा. बाइट__रिंकू ,दुकान मालिक
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Aug 16, 2025 16:16:53
Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। कल राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु आज ही सासाराम पहुंच गए हैं तथा कल के कार्यक्रम का उन्होंने जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से बिहार में महागठबंधन के साथियों के साथ जनता के मुद्दों को लेकर जनता की अदालत में जाएंगे तथा उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें जरूर आशीर्वाद देगी। कल के राहुल गांधी का कार्यक्रम काफी प्रभावशाली रहेगा और इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में दूरगामी पड़ेगा। जनता की अदालत में जनता के मुद्दे को लेकर महागठबंधन के नेता अपनी एकता का प्रदर्शन कर मैदान में आ रहे हैं और ऐसे में जनता उनके जरूर आशीर्वाद देगी। बाइट -- कृष्णा अल्लावरु (कांग्रेस के बिहार प्रभारी)
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Aug 16, 2025 16:16:18
Munger, Bihar:
मुंगेर के बरियारपुर में सड़क मार्ग में बादशाही पुल के जगह निर्माणाधीन नई पुल पर संवेदक के द्वारा पुल के दोनों पाया पर शनिवार को बीम को रखा गया। जिससे उम्मीद जग गई है कि जल्द ही डायवर्सन पर जाम लगने की समस्या से बरियारपुर की जनता को राहत मिलेगी। बीम रख दिए जाने से जल्द ही पूल के ऊपर ढलाई का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा उसके बाद पुल के दोनों दिशाओं से सड़क मार्ग को जोड़ दिया जाएगा। उम्मीद किया जा रहा है कि तीन सप्ताह के आसपास उस नई पुल से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी। बता दें कि बरियारपुर में बादशाही पुल के समीप निर्माण कार्य करीब 6 माह से चल रहा है। इस बीच मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरा निशान से ऊपर बढ़ जाने के कारण निर्माण कार्य बाधित हो  गया था स्थल पर जो लोगों के आवागमन के लिए डायवर्सन बनाया गया था वहां पर अत्यधिक संख्या में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण निर्माण कार्य एजेंसी के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि कौन से कार्य को रोक दिया गया था। लेकिन जब मुंगेर में गंगा खतरा निशान से नीचे उतर गया और पानी का जलस्तर कम हुआ तभी 15 दिनों बाद कार्य को शुरू किया गया और निर्माण अधीन पुल पर भी रखने का कार्य किया गया। इस दौरान स्ट्रक्चर को रखने के लिए दो बड़ी-बड़ी क्रेन को लगाया गया था। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से 2 घंटे तक इस रूट में गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी। जब पुल पर बीम को रख दिया गया इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। इस बीच जाम में खाली एंबुलेंस के अलावे सैकड़ो वाहन फंसे रहे। अत्यधिक धूप रहने के कारण गर्मी से ओम राज काफी परेशान रहे। इधर गंगा का जलस्तर कम होने के बाद निर्माण कार्य स्थल पर कार्य में तेजी आ गई है। निर्माण कार्य स्थल पर कार्य कर रहे मैनेजर मानव चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल पर बीम को रख दिया गया है अब कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगी और जल्दी हम लोग जिले वासियों को यह पुल समर्पित कर देंगे। बाइट पारसी चौधरी
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Aug 16, 2025 16:15:35
Jalna, Maharashtra:
नांदेड़: किनवट शहर पैनगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित - ड्रोन वीडियो 1608ZT_NANDED_DRONE_RAIN नांदेड़: किनवट शहर पैनगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित - ड्रोन वीडियो - ड्रोन वीडियो सौजन्य: गणेश बिंगेवार एंकर - पैनगंगा नदी की बाढ़ के कारण नांदेड़ ज़िले का किनवट शहर पानी से प्रभावित हुआ है.. पैनगंगा नदी का तल किनवट शहर से सटा हुआ है... आज पूरे उफान पर बह रही पैनगंगा नदी का पानी किनवट शहर के कई हिस्सों में घुस गया. इस वजह से किनवट शहर में जहाँ तक नज़र जाती थी, पानी ही पानी था. किनवट शहर के निचले इलाकों में पानी घुसने के कारण कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया.. ड्रोन कैमरे से लिया गया किनवट शहर के आज के हालात का यह नज़ारा ख़ास तौर पर ज़ी-24 घंटे के दर्शकों के लिए...
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Aug 16, 2025 16:15:31
Bokaro Steel City, Jharkhand:
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ---- बोकारो में घरेलू विवाद पहुंचा थाना। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में आज ऐसा नजारा देखने को मिला जहां संपत्ति विवाद को लेकर जेठानी और देवरानी आमने-सामने हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों तरफ से समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। इस प्रापर्टी विवाद में एक ने घर के अंदर से ताला जड़ा तो दूसरे ने बाहर से ताला जड़ दिया। जिससे घर के अंदर रहनेवाले कुछ देर घर में बंधक बन गए। इस दौरान पुलिस दोनों को समझाते दिखे। दरअसल, सिटी सेंटर स्थित S1 और S2 प्लॉट को लेकर जेठानी और देवरानी के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर जेठानी ने घर के अंदर से ताला जड़ दिया तो देवरानी ने बाहर से ताला लगा दिया। इस ‘डबल लॉक ड्रामे’ ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया। जेठानी विनीता सिंह का आरोप है कि पति और ससुर के निधन के बाद देवर विवेक सिंह और उनकी पत्नी परिणीति सिंह जबरन संपत्ति हड़पना चाहते हैं। जबकि उनके ससुर ने उनके देवर को अलग से प्रॉपर्टी दे रखी है। ‌ अब वे लोग यहां भी आकर प्रॉपर्टी को हड़प्पना चाहते हैं। जबकि देवरानी परिणीति सिंह का कहना है कि जेठानी को इस संपत्ति से हर महीने 2 लाख रुपये तक का किराया मिलता है, मगर उसे मात्र 20-25 हजार रुपये ही मिलते हैं। उसने चुनौती दी कि अगर जेठानी के पास असली कागजात हैं तो वह तुरंत घर छोड़ देगी। स्थिति बिगड़ते देख कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी और थाना प्रभारी सेक्टर-4 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों के सामने भी तू-तू, मैं-मैं जारी रही। यहां तक कि प्रशासन के कहने पर भी ताला नहीं खुल सका। आख़िरकार, प्रशासन ने मामले को कोर्ट में भेजते हुए दोनों पक्षों को सोमवार को अदालत में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया। इस हाई-वोल्टेज संपत्ति विवाद का नज़ारा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइट-- विवेक सिंह देवर बाइट-- बीनीता सिंह जेठानी
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Aug 16, 2025 16:15:27
Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: राशन कार्ड के पात्र लोगों का आवेदन अस्वीकृत होने पर भड़के विधायक, एमओ को लेकर पहुंचे मजदूर के घर, पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने बताया कि आज स्थिति यह है कि बिना पैसे दिए किसी गरीब को उसका हक नहीं मिल रहा। पदाधिकारी इतने भ्रष्ट हो चुके हैं कि वे अब जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते। अगर यही हाल रहा तो मैं सड़क पर उतरकर वृहद आंदोलन करूंगा।” मढ़ौरा प्रखंड में राशन कार्ड के लिए रिश्वतखोरी और अफसरशाही की पोल तब खुल गई, जब क्षेत्र के विधायक जितेंद्र कुमार राय ने एक गरीब परिवार की मदद के लिए खुद मोर्चा संभाला। प्रखंड के आवारी गांव निवासी अजय कुमार, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उन्होंने कई बार राशन कार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन हर बार उनका आवेदन बिना कारण अस्वीकृत कर दिया गया। इस मामले को लेकर विधायक ने कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः विधायक ने एमओ को साथ लेकर पीड़ित परिवार के घर जाकर स्वयं स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर ही पूछा कि जब यह परिवार सभी पात्रता मानकों पर खरा उतरता है, तो फिर इनका आवेदन अस्वीकृत क्यों किया गया? इस सवाल पर पदाधिकारी मौन रहे और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। BYTE: जितेंद्र कुमार राय mla इस घटना ने मढ़ौरा प्रखंड में व्याप्त घूसखोरी और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक व्यापक समस्या की झलक है, जहां गरीब जनता योजनाओं का लाभ लेने के लिए भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है। विधायक की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी निगाहें प्रशासन पर हैं — क्या अब कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा रह जाएगा?
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Aug 16, 2025 16:03:02
Raisen, Madhya Pradesh:
एंकर रायसेन जिला जेल में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। जेल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार और स्थानीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी पंकज कुमार पांडेय भी मौजूद रहे क़ैदी भाइयों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया । सभी क़ैदीयों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जेल में निर्मित क़ैदियों और उनके परिजनों की मुलाक़ात के लिए बनाये गए प्रतीक्षालय शेड का लोकार्पण प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार द्वारा किया गया। क़ैदियों द्वारा श्री कृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया । इस मोके पर जिला जेल अधीक्षक रामकृष्ण चौरे सहित सभी स्टाफ भी रहा मौजूद।
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top